HIGHLIGHTS
- कंचन ज्वैलर्स डकैती कांड का पर्दाफाश: मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक शातिर डकैत ढेर होकर गिरफ्तार, लूटे गए गहने व नकदी बरामद

सोनभद्र। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित जयंत में कंचन ज्वैलर्स के यहां हथियारबंद बदमाशों द्वारा डाली गई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज पर्दाफाश कर दिया है। अनपरा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में डकैती में शामिल एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस, डकैती के लूटे गए सोने के कीमती आभूषण, ₹50,000 नकद और झारखंड से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ऋषभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सोनभद्र पुलिस की मुस्तैदी से अंतर्राज्यीय सीमा पर सक्रिय एक खतरनाक डकैत गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

घटना के विस्तृत विवरण के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की शाम जयंत (सिंगरौली, म.प्र.) स्थित कंचन ज्वैलर्स में 6 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल और कट्टे के बल पर धावा बोला था। बदमाशों ने दुकान संचालक और कर्मचारियों को धमकाकर सोने-चांदी के गहने व नकदी लूट लिए थे और विरोध करने पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पूरे जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। इसी क्रम में 18 सितंबर की तड़के क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में अनपरा, शक्तिनगर, पिपरी पुलिस एवं एसओजी सोनभद्र की संयुक्त टीम बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी, तभी अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पिपरी की ओर भागते हुए पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसकी पहचान रोशन कुमार स्वीपर निवासी शक्तिनगर, सोनभद्र के रूप में हुई।

वहीं उसका दूसरा साथी राहुल स्वीपर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगलों की तरफ भाग निकला। घायल बदमाश रोशन को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया अभियुक्त अत्यंत शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ सोनभद्र, मध्य प्रदेश और झारखंड के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

एडिशनल एसपी ऋषभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस पूछताछ में अभियुक्त रोशन ने कबूल किया कि उसने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर कंचन ज्वैलर्स में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उसने यह भी खुलासा किया कि वारदात में प्रयुक्त दोनों अपाचे मोटरसाइकिलें झारखंड के गढ़वा जिले से लूटी गई थीं।

बरामद किए गए सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के ओरिजिनल टैग भी लगे हुए पाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी और डकैती के शेष माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में अनपरा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा और पिपरी थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे शामिल रहे।









का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















