क्षेत्रीय वन अधिकारी डाला रेन्ज की उदासीनता से जंगल समाप्ति की ओर

डाला, सोनभद्र। वन क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे हरे पेड़ो की अवैध कटाई से जंगल विरान हो रहे हैं। प्रत्येक वर्ष पौधरोपण के नाम पर विभाग की ओर से लाखों पेड़ तो लगाए जाते हैं। लेकिन अधिकांश पौधे जंगलों में नही बल्कि कागज में ही सिमट जाते है । जमीन पर नजर नही आते। बचेखुचे पेड़ भी विभाग की उदासीनता के चलते प्रति वर्ष आग की भेंट चढ़ जा रहे हैं।
अबाड़ी, गौराही पतगड़ी एवं रानीताली का जंगल वन माफियाओं के लिए विभागीय मिलीभगत के कारण सुरक्षित ठिकाना बना हुआ हैं, वही मजे की बात तो यह कि वनों की रखवाली के लिए वन रेंज में वाचर, वन दरोगा के साथ ही अन्य कर्मचारी तैनात हैं। बावजूद इसके जंगलों से प्रतिदिन हरे पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे है। वर्तमान के छः महीने के अंदर जंगल ज्यादा काटे गए।

Advertisement (विज्ञापन)

वन माफियाओं द्वारा फिर अबाड़ी के जंगल में बेशकीमती पेड़ काटा गया। जिसमें पेड़ व पेड़ का ठूठ भी तश्वीर में देखा जा सकता हैं।
अवैध वनों के कटाई से न सिर्फ प्राकृतिक संपदा की छति हो रही है। बल्कि क्षेत्र में गिरते वनों के क्षेत्रफल की वजह से बरसात में भी तेजी से गिरावट आ रही है। कोरोना महामारी के इस दौर में आक्सीजन की कमी से लोगों को दम तोड़ते हुए भी देखा गया है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही मिलीभगत में बदलती जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो पेड़ों की कटाई होते समय ही सूचना विभाग को मिल जाती है ।

Advertisement (विज्ञापन)

अब सवाल यह है कि जब जिम्मेदार अधिकारी व वनकर्मियों की मिलीभगत से ही जंगल उजड़ रहे है, तो देख रेख करेगा कौन, विभाग को सूखे पेड़ गिरने की सूचना व काटने की व्यवस्था रहती है। लेकिन मौके पर कोई वनकर्मी नहीं पहुंचता। जिसकी वजह से अवैध कटान में लगे लोगों के हौसलें बढ़ गए हैं। समय रहते वनों की कटान पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में जंगल का अस्तित्व खत्म होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

मिर्जापुर : श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म उत्सव प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया गया

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी दस्तखती साहिब में सिखों के दसवें गुरु सर्वस्व दानी, संत, सिपाही, हिंदू धर्म रक्षक ,दुष्ट दमन ,युगपुरुष, दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 355 वा जन्म दिवस प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया गया। गुरुद्वारा दस्तखती साहिब में शनिवार सुबह से अखंड शबद कीर्तन प्रारंभ हुआ जो रविवार को प्रातः 9:00 बजे प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुआ एवं दोपहर में शब्द कीर्तन के साथ साथ अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में अनुयायियों ने लंगर छका तथा सायं 4:00 बजे गुरुद्वारा परिसर से एक श्री गुरु गोविंद साहिब महाराज की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए देर शाम पुनः गुरुद्वारा परिसर में आकर समाप्त हुई। तदुपरांत चौक बाजार स्थित श्रीनाथ गुप्त साह के आवास पर शबद कीर्तन कर कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में सरदार गुलाब सिंह, सरदार जगजीत सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार करनैल सिंह, सरदार जीत सिंह, सरदार भूपेंदर सिंह, सरदार कमल सिंह, सरदार ईश्वर सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार पन्ना सिंह ,सरदार दिलदार सिंह, सरदार नारायण सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार प्रिंस सिंह ,सरदार हनी सिंह, सरदार मनी सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार जसप्रीत सिंह तथा सरदार जीत सिंह ने अपनी वाणी से गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए श्री गुरु गोविंद सिंह साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा त्याग एवं बलिदान से सबको सीख लेने की प्रेरणा दी।

वाराणसी : ‘शिखर’ के पुस्तक ” एवं काशी के चौरासी” का प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने किया विमोचन

वाराणसी। एनटीपीसी के सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’ के पुस्तक “काशी के चौरासी” उर्फ “शिखर बनारस के घाट” का विमोचन संकटमोचन मंदिर के प्रतिष्ठित महंत एवं आईआईटी बीएचयू के प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र के कर कमलों द्वारा रविवार को आयोजित एक समारोह में किया गया।
कवि, लेखक एवं साहित्यकार के रूप में ख्यातिलब्ध रचनाकार ने काशी के सभी घाटों का सचित्र वर्णन अपनी पुस्तक “काशी के चौरासी” में क्रमवार संजोया है। बताते चलें कि पुस्तक के रचनाकार ‘शिखर’ की इसके पूर्व आधे दर्जन काव्य और कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं । आज विमोचित हुई इस पुस्तक में काशी के सभी घाटों को चित्रित कर अलग स्वरूप दिया गया है। यह लिखने में तनिक भी गुरेज नहीं की यह पुस्तक देश-विदेश से आने वाले भक्तों एवं पर्यटकों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करेगी।

साहित्य शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की साहित्यिक तपस्थली तुलसी घाट पर आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मिश्र जी ने इस पुस्तक को तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने इसे और भी अधिक विस्तृत रुप में प्रकाशित करने तथा अंग्रेजी एवं दक्षिण भारत के अन्य भाषाओं में भी प्रकाशित करने का सुझाव दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी इच्छा जाहिर की कि साहित्यकारों की एक टीम बनाकर काशी के साहित्यिक विकास के लिए विशेष कार्य करें।
वहीं विमोचन के पूर्व पुस्तक के रचनाकार ‘शिखर’ जी ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर मिश्र का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम् से अभिनन्दन किया।
गौरतलब हो कि डॉ. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’ द्वारा रचित उक्त पुस्तक का प्रकाशन नोएडा के अंकुर प्रकाशन द्वारा किया गया है।

विमोचन समारोह की अध्यक्षता दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक ने की। विमोचन समारोह के प्रो.दया शंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार एवं सोन साहित्य संगम के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक एवं किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी, सोन साहित्य संगम सोनभद्र के संयोजक यूपी बार काउंसिल के अनुशासन समिति के सदस्य राकेश शरण मिश्र, मिर्जापुर से आनंद ‘अमित’, डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, रुपेश नागवंशी, हिमांशु मिश्र एवं अशोक पाण्डेय जैसे साहित्य मनीषी साक्षी रहे। पुस्तक के रचनाकार शिखर जी की ओर से उपरोक्त प्रबुद्ध जनों का भी अंगवस्त्रम से अभिनंदन किया गया। सभी वक्ताओं ने पुस्तक की उपादेयता पर प्रकाश डाला।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. राममोहन पाठक ने काशी के अन्य विषयों पर पुस्तक लिखने का सुझाव दिया। संचालन सोनभद्र से पधारे साहित्यकार राकेश शरण मिश्र ने तथा आभार ज्ञापन डॉ. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

सोनभद्र के प्रगतिशील किसान बाबूलाल मौर्य हुए सम्मानित

सोनभद्र। सोनभद्र जनपद के प्रगतिशील कृषक के रूप में विख्यात जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के पास मानपुर गांव के निवासी बाबूलाल मौर्य को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय कृषक मेला सिराथू मीठेपुर सराया कौशाम्बी मे औद्यानिक फसलों में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक द्वारा तैयार खेतीबाड़ी संबंधित चार्ट का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि-” देश के लोगों का पेट भरने वाला किसान विपरीत परिस्थिति में खेती- किसानी कर अनाज पैदा करता है, खेती एक पुण्य कार्य है। सोनभद्र जैसे पिछड़े जनपद में निवास करने वाले बाबूलाल मौर्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए उत्कृष्ट खेती का कार्य कर रहे हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है और अन्य किसानों को इनसे प्रेरणा लेकर खेती- बारी जैसे परंपरागत कार्य को समृद्ध करना चाहिए।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषक काफी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत भवन का हुआ उद्घाटन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र मुख्यालय ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत ऊंचडीह के पंचायत भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री संजीव सिंह गोंड द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि घोरावल विधायक डा.अनिल कुमार मौर्य, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश द्विवेदी, विजय शंकर चतुर्वेदी दिवाकर द्विवेदी, सरोज सिंह, चंद्रकांत पांडेय,सुदर्शन देव पांडे, ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी सहित ग्राम पंचायत ऊंचडीह के सभी पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्थानीय निवासीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार भोला नाथ मिश्रा ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आचार संहिता के पालन में जुटा प्रशासन

