विदाई समारोह में आचार्य श्री लाल मिश्र हुए सम्मानित

  • पौधा, अंगवस्त्रम,स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।
  • हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से नगर से विदा हुए भूदेवगण।

हर्षवर्धन केसरवानी

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के समापन के अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा समाजसेवी हरि किशोर केडिया के आवास (अवतार उपवन) में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ में सम्मिलित भूदेवो,मंच आचार्यों, मुख्य आचार्य के विदाई के अवसर पर मुख्य आचार्य श्री सूर्य लाल मिश्र, मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि-“भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों की शिक्षा- दीक्षा, वनवास काल जंगलों व्यतीत हुआ और श्री राम को नर से नारायण बनाने, लंका पर विजय का श्रेय वनों में निवास करने वाले, वन उपजों पर आधारित जीवन जीने वाले वनवासियों, आदिवासियों को है। वृक्ष मानव जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन असंभव है।

मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि-“आयुर्वेद की जड़ी- बूटियां हमें वनों से ही प्राप्त होती हैं, जिससे मनुष्य का स्वास्थ्य रक्षण प्राचीन काल से होता रहा है और आज भी मानव जीवन के रक्षण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है कोरोना संक्रमण काल के समय तमाम औषधियों के बने हुए पेय पदार्थों के कारण मानव जीवन की रक्षा हो पाई थी, इस संक्रमण काल ने मानव को बता दिया कि प्रकृति से दूर होने का खतरनाक परिणाम होगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर- बाहर, आंगन, छतो पर अवश्य वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का कार्य करना चाहिए। हमारे वेदों में एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान माना गया है। वृक्षारोपण ईश्वर की सेवा, प्रकृति माता की सेवा है।

इस अवसर पर पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित अनिल पांडे, पंडित यशवंत पांडे, सदर विधायक भूपेश चौबे, समिति के महामंत्री सुशील पाठक, पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता,विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक, कार्य समिति के सदस्य राकेश त्रिपाठी (शिशु) को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर डॉ धर्मवीर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक सत्य प्रताप सिंह, समाजसेवी, पंकज कानोडिया, सचिन अग्रवाल, शिखर केडिया, तरुण केडिया, हर्षित चौधरी, महेश द्विवेदी, सुधाकर द्विवेदी, मनु पांडे, चंदन चौबे, विमलेश पटेल, मनीष केडिया, सुंदर केसरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र। भलुआ टोला अंतर्गत स्थानीय रहवासियों ने ठंड के मौसम में नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था को लेकर अभी तक घोर लापरवाही बरती गई है जिससे छुब्ध होकर स्थानीय लोगो ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अलाव की तत्काल व्यवथा कराने की मांग की की है। जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी ने कहा कि सरकार की छवि खराब करने। वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत के द्वारा ठंड में अलाव की व्यवस्था कराने को निर्देश दिए है किंतु ओबरा नगर पंचायत द्वारा इस कार्य में घोटाला किया जा था है और संबंधित ठेकेदार जिसने भी अलाव जलाने की व्यस्था का कार्य लिया है वो लकड़ी को चुनिंदा जगहों पर पहुचाकर केवल नाम करने का कार्य कर रहे है जबकि अभी तक पूरे नगर पंचायत के क्षेत्रों में आम जनमानस अभी तक ठंड से थितुर रहा है और शाम होते ही सड़क और गली मोहल्लों में रहने वाले लोग किसी भी कार्य को लेकर घर से बाहर निकल रहे है तो उन्हें ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत को इस तरफ ध्यान आकृष्ट करा कर जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी , जिला महासचिव शिब्बूशेख , शाहिद भाई जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सोनी बानो विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एस , जोन महासचिव, मो. उमर , नैयर भाई, रजनीश पांडे सेक्टर सचिव, हजरत अली, तरन्नुम बेगम , रूपा, अफसाना खातून, उर्मिला देवी, नसीमा बानो, फातिमा बानो आदि लोग उपस्थित रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वाराणसी: भारतीय सनातन परम्परा विषय पर अयोजित चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के उपलक्ष्य में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग, उ०प्र० संग्रहालय निदेशालय (संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय सनातन परम्परा विषय पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन संरक्षित स्मारक गुरूधाम मन्दिर परिसर, वाराणसी में किया गया।

समापन कार्यक्रम के इस क्रम में इन्टैक वाराणसी चैप्टर के अशोक कपूर के सहयोग से 17 से अधिक वाराणसी तथा मिर्जापुर के छठवी से बारहवी कक्षा के लगभग 90 विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शनी दिनांक 23 दिसम्बर, 2021 से 03 जनवरी 2022 तक प्रातः 10.30 बजे से सांय 5.00 तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रही, जिसका संयोजन प्रो० विजय शंकर शुक्ल, डॉ० सुभाष चन्द्र यादव एवं डॉ० अभिजित दीक्षित ने किया प्रदर्शनी 1 में काशी के साथ-साथ देश के प्रमुख मन्दिरों, मूर्तियों, चित्रकला आदि के लगभग 100 से अधिक प्रदर्शित किये गये।

भारत के सनातन परम्परा, शाक्त परम्परा, मठ परम्परा पर चित्रों के माध्यम से विस्तार से प्रकाशित किया गया था। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि प्रो० अवधेश प्रधान, पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने अपनी विरासतीय परम्परा को भावी पीढ़ी के माध्यम से संरक्षित करने पर बल दिया। इनके संरक्षण हेतु सभी स्मारकों आदि को आमजन के जीवन से जोड़कर उसे व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करने की बात कही गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये प्रो० विजय शंकर शुक्ल, निदेशक, इन्दिरा गांधी कला केन्द्र, वाराणसी ने भारतीय सनातन परम्परा में सनातन शब्द की अवधारणा को परिभाषित करते हुये कहा कि सनातन का अर्थ है जिसका प्रारम्भ न हो जो अनादि हो तथा अविच्छिन्न रूप में देश काल की परिधि से व्यापक हो। अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ० सुभाष चन्द्र यादव, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री अशोक कपूर, संयोजन इन्टैक, वाराणसी अध्याय ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह, गौतम चटर्जी, डॉ० रजनीकान्त पाण्डेय, डॉ० सुजीत चौबे, मंजरी तिवारी, अदिती गुलाटी, डॉ० ज्योति सिंह, मनोज कुमार, कुमार आनन्द पाल, प्रदीप कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

श्री राम दरबार की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर सोमवार को मानस पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। इसके पूर्व रविवार को रात्रिकालीन प्रवचन में गोरखपुर के कथावाचक हेमंत त्रिपाठी और प्रयागराज के कथावाचक मुरारी शास्त्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि-” भगवान श्रीराम ने जब रावण का वध कर दिया तब दशरथ जी पृथ्वी पर आए और उन्होंने रावण के वध पर हर्ष जताया।

उन्होंने श्रीराम जी से वर मांगने को कहा। तब भगवान श्रीराम ने मझली मां कैकेई को क्षमा करने की दशरथ जी से प्रार्थना की। कथावाचक ने भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का मार्मिक ढंग से वर्णन किया।

वही मानस मंच पर महामंत्री सुशील पाठक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि-” आगामी वर्षों में महायज्ञ का आयोजन होता रहेगा तथा समिति के मिडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा वर्ष 2021-22 में श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ का चालाए गए लाइव प्रसारण देश- विदेश के 12 लाख से अधिक राम भक्तों ने देखा और सराहा। उन्होंने मानस समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर यजमान अजय शुक्ला, शिशु तिवारी, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी, संगम गुप्ता, मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित अनिल पांडेय, पंडित यशवंत पांडेय, अनिल चौबे ने श्री राम दरबार की भव्य आरती उतारी इसके पश्चात नगर में शोभायात्रा निकाली गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

अयोजित शोभा यात्रा में मुख्य व्यास सूर्यलाल मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, महामंत्री सुशील पाठक, यजमान अजय शुक्ला, डॉ० कुसुमाकर श्रीवास्तव, शिशु त्रिपाठी, डॉ० जी एस चतुर्वेदी, सदर विधायक भूपेश चौबे, महेश दुबे, किशोर केडिया, रविंद्र पाठक, धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, महेश दुबे दीपक कुमार केसरवानी, सत्य प्रताप सिंह, विमलेश पटेल, सुशील पाठक (लोढ़ी), मन्नू पांडेय, अनिल त्रिवेदी, मन्नु पाण्डेय, शुधाकर दुबे, चंदन चौबे, शुभम शुक्ला, ऋषभ सिंह, सत्यम शुक्ला, मनीष केडिया, तन्नू पाण्डे, मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी आदि शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

श्री राम राज्याभिषेक की सजी भव्य झाकी

  • आनंद उत्सव में मग्न हुए भक्तगण।
  • राम दरबार की गई दिव्य आरती।
  • राम दरबार में लुटाई गई मुद्राएं।
  • भगवान श्रीराम का हुआ राजतिलक।

हर्षवर्धन केसरवानी

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के आरटीएस में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के नवम दिवस के अवसर पर भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के अवसर पर मानस पंडाल को फूलों से सज्जित किया गया और भगवान श्री राम की दिव्य आरती भक्तों द्वारा की गई।

मुख्य व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस उत्तरकांड की चौपाई
राज बैठे राज्य बैठे त्रैलोका। हर्षित भये गए सब सोका।।
           बयरू न कर काहू सन कोई।
            राम प्रताप विषमता खोई ।।                             अर्थात- भगवान श्री राम के राज्य पर प्रतिष्ठित हो जाने पर तीनो लोक के लोग हर्षित हो गए, उनके सारे दुख जाते रहे, कोई किसी से बैर नहीं करता, श्री रामचंद्र जी के प्रताप से सबकी विषमता (आंतरिक भेदभाव) मिट गये। इस चौपाई के साथ ही राम दरबार में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की जाने लगी, पटाखे छुड़ाए जाने लगे और मुद्राएं लुटाई जाने लगी।

मुख्य व्यास जी द्वारा भरत पीड़ा तथा भरत – हनुमान मिलन, अयोध्या में आनंद, श्री राम जी का स्वागत, भरत मिलन, राम राज्याभिषेक, वेद स्तुति, शिव स्तुति, वानरों और निषादो की विदाई, रामराज्य का वर्णन आदि कथाओं का वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राज्याभिषेक में यजमान अजय शुक्ला, माधुरी शुक्ला, सैल पाठक, शिवानी पाठक ने सहभागिता निभाई। महामंत्री शुशील पाठक ने बताया कि मिडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने फेसबुक पेज पर राम दरबार की झाकी का प्रसारण देश विदेश तक कर महत्व पूर्ण कार्य किया गया इसे फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है इसके पूर्व शनिवार को रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी और मुरारी जी शास्त्री ने किष्किंधा कांड, लंका कांड में वर्णित घटनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि- जब शेषनाग के अवतार लक्ष्मण दूर करने के लिए हनुमान जी द्वारा लंका जाकर सुषेण वैद्य को ले आना और संजीवनी बूटी द्वारा लक्ष्मण की मूर्छा दूर करना। अंत में रावण वध का सुन्दर वर्णन किया।

इस अवसर पर महामंत्री सुशील पाठक, यजमान अजय शुक्ला, समिति के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, डॉ० कुसमाकर श्रीवास्तव, धर्मवीर तिवारी, अविनाश कुशवाहा, संगम गुप्ता, राम जी वरिष्ठ दीपक कुमार केसरवानी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरीकिशोर केडिया, निर्मल केडिया, विमलेश पटेल, मिठाई लाल सोनी, इंद्र देव सिंह मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी, मन्नु पाण्डेय, चन्दन चौबे, शुभम शुक्ला, ऋषभ सिंह, मोहित केडिया, सत्यम शुक्ला, तनु पाण्डेय, रविन्द्र पाठक मंच आचार्यों में संतोष कुमार द्विवेदी, शिव कुमार शास्त्री, पंडित यशवन्त देव पांडेय, अनिल पांडेय, अनिल चौबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

लंकापति रावण के वध से तीनों लोक में छाई खुशियां

• रावण ने की भूदेव की परिक्रमा

• श्री राम की विजय पर छोड़े गए पटाखे

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के आटीएस क्लब में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह महायज्ञ के आठवें दिन श्रीराम द्वारा दशानन के वध की भव्य झांकी का दर्शन भक्तो ने किया। मुख्य व्यास सूर्यलाल मिश्र के मुखारविंद से जैसे ही याद दोहा प्रसारित हुआ
“खेची सरासन भवन लगी छाटेड सर एकतीस रघुनायकायक चले मानहु काल कीस ॥
भगवान श्री राम कान तक धनुष को खींचकर 31 बाण छोड़े वह बाण ऐसे चले मानों कालसर्प हो और इन बाणों ने दशानन के नाभि के अमृत कुंड को सोख और वह पृथ्वी पर गिर पड़ा देखकर देवताओं, मुनियों, किन्नरों गंधर्वो के समूह भगवान श्री राम के ऊपर फूल बरसाने लगे कहते हैं कृपालु की जाए हो, मुकुल की जय हो जय हो।

इस भव्य, मनोरम दृश्य को देखकर मानस पंडाल में उपस्थित भक्तजनों ने भगवान श्री राम की जय हो का गगनभेदी उद्घोष किया और इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए। भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर भक्तों ने आध्यात्मिक आनंद उठाया इस आनंद बेला में भगवान श्री राम पर पुष्पों की वर्षा की गई। इसके पूर्व लंकापति रावण ने उपस्थित भूदेव की परिक्रमा किया और राम रावण संवाद बड़े ही रोचक ढंग से संपन्न हुआ।

इसके पूर्व शुक्रवार को रात्रि प्रवचन में कथावाचक हेमंत त्रिपाठी और मुरारी जी शास्त्री ने लंकाकांड के विभिन्न प्रसंगो पर आधारित कथाओं का वर्णन किया जिसमे हनुमान का लंका को प्रस्थान सुरसा से भेज छाया पकड़ने वाली राक्षसों का वध, लंका वर्णन, लकिनी पर प्रहार, लंका में प्रवेश, हनुमान विभीषण संवाद हनुमान का अशोक वाटिका में सीता को देखकर दुखी होना और रावण का सीता को भय दिखाना, सीता हनुमान संवाद, हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका का विध्वंस अक्षय कुमार का वच, मेघनाथ का हनुमान जी को नागपाश में बांधकर राम दरबार में ले जाना, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन, सीताजी से हनुमान जी द्वारा विदाई मांगना, चूडामणि लेकर वापस लौटना आदि प्रसंगों पर सारगर्भित संगीतमय कर देने वाला प्रवचन सुना।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, यजमान अजय शुक्ला, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, गोविन्द यादव, इंद्रदेव सिंह, अयोध्या दुबे, टिटू मेहता, रतनलाल गर्ग, धरमवीर तिवारी, गुल्लू भण्डारी, समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी, मन्नु पाण्डेय, महेश दुबे, चंदन चौबे, रविंद्र पाठक, विमलेश सिंह पटेल, ऋषभ सिंह, सुशील पाठक (लोढ़ी), मोहित केडिया सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

वही मानस पाठ का संचालन कर रहे मंच आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मुख्य व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र जी द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

1051 शंखवादकों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में किया गया शंखनाद

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों के अन्तर्गत शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में 1051 शंखवादकों द्वारा शंखनाद किया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के भी कलाकारों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ० नीलकण्ठ तिवारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल, विद्यासागर राय, महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, प्रो० सुरेश शर्मा, दनिदेशक, उ म क्षे सांस्कृतिक केंद्र, डॉ गौरी बासु, निदेशक, पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लगभग 35 मिनट तक शंखनाद का आयोजन किया गया। शंखवादक पुरुष, महिलाएं, बच्चे सभीे पारम्परिक वेशभूषा में थे।

अतिथियों का स्वागत गुलाब चन्द, अपर जिलाधिकारी (नगर), बच्चू सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल), गिरीश उपजिलाधिकारी सदर ने अंग वस्त्र व रुद्राक्ष की माला प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संयोजन वह संचालन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, डॉ० सुभाष चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्रोता वह दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजन में शील द्विवेदी, तापस बासु, पियूष तिवारी, अमित कुमार, प्रशान्त राय, के०डी०, अंगिका मिश्रा, श्रुति प्रकाश, अतुल कुमार सिंह, अभिषेक राय, जितेंद्र, शिवम यादव, योगेश, कुमार आनंद पाल, पंचबहादुर सहित आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

भगवती सीता की खोज में हनुमान जी पहुंचे लंका

  • महिलाओं ने किया सुन्दर काण्ड का पाठ
  • श्री राम दरबार की सजाई गई भव्य झांकी मानस
  • मानस ‌पंडाल में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

हर्षवर्धन केसरवानी

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के आटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के सातवे दिन श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मंचासीन आचार्यों एवं भक्तों गणों ने दिव्य आरती उतारा और यजमान अजय शुक्ला धर्मपत्नी माधुरी शुक्ला संघ मंच पर रुद्राभिषेक भी किया गया। तत्पश्चात परम पूज्य व्यास जी महाराज ने भूदेवो के साथ मानस पाठ प्रारंभ कराया। श्री सूर्य लाल मिस्र के आचार्यत्व में सुंदर काण्ड महिला मंडल ग्रूप सहित अन्य भक्तजनों ने मंच पर बैठकर सुंदरकांड का सास्वर पाठ किया।

सुंदरकांड का पाठ करती सुंदर काण्ड महिला मंडल ग्रूप की सदस्यगण

आज की कथा सुंदरकांड पर आधारित थी जिसमें हनुमानजी का लंका को प्रस्थान, सुरसा मान जी के बल बुद्धि की परीक्षा,छाया पकड़ने वाली राक्षसी का वर्णन, लेकिनी पर प्रहार, लंका में प्रवेश हनुमान विभीषण संवाद, हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता को देखकर दुखी होना और रावण का सीता कोभय दिखाना, सीता – हनुमान संवाद, हनुमान, जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस अक्षय कुमार का वध और मेघनाथ हनुमान जी को नागपाश में बांध कर सभा में ले जाना, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि।

रात्रि प्रवचन में मानस मंच पर उपस्थित समिति के पदाधिकारी गण, सदस्य गण एवं अतिथि

महत्वपूर्ण दोहे पर प्रकाश डालते हुए कहा की- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि महत्वपूर्ण दंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा की- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड हैं जहां पर सभी राम भक्तों की आस्था और विश्वास की झलक उनके कृत्यो से मिलती है, जिसमें राम भक्त हनुमान का प्रमुख स्थान है। जामवंत के कहने पर हनुमानजी को उन्हें अपना बल याद आया और वे हृदय में श्री रघुनाथ जी को धारण कर हर्षित होकर लंका की ओर प्रस्थान किए। श्री हनुमान जी की बुद्धि बल की परीक्षा लेने के लिए देवताओं ने सुरसा नामक सर्पों की माता को भेजा सुरसा की परीक्षा में सफल रहे। और उसने आशीर्वाद देते हुए कहा
राम काजु सबु करहु तुम्ह बल बुद्धि निधान।
आशीष देई गई सो हरसी चले वह हनुमान।।

मानस मंच पर यजमान अजय शुक्ला पत्नी माधुरी शुक्ला संघ रुद्राभिषेक करते हुए

सुरसा के आशीर्वाद से हर्षित होकर हनुमानजी लंका की और प्रस्थान किये और लंका में अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हुए वे माता का दर्शन कर उनसे उनका संदेश चूड्रामण लेकर समुद्र पार करके वापस आ गए। इसके पूर्व रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथा वाचक गोरखपुर से पधारे हेमंत तिवारी और जौनपुर से पधारे विद्यार्थी जी ने भरत जी द्वारा चरण पादुका लेकर राज्य का संचालन, जटायु उद्धार की कथा बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया।

श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के कार्यकारिणी सदस्य गण

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सह मंत्री अमरीश सिंह, रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक, डॉक्टर कुसमाकर श्रीवास्तव, इन्द्र देव सिंह, रतन लाल गर्ग, अयोध्या दुबे, मिठाई लाल सोनी, राकेश त्रिपाठी, सत्य प्रताप सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, बलदेव सिंह विमलेश पटेल, रविन्द्र पाठक, मन्नु पाण्डेय, चंदन चौबे, शुभम शुक्ला, ऋषभ सिंह, मोहित केडिया, हर्षवर्धन केसरवानी, तनु पांडे, सत्यम शुक्ला सहित आदि लोग उपस्थित रहे। नवाह पाठ महायज्ञ का सफल संचालन आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने किया।

मानस मंच पर प्रभु श्री राम दरबार की मंगला आरती के पश्चात उपस्थित समिति के संरक्षक गण, पदाधिकारी गण, सदस्य गण एवं अतिथिगण
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने किया जटायु का उद्धार

हर्षवर्धन केसरवानी

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के आटीएस प्रांगण में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के छठे दिन महायज्ञ के व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र द्वारा भगवती सीता की खोज का वर्णन करते हुए कहा कि-“छल और कपट से भगवती सीता का अपरहण लंकेश द्वारा कर लिया गया। पंचवटी के जंगल में भगवान श्री राम माता जानकी को खोजते हुए विलाप कर रहे हैं-
हे खग मृग से मधुकर श्रेनी।
तुम देखी सीता मृगनैनी।। खंजन सूक कपोत मृगमीना मधुप निकल कोकिला प्रवीणा।।

सीता जी को खोजते- खोजते मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम- अनुज लक्ष्मण रावण के प्रहार से घायल गिद्धराज जटायु के पास पहुंचे जटायु ने भगवान श्रीराम को बताया कि-
तब कह गीध बचन धरी धीरा।
सुनहु राम भजन भव भीरा।
नाथ दशानन यह गति किन्हीं।
तेहि खल जनक सुता हरि लीन्हीं।।
भगवान श्रीराम को यह सूचना देकर जटायु परलोक सिधारजाता है और उसे सद्गति प्रदान कर भगवान श्री राम शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं जहां पर सबरी उनका स्वागत- सत्कार करते हुए उन्हें जंगली फल- फूल भोजन के रूप में पर परोसती हैं। श्री राम को निर्जन वन में विलाप करते देख महर्षि नारद को बहुत ही पश्चाताप होता है, क्योंकि उनके शाप के कारण भगवान श्रीराम को यह दिन देखना पड़ा। इसी के साथ छठे दिन के श्री रामचरितमानस का पाठ संपन्न हुआ

वही मानस मंच पर रात्रि प्रवचन में गोरखपुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत तिवारी एवं जौनपुर से पधारे विद्यार्थी जी ने जटायु उद्धार, सबरी उद्धार आदि कथा प्रसंगों को बड़े ही सुंदर ढंग से सुनाया। इस अवसर पर मानस पांडाल में भारी संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया और आनंद उठाया।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री शुशील पाठक, यजमान अजय शुक्ला, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, अयोध्या दुबे, मिठाई लाल सोनी, राकेश त्रिपाठी, मन्नु पाण्डेय, सुधाकर दुबे, महेश दुबे, शलफ खंडेवाल, चंदन चौबे, ऋषभ सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वही सुन्दर कांड महिला मंडल की राधा थरड, शीला जैन, सुमन गुप्ता, विमला अग्रवाल, सुचिता खेतान, रोशनी अग्रवाल, निर्मला सिंघल, अन्नू केडिया सहित अन्य सदस्यों द्वारा भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

1 वर्ष से बिछड़े पुत्र को देखते ही मां के आंख में आ गई आंसू

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के ग्राम मड़रा के रहने वाले गणेश उर्फ संजय पुत्र शिव कुमार उर्फ छांगुर गुप्ता उम्र 15 वर्ष जो 1 वर्ष पूर्व अपने घर से लापता हो गया जिस के संबंध में गणेश के पिता द्वारा बाल कल्याण समिति सोनभद्र के यहां सूचना दिया गया था। सूचना के आधार बाल कल्याण समिति द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को बच्चे के संबंध में जानकारी के लिए निर्देशित किया गया बाल कल्याण समिति व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र के अथक प्रयास से बाल कल्याण समिति छपरा द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त बालक वहां पर आवासीत है बाल कल्याण समिति छपरा द्वारा 27 दिसंबर 2021 को बाल कल्याण समिति के समक्ष उक्त बालक को प्रस्तुत कराया गया। बाल कल्याण समिति सोनभद्र द्वारा बालक गणेश उर्फ संजय को बुधवार को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। उपरोक्त के संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया गया कि बालक के फॉलोअप के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं से भी अच्छादित कराना सुनिश्चित करें व ग्राम बाल संरक्षण समिति से समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे बच्चों का चिन्हाकन करें जिनका उम्र 18 वर्ष से कम हो व घर से लापता हो उनका आंकड़ा एकत्रित कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे उन लापता बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पारिवारिक पुनर्वासन कराया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free