प्रियंका श्रीवास्तव बनी सपा लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने इंदिरा नगर, लखनऊ की युवा अधिवक्ता प्रियंका श्रीवास्तव को समाजवादी लोहिया वाहिनी में पुनः राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी ने सपा प्रदेश कार्यालय में प्रियंका श्रीवास्तव को मनोनयन पत्र प्रदान किया । प्रियंका श्रीवास्तव ने दूरभाष पर हमारे विशेष संवाददाता बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुझे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करूंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सत्ता में बैठे लोग धृतराष्ट्र के अनुयायी व महिला विरोधी मानसिकता के समर्थक हैं। कहा कि सब कुछ बेचने वाले ही अब आत्मनिर्भर का नारा दे रहे हैं। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का फीता काटकर फोटो खिंचवाने में ही पांच वर्ष का कार्यकाल बिताने वाले अहंकारियों को सत्ता से बेदखल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। भरोसा दिया की सपा सरकार बनी तो सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
एडवोकेट प्रियंका श्रीवास्तव को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर अभिषेक श्रीवास्तव, शिवांशी श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, मुकेश गोंड़, अनीता द्विवेदी, राहुल पाण्डेय,धीरज,नेहा, ज्योति पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Advertisement (विज्ञापन)

वाराणसी : बनारस तीर्थ में शास्त्रीय संगीत का महासम्मेलन

  • शास्त्रीय संगीत के विभिन्न घरानों का सम्मेलन राग रंग कार्यक्रम के दूसरे दिन हुआ भव्य आयोजन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के अन्तर्गत संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, धर्मार्थ कार्य विभाग, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय राग रंग कार्यक्रम के द्वितीय दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ ग्वालियर घराने की प्रतिनिधि कलाकार डॉ० शिवानी शुक्ला के गायन से हुआ। पद्मश्री से सम्मानित डॉ० राजेश्वर आचार्य के शिष्य परम्परा की योग्य कलाकार शिवानी शुक्ला ने राग जोग में निबद्ध रचना की विलम्बित एवं मध्य लय में प्रस्तुति दी तत्पश्चात् तराना की प्रस्तुति दी। उनको तबले पर बनारस घराने के वरिष्ठ कलाकार पंडित नन्द किशोर मिश्र, हारमोनियम पर डॉ पंकज शर्मा एवं तानपुरे पर सुश्री राजश्री नाथ एवं उजाला तिवारी ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के द्वितीय कड़ी में किराना घराने के प्रतिनिधि, विख्यात गायक कलाकार पंडित जयतीर्थ मेउंडी ने स्वर रस धार बहायी। उन्होंने राग यमन कल्याण में निबद्ध विलम्बित एवं मध्य लय की रचना गा कर सुनाया, तत्पश्चात् रचना “जय जगदीश्वरी माता सरस्वती” गा कर आध्यात्मिक सेतु का निर्माण किया। उनको तबले पर पंजाब घराने के युवा प्रतिनिधि कलाकार यशवंत वैष्णव एवं हारमोनियम पर तन्मय देवचके ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति में विश्वविख्यात मोहनवीणा वादक, ग्रेमी अवार्डी एवं पद्मभूषण से सम्मानित पंडित विश्वमोहन भट्ट ने मंच सम्भाल।

उन्होंने “वन्देमातरम्” एवं “वैष्णव जन तो तेने कहिये” से मंच प्रस्तुति आरम्भ किया, तत्पश्चात् राग श्याम कल्याण की अवतारणा की ऊर्जा एवं गति युक्त प्रस्तुति दी। तबले पर बनारस घराने के प्रतिभाशाली एवं ऊर्जावान कलाकार अभिषेक मिश्र ने कुशल सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति में बनारस घराने की गायकी परम्परा का प्रतिनिधित्व करते हुए पद्मश्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी ने मंच सम्भाला। उन्होंने बनारस की विशुद्ध रचनाओं को गा कर सुनाया।

राग मिश्र खमाज में निबद्ध ठुमरी गाकर प्रस्तुति आरम्भ किया, तत्पश्चात् दादरा, टप्पा एवं सोहर की प्रस्तुति के माध्यम से आयोजन की श्री वृद्धि की।
उनको तबले पर पंडित रामकुमार मिश्र, संवादिनी पर पंडित धर्मनाथ मिश्र एवं सारंगी पर उस्ताद मुराद अली ख़ां ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का समापन पद्मश्री पं० येल्ला वेंकटेश्वर राव के कर्नाटक वाद्यवृंद की शानदार प्रस्तुति से हुआ।

अतिथियों का स्वागत पद्मश्री डॉ० राजेश्वर आचार्य के किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव एव उ० प्र० संगीत नाटक अकादमी के सचिव श्री तरूण राज तथा संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री रजनीकांत, डॉ० लवकुश द्विवेदी, डॉ० मन्नू यादव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजन में अखिलेश यादव, प्रशान्त यादव, प्रशान्त राय, अभिषेक राय, अंगिका मिश्रा, श्रुति प्रकाश, अतुल कुमार, शिवम आदि ने सहयोग प्रदान किया।

नही थम रहे पेड़ो की अवैध कटान, जिम्मेदार मौन

डाला,सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर हर जतन किया जा रहा है। पौधारोपण अभियान चलाकर नए प्लांटेशन भी किया गया। जिम्मेदारों की अनदेखी से माफिया हरे पेड़ों पर आरी व टँगारी चलाकर हरियाली के सारे मंसूबे ध्वस्त करने में लगे हैं। चर्चा है कि लकड़ी माफिया व वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की साठगांठ से प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान जारी है। इसका ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत डाला रेंज में सेक्सन गुरमुरा के बिट के अहिरा डेरा, अबाड़ी एवं गुरमुरा के जंगलों में भी देखा जा रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)

बृहस्पतिवार को फिर पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया हैं। जहां मोटे पेड़ तो काटे ही गए हैं और कई पेड़ों के ठूठ भी मिले हैं जो ताजे हैं।
अब सवाल यह उठता हैं कि आखिरकार वन विभाग क्यों नही लगा पा रही हैं अंकुश, जबकि गुरमुरा क्षेत्र में कई दर्जन वाचर हैं, फारेस्ट गार्ड हैं, बिट के दरोगा हैं और सबसे बड़ी बात की चोपन रेंजर की भी निगाहें इसी क्षेत्र में लगा हुआ हैं। फिर भी बेशकीमती पेड़ो की अवैध कटान जोरों से चल रहा है, जो वन विभाग पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं कि बिना वन विभाग के मिलीभगत से यह खेल चल ही नही सकता। यही चर्चा क्षेत्र में चारों तरफ हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया जन चौपाल

दुद्धी, सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ब्लॉक बभनी द्वारा ग्राम भलपहरी में आयोजित जन जागरण, जन चौपाल एवं जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. विजय सिंह गोंड़ पूर्व मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि BJP के सरकार को 5 वर्ष पूर्ण होने को है। जब चुनाव सर पे है तब जनता की याद आ रही है और धारा 20 के तहत पट्टा देने की बात 1 माह से BJP के लोग और सरकार आजकल कर रही है।दूसरे तरफ किसानों का लागत तक नही निकल रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न खरीद होने के कारण आज किसान दर दर भटक रहा है, फिर भी कोई सुनने को तैयार नही है। इसलिए आपसे अनुरोध करने आया हूँ कि जुमलेबाजो के झूठ फरेब की राजनीति के चक्कर में न पड़े। अखिलेश यादव की सरकार बनाने का काम करे, उसी में आपका और हमारा हित होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धि/जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र बघाडूं तथा जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर श्रीमती सुषमा सिंह गोंड़ एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बभनी श्री ब्यास विश्वकर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले चुनावों में बभनी के सभा में भी BJP के नेता ने जिला बनवाने का वादा किया था। हम सब जानना चाहते है की आज 5 वर्ष बीत गया जिला नही बना। आप सब मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनावे। आपके सभी समस्याओं का निदान होगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गोविंद सिंह ओलके ने किया तथा संचालन श्री हसनैन भाई वरिष्ठ स पा नेता ने किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक मंडल में श्री अशोक सिंह पूर्व प्रधान, श्री रमाशंकर ओलके, श्री कुंजलाल गोंड़ रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश शर्मा, श्री मती रुकसाना खानम, श्री राजेंद्र ओइमा, साबीर हुसैन साहब, राजू शर्मा, अरबिंद कश्यप, चंद्रबली ओइमा, रामकुमार सिंह, कृष्ण
बिहारी सिंह, मो. ख्वाजा साहब, प्रहलाद गुप्ता, राजेंद्र गोंड़, रामाधार यादव, गोविंद सिंह एवं सैकड़ों के संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अवैध खनन व रास्ते के विवाद को लेकर स्थानीयों ने किया घंटो चक्का जाम

डाला, सोनभद्र। चौकी क्षेत्र के बाड़ी में अवैध खनन व रास्ते के विवाद को लेकर स्थानीयों ने घंटो चक्का जाम किया। मौके पर नही आये जिम्मेदार।

डाला स्थित बाड़ी में भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रभारी अरुण चन्द सिंह उर्फ प्रभाकर के नेतृत्व में गुरुवार को बाड़ी में पत्थर खनन से निकलने वाले रास्ते को घंटो रोक दिया गया। जिसमें रास्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भूमि आबादी के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज है व सौकड़ों लोग निवास करते है। जिन्हें हैवी ब्लास्टिंग के साथ-साथ ब्लास्टिंग से उड़ कर मकानों के ऊपर गिरते हुए पत्थर की भी मार झेलनी पड़ती है। जिनका कोई सुनने वाला नही है। चर्चाओं की माने तो बाड़ी स्थित चल रहे खादानों से अवैध खनन कर बड़े पैमाने पर राजस्व की छति के साथ स्थानीयों का दोहन किया जा रहा है।
इस सम्बंध में अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि हम लोग लगभग बीसों वर्षो से खादान में काम कर जीवोंकोपार्जन किया करते थे। अब बाहरी ठेकेदार के आने से खाने तक के लाले पड़ गए है। खादान मालिक हम सभी की पुकार सुनने नही आते।
प्रभाकर ने बताया कि यहां स्थानीयों को काम नही दिया जा रहा है। बड़ी-बड़ी मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है।
वकील अहमद ने बताया कि माइन्स से निकलने का कोई रास्ता नही है। स्थानीयों के आबादी से निकलने वाले रास्ते को खनन का रास्ता बना दिया गया। खादान ज्यादा गहरा व हैवी ब्लास्टिंग की वजह से हमारे हैंडपम्प सुख गए है।
नईमुद्दीन ने बताया कि हम सभी इसी खादान में काम करते चले आ रहे थे। अब बाहरी को बुला कर स्थानीयों के पेट पर लात मारा जा रहा है। बब्बू सिंह ने बताया कि हैवी ब्लास्टिंग मानक के विपरीत किया जा रहा है। मौके पर अपनी मांगो को लेकर सैकड़ों स्थानीय मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हरिशंकर चौधरी एवं उदेश्वर विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने पर जूनियर इंजीनियर संगठन ने दी भावभीनी विदाई

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना अनपरा से सफलतापूर्वक अपनी सेवा प्रदान करने के बाद दो अभियंता इं0 हरिशंकर चौधरी एवं इं0 उदेश्वर विश्वकर्मा दिनाँक 31.12. 2021 को सेवानिवृत्त हुए। अनपरा तापीय परियोजना अनपरा के संबंधित खंड ने दोनों अभियंताओं को उनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत परियोजना परिसर के अंदर भावभीनी विदाई दी। अपनी परंपरा के अनुसार दिनांक 05.12.2022 को जूनियर इंजीनियर संगठन अनपरा शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र अनपरा में वर्तमान अध्यक्ष इंजीनियर सचिन राज की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक इं0 हरिशंकर चौधरी एवं इं0 उदेश्वेर विश्वकर्मा को फूल माला पहनाकर एवं बुके से सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष एवं संचालक इं0 सत्यम यादव ने उनके जीवन परिचय की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इं0 अनूप वर्मा एवं इं0 के के पांडेय ने दोनों सेवानिवृत्त अभियंताओं को शाल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इं0 वशिष्ठ सिंह ने अपने संबोधन में भावभीनी व मार्मिक शब्दों से संबोधन करते हुए सबकी आंखों को नम कर दिया। आपने उनके बारे में ढ़ेर सारी खूबियों को गिनाया। इंजीनियर हरिशंकर चौधरी के दिल अजीज रहे इं0 सुरेश सिंह ने अपने चिर परिचित शायराना अंदाज में उनके बारे में कहा कि ‘हीरे करोड़ों बिखरे हैं जहां में, इसे परखे या तो जौहरी या तो चौधरी’ पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं आशुतोष द्विवेदी, केंद्रीय महासचिव इंजीनियर अनुप वर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर के के पांडेय, पूर्व सचिव इं0 रामकेश, वर्तमान अध्यक्ष इं0 सचिन राज यादव, विदाई एवं सम्मान समारोह का संचालन कर रहे उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्यम यादव इन सभी लोगों ने इं. हरिशंकर चौधरी एवं इं. उदेश्वर विश्वकर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप दोनों ऐसे पुरोधा थे जिन्होंने परियोजना के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं संगठन के लिए आपने अपने जोश और खरोश एवं कुशल नेतृत्व से संगठन को ऊंचाइयों पर ले गए। आप एक सरल हृदय भी रखते थे। मधुर स्वभाव के धनी एवं एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अनपरा में आपने अपना वर्चस्व कायम रखा।

Advertisement (विज्ञापन)

आपके उत्कृष्ट कार्यों को परियोजना एवं संगठन हमेशा याद रखेगा। इं. हरिशंकर चौधरी एवं इं. उदेश्वर विश्वकर्मा ने संगठन का आभार प्रकट करते हुए सभी साथियों के साथ बिताए हुए पल को याद करते हुए सबका आभार प्रकट किया। सभी लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्ति के उपरांत मैं यहां से विदा जरूर हो रहा हूं, लेकिन मैं आप सभी लोगों के दिलों में हमेशा याद बनकर समाया रहूँगा एवं आप सब को हमारी जब भी जरूरत होगी, जब भी हमें याद किया जाएगा, मैं अनपरा की धरती पर एवं आप सब लोगों को अपनी सेवा देने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में संगठन के सचिव इं ज्ञानेंद्र पटेल, वित्त सचिव इं डीएस यादव, लेखा अध्यक्ष इं0 सुरेश सिंह, संगठन सचिव इं0 मनोज पाल, प्रचार सचिव इं0 दीपक बिंद मीडिया प्रभारी इं0 अयाज अहमद एवं सदस्यों में इं0 रमाकांत यादव, इं0 गिरिजेश सिंह, इं0 एस बी राय, इं0 सुभाष चंद्र, इं0 डीके सिंह, इं0 अभिषेक कुमार सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता सम्मिलित हुए।

कम संसाधन व क्रिटीकल समस्या होने के बावजूद भी निरंतर बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड : महाप्रबंधक

अनपरा, सोनभद्र। नव वर्ष के उपलक्ष में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आरसी श्रीवास्तव द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कम संसाधन व क्रिटीकल समस्या होने के बावजूद भी पिछले वर्ष अपने कर्मठ कर्मियों के ईमानदारी और मेहनत के बदौलत निरंतर बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड उत्पादन करता रहा। विदेशी अतिथि गृह में अपने अधिकारियों के साथ सीजीएम ने पत्रकारों को बताया कि संसाधनों की कमी, व्रत- त्यौहार, चुनाव व उत्पादन के दबाव को झेलते हुए भी ए बी डी परियोजना से लगातार निर्बाध गति से बिजली का उत्पादन किया गया । जबकि 10 वर्षों से मरम्मत का कार्य लंबित है, तब भी कभी-कभी हम बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एनटीपीसी व अन्य परियोजनाओं से ऊपर हो जाते रहे। आसपास के सीमेंट फैक्ट्री ना होने के वजह से सूखी राख को हम रोड से नहीं भेज पाते जितना भेजना चाहिए। एनसीएल के खदान में राख डालने की हमारी बात चल रही है। प्रदूषण कम करने के लिए राज्य सरकार स्तर से जो भी कार्य चल रहा है उसे क्रियान्वयन करने के लिए निरंतर प्रयास योजना स्तर से जारी है ।हमारे अनपरा परियोजना के यूनिट में प्रदूषण कम करने के लिए एपीजीपी लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है, ताकि प्रदूषण को कम से कम किया जाए। सरकारी परियोजना होने के नाते हम समय पर कोई निर्णय नहीं ले सकते। इसके लिए गाइडलाइन बने हुए हैं ।उससे हम बाहर नहीं जा सकते ।उन्होंने कहा एनटीपीसी या अन्य पावर परियोजना का बिजली का उत्पादन वाला लागत तुरंत प्राप्त हो जाती है। हमारे निगम को 2 से 3 साल तक उत्पादन बिजली के कीमत मिलने में देरी हो जाती है। जिससे निगम को पैसे की परेशानी होती है। समय पर परियोजना को धन नहीं मिल पाने के कारण कई काम देरी से शुरू होता है। इस अवसर पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आरसी श्रीवास्तव के अलावे इंजीनियर प्रफुल्ल गुप्ता, इंजीनियर राधे मोहन, इंजीनियर जेपी कटियार, इंजीनियर अजय कुमार, इंजीनियर आरके अग्रवाल, इंजीनियर कर्मेन्द्र सिंह, इंजीनियर आर सी मल, इंजीनियर संजय महतो आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

राम अनुज धर द्विवेदी

घोरावल, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के अनुसार मा0 अशोक कुमार यादव प्रथम अध्यक्ष/ जनपद न्यायाधीश सोनभद्र के आदेशानुसार श्री पंकज कुमार(पूर्ण कालिक सचिव) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की अध्यक्षता में आज वृहस्पतिवार को जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का निरीक्षण एव विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

माननीय पंकज कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा शिविर में उपस्थित कारागार गुरमा में कारागार में निरुद्ध बन्दियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बंध में जानकारियो से अवगत कराया । और बताया गया कि जो बन्दी अपना जुर्म स्वीकार करने को तैयार है उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाली जेल लोक अदालत में कारागार में ही रिहा किये जाने की सम्बन्धित कार्यवाई की जाती है। अंत में उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विभन्न योजनाओ से सम्बंधित पम्पलेट्स भी वितरित किया गया। उक्त विधिक साक्षरता शिविर में अनिल कुमार सुधाकर जेल अधीक्षक, कृष्ण गोपाल डिप्टी जेलर, सुरेश कुमार सिद्धार्थ, जैदी और पीएलवी राजन चौबे उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक सोची समझी साजिश है : धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। बुधवार को पंजाब में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई वह सामान्य घटना नहीं बल्कि यह एक सोची समझी साजिश थी। जिस राज्य में प्रधानमंत्री का दौरा हो वहां के मुख्यमंत्री को रूट की जानकारी न होना ही इस बात की तरफ इशारा करती है कि बिना सोची समझी साजिश के यह सम्भव ही नहीं । आखिर उपद्रवियों को कैसे पता कि पीएम किस रूट से जाएंगे और फिर वहां की सुरक्षा व्यवस्था क्या कर रही थी। यह कहना है भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का।
उन्होंने कहा कि जहाँ समूचा विश्व माननीय मोदी जी के सम्मान में कमी नहीं करता वही अपने ही देश में अपने ही घर में उन्हें इस तरह का व्यवहार करना बिल्कुल गलत है ।
घर आए अतिथि का स्वागत करना भारतीय परम्परा रही है परंतु कांग्रेस ने प्रधानमंत्री जी सुरक्षा में चूक करते हुए यह साबित कर दिया कि वे आज भी भारतीय संस्कृति और भारतीयों की परंपरा को अपना नहीं पाए । इस घटना ने कांग्रेस का चरित्र प्रदर्शित कर दिया ।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री तिवारी ने कहा कि राजनीति मुद्दे पर हो तो ठीक है लेकिन इस तरह की राजनीति से यह साफ हो चला है कि कोंग्रेस किस तरह हतोत्साहित है। कांग्रेस को लगने लगा है कि इस बार पंजाब उसके हाथ से निकल रहा है तो इस तरह की कृत्य करवा कर खुद अपनी ही भद्द पिटवा ली और पूरे देश देख लिया। किसी पार्टी विशेष का विरोध जायज़ है परंतु अपने देश के नेतृत्वकर्ता, शान, पहचान के ख़िलाफ़ इस तरह का कायरना व्यवहार करना क़ाफ़िले को रोका जाना बेहद शर्मनाक है ।

Advertisement (विज्ञापन)

अफसोस इस बात का है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा में चूक क्या होता है यह कांग्रेस से बेहतर कौन जान सकता है जबकि उन्होंने खुद अपने नेता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खोया है । वावजूद इसकी इस तरह का पंजाब सरकार द्वारा कृत्य किया जाना न सिर्फ गलत है बल्कि शर्मनाक भी है । जिसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगना चाहिए ।
आज अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो पंजाब सरकार को बर्खास्त कर दिया गया होता लेकिन देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी ने साफ संदेश दिया कि निमाज सुरक्षित वापस लौट आया हूं। हमें गर्व है ऐसे देश के ऐसे प्रधानमंत्री पर।

वाराणसी: शास्त्रीय संगीत के विभिन्न घरानों का सम्मेलन राग रंग का प्रथम दिवस

वाराणसी। बुधवार को पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के अंतर्गत केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ तथा संस्कृति विभाग एवं धर्मार्थ विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन वाराणसी के सहयोग से आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम शास्त्रीय संगीत के विभिन्न घरानों के सम्मेलन राग रंग के प्रथम चरण का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन धर्मार्थ एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी के साथ अन्य विशिष्ट जनो उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ० राजेश्वर आचार्य एवं पद्मश्रीश्री रजनीकांत तथा पद्मभूषण पं० साजन मिश्र के कर कमलों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ।

इस अवसर पर डॉ० नीलकंठ तिवारी ने देशभर के कोने कोने से आये कलाकरो के प्रति आभार व्यक्त किया और श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमो की माला में एक और पुष्प बताया और कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को संजोए रखना सभी का कर्तव्य है। आरम्भ में पद्मश्री डॉ० राजेश्वर आचार्य ने मंत्री जी को अंगवस्त्रम प्रदान कर संम्मानित किया और यू पी एस एन श्रीनिवासन, तरुण राज, सचिव उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी लखनऊ ने मंत्री जी का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। इस अवसर पर पद्मश्री पं० राजेश्वर आचार्य ने कहा कि कला का धर्म शाश्वत है वही शाश्वत स्वरूप बाबा की नगरी की जीवंतता का आयाम है।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ० सुभाष चंद्र यादव एवं तरुण राज, सचिव उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी लखनऊ ने किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक लवकुश द्विवेदी तथा केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी के कार्यक्रम अशिकारी राजू दास की उपस्थिति रही।

प्रथम प्रस्तुति रही ग्वालियर घराने की प्रसिद्ध गायिका डॉ० मीता पंडित एवं विदुषी सुधा रघुरामन द्वारा प्रस्तुत गायन की जुगबन्दी तबला संगति रही पं कुबेर मिश्र और मृदंगम पर साथ दिया एम बी चंदशेखर तथा हारमोनियम पर साथ दिया पं धर्मनाथ मिश्र ने तथा बांसुरी पर साथ दिया पं जी रघुरामन ने तानपुरा पर संगति राजश्रीनाथ की रही। युगल गायन का आरम्भ हुआ राग तिलककामोद में निबद्ध रचना से बोल थे तीरथ को सब करे। साथ ही राग भूपाली एवं दक्षिणी पद्धति में मोहनम राग में बद्ध रचना जय जय देव हरे सुनाकर भक्तिरस से सिक्त किया साथ मे तराना और तिल्लाना की प्रस्तुति से समापन हुआ।

द्वितीय प्रस्तुति रही फ़रूर्खाबाद घराने के वरिष्ठ ख्यात कलाकार पं अनिदो चैटर्जी एवं उनके सुपुत्र पं अनुब्रत चैटर्जी इनलोग के साथ सारंगी पर संगत रही उस्ताद मुराद अली खान ने विविध तालो की विविध लयकारियो को अनोखे अंदाज विशिष्ट स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए श्रोताओ का ह्रदय विभोर किया। दोनो कलाकरो ने उठान कायदा रेला आदि की कुशल प्रयुक्ति से आनंदित किया ।

कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति के अंतर्गत बनारस घराने के सुख्यात कलाकार पद्मभूषण पं साजन मिश्रा एवं
उनके सुपुत्र एवं सुयोग्य शिष्य पं स्वरांश मिश्र ने एकताल में निबद्ध बंदिश सुनाकर रससिक्त किया बोल थे कौन गत भईली। रूपक में तराना सुनाया साथ मे अंत मे जमुना जल सुनाकर समापन किया। तबला संगति रही शुभ महाराज की एवं तानपुरा संगति रही सागर मिश्र एवं मोहित तिवारी की एवं सारंगी पर संगत रही विनायक सहाय की ।

चौथी और अंतिम प्रस्तुति रही पं रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन तथा पं तरुण भट्टाचार्य के संतूर वादन की जुगलबंदी की जिसमे तबला संगति रही उस्ताद फजल कुरैशी की एवं उस्ताद अकरम खान की जिसने दोनो कलाकरो ने राग बद्ध स्वर और लय की विविध प्रस्तुतियों को अपने अपने वाद्यो पर अवतरित किय। व्यवस्था में प्रशान्त राय, अतुल सिंह, अभिषेक, अंगिका मिश्रा, श्रुति प्रकाश, अखिलेश यादव, प्रशान्त यादव व संजय ने विशेष सहयोग प्रदान किया। संचालन किया डॉ० प्रीतेश आचार्य ने किया।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free