व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उठीं जनसमस्याएं: हाईवे पर गोवंश, हीरोइन बिक्री और बस स्टैंड की बदहाली पर एएसपी ऑपरेशन ऋषभ के सामने व्यापारियों ने रखीं मांगे

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उठीं जनसमस्याएं: हाईवे पर गोवंश, हीरोइन बिक्री और बस स्टैंड की बदहाली पर एएसपी ऑपरेशन ऋषभ के सामने व्यापारियों ने रखीं मांगे

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने नगर एवं राजमार्गों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर एएसपी का ध्यान आकृष्ट कराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि जनपद के विभिन्न राजमार्गों पर बड़ी संख्या में गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं।

Advertisement 

विशेष रूप से रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में गोवंशों की मृत्यु हो रही है, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों व यात्रियों का जीवन भी लगातार खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि राजमार्गों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर वहां पर्याप्त प्रकाश, चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टिव साइनेज लगाए जाएं। साथ ही नगर निकाय, ग्राम पंचायत और पशुपालन विभाग के समन्वय से गोवंशों को सुरक्षित गो-आश्रय स्थलों तक पहुंचाने का विशेष अभियान चलाया जाए।

Advertisement


बैठक में जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने नगर में अवैध नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न इलाकों में हीरोइन की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिसके कारण चोरी और अपराध की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली के सामने फ्लाईओवर के नीचे सीज किए गए वाहनों को खड़ा किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन वाहनों की आड़ में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों को छुपने का मौका मिलता है, जिससे दृश्यता बाधित होने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों में असुरक्षा का माहौल बनता है। इसके समाधान के लिए सीज वाहनों को किसी निर्धारित यार्ड में खड़ा करने की मांग की गई।

Advertisement


वहीं संगठन के प्रतिनिधि प्रितपाल सिंह ने बस स्टैंड की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण होने के बावजूद बसें फ्लाईओवर के नीचे ही खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया था और उन्होंने संयुक्त टीम बनाकर आदेश जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Advertisement

उन्होंने हाल ही में रंबल स्ट्रिप पर बाइक अनियंत्रित होने से एक डॉक्टर की हुई दर्दनाक मौत का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी रंबल स्ट्रिप पर न तो पेंटिंग कराई गई है और न ही रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राजेश जायसवाल, यशपाल सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, विनय जायसवाल सहित कई प्रमुख व्यापारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें