अनुसूचित जाति के प्रकरणों का त्वरितगत से किया जाये निस्तारण- लवकुश कुमार

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य लवकुश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की।

सोनभद्र। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य लवकुश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में अनुसूचित जाति से सम्बन्धित जनपद मे दर्ज प्रकरणों की स्थिति व उनके निस्तारण की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किए जाने की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होनें आयोग के संन्दर्भित केसों प्रकरणों की गहन समीक्षा किया।

Advertisement

समीक्षा के दौरान उन्होनें अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत लाभन्वित किये जाने, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इण्डिया, अनुसूचित जाति के छात्रावास, भूमि पट्टा आवंटन, मनरेगा योजना, उज्जवला योजना,

Advertisement

जन धन खाते सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पत्रावलियों को बैंकर्स द्वारा अनावश्यक रिजेक्ट न किया जायें।

Advertisement

राष्ट्रीय सदस्य लवकुश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को समय पर न्याय मिले और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

Advertisement

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Advertisement

इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि माननीय सदस्य द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप समय से कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर, परियोजना निदेशक श्रवण कुमार राय, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता,

Advertisement

जिला अल्प संख्यक कल्याण सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकूल आनन्द पाण्डेय, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय शिक्षकों ने अशोक कुमार गौतम को चुना अपना अध्यक्ष, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् बने कार्यकारी अध्यक्ष व डॉ अशोक कुमार अवाक बने महामन्त्री

HIGHLIGHTS

  • राजकीय शिक्षकों ने अशोक कुमार गौतम को चुना अपना अध्यक्ष, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् बने कार्यकारी अध्यक्ष व डॉ अशोक कुमार अवाक बने महामन्त्री

सोनभद्र। आल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन एवं राजकीय शिक्षक संघ मूल संघ के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा पर चर्चा एवं परीक्षार्थियों पर बढ़ता दबाव विषय पर खुली चर्चा की गई।अधिवेशन की अध्यक्षता राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं संरक्षक राम सहाय शर्मा ने किया।

Advertisement

पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मन्त्री दर्जा प्राप्त  मीनाक्षी कौल मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव सी.एल.रोज एवं पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं विधि सलाहकार रमेश विद्यमान रहे। प्रथम सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षकों ने अपनी माॅंगों के सम्बन्ध में प्रस्ताव पारित कर राजकीय शिक्षकों के हितों के संरक्षण की माॅंग सरकार से की । प्रदेश के लगभग सभी मंडलों से सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में राजकीय शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव ए.आई.एफ.टी.ओ.के राष्ट्रीय महासचिव सी.एल.रोज ने राजकीय शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने अनुमोदित किया।

Advertisement

अशोक कुमार गौतम अध्यक्ष, डॉ अशोक कुमार अवाक महामन्त्री , डॉ सत्यम् शिवम् सुन्दरम्  प्रान्तीय प्रवक्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष, डा.विजय भारतीय सिंह, सत्यपाल सिंह कर्दम , इन्दु यादव, डा.विन्ध्याचल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष; वेद प्रकाश राय, अनुप्रिया गौतम , उमेश कुमार पाण्डेय, रीता प्रसाद प्रान्तीय उपाध्यक्ष; प्रान्तीय संयुक्त मन्त्री अंजू रानी और विनोद कुमार पाल को सर्वसम्मति से चुना गया।

Advertisement

संगठन मंत्री अमर सिंह एवं सरोज गिरि तथा फैज सिद्दीकी एवं अंजलि प्रिया गौतम प्रचार मन्त्री की जिम्मेदारी सॅंभालेंगी। जबकि सांस्कृतिक मंत्री का दायित्व राजकुमार, पायल जैन , प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव तथा आय- व्यय निरीक्षक नीतू मिश्रा संघ की जिम्मेदारी सॅंभालेंगे।

Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ की नवीन प्रान्तीय कार्यकारिणी को शपथ सी.एल.रोज ने दिलाई।मंच संचालन डॉ अशोक कुमार अवाक ने किया। सभी पदाधिकारियों ने राजकीय शिक्षकों के हितों हेतु संघर्ष करने के लिए आवाज बुलन्द की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा में अपराध की स्थिति बेहद चिंताजनक और खतरनाक है- डॉ. धर्मवीर तिवारी

