सोनभद्र में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: एएसपी ऑपरेशन ऋषभ और एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन: एएसपी ऑपरेशन ऋषभ और एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत

सोनभद्र। जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद सोनभद्र की विभिन्न तहसीलों में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील दुद्धी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा तहसील रॉबर्ट्सगंज में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने उपस्थित रहकर आमजन की फरियाद सुनीं और मौके पर आई शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

Advertisement 

समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान पर विशेष बल दिया। एएसपी ऑपरेशन और एएसपी मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देशित किया कि विशेष रूप से भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाएं और धरातलीय तथ्यों की जांच कर नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें,

Advertisement

ताकि फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस पर प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र को प्राथमिकता पर लेते हुए तय समय-सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए और शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।


इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) ने अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोनभद्र पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी निस्तारण और जनसुनवाई ही उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें