12 अगस्त 2021 को सोनभद्र में शूटिंग करती दूरदर्शन टीम
▪️यह फिल्म दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल से प्रसारित होगी।
▪️कुछ दिनों पहले ही वाराणसी दूरदर्शन टीम द्वारा सोनभद्र में स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े स्थलों की शूटिंग की गई थी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का साक्षात्कार लियागयाथा।
12 अगस्त 2021 को सोनभद्र में शूटिंग करती दूरदर्शन टीम
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
🔸 रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के स्वाधीनता आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान, तपस्या की गौरव गाथा पर आधारित विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के सहयोग एवं वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा निर्मित सोनभद्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर बनी फिल्म का प्रसारण 27 अगस्त को दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल से रात्रि 10:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस फिल्म में जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए स्थल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरव गाथा को रेखांकित किया गया है। गत दिनों इसकी शूटिंग जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में हुई थी।
12 अगस्त 2021 को सोनभद्र में शूटिंग करती दूरदर्शन टीम
▪️नकली सिपाही बनकर आया,बताया पिता का दोस्त और बच्चों से मांगा पैसा।
▪️घर से बाहर निकलते वक्त बच्चों को दीया अपहरण की धमकी
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर अजोरा गार्डेन के पास स्थित एक मकान में पहुंचे युवक ने खुद को कटरा कोतवाली क्षेत्र का सिपाही बताकर धनराशि मांगी, घर में मौजूद बच्चों से खुद को उनके पिता का दोस्त बताकर पांच सौ रुपये देने के लिए कहा। बच्चों ने दो सौ रुपये दिए। और अपने पिता से फोन पर बात कराई। पिता ने जब फोन पर दोस्त न होने की बात कही तो बच्चों ने उसे घर से जाने के लिए कह दिया। लेकिन वह घर से निकलते वक्त उसने बच्चो को अपहरण की धमकी दे दी। इससे परिवार के लोगों में भय है। श्रीकांत दुबे ने मंगलवार को एएसपी सिटी को ज्ञापन देकर बताया कि वह पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर पत्नी और 13 वर्षीय पुत्री और 11 वर्षीय पुत्र रहते हैं। 20 अगस्त की दोपहर एक व्यक्ति घर पर आया। पुत्र के पूछने पर उसने अपना परिचय कटरा कोतवाली का सिपाही बताया और कहा कि मै तुम्हारे पिता का दोस्त हू और और उसनेे पांच सौ रुपये की मांग की। बच्चों ने दो सौ रुपये देकर फोन से बात कराई। हालांकि उन्होंने दोस्त होने से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्चों ने बाहर जाने के लिए कहा तो उसने अपहरण की धमकी देकर घर से बाहर निकल गया। वही श्रीकान्त दुबे ने परिवार की सुरक्षा के चलते काम छोड़कर पुणे से घर वापस आ गया शिकायत में श्रीकांत ने यह भी बताया कि उक्त नंबर की मोबाइल पर व्हाट्सएप डीपी में सिपाही के ड्रेस में आरोपी की फोटो हैं एएसपी संजय कुुमार वर्मा ने कहा कि शिकायत पर कथित मामले की जांच कराई जा रही है, मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
▪️इस लैपटॉप यूजर्स टैबलेट की तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल
▪️HP Spectre x360 14 कन्वर्टिबल (2-इन-1) बेहद शानदार लैपटॉप है। इस लैपटॉप का उपयोग टैबलेट की तरह किया जा सकता है। इसके अलावा लैपटॉप में 11th जनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर मिलेगा, इस लैपटॉप की कीमत प्रीमियम रेंज में है।
फोटो कम्पनी के वेबसाइट से ली गई है
नई दिल्ली । HP Spectre x360 14 कन्वर्टिबल (2-इन-1) लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। इस लैपटॉप का इस्तेमाल टैबलेट के रूप में किया जा सकता है। इस लैपटॉप में 11th जनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही नए लैपटॉप में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 17 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। इसकी बैटरी Thunderbolt 4 सपोर्ट करती है।
कंपनी ने HP Spectre x360 14 लैपटॉप की कीमत 1,19,999 रुपये रखी है। यह लैपटॉप नाइटफॉल ब्लैक, Copper Luxe accents, Poseidon Blue और Pale Brass accents कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस लैपटॉप को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और एचपी वर्ल्ड स्टोर से खरीदा जा सकता है।
HP Spectre x360 14 लैपटॉप में दमदार बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 17 घंटे का बैकअप देती है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा लैपटॉप में कैमरा शटर बटन, एचपी कमांड सेंटर, म्यूट माइक और फिंगरप्रिंट रीडर का सपोर्ट मिलेगा।
फोटो कम्पनी के वेबसाइट से ली गई है
आपको बता दें कि एचपी ने इससे पहले HP Chromebook 11a लैपटॉप को पेश किया था। इस लैपटॉप की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो HP Chromebook 11a लैपटॉप क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 11.6 इंच का एचडी आईपीएस टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,366×768 पिक्सल है। साथ ही इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek MT8183 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