HIGHLIGHTS

  • ओबरा में अपराध की स्थिति बेहद चिंताजनक और खतरनाक है- डॉ. धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। ओबरा में जिस तरह का जघन्य हत्या की गई है वह निंदनीय है  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओबरा में अपराध की स्थिति बेहद चिंताजनक और खतरनाक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि खनन और औद्योगिक क्षेत्र जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन जब इन क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो निवेश, रोजगार और विकास पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अब केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि ठोस, कठोर और परिणाम देने वाली कार्रवाई की जाए।

Advertisement

धर्मवीर तिवारी ने कहा ओबरा नगर पंचायत और रावटसगंज नगर पालिका जनपद का सबसे संवेदनशील जगह है ऐसी जगह पर रात की कष्ट बढ़ानी चाहिए और आए दिन होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेकर जनपद की पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए आज भाजपा की सरकार में अपराधी और माफिया बड़े पैमाने पर या तो मारे जा रहे हैं या जेल जा रहे हैं सोनभद्र में भी खनन से जुड़े बड़े अपराधियों और माफियायों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर घर नल योजना के नाम पर खानापूर्ति, नई बस्ती में 10 साल पुरानी पाइपलाइन में ही जोड़े जा रहे है नए कनेक्शन

HIGHLIGHTS

  • नपा क्षेत्र के नई बस्ती में हर घर नल जल योजना के तहत पाइप लाइन ही नहीं बिछाया गया। 
  • लगभग 10 साल पुराने पाइप लाइन में ही नया कनेक्शन जोड़कर हर घर नल योजना का नाम दिया जा रहा है।
  • मानक की अनदेखी और योजना में हो रही खानापूर्ति 
  • रहवासियों का कहना है कि जिस 10 साल पुराने पाइप से की जा रही है सामान्य सप्लाई के पानी की आपूर्ति उसी पाइप लाइन में दिया जा रहा है हर घर नल योजना के तहत स्वच्छ पानी का कनेक्शन
  • कुछ दिन पूर्व हुए मीटिंग में डीएम ने गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने का दिए थे अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • नपा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 10871 लोगों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अभी तक करीब पांच हजार लोगों को ही नल कनेक्शन दिया गया है।
  • इससे पेयजल को लेकर लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
  • 31 मार्च तक सभी घरों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है

सोनभद्र। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल योजना’ का उद्देश्य हर परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन सोनभद्र नगर पालिका के नई बस्ती में इस योजना के क्रियान्वयन में बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार की बू आ रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने के बजाय लगभग 10 साल पुरानी लगाए गए सप्लाई के पाइपलाइन के सहारे ही योजना की खानापूर्ति कर रहा है।


Advertisement

क्या है पूरा मामला?
नई बस्ती रोड के निवासियों के अनुसार, करीब एक दशक पहले क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। ‘हर घर नल योजना’ के मानकों के तहत यहाँ नई और अधिक क्षमता वाली पाइपलाइन बिछाई जानी थी, ताकि हर घर तक पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुँच सके। लेकिन कार्यदायी संस्था और संबंधित विभाग ने नई पाइपलाइन बिछाने की जहमत नहीं उठाई। इसके उलट, दशक भर पुरानी हो चुकी पाइपलाइन में ही नए कनेक्शन जोड़कर ‘इतिश्री’ कर ली गई है।

फोटो: यह‌‌ लगभग 10 साल पहले बिछाई गई पाइप लाइन, जिससे कि वर्तमान में सप्लाई की पानी की आपूर्ति की जा रही है
Advertisement 

रहवासियों में आक्रोश
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन जिससे सामान्य सप्लाई की पानी की आपूर्ति की जा रही। उसी पाइप लाइन में ठेकेदार द्वारा फिल्टर वाला पानी का कनेक्शन बताकर रहवासियों से आधार कार्ड लेकर नया कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। साथ ही सड़क की खुदाई में ड्रिल मशीन को चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन रहवासियों से लिया जा रहा है।

