शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • संतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान रहा
  • राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में वृहस्पतिवार को काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत आचार्य शंकर पूरी जी महाराज की मौजूदगी में आचार्य हरेराम शास्त्री ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से शिव परिवार एवं हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराया। बाबा वैद्यनाथ एवं श्री राम चूड़ामणि वीर हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान शंखनाद एवं घण्टा- घड़ियाल की ध्वनि के साथ ही जयकारे से समूचा पांडाल गुंजायमान रहा। उसके बाद विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। जहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में आचार्य हरेराम मिश्र के आचार्यत्व में पंडित कृपा शंकर पांडेय समेत 11 पंडितों द्वारा रुद्र महायज्ञ शुरू कराया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी जी महाराज से भक्तों ने आशीर्वाद लिया। सायं 6 बजे से आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज द्वारा बारी-बारी से कथा सुनाई गई। जिसे श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज का आशीर्वाद मिलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि वृहस्पतिवार को श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अग्नि मंथन कार्यक्रम सुबह हुआ। कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास) हैं। वहीं यजमान के रूप में रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत,रामबाबू(अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज, पीयूष त्रिपाठी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार के साथ ही अम्बेडकर नगर राबर्ट्सगंज के लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल रहे।

  • Advertisement
Advertisement

नव निर्मित राधाकृष्ण मंदिर हुई मूर्ति की स्थापना

बीजपुर, सोनभद्र। जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में नव निर्मित राधाकृष्ण मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। तीन दिन से चल रहे कार्यक्रम में गुरुवार को रीवा से पधारे आचार्य अरुणाचार्य महाराज ने मुख्य यजमान राजेन्द्र सिंह बघेल व सुलोचना सिंह बघेल द्वारा मंदिर में राधा कृष्ण मूर्ति की स्थापना कराई गई। इसके अलावा पूर्व से निर्धारित 5 कन्याओं का सामुहिक विवाह भी कराया गया साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को हुए कथा व प्रबचन में भक्तों ने “तेरी छबि का कान्हा मै हो गया दीवाना…. चरणों में मुझको रखलो नजरो से न गिराना” भक्ति गीत रस का खूब आनंद लिया। राधा कृष्ण पर हुई कई कुंतल फूलों की वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर गौरव सिंह बघेल, राजीव सिंह बघेल, सारिका सिंह बघेल,राजकुमार सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल, गणेश शर्मा, अशोक चौरसिया, वैशाली सिंह बघेल, मैथलीशरण तिवारी, शिवनाथ तिवारी, आनन्द शास्त्री, आशीष बह्मचारी, अंकित त्रिपाठी, लालजी मिश्रा, आदित्य शुक्ला, डॉ ब्रह्मजीत सिंह, त्रिभुअन नारायण सिंह, मुन्ना सिंह, अतुल विश्वकर्मा, नन्दा प्रसाद गुप्ता सहित भारी संख्या में समिति और ट्रस्ट के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

आयुर्वेद प्रोडेक्ट के बाद स्वामी रामदेव ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड, यहां जानें इसके फायदे

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पार्टनरशिप में एक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं.

HIGHLIGHTS

  • पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने पीएनबी के साथ लॉन्च किया क्रेडिट कार्डये
  • दो वेरियंट्स- PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट में उपलब्ध हैं
  • कैश बैक, लॉयल्टी पॉइंट, बीमा कवर जैसी सुविधाओं के साथ मिलेगा क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली: योग और आयुर्वेद से दुनियाभर में पहचान बनाने के बाद पतंजलि ने अब अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है. ये क्रेडिट कार्ड पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (PAL) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की पार्टनरशिप में लॉन्च किए हैं. को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के RuPay प्लेटफॉर्म पर ऑफर किया गया है और ये दो वेरियंट्स- PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट में उपलब्ध हैं.

कैश बैक, लॉयल्टी पॉइंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी
दोनों सह-ब्रांडेड कार्ड कैश बैक, लॉयल्टी पॉइंट, बीमा कवर और कुछ अन्य सुविधाओं के साथ-साथ पतंजलि उत्पादों को खरीदने के लिए परेशानी मुक्त क्रेडिट सेवा प्रदान करते हैं. इसमें कहा गया है कि कार्ड लॉन्च से तीन महीने के लिए कार्डधारक पतंजलि स्टोर्स पर 50 रुपये प्रति लेनदेन की सीमा के अधीन 2500 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए उपयुक्त कैशबैक 2 फीसदी का आनंद ले सकते हैं. प्रति ट्रांजैक्शन कैशबैक की लिमिट 50 रुपये होगी.

300 रिवॉर्ड प्वाइंट्स का मिलेगा वेलकम बोनस
इसके अलावा PNB RuPay प्लैटिनम और PNB RuPay सेलेक्ट कार्डहोल्डर्स को एक्टिवेशन पर 300 रिवॉर्ड प्वाइंट्स का वेलकम बोनस मिलेगा. साथ ही कस्टमर्स को डोमेस्टिक एंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, कार्ड मैनेजमेंट के लिए PNB Genie मोबाइल एप्लीकेशन, ऐड-ऑन कार्ड फैसिलिटी, खर्च पर आकर्षक रिवॉर्ड प्वाइंट्स, EMI और ऑटो-डेबिट की सुविधा मिलेगी.

10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट
प्लैटिनम और सेलेक्ट कार्ड्स पर एक्सीडेंटल डेथ और पर्सनल टोटल डिसएबिलिटी के लिए क्रमशः 2 लाख और 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा. प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी. वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी. प्लैटिनम कार्ड पर जीरो ज्वाइनिंग फीस लगेगी. हालांकि, इसमें 500 रुपये की सालाना फीस होगी. वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर 500 रुपये की ज्वाइनिंग फीस और 750 रुपये की एनुअल फीस लगेगी.

UP: CM योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई सरकार की 5 साल की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई.

HIGHLIGHTS

  • सीएम योगी ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड
  • 70 साल में जो नहीं हुआ वो कर दिखाया: सीएम योगी
  • यूपी की प्रतिव्यक्ति आय 94 हजार वार्षिक हो गई है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए पार्टी का थीम सॉन्ग (BJP Theme Song for UP Election) ‘यूपी में योगी…’ रिलीज किया और यूपी सरकार के 5 साल के कामकाज को प्रस्तुत करती एक फिल्म (Yogi Govt Report Card) भी दिखाई.

70 साल में जो नहीं हुआ वो कर दिखाया:

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, ‘बीते 5 साल में भाजपा सरकार ने क्या किया है, ये बताना मेरा परम दायित्व है.’ उन्होंने कहा, ‘बीते 5 साल में यूपी ने कुछ मील के पत्थर भी गढ़े हैं. यूपी की अर्थव्यवस्था सातवें स्थान पर थी और 70 सालों में जो काम नहीं हुआ, उसे हमने 5 साल में 2 नंबर पर लाने में सफलता प्राप्त की. यूपी की प्रतिव्यक्ति आय 45 हजार वार्षिक थी, ये बढ़कर अब 94 हजार हो गई है. 2015-18 में वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ था, ये अब 6 लाख करोड़ हो गया है.’

कोरोना काल के काम को दुनिया ने सराहा: यूपी सीएम

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि कोरोना काल में जीवन और जीविका को बचाने के लिए हमने जो किया, उसे दुनिया ने सराहा. उन्होंने कहा,’हमारे यहां के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने राजस्थान के कोटा गए थे, हमने उन्हें लॉकडाउन के दौरान उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया. यूपी के 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को सफलतापूर्वक उनके घर तक पहुंचाने और खाने-पीने की व्यवस्था की.

’18 साल से ज्यादा उम्र के सभी को लगी वैक्सीन’


कोरोना काल की चुनौतियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार मरीजों को हर सुविधा उपलब्‍ध कराने में जुटी रही है. कोरोना वैक्‍सीन की पहली और दूसरी डोज ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को लगाई जा चुकी है. सीएम योगी ने कहा, ‘यूपी के 18 साल के सभी पात्र व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. 70 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है. 60 साल से ऊपर के 15 लाख 38 हजार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवा ली है.’

तीसरी लहर को कर चुके हैं नियंत्रित: योगी आदित्यनाथ

कोरोना की तीसरी लहर पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘हम कोविड-19 की तीसरी लहर को भी नियंत्रित कर चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 1 लाख के पार थी, जो अब घटकर 41 हजार रह गई है. देशभर में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाला राज्य भी उत्तरप्रदेश है.


‘1.5 लाख पुलिसकर्मियों की पारदर्शी तरीके से भर्ती’


योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, ‘हमारी सरकार में 1.50 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती पारदर्शी तरीके से हुई और 86 हजार पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया. महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 5 साल में 3 गुना बढ़ी है. इसके साथ ही हमने पुलिस के आधुनिकीकरण पर काम किया.’ सीएम योगी ने कहा, ‘पहले यूपी के 75 जनपदों में 2 सायबर थाने थे. इसके अलावा एफएसएल की लैब नहीं थी और फॉरेंसिक जांच के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना होता था. आज यूपी में 6 एफएसएल लैब कार्यशील हैं और 18 बन रहे हैं.’

5 साल में नहीं हुई कोई दंगा: योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि बसपा सरकार में 364 दंगे प्रदेश में हुए. सपा सरकार में 2012 से 2017 के बीच 700 से ज्यादा दंगे हुए. बीते 5 साल में कोई दंगा या आतंकी घटना नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां पिछले 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ और यह हमारी सरकार में हुआ है. इसके अलावा कोई आतंकी घटना नहीं हुई है.’ उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो डेस्क सफलतापूर्वक काम कर रही हैं.’

5 साल में अपराधिक मामलों में आई कमी

सीएम योगी ने कहा, ‘यूपी में एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार डकैती 58 फीसदी, हत्या 23 फीसदी, फिरौती 53 फीसदी और बलात्कार के मामलों में 45 फीसदी की कमी आई है. पिछले 5 साल में 694 पेशेवर अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई.’ उन्होंने आगे कहा, ‘माफिया जो बेटी-बहनों की सुरक्षा के लिए खतरे थे, उनकी 2046 करोड़ की प्रॉपर्टी को ध्वस्त किया गया.’

निवेश के लिए यूपी पसंदीदा स्थान: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, ‘पिछले 5 साल में हमने 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू किए. उत्तर प्रदेश आज निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है. 2.17 लाख करोड़ रुपये का कर्ज एमएसएमई सेक्टर को मिला है.’

यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.

Union Budget 2022: राहुल गांधी ने संसद में दिया बजट पर रिएक्शन, जानिए भाषण के दौरान क्या-क्या कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के बजट को दिशाहीन बताया है. उन्होंने कहा कि बजट पर राष्ट्रपति का भाषण वादों की एक लंबी लिस्ट थी. उसमें भविष्य का कोई विजन नहीं बताया गया है.

Union Budget 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के बजट को दिशाहीन बताया है. उन्होंने कहा कि बजट पर राष्ट्रपति का भाषण वादों की एक लंबी लिस्ट थी. सरकार को जो करना था, उसमें से वे अब तक कुछ नहीं कर पाए हैं.

राहुल गांधी ने कहा, ‘राष्ट्रपति का भाषण सिर्फ एक BUREAUTIC IDEA था, ना कि कोई VISION. देश को कैसे आगे बढ़ाना है, भाषण में उसका कोई जिक्र ही नहीं था.’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘दुनिया में अब दो भारत हैं. एक भारत जो कि सिर्फ अमीरों के लिए है. वहीं दूसरा भारत उन गरीबों के लिए है, जिसमें देश की 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी रहती है. इन दोनों के बीच में खाई बढ़ रही है लेकिन सरकार की ओर से उस खाई को पाटने का कोई प्रयास होता नहीं दिख रहा.’

नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, आज से प्रारम्भ हुआ विराट रुद्रमहायज्ञ

HIGHLIGHTS

  • शिव सरोवर से कलश में जल लेकर कलश यात्रा एवं शिवजी की भव्य झांकी
  • निकलीसंतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान रहा
  • राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा के साथ विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा राबर्ट्सगंज नगर में शिव झांकी के साथ भ्रमण करते हुए पुनः वापस आकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। उसके बाद विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। जहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में आचार्य हरेराम मिश्र एवं संतजनों व भक्तों की मौजूदगी में 108 कलश में शिव सरोवर से जल लेकर कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा राबर्ट्सगंज नगर का शिवजी की झांकी के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान संतजनों द्वारा शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि सायं 6 बजे से श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज द्वारा बारी-बारी से कथा सुनाई गई। जिसे श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। उन्होंने यह भी बताया कि 4 फरवरी को काशी अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी के महंत परमपूज्य स्वामी शंकर पूरी जी महाराज व श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज का आगमन होगा।

प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि वृहस्पतिवार को श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अग्नि मंथन सुबह 8:15 बजे होगा। अंतिम दिन 10 फरवरी को विराट महायज्ञ का समापन होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास) हैं। वहीं यजमान के रूप में रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत,रामबाबू(अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार के साथ ही अम्बेडकर नगर राबर्ट्सगंज के लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल रहे।

  • Advertisement

ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का किया अपमान, कोर्ट ने जारी किया समन

राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया है. उन्हें दो मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है.

HIGHLIGHTS

  • ममता बनर्जी ने किया राष्ट्रगान का अपमान
  • शिकायत पर कोर्ट ने जारी किया समन
  • भाजपा नेता ने की सीएम ममता के खिलाफ शिकायत

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में कार्रवाई हो सकती है. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ममता बनर्जी को आगामी दो मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. ममता पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप एक भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया है. जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी ने सार्वजनिक समारोह में राष्ट्रगान का अपमान किया था.

मुंबई दौरे पर ममता ने गाया था अधूरा राष्ट्रगान?
यह पूरा मामला लगभग दो माह पुराना है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीते साल दिसंबर में दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंची थीं. तब बताया गया था कि आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बॉलीवुड हस्तियों के साथ बैठक की थी.

भाजपा नेता ने सीएम ममता पर लगाया आरोप
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने राष्ट्रगान की कुछ पंक्यतियां ही पढ़ीं. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान किया. ममता ने बैठकर राष्ट्रगान की 4-5 लाइन ही पढ़ी और फिर खड़े होकर राष्ट्रगान गाने लगीं. इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था.

शत्रुंजय मिश्रा और आकृति निर्भया को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेसी हर्षित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन, यूपी सरकार के पूर्व मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा सोनभद्र के कद्दावर कांग्रेसी नेता शत्रुंजय मिश्रा को जिले का मीडिया प्रवक्ता और आकृति निर्भया को मीडिया क्वाडिनेटर नियुक्त किया है।

बताते चले की शत्रुंजय मिश्रा काफी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रूप से पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं। इसके पहले वे युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, जिला सचिव, लोकसभा महासचिव, के अलावा असम,जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों को निभा चुके है। ऐसे में इनको मीडिया प्रवक्ता नियुक्त किए जाने से से जिले के पदाधिकारियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं आकृति निर्भया भी पार्टी में सक्रिय रूप से संगठन के कार्यों को निभा रही हैं और पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई हैं जिसको देखते हुए उन्हें भी मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित स्वागत सम्मान के दौरान दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष फरीद अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, वरिष्ठ व कद्दावर कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान, उषा चौबे, मुस्ताक अहमद, प्रदीप चौबे, सूरज यादव,निगम मिश्रा सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

  • Advertisement

युवा पत्रकार विनय मिश्रा हुए सम्मानित

सोनभद्र। जनपद के ग्रामीण अंचल में पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा कर अपनी अलग पहचान बना चुके पइका,अदलगंज के युवा पत्रकार विनय प्रकाश मिश्रा को मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने बुधवार को अखाड़ा मुहाल, राबर्ट्सगंज स्थित अपने आवास पर युवा पत्रकार विनय मिश्रा को उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए माला पहना, अंगवस्त्रम ओढा, लेखनी, पुस्तिका और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Advertisement

चेकिंग के दौरान 17 लाख का गांजा सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की कार्य योजना प्रचलित है, इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस टीम तथा थाना करमा पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से अपना आसूचना संजाल तैयार किया गया । इसी क्रम में बीते मंगलवार की रात्रि में उक्त टीम द्वारा थाना करमा गेट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो लक्सरी वाहनों से क्रमशः सी ० जी ० 04 एच 0 एन 0 6699 व यू 0 पी 070 एफ 0 जे 0 3659 भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया , साथ ही मौके से 06 नफर अभियुक्तों को पकड़ लिया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

क्षेत्राधिकारी घोरावल की उपस्थिति में पकड़े गये अभियुक्तो की निशानदेही पर दोनो वाहनो से कुल 1 कुन्तल 70.54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 17 लाख बताई गई।पकड़े गए अभियुक्तो ने अपना नाम सत्यम केशरवानी पुत्र राजकुमार केशरवानी निवासी सरायअकिल थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी , संजय केशरवानी पुत्र सज्जन लाल केशरवानी निवासी सदर बजार रामचरन रोड थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ , मु ० नसीम पुत्र अलीरजा निवासी मोहल्ला अकबरपुर थाना करैली जनपद प्रयागराज, आशीष कुमार ताम्रकार पुत्र रमेश चन्द्र ताम्रकार निवासी सरायअकिल थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी, अनिकेत तिवारी उर्फ छोटू पुत्र सुशील तिवारी निवासी सरायअकिल थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी व मु ० शरीफ उर्फ राजू पुत्र स्व ० सलीम निवासी करैली थाना करैली जनपद प्रयागराज बताया ।

  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free