सोनभद्र। विधान सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन आचार संहिता के पालन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद के शहरी ग्रामीण इलाकों में स्थानीय निकायों के कर्मचारियों द्वारा दीवारों पर लिखे गए वॉल पेंटिंग विद्युत पोलों अन्य स्थानों पर टांगे गए होल्डिंग्स बोर्ड को मिटाने, हटाने का कार्य किया गया।
नगर पालिका परिषद रावतसर एवं जनपद के समस्त नगर पंचायतों की कर्मचारियों द्वारा तेजी के साथ प्रचार सामग्रियों को हटाने का कार्य किया गया और होर्डिंग्स को तोड़कर कब्जे में ले लिया गया। प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई से लोगों में उत्सुकता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

5 राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 7 चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह चुनाव कुल 7 चरणों में होने हैं। जानें आपके राज्य में कब होंगे चुनाव..
  • 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
  • सभी 5 राज्यों में कुल 7 चरणों में होगा मतदान
  • UP में 7 चरण, मणिपुर में 2 बाकी तीनों राज्य में 1 ही चरण में होंगे चुनाव

नई दिल्ली: जनवरी की कड़कड़ती ठंड में भी पिछले कई दिनों से चुनावों को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव होने हैं। कुल 690 विधान सभा सीटों में चुनाव होने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपके राज्य में कितने चरणों में और कब होने हैं चुनाव। कुल 7 चरणों में होंगे चुनाव

  • पहले चरण का मतदान 10 फरवरीदूसरे चरण का मतदान 14 फरवरीत
  • तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी
  • चौथे तरण का मतदान 23 फरवरी
  • पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी
  • छठे चरण का मतदान 3 मार्च
  • सांतवे चरण का मतदान 7 मार्च
  • UP में हर चरण यानी सातों चरणों में होगी वोटिंग
  • पंजाब-गोवा में 1 ही चरण में संपन्न होंगे चुनाव
  • मणिपुर में 2 चरणों में यानी 27 फरवरी और 3 मार्च को होंगे चुनाव
  • पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को होंगे चुनाव
  • उत्तराखंड में भी 1 ही चरण यानी 14 फरवरी को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे
  • 10 मार्च को आएंगे नतीजे

किस राज्य में कितनी सीटें

  1. उत्तर प्रदेश- 403 विधान सभा सीटें
  2. गोवा- 40 विधान सभा सीटें
  3. मणिपुर- 60 विधान सभा सीटें
  4. पंजाब- 117 विधान सभा सीटें
  5. उत्तराखंड- 70 विधान सभा सीटें

2017 में क्या रहे थे नतीजे
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पिछले विधान सभा चुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी. बीजेपी गठबंधन को 325, सपा को 47, बीएसपी को 19, कांग्रेस को 7 और अन्य को 7 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं 2017 के विधान सभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को बहुमत मिला था। कांग्रेस ने 77, आम आदमी पार्टी ने 20, अकाली दल ने 15 और बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। बता दें कि उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार है। पिछले विधान सभा चुनाव में बीजेपी को 56, कांग्रेस को 11 और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं मणिपुर में 60 विधान सभा सीटों में कांग्रेस ने 28 सीटें जीती थीं तो BJP ने 21 और अन्य ने 11.

इसके अलावा 40 विधान सभा सीटों वाले राज्य गोवा में भाजपा 13 सीटों के साथ सरकार में है तो वहीं कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं। इसके अलावा अन्य को 10 सीटें मिली थीं, जिन्होंने सत्ताधारी दल को समर्थन दिया।

वाराणसी: त्रिदिवसीय राग रंग कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

• काशी में प्रवाहित हुई घरानों की सुर सरिता

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के अन्तर्गत संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, धर्मार्थ कार्य विभाग, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय राग रंग कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में शास्त्रीय संगीत घराना समागम के अन्तिम दिन सभागार सुर लय ताल की नाल यात्रा का साक्षी बना।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रसिद्ध वायलिन वादक विदुषी कलारामनाथ और शहनाई वादक पंडित राजेन्द्र प्रसन्ना की युगलवन्दी से हुआ। इन्होंने राग मधुवंती से अपनी प्रस्तुति प्रारम्भ किया। इनके साथ तबले पर पं० मिथिलेश जा, दुक्कड पर मंगल प्रसाद तथा शहनाई पर विकास बाबू ने संगत किया।

तत्पश्चात मंच संभाला रामपुर सहसवान घराने के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री राशिद खान ने राग पूरिया धनाश्री में निलम्बित एक ताल अब तो रूम मान और छोटे ख्याल में पायलिया झनकार मोरी और अन्त में राग यमन में भजन प्रस्तुत किया। इनके साथ तबले पर पं० रामकुमार मिश्रा, सारंगी पर मुराद अली खान, हारमोनियम पर डॉ० विनय मिश्रा तथा सहगायन में अरमान खां ने सहयोग किया।
आज की अन्तिम प्रस्तुति विख्यात सितारवादक पंडित निलाद्री कुमार की रही। इन्होंने राग तिलक कामोद में मसीदखानी गत का वादन किया तत्पश्चात राग नटतिलक में बन्दिश बजाया और अन्त में अपनी प्रस्तुति का समापन उन्होंने राग भैरवी धुन वादन कर किया। उनके साथ तबले पर संगत सत्यजीत तलवरकर ने सहयोग किया।

अतिथियों का स्वागत पद्मश्री डॉ० राजेश्वर आचार्य ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव एव उ० प्र० संगीत नाटक अकादमी के सचिव तरूण राज तथा संचालन सौरभ चकने किया। इस अवसर पर संकटमोचन दरबार के महन्त प्रोफेसर विशम्भरनाथ मिश्र,, डॉ० लवकुश द्विवेदी, आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजन में अखिलेश यादव, प्रशान्त यादव, प्रशान्त राय, अभिषेक राय, अंगिका मिश्रा, श्रुति प्रकाश, अतुल कुमार, शिवम आदि ने सहयोग प्रदान किया।

श्रीमद्भागवत गीता स्वाधीनता आंदोलन की सूत्रधार रही है।

  • वर्तमान समय में स्वामी अड़गड़ानंद द्वारा रचित गीता भाष्य यथार्थ गीता पठनीय है।
  • आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत यथार्थ गीता का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से प्रकट हुई श्रीमद् भागवत गीता का भाष्य परमहंस आश्रम के स्वामी अड़गड़ानंद द्वारा लिखित “यथार्थ गीता” का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।
इस पुण्य कार्य में आश्रम से जुड़े डॉ बी सिंह, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, गीतकार जगदीश पंथी, पत्रकार पीयूष त्रिपाठी,अरुण चौबे सहित अन्य गीता प्रेमी सहयोग कर रहे हैं।

सदर विधायक भूपेश चौबे को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

शोधकर्ता दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“भारत की स्वाधीनता आंदोलन की अगुवाई करने वाले मोहनदास करमचंद गांधी को उनकी माता कस्तूरबा बाई द्वारा बचपन से ही गीता का ज्ञान दिया गया था जिससे गांधी जी प्रभावित हुए और उनमें नि:स्वार्थ सेवा की भावना जागृत हुई थी।
वे गीता को ‘गीता मैया’ कहा करते थे। बापू एक स्थान पर लिखते हैं-मेरी मां तो बचपन में ही दिवंगत हो गईं थीं। मां के न रहने पर प्यार-दुलार, संसार का ज्ञान और मार्गदर्शन मुझे मिला है गीता मैया से। गीता भाष्य गीता माता की रचना किया।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक: न चैनं क्लेदयन्त्यापो ने शोषयति मारुत:।।
अर्थात-वह आत्मा जिसे शस्त्र काट नहीं सकता, अग्रि जला नहीं सकती, पानी गीला नहीं कर सकता और वायु सुखा नहीं सकती है।

प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश मिश्र( पत्रकारिता विभाग बीएचयू) को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

इसी श्लोक को मूल मंत्र मानकर हमारे देश के क्रांतिकारियों, देशभक्तों, बलिदानयो ने फांसी के फंदे को चूम लिया और स्वतंत्रता के बलिवेदी पर शहीद हो गए।गीतारहस्य नामक पुस्तक की रचना लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने माण्डले जेल (बर्मा) में की थी। इसमें उन्होने श्रीमदभगवद्गीता के कर्मयोग की वृहद व्याख्या की।
गीतारहस्य को महज पांच महीने में पेंसिल से ही उन्होंने लिख डाला था।
उनका मानना था कि-“जब देश गुलाम हो, तब आप अपने लोगों से मोक्ष की बात नहीं कर सकते। उन्हें तो कर्म में लगाना होता है। वही तिलक ने किया। उन्होंने
थके हुए गुलाम समाज को जगाने के लिए वह गीता को संजीवनी बनाया।

प्रसिद्ध कथा वाचक मुरारी जी शास्त्री को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

गीता अनुपम आत्मविश्वास जाग्रत करके मनुष्य को निर्भय बनाने वाला ग्रंथ है।
सर्वाधिक लेखन गीता के ज्ञान पर ही हुआ है। गीता पर विश्वभर में अनेकों व्याख्‍यान, भाष्य, टिकाएं लिखी गई ।
शंकराचार्य द्वारा गीता का सबसे पहला ज्ञात भाष्य आद्य शंकराचार्य ने जिसे शंकर भाष्य कहा जाता है।
अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) के संस्थापक तथा हरे राम हरे कृष्ण आन्दोलन के प्रवर्तक श्रील प्रभुपाद के विश्वप्रसिद्ध गीता-भाष्य- ‘श्रीमद्भागवत गीता यथा रूप’की रचना की है।
ओशो रजनीश दिए गए गीता के प्रवचन का संकलन ‘गीता दर्शन’ में संकलित है।

आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

विदेशी लेखक गीता का अंग्रेजी में अनुवाद कराया। एडविन अर्नाल्ड नामक अंग्रेज विद्वान ने भी पूर्व ‘द सांग सेलेस्टियस’ शीर्षक से अंग्रेजी भाष्य लिखा, वैज्ञानिक राबर्ट ओपन हीमर तक सभी गीता ज्ञान से इमर्सन पादरी ने गीता को ‘यूनिवर्सल बाइबिल’ कहा और गीता का अनुवाद भी किया था।
भारतीय संत, महात्माओं, विद्वानों ने रामानुजाचार्य, मध्वाचार्य, निम्बार्काचार्य, भास्कराचार्य, वल्लभाचार्य, श्रीधर स्वामी, आनन्द गिरि, संत ज्ञानेश्वर, बलदेव विद्याभूषण, आदि अनेक मध्यकालीन आचार्यों ने भी तत्कालीन युगानुकूल आवश्यकतानुसार भगवद्गीता के भाष्य प्रस्तुत किया।
महर्षि अरविंद, रवीन्द्रनाथ ठाकुर, स्वामी,स्वामी दयानंदन सरस्वती, प्रो. सत्यव्रत सिद्धांतालन्कार, गुरुदत्त ने प्रवचन और गीता पर भाष्य लिखा।

शिव शंकर गुप्ता (r.s.s.) को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

विख्यात वैष्णवाचार्य जगद्गुरु वेदान्ताचार्य वेंकटनाथ ने रामानुज गीता भाष्य पर ‘तात्पर्य-चन्द्रिका’ नामक उप-भाष्य लिखा। रामानुजाचार्य ने अपने परमगुरु श्रीयामुनमुनि द्वारा लिखित संक्षिप्त ‘गीतार्थ-संग्रह’ का अनुसरण किया।
आनन्दतीर्थ ने गीता भाष्य लिखा, जिस पर जयतीर्थ ने ‘प्रमेय-दीपिका’, आचार्य जयतीर्थ ने ‘भगवद्गीता-तात्पर्यनिर्णय’, मध्वाचार्य के शिष्य कृष्णभट्ट विद्याधिराज ने ‘गीता-टीका’, सुधीन्द्र यति के शिष्य राघवेन्द्र स्वामी ने ‘गीता-विवृति, गीतार्थसंग्रह और गीतार्थविवरण’,
वल्लभाचार्य, विज्ञानभिक्षु तथा निम्बार्काचार्य मत के केशवभट्ट ने ‘गीता-तत्व-प्रकाशिका’, आंजनेय ने हनुमद्भाष्य, कल्याणभट्ट ने रसिकमंजरी, जगद्धर ने भगवद्गीता-प्रदीप, जयराम ने गीतासारार्थ-संग्रह, मधुसूदन सरस्वती ने गूढार्थदीपिका, बलदेव विद्याभूषण ने गीताभूषण-भाष्य, सूर्य पंडित ने परमार्थप्रपा, नीलकण्ठ ने भाव-दीपिका, ब्रह्मानन्दगिरि, मथुरानाथ ने भगवद्गीता-प्रकाश, दत्तात्रेय ने प्रबोधचन्द्रिका, रामकृष्ण, मुकुन्ददास, रामनारायण, विश्वेश्वर, शंकरानन्द, शिवदयालु श्रीधर स्वामी ने सुबोधिनी, सदानन्द व्यास ने भावप्रकाश और राजानक एवं रामकण्ठ ने सर्वतोभद्र,आचार्य अभिनव गुप्त और नृसिंह ठाकुर द्वारा भगवद्गीतार्थ-संग्रह, गोकुलचन्द्र का भगवद्गीतार्थ-सार, वादिराज का भगवद्गीता-लक्षाभरण, कैवल्यानन्द सरस्वती का भगवद्गीता-सार-संग्रह, नरहरि द्वारा भगवद्गीता-सार-संग्रह, विठ्ठल दीक्षित का भगवद्गीता-हेतु-निर्णय, आधुनिक काल में मिथिला के प्रख्यात विद्वान् पंडित धर्मदत्त झा ने ‘गूढार्थ-दीपिका’ नामक व्याख्या लिखी।

प्रसिद्ध कथा वाचक हेमंत त्रिपाठी को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

विशिष्टाद्वैत सिद्धान्त के महान् आचार्य श्रीयामुन मुनि ने गीता के एक-एक अध्याय का वर्णन किया है, जो उनके ‘गीतार्थ-संग्रह’ ग्रंथ में है।
गीता के श्लोक को मूल मंत्र मानकर स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेने वाले देशभक्तों, बलिदानियों,क्रांतिकारियों के बलिदान के बल पर हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त हुई।

पंडित शिवकुमार शास्त्री को यथार्थ गीता भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी

आजादी के पश्चात देश ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, तकनीकी, सांस्कृतिक, साहित्यिक विकास करते हुए 75 वर्ष का सफरनामा तय किया।
आज हम आजादी के सूत्रधार श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक को आजादी का मूल मंत्र मानने वाले बलिदानों के त्याग, तपस्या, के बल पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

साहित्यकार शेख जैनुल आबदीन को यथार्थ गीता (उर्दू लिपि) भेंट करते हुए दीपक कुमार केसरवानी
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बसपा नगर अध्यक्ष बने अवधेश विश्वकर्मा

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर कमेटी का पुनर्गठन करते हुए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल बी सागर ने समर्पित युवा बसपा कार्यकर्ता अवधेश विश्वकर्मा के कंधे पर डाल दिया। उन्होंने नई नगर कमेटी के लिए शंकर भारती को नगर प्रभारी और अवधेश विश्वकर्मा को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। इनके अतिरिक्त नवीन चौबे उपाध्यक्ष, मनोज कुमार गोंड़ महासचिव, किशन सोनकर सचिव और शैल कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया है। सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के घोषित उम्मीदवारों को विजई बनाने में जुट जाने का निर्देश भी दिया है।
अवधेश विश्वकर्मा को बसपा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी से जुड़े युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्वास दिलाया है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए नगर के युवा कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free