• सोन नदी के पवित्र घाट को 11,000 हजार दीपो से सजाया जाएगा।
चोपन,सोनभद्र। 19 नवंबर देव दीपावली के शुभ अवसर पर सोन सेवा समिति द्वारा सोन दीपदान महोत्सव का आयोजन कराया जाएगा। शुक्रवार को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शाम 6:00 बजे बैरियर सोन नदी के तट पर स्थित सोमेश्वर महादेव प्रांगण में समिति के अध्यक्ष राम सुंदर निषाद की अध्यक्षतआ में बैठक आयोजित हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमे घाटों को सजाने, साफ-सफाई, बालक-बालिकाओं द्वारा रंगोली, भजन संध्या, फूलों से सज्जा, स्वागत द्वार व भंडारे की व्यवस्था पर चर्चा हुई तथा सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सहमति जताई। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य सत्य प्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे, बंटी सिंह ,अजय सिंह, राजेश अग्रहरि, महेंद्र केशरी, धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष तिवारी, विकाश चौबे, सावित्री देवी, सोनू मोदनवाल एवं सोनेश्वर सेवा समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Advertisement (विज्ञापन)
अन्त में बैठक का समापन अध्यक्षता कर रहे सोनसेवा समिति के अध्यक्ष रामसुंदर निषाद ने बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए समापन की घोषणा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा महामंत्री विकास चौबे ने किया।
संस्कृति लाइव संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र): भारतीय जनता पार्टी मंडल दुद्धी की बैठक शुक्रवार को दुद्धी के डीसीएफ कालोनी स्थित एक होटल में अयोजित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण भाजपा के बुथ के कार्यकर्तओं को जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिनके बदौलत हम पुनः 2022 में सरकार बनाने जा रहे है। भाजपा मिशन 2022 के लिये पूरी तरह से तैयार है आज प्रदेश में कही भी अराजकता का माहौल नही महिलाओं का सम्मान हो रहा है तथा और प्रदेश के सबसे अंतिम छोर तक बसे व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुँच रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश की 15 करोड़ जनता को मुफ्त राशन नवम्बर से बढ़ा कर होली तक के लिये कर दिया गया है। वही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के खाते में ड्रेस हेतु 1100 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है इसी तरह सरकार की कई ऐसी योजनाएं चल रही है ।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसका लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिल रहा है,एक ओर योगी सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने में व्यस्त वही विपक्ष के नेता जो कि कोरोना काल मे सेनेटाइजर तक न बांट सके वह आज वोट के लिये इत्र बांट रहे है। पर जनता अब इन सब को जान चुकी है और पूरी तरह से 2022 में पुनः सरकार बनाने का मूड बना चुकी है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम के उपरांत भाजयुमो दुद्धी मण्डल द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान का आज जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने शुभारंभ किया। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों हेतु विधानसभा की चुनाव संचालन समिति सदस्यों के साथ चर्चा की बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ,व संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में विधानसभा विस्तारक आजाद पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन चौधरी,रामेस्वर रॉय,सुरेंद्र प्रताप,बिपिन बिहारी एड०,संजू तिवारी,ईश्वरी प्रसाद निराला,सुरजदेव प्रसाद,जिला मंत्री दिलीप पांडे,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी,आईटी जिला संयोजक भोलू जायसवाल,मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,मण्डल मंत्री अंशुमान रॉय,गोरखनाथ अग्रहरी,मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशवाहा,राफे खान,कुमार कुंदन,आईटी सोशल मीडिया संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप,अनुरोध भोजवाल, शक्तिकेन्द्र संयोजक अखिलेश कुमार,रूपनारायण,मनोज पटेल,राजमणि यादव,मोर्चा की टीम त्रिभुवन यादव, आशीष जायसवाल,आमेश सिंह,धनंजय गुप्ता,अनुराग त्रिपाठी,विवेक अग्रहरी,आलोक गुप्ता,रामसागर जायसवाल सहित भाजपा बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घोरावल, सोनभद्र। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने पीएसी की टीम के साथ नक्सल प्रभावित बर्दिया गांव के जंगलों में सघन कांबिंग की गई। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घोरावल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बर्दिया गांव के जंगलों में शुक्रवार को कांबिंग की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए। उनका हर संभव समाधान कराये जाने का भरोसा दिलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वे भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए पुलिस का सहयोग करें। इलाके में दिखाई देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि आवश्यक कार्यवाही किया जा सके।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी जनता से अच्छा व मानवीय व्यवहार करने के लिए कहा और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सोनभद्र। सरकारी एवं ऐडेड विद्यालयों के बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता के मूल्यांकन हेतु शासन द्वारा प्रस्तावित नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS) जनपद के सभी दसों विकास खण्डों के कुल 202 चयनित विद्यालयों में सुचारू रूप से सम्पन्न हुई।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी तत्क्रम में विकासखंड घोरावल के कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर नेशनल अचीवमेंट सर्वे (NAS) की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 3, कक्षा 5, कक्षा, आठ एवं कक्षा 10 के छात्रों की परीक्षा रेंडम सेंपलिंग के आधार पर चुने हुए विद्यालयों में कराई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता एवं महत्ता को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑब्ज़र्वर एवं फिल्ड इनविजिलेटर की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
बीईओ घोरावल अशोक कुमार ने बताया कि ब्लॉक के सभी केंद्रों पर परीक्षा शुचितापूर्वक सम्पन्न कराई गई। शासन द्वारा परीक्षा के अभ्यास हेतु पहले से ही मॉक टेस्ट आयोजित कराया जा रहा था।
दुद्धी (सोनभद्र): विंढमगंज सोनभद्र विकास खण्ड दुध्दि के अंर्तगत मुडीसेमर गांव में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बीती रात बजरंग दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी उर्फ बुल्लू ने दीप प्रज्वलित व फीता काट कर शुभारंभ किया जिसमें बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेशकुमार केसरी ने कहा कि इस तरह इलाके में छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से इलाके में दबी हुई प्रतिभा में निखार आता है तथा युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है युवा पीढ़ी ही अपने कार्यशैली से गांव का मान सम्मान बढ़ाते हैं तथा भविष्य में इन्हीं के कंधों पर गांव की जिम्मेदारियां दी जाती है आप सभी लोग शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम करें व बच्चों में अच्छे काम, दूसरों के प्रति अच्छी व्यवहार तथा गांव में फैलने वाली कुरीतियां से दूर रहने की भी नसीहत समय-समय पर अभिभावक गण देते रहें।
Advertisement (विज्ञापन)
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने कहा कि मेरा गांव झारखंड बॉर्डर पर स्थित है इस गांव में रहने वाले ग्रामीण जनता गांव की समस्याओं को आपस में मिलजुल कर हल निकालते हैं तथा समय-समय पर इस मंदिर के प्रांगण में सामाजिक कार्यक्रम भी कराया जाता है सामाजिक कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है इनको सही मार्ग पर ले जाने के लिए हम सभी अभिभावक व गांव के बुजुर्ग लोग निगरानी करते रहते हैं तथा सही रास्ते पर आगे बढ़ने की नसीहत भी देते रहते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
सांस्कृतिक कार्यक्रम से गांव का मान सम्मान बढ़ रहा है तथा बच्चों में स्टेज पर बोलने व अपने कलाओं का प्रदर्शन करने की हिम्मत भी बढ़ रही है सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के छात्र-छात्राए श्रेया कुमारी, मंगल कुमार, श्रवण कुमार, प्रियांशी कुमारी, सागर कुमार, सन्नी कुमार, रामबाबू, शिवकुमार, सुंदर कुमार, रोशन कुमार, लव कुश कुमार, अंगद भारती, अनुज भारती, गोलू शर्मा ,सर्वेश कुमार, शाहिद खान ने देश भक्ति गीत मां तुझे सलाम, चुनरिया ले ले आईह, मेला घुमा दा की मधुर गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात बजरंग दल के प्रबंधक श्रवन पासवान, संचालक मनीष पासवान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए हुए।
Advertisement (विज्ञापन)
बच्चों को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर , डायरेक्टर शाहरुख खान, सागर, सनी, श्रवण क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान मनोज पासवान महेंद्र प्रसाद प्रबंधक सुधीर पासवान कोषाध्यक्ष रामप्रीत पासवान सहित भगत प्रसाद सिकंदर प्रसाद नगीना कुमार बसंत कुमार प्रेम प्रसाद शिवकुमार सहित बडी संख्या लोग उपस्थित थे!