▪️मिथुनकी बंगाल चुनाव के बाद टीवी पर वापसी, स्टार प्लस के नए शो में दिखी मिथुन की झलक
▪️स्टार प्लस ने शो का प्रोमो जारी किया है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन थामने वाले हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट आये हैं। हालांकि, अभी वो एक नये आने वाले शो के प्रोमो में ही नज़र आ रहे हैं। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो का नाम चीकू की मम्मी दूर की है, जिसके प्रोमो में मिथुन इसकी मुख्य बाल कलाकार के साथ डांस के स्टेप्स दिखा रहे हैं।
स्टार प्लस ने शो का प्रोमो लॉन्च किया है। यह शो डांस पर आधारित है। प्रोमो में मिथुन डांस से अपने लगाव को लेकर बात करते नज़र आ रहे हैं और उनकी फ़िल्म डिस्को डांसर की क्लिप का भी इस्तेमाल किया गया है, प्रोमो में मिथुन कहते हैं कि अपुन को याद आ रहा है अपना बचपन। वही छोटा सा गांव, वही छोटा सा घर। बस बड़ा था तो एक सपना, जिसे पूरा करने के लिए ज़रूरत थी सिर्फ़ दो पैरों की। फिर क्या था, लगा दी एक छलांग।
चीकू भी डांस की छलांग लगाना चाहती है। इसके पास सिर्फ़ डांस की दौलत है। उसे इन हालात से निकालने के लिए क्यों ना हम सब उसका साथ दें। हो सकता है, उसे कामयाबी मिल जाये। उसकी मम्मी जो उससे दूर है, फिर से उसके पास आ जाये।
▪️केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे महाराष्ट्र में गिरफ्तार, सीएम उद्धव को थप्पड़ मारने वाले बयान पर राज्य पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।
▪️राणे की टिप्पणी के बाद सत्तारूढ़ शिवसेना की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली जिसके कार्यकर्ताओं ने मुंबई और अन्य स्थानों पर कई पोस्टर लगाए उन्हें मुर्गी चोर बताया। वही इसके पीछे पांच दशक पहले चेंबूर में उनके द्वारा चलाई गई मुर्गी की दुकान का संदर्भ था।
🔸मुंबई। केंद्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कहे गए अपशब्द के आरोप में हुई है। महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर राणे की गिरफ्तारी के विरुद्ध उन्हें ज्ञापन सौंपा।बीते सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान राणे ने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी। राणे के इस बयान के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की जाने लगी। नासिक, पुणे एवं महाड में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई। मंगलवार सुबह से ही उनकी गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी। नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए। दोपहर बाद करीब ढाई बजे रत्नागिरी के संगमेश्वर क्षेत्र में राणे को भोजन करते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया। शाम होते-होते उन्हें महाड क्षेत्र में लाया गया, जहां उन्होंने विवादित बयान दिया था। उन्हें महाड के सत्र न्यायालय में पेश किया जा सकता है। इससे पहले बांबे हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी विधिसम्मत तरीके से पेश नहीं किए जाने के कारण ठुकरा दी थी।
वही नासिक में शिवसैनिकों ने भाजपा कार्यालय पर किया पथराव
राणे द्वारा उद्धव के विरुद्ध विवादित बयान दिए जाने के बाद से ही शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में कई जगह उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जिलों में शिवसैनिक राणे के पुतले पर चप्पलों से प्रहार करते दिखाई दिए, नासिक में तो उग्र शिवसैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भी पथराव किया।
फड़नवीस ने कहा, पथराव करने वालों पर कार्रवाई करे पुलिस
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसैनिकों की हरकतों को कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने पथराव करने वालों पर उचित कार्रवाई न की, तो भाजपा अपने कार्यालयों की सुरक्षा करने में सक्षम है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम
राणे की गिरफ्तारी के बाद संगमेश्वर पुलिस थाने एवं पुराने मुंबई-गोवा हाईवे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक सड़क जाम किया। भाजपा विधायक प्रसाद लाड एवं राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे ने पुलिस थाने में बैठकर धरना भी दिया। लाड ने आशंका जताई कि पुलिस राणे की हत्या भी करवा सकती है।
लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति के बिना गिरफ्तारी पर उठा सवाल
– राणे के वकील अनिकेत निकम का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई है।
– निकम के अनुसार, सात वर्ष से कम सजा वाले मामलों में नोटिस देकर कार्रवाई करने का प्रविधान है। राणे की गिरफ्तारी बिना नोटिस के की गई।
– राणे केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उनकी गिरफ्तारी से पहले लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली जानी चाहिए थी। इसका भी पालन नहीं किया गया।
अपने बयान में यह कहा था केन्द्रीय मंत्री राणे ने-