Advertisement

रहवासियों का कहना है कि हर घर नल योजना के तहत नई मोटी पाइपलाइन बिछनी थी, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से पुराने ढांचे पर ही नए कनेक्शन का बोझ डाल दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग और योजना के मानकों का खुला उल्लंघन बताया है।

वीडियो- रहवासियों ने बोला नहीं लगा है इस योजना के तहत पाइपलाइन

जांच की मांग
क्षेत्र के नागरिकों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस कार्य की स्थलीय जांच कराई जाए। मोहल्ले वासियों का कहना है कि जब तक नई पाइपलाइन नहीं बिछाई जाती, तब तक योजना का वास्तविक लाभ जनता को नहीं मिल पाएगा। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मानक के अनुरूप नई पाइपलाइन नहीं डाली गई, तो वे प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में क्रेसर व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र और खनन व्यवसाईयो में मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में क्रेसर व्यवसायी की सिर कुचलकर हत्या, क्षेत्र और खनन व्यवसाईयो में मचा हड़कंप

सोनभद्र। शनिवार रात की रात ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में एक क्रेसर व्यवसायी की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित प्लांट के समीप बने ऑफिस में हुई, जहां व्यवसायी सो रहे थे। मृतक की पहचान गिरधर स्टोन से जुड़े 78 वर्षीय विष्णु हरी उपाध्याय पुत्र स्व. केदारनाथ के रूप में हुई है, जो क्रेसर व्यवसाई माधव हरि उपाध्याय के भाई थे। थाना गोपीगंज जिला भदोही के स्थानीय निवासी थे।

Advertisement

ओबरा क्षेत्र में व्यवसाय की वजह से बाबा धुलाई शिव नगर कालोनी में रहते थे। सुबह घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी सोनभद्र अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने भी घटनास्थल का बारीकीयों से निरीक्षण किया।

Advertisement

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही चोरी की घटना की भी आशंका जताई जा रही है।

वही घटना स्थल पर मौजूद एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और आशंका है कि पत्थर से वार कर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस हत्या और चोरी दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी है

Advertisement 
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुद्धी तहसील में DM व SP ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण के दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी पर तहसील दिवस के अवसर पर जन-शिकायतों की सुनवाई की गई
  • निष्पक्ष, त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

सोनभद्र। शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दुद्धी में जन-शिकायतों की सुनवाई की गई।

Advertisement

तहसील दिवस के दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
         

Advertisement

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधी समस्त प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण संभव हो सके।
             

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा तहसील ओबरा में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा तहसील सदर में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा तहसील दुद्धी में जन-समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोन- विंढमगंज मार्ग के नवनिर्माण के लिए सदर विधायक ने किया भूमि पूजन

HIGHLIGHTS

  • कोन- विंढमगंज मार्ग के नवनिर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

कोन, सोनभद्र। झारखण्ड सीमा को जोड़ने वाले व लम्बे समय से जर्जर हालत में पड़े कोन-विंढमगंज मार्ग के नवनिर्माण की दिशा में शनिवार को एक अहम कदम उठाया गया। मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया,

Advertisement

जिसमें सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व माँ सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रजवलित कर विधि विधान से हवन पूजन किया गया।

Advertisement



इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय तक खराब सड़क होने के बावजूद आप सभी ने पुनः हमें विधायक चुना, यह आपके धैर्य और विश्वास का प्रमाण है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्रवासियों का यह धैर्य कभी खाली नहीं जाने दिया जाएगा।

Advertisement



उन्होंने कहा कि आज के दौर में सड़क विकास की रीढ़ होती है और खराब सड़क से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। जनता की इस पीड़ा को वे भली-भांति समझते हैं। विधायक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement



उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं क्षेत्र की जनता करेगी और यदि किसी प्रकार की समस्या आएगी तो जनता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर पानी न बहने दे, जिससे आवागमन में बाधा न उत्पन्न हो और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।

Advertisement



इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अनवरत रुप से जारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द क्षेत्रवासियों को एक सुदृढ़ और पक्की सड़क की सौगात मिलेगी।

