सीता राम विवाह का हुआ आयोजन

  • आचार्य सूर्य लाल मिश्र,भूदेव सहित स्त्रियों ने गाये बधाई एवं विवाह गीत।
  • विवाह अवसर पर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया श्रृंगार सामग्री।
  • श्रीराम विवाह की दिखाई गई आकर्षक झांकी।

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्थानीय आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे रामचरितमानस नवाह पाठ के तृतीय दिवस के अवसर पर मानस पांडाल में श्री राम जानकी का विवाह उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
लेत चढ़ावत खैचत गाढै।
काहू न लखा देख सब ठाढे।। तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा।।
इसी दोहे के साथ शिव का धनुष भंग हुआ और लोगों में उत्सव मनाया जाने लगा देवी- देवता दर्शन के लिए आने लगे और माता जानकी- भगवान श्रीराम ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला, विवाह संस्कार पूर्ण हुआ हुआ।
झांझ, मृदंग शंख शहनाई।
मेरी री ढोल दूदूभी सुहाई।। बाजहि बहू बाजने सुहाये। जह तह जुबतिनह मंगल गाये।।

आचार्य सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद उद्धृत गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के बालकांड की चौपाई के साथ मानस पांडाल में भक्तजनों में हर्ष का माहोल छा गया और उपस्थित भक्तजन बधाई एवं विवाह गीत गाने लगे।

श्री राम के विवाह उत्सव के खुशी में प्रसाद स्वरूप स्त्रियों में श्रृंगार की वस्तुएं वितरित की गई और राम विवाह की झांकी बड़े सुरुचि पूर्ण ढंग से सजाई गई।
राम- लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राजा दशरथ के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान, बारात का जनकपुर में आना और स्वागत आदि, सीता राम विवाह, अयोध्या लौटना और अयोध्या में आनंद आदि प्रसंगो का संगीतमय गायन मुख्य व्यास एवं भूदेवो ने किया।यजमान रवि जालान ने राजा जनक और सुनैना के रूप चित्रा जालान ने प्रभु श्रीराम की कृपा विधि के उपरांत पाव पखारकर कन्यादान करने के रस्म को निभाया। जयकारा और पटाखों की ध्वनि से नगर गूंज रहा है,राजा दशरथ के रूप मैं सुशील पाठक बारातियों के साथ मंडप की शोभा बढ़ा रहे थे और पूज्य वादा व्यास जी ने महामंत्री सुशील पाठक के द्वारा गुरु वशिष्ठ और शतानंद को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत कराया।

वही प्रवचन के दूसरे दिन पिछली रात्रि को प्रसिद्ध कथा वाचक हेमंत त्रिपाठी द्वारा नारद मोह एवं राम जन्म उत्सव की कथा का वाचन किया गया। जिसको सुनकर भक्त मंत्रमुक्ध होगए। हेमंत त्रिपाठी द्वारा सोहर गीत गाए गए जिससे सभी भक्तगण पंडाल में झूमने लगे। मुख्य यजमान अजय शुक्ला सपत्नी माधुरी शुक्ला सग रहे।
इस अवसर पर महामंत्री सुशील पाठक, मिठाई लाल सोनी, गोपाल जालान, राम सकल चौबे, कृष्णानंद त्रिपाठी, शिशू त्रिपाठी, दुर्गा परसू राम पुरिया, कपिल मुनि मिश्रा श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी, शुभम शुक्ला, चंदन चौबे, मन्नू पांडेय, सुधाकर दुबे, रविन्द्र नाथ पाठक,शिवली पाठक, शैल पाठक, सुनीता, मीना, प्रतिभा केसरवानी, शैल्जा शुक्ला, शिवांगी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free