देश की आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री को यह पता नहीं है कि आजादी के कितने साल हो गए हैं। 15 अगस्त को भाषण देने के दौरान वह पीछे मुड़कर यह पूछते नजर आए। यदि मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।
▪️चोरों ने साफ किया घर में रखें चार लाख रूपए का गहना और चार लाख रूपए का नगदी
फोटो इंटरनेट मीडिया से लिया गया है
🔸मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार मोहल्ले में रक्षाबंधन के दिन चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर से नगदी और आभूषण समेत आठ लाख की चोरी कर दी। शाम को जब घरवाले लौटे तो चोरी की जानकारी हुई, मकान मालिक ने चोरी की शिकायत कटरा कोतवाली में दी है,पुलिस छानबीन में जुटी है
क्षेत्र के बरौधा कचार निवासी दुक्खू पटेल मेडिकल कालेज का निर्माण कर रही कसाना बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर है। वह रक्षाबंधन पर सुबह मेडिकल कालेज पर आकर कर्मचारियों को उनका वेतन आदि देने वाले थे। उससे पहले पत्नी के कहने पर वह मड़िहान के भांवा स्थित अपने ससुराल चले गए। इस बीच दिन दहाड़े चोर मकान के अंदर घुस कर दो कमरों का ताला तोड़ा और उसमें रखा लगभग चार लाख नगदी और चार लाख का आभूषण चोरी कर ले गए। शाम को जब दुक्खू पटेल परिवार के साथ घर आए तो उन्होंने देखा कि बगल का एक दरवाजा खुला है मेन गेट से अंदर प्रवेश किया तो दो कमरों का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी होने पर उन्होंने 112 पर सूचना दिया। और सोमवार को कटरा कोतवाली में चोरी की तहरीर दिया। दुक्खू पटेल ने बताया कि दो लाख रुपये अपना और दो लाख रुपये कंपनी के कर्मचारियों को देने के लिए रखे थे। इसके अलावा लगभग चार लाख का गहना था, जिसे चोर लग गए। लगभग आठ लाख की चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया हैं लेकिन चोरी का अभी कुछ पता नहीं चला है।
▪️ वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा से पीएम मोदी ने फोन से की बात, जाना बनारस में बाढ़ की स्थिति को
वाराणसी,संस्कृति लाइव संवाददाता। बनारस में बाढ़ की स्थिति बढ़ती जा रही है 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जल का स्तर बढ़ रहा है वही केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे तक 72.02 मीटर मापा गया। यदि बढ़ाव ऐसे ही होता रहा तो आगमी दो दिनों में बाढ़ के उच्चतम बिंदु 73.901 मीटर तक जल स्तर पहुंच जाएगा। बनारस की सड़कों पर गाड़ियों की बजाय नावें चलने लगेंगी। बुधवार की सुबह वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी जिलाधिकारी से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा से टेलीफोन पर बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति को जाना। इस दौरान टेलीफोनिक वार्ता के दौरान पीएम को डीएम कौशल राज शर्मा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों की स्थिति को और राहत और बचाव कार्यों के अलावा राहत सामग्री वितरण के बारे में भी जानकारी दी। गंगा के किनारे बस्तियां डूब गई हैं। अब तक सामनेघाट क्षेत्र में सड़कों पर पानी आ गया है। दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया की ओर पानी बढ़ चला है। मणिकर्णिका घाट पर गलियों में पानी भर गया है। नाव से शव घाट तक जा रहे हैं। मंदिर के छत पर शवदाह हो रहा है। कमोवेश ऐसे ही हालात हरिश्चंद्र घाट का भी है। सबसे ऊंची सीढ़ी पर दाह संस्कार किया जा रहा है। सर्वाधिक प्रभावित इलाका गंगा की सहायक नदी वरुणा के किनारे है। पुराना पुल, सरैंया, पुलकोहना, शैलपुत्री, लक्खीघाट, ढेलवरिया, चौकाघाट, हुकुलगंज, वरुणा पुल आदि इलाके में पानी भर गया है। इससे वरुणा नदी से जुड़े नाले भी ऊफान पर हैं। नरोखर नाला का पानी वरुणा नदी से करीब दो किलोमीटर दूर तक इलाके को प्रभावित कर दिया है। सोनातालाब इलाके की गलियों व सड़कों पर नाला का पानी भर गया है। गंगा किनारे पक्के महाल की कई गलियों में अब नावें चलने लगी हैं।
▪️यूपी के सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी।
▪️यूपी सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जुलाई से 11 फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा।
▪️यूपी के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।
🔸लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जुलाई से 11 फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। 11 फीसद वृद्धि के बाद कर्मचारियों का डीए 28 फीसद हो जाएगा। लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा। जुलाई के बढ़े डीए का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जाएगा। अगस्त के बढ़े डीए का भुगतान सितंबर के वेतन के साथ होगा। शासनादेश आज ही जारी होने की उम्मीद।
राज्य कर्मचारी डेढ़ साल से ज्यादा समय से वेतन और पेंशनर अपनी पेंशन बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को अभी 17 फीसद की दर से डीए का भुगतान हो रहा है। 11 फीसद वृद्धि के बाद कर्मचारियों का डीए 28 फीसद हो जाएगा। पिछले दिनों मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान किये जाने का एलान किया था।
UP सरकार के 28 लाख कर्मियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने महंगाई भत्ता जारी करने का दिया आदेश कोरोना महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र की तर्ज पर पहली जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत के भुगतान पर पिछले साल 24 अप्रैल को शासनादेश जारी कर रोक लगा दी थी। इस वजह से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2020 और एक जनवरी 2021 को दिये जाने वाले डीए और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है।
पिछले महीने केंद्र सरकार ने बढ़ी दर से डीए-डीआर के भुगतान पर लगी रोक हटाने के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से 28 फीसद की दर से डीए के भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी आधार पर राज्य कर्मचारी भी पहली जुलाई से ही 28 फीसद की दर से डीए पाने का इंतजार कर रहे हैं। अब मंगलवार को वित्त विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।
▪️अफगानिस्तान के मुद्दे पर हुई मोदी-पुतिन के बीच अहम वार्ता, रूस ने किया है तालिबान का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अफगानिस्तान के मुद्दे पर अपने पुराने सहयोगी रूस से बात की है।
▪️रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मोदी की करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई है। इस मुद्दे पर हुई दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई ये बातचीत काफी अहम है।
नई दिल्ली (एएनआइ)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अफगानिस्तान के मुद्दे पर अपने पुराने सहयोगी रूस से बात की है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी इस मुद्दे पर करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई है। इस मुद्दे पर हुई दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई ये बातचीत काफी अहम है। ऐसा इसलिए, क्योंकि रूस ने न सिर्फ तालिबान का समर्थन किया है, बल्कि ये भी कहा है कि उनका शासन अफगान सरकार से बेहतर होगा।
आपको बता दें कि तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा किया था। तब से ही वहां पर अफरातफरी का माहौल है। भारत समेत कई दूसरे देश वहां से अपने नागरिकों को सकुशल निकालने को अपनी प्राथमिकता बनाए हुए हैं। इस बीच तालिबान ने कहा है कि भारत ने अफगानिस्तान में जो विकास कार्यों की शुरुआत की थी उसको पूरा कर सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि तालिबान किसी विदेशी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री का लाल किले से देश को नया संदेश, जानिए PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें भारत अब तक अपने सैकड़ों नागरिकों को स्वदेश वापस ला चुका है। वहीं, तालिबान को लेकर भारत की बातचीत अमेरिका, ब्रिटेन से भी चल रही है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में इस मुद्दे पर अमेरिकी विदेश मंत्री से बात की थी। इसके अलावा दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बीच भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। अफगानिस्तान के हालातों पर पीएम मोदी के नेतृत्व में दो बार सीसीएस की बैठक भी हो चुकी है। आटो मोबाइल इंडस्ट्री को बदलनी होंगी पुरानी नीतियां, स्क्रैप नीति का हर किसी को मिलेगा भरपूर लाभ- पीएम मोदी आपको बता दें कि भारत ने अब तक तालिबान को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि, भारत ने ये जरूर स्पष्ट किया है कि वो तालिबान की कही गई बातों पर विश्वास नहीं करता है। गौरतलब है कि भारत ने बीते दो दशकों के दौरान अफगानिस्तान के विकास के लिए करोड़ों का निवेश किया है। तालिबान की मौजूदगी में इस निवेश पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
▪️Sarkari Naukri: यूपी में 10वीं पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, 40 साल तक के उम्मीदवार करें अप्लाई
▪️Sarkari Naukri in UP 2021: उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किए जाएंगे. उम्मीदवारों के 10वीं के नंबरों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी. चयनित उम्मीदवार 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पाने के पात्र होंगे।
▪️उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा कुल 4 हजार से ज्यादा रिक्तियां भरी जानी हैं
▪️ उत्तर प्रदेश में 10वीं पास और ITI डिप्लोमा धारकों के लिए भी बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 4226 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सभी जरूरी जानकारियां उम्मीदवार जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
▪️आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर 4226 रिक्तियों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो चुकी है जबकि निर्धारित योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार 22 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि अधिकतम आयुसीमा में आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
▪️अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100/- रुपये का शुल्क देना है। वहीं आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किए जाएंगे. उम्मीदवारों के 10वीं के नंबरों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी. चयनित उम्मीदवार 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पाने के पात्र होंगे।