Advertisement 



वही ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों को फूलों की माला पहनाना केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपना होता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित यह सड़क अब जल्द ही एक बेहतर और सुगम मार्ग के रूप में क्षेत्रवासियों को मिलेगी।



मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी क्षेत्रवासियों की पीड़ा साझा करते हुए कहा कि आप लोग वर्षों से इस खराब सड़क पर यात्रा करने को मजबूर हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जब वे कार्यक्रम में आ रही थीं तो रास्ते की खराब स्थिति को लेकर चालक से बार-बार पूछना पड़ रहा था कि कब तक पहुंच पाएंगे। यह स्थिति वास्तव में चिंताजनक है और इसका समाधान आवश्यक है।

Advertisement

भूमि पूजन कार्यक्रम में डीसी मनरेगा सरिता सिंह, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे, सहायक विकास अधिकारी सुनील पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, सुनील जायसवाल, बंशीधर, वाचस्पति त्रिपाठी,

Advertisement

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार नायक तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण शुरु होने पर खुशी जताई और जल्द निर्माण पूर्ण होने की उम्मीद व्यक्त की।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

केंद्रीय बजट 2026-27 ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में निर्णायक पहल- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में निर्णायक पहल

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

53 लाख करोड़ का बजट, विकास पर जोर

सदर विधायक ने बताया कि बजट का कुल आकार 53 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है। साथ ही फिस्कल डेफिसिट को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया गया है, जो आर्थिक अनुशासन और स्थिरता को दर्शाता है।

Advertisement

शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती

शिक्षा क्षेत्र के लिए 1,39,289 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने तथा स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने की योजना शामिल है।

Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर और 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त कर सस्ता किया गया है।

Advertisement 

नारी सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन पर फोकस

नारी सशक्तिकरण के तहत प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, 5 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

गरीबी उन्मूलन के लिए विकसित भारत ग्राम योजना में 1.51 लास्थ करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 54,916.70 करोड़ रुपये, तथा शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों, गिंग वर्कर्स और घरेलू कामगारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

Advertisement

भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल, अनूप तिवारी, वृजेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस ने चलाया व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस का व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान
  • महिला सुरक्षा, साइबर सतर्कता एवं आत्मरक्षा को लेकर जनपद भर में सघन जनजागरूकता

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जिले में व्यापक एवं प्रभावी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

Advertisement

अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सतर्कता एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
    

Advertisement

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।    

 कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, गुड टच-बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों, साइबर अपराध के नवीन तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक तरीके से जानकारी प्रदान की गई।
           

Advertisement

विशेष रूप से यह बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, संदेश अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

Advertisement 

आपात सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—
☎ 112 – आपातकालीन सेवा
☎ 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
☎ 181 – महिला हेल्पलाइन
☎ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
☎ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

Advertisement

मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह आश्वस्त किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सदर विधायक ने दिव्यांगजनों में किया कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक ने किया कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण किए वितरण

सोनभद्र। शुक्रवार को भूपेश चौबे, सदर विधायक ने ब्लड बैंक, लोढ़ी, सोनभद्र के समीप कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने 51 ट्राईसाईकिल, 03 व्हील चेयर, 36 जोड़ी बैसाखी, 01 लेप्रोसी कीट व 03 कान की मशीन का वितरण किया। इसके अलावा, विधायक ने बचपन डे केयर सेन्टर में पंजीकृत दिव्यांग 04 बच्चों को ड्रेस, बैग, जूते इत्यादी का वितरण किया।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक के प्रयास से 15 व्यक्तियों ने ब्लड डोनेशन भी किया। इस अवसर पर विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, सोनभद्र, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, दिव्यांगजन कार्यालय के सुयश कुमार शुक्ला,

Advertisement 

सहायक अध्यापक एल०टी० ग्रेड कनिष्ठ सहायक, डॉ प्रशांत शुक्ला, डॉ सूर्य प्रकाश पांडेय, गौरव शुक्ला, रजनीश रघुवंशी, धीरज, अमन वर्मा, संजय श्रीवास्तव गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा, बचपन डे केयर सेन्टर सोनभद्र के राहुल कुमार अनूप तिवारी व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें