सेना के जवान की पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार: घर में घुसकर मारपीट और थाने पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप

HIGHLIGHTS

  • सेना के जवान की पत्नी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार: घर में घुसकर मारपीट और थाने पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप

सोनभद्र। थाना अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज में जमीन और दुकान विवाद को लेकर न्याय की आस में एक सेना के जवान अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने और कपड़े फाड़ने का प्रयास करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। राजस्थान के जोधपुर में तैनात सेना के जवान ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों के साथ डिबुलगंज में रहती है, जहां पड़ोस के दबंग उन्हें बाहरी बताकर मकान व दुकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं।

Advertisement


पीड़िता सुधा देवी का आरोप है कि बीते 14 सितंबर को गांव के ही ऋतुराज मौर्या और चंद्रभान मौर्या ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी जमीन बेच दी और वहां से चले जाने की धमकी देने लगे। इसके बाद 16 सितंबर को ऋतुराज मौर्या, चंद्रभान मौर्या, सावित्री देवी तथा 3-4 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

Advertisement 

आरोप है कि दबंगों ने महिला को घर से घसीटकर सड़क पर लाया, उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मंगलसूत्र छीनते हुए दुकान से सामान भी उठा ले गए। राहगीरों के बीच-बचाव करने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

Advertisement


महिला ने स्थानीय अनपरा पुलिस और थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हें और उनके भाई को कई घंटों तक थाने में बिठाकर रखा।

Advertisement

यही नहीं, इतने संगीन मामले में पुलिस द्वारा आज तक उनका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया। थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। खास बात यह है कि पीड़िता ने अपनी बात को साबित करने के लिए प्रार्थना पत्र के साथ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के पुख्ता साक्ष्य भी पुलिस अधीक्षक को सौंपे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें