HIGHLIGHTS
- पिपरी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों को मिली नई पहचान: अब ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से जाने जाएंगे स्वच्छता दूत, जिलाधिकारी ने ट्रैकसूट और जूते वितरित कर बढ़ाया मान

सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता की कमान संभालने वाले सफाई कर्मियों को समाज में सम्मान, गरिमा और एक नई पहचान देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के सम्मानजनक नाम से संबोधित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को नई वेशभूषा के रूप में ट्रैकसूट एवं जूते वितरित कर किया। नया ट्रैकसूट और जूते पहनकर जैसे ही सफाई कर्मी सामने आए, जिलाधिकारी ने उनके साथ बैठकर सामूहिक फोटो खिंचवाई, जिससे सफाई कर्मियों में अपनत्व और आत्म-सम्मान की एक नई लहर दौड़ गई।

कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि पूरे शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाए रखने में इन सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। वे हर मौसम में प्रतिदिन सुबह से ही आमजन को स्वच्छ वातावरण देने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करते हैं।

समाज में उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनत्व की भावना को और मजबूत करने के ध्येय से ही उन्हें ‘दोस्त-मित्र’ की यह नई संज्ञा दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस नई और एक समान वेशभूषा से सफाई कर्मियों की एक विशिष्ट पहचान भी बनेगी। उन्होंने सीधे सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनके निस्वार्थ सेवाभाव की सराहना की और नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद बनाने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सरकार और प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए स्वच्छता कर्मियों का ताली बजाकर अभिनंदन किया।












का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