• 5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
• जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
राजेश पाठक
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी गुड्डू उर्फ अशर्फी को दो वर्ष की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी थाने के इंस्पेक्टर प्रभात सिंह 14 नवंबर 2007 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया खुर्द गांव निवासी गुड्डू उर्फ अशर्फी का एक सक्रिय गिरोह है जो इस क्षेत्र में कार्य करता है। अपने लाभ के लिए एवं सक्रिय सदस्यों के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करता रहता है। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है।
Advertisement (विज्ञापन)
इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर गुड्डू उर्फ अशर्फी को दो वर्ष की कैद एवं 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 10 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील धनंजय कुमार शुक्ला ने बहस की।
• आजमगढ़ एसपी को कोर्ट ने दिया साक्षी एसआई को गिरफ्तार कर 4 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर कराने का आदेश
• साक्ष्य लिखाने के बाद बगैर हस्ताक्षर बनाए साक्षी दरोगा के चले जाने का मामला
राजेश पाठक
सोनभद्र। साक्ष्य लिखाने के बाद बगैर हस्ताक्षर बनाए आजमगढ़ जिला के जहानागंज थाने के साक्षी दरोगा राकेश यादव को जाना महंगा पड़ गया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र खलीकुज्ज्मा की अदालत ने साक्षी दरोगा के इस कृत्य को आपत्तिजनक मानते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही आजमगढ़ के एसपी को आगामी 4 दिसंबर को साक्षी दरोगा राकेश यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर कराने का आदेश दिया है।
Advertisement (विज्ञापन)
बता दें कि करमा थाना क्षेत्र में हुए वर्ष 2013 के राज्य बनाम तेजबली वगैरह के एससी/एसटी एक्ट के मामले में 8 नवंबर को साक्ष्य के लिए आजमगढ़ से दरोगा राकेश यादव को कोर्ट में बुलाया गया था। दरोगा का साक्ष्य कोर्ट में लिखा गया, लेकिन साक्षी दरोगा राकेश यादव बगैर कोर्ट को जानकारी दिए बिना हस्ताक्षर बनाए ही चले गए। कोर्ट ने करमा थाने के पैरोकार के जरिए साक्षी दरोगा की मोबाइल पर काल कराया, लेकिन दरोगा वापस नहीं आया।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
कोर्ट ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए कहा कि इस साक्ष्य का अब कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि हस्ताक्षर नहीं बनाया गया है। इतना ही नहीं साक्षी दरोगा के कृत्य की वजह से न्यायालय का समय भी बर्बाद हुआ है। इसे गम्भीर अपराध मानते हुए कोर्ट ने साक्षी दरोगा के विरूद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया है। इतना ही नहीं आजमगढ़ एसपी को तामिला करवाकर साक्षी दरोगा राकेश यादव को गिरफ्तार कर आगामी 4 दिसंबर को न्यायालय के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है।
चोपन, सोनभद्र। बृहस्पतिवार को शाम 7 बजे चोपन बैरियर स्थित प्रेस क्लब कार्यालय पर पंजीकृत प्रेस क्लब चोपन की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । उपस्थित पत्रकारों के विचारो को सुनने के बाद सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य से जुड़े रहने एव खबरों की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए कार्य करने का निर्णय किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रेस क्लब के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाठक ने उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाशनाथ व अरविंद दुबे, महामंत्री व मीडिया प्रभारी मुकेश मोदनवाल, संगठन सचिव के लिए संजय चेतन ,कोषाध्यक्ष के लिए अशोक मद्धेशिया एवविशेष सलाहकार राजेश गोस्वामी के नाम का प्रस्ताव किया जिसको उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया संरक्षक के रूप में मनोज सिंह व सत्येंद्र मिश्रा भी बैठक में मौजूद रहे मौजूद रहे।
चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र और डाला रेंज के अन्तर्गत के ग्राम पंचायत कोटा के पास गुरुवार की रात्रि नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे वन विभाग ने एक टिपर को पकड़ा। जानकारी के मुताबिक डाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजन सोनकर को मुखीबर द्वारा देर रात्रि मे तड़के खबर मिली कि कोटा गांव के सामने कनहर नदी मे घुस कर एक टिपर बालू लोड कर रहा था
जानकारी मिलते ही आनन-फानन मे अपने दलबल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। इस दौरान जैसे ही मौके पर पहुंची वन रेंज की टीम को देखकर अवैध खनन कर रहे टिपर का ड्राइवर भाद खड़ा हुआ। उसके बाद टीम ने टिपर का पीछा कर कब्जे में लिया। टीम ने टिपर को अपने कब्जे में लेकर डाला रेंज मे लाकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सीज कर दिया है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस सन्दर्भ के क्षेत्रीय वन दरोगा अभिषेक सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्र में गश्त किया जाता है खासकर रात्रि में और इस प्रकार से जो कोई अवैध कार्य कर रहा हो उसे बख्शा नही जाएगा विधिक कार्यवाई पकड़े जाने पर जरूर की जाएगी
Advertisement (विज्ञापन)
वही इस पूरे मामले में अस्थानिय कोटा निवासी नीरज चौबे ,विशाल सिद्धार्थ अन्य के नाम वन अधिनियम में कार्यवाई करने का क्रम जारी है
वही कार्यवाई के दौरान डाला क्षेत्राधिकारी राजन सोनकर, अभिषेक सिंह ,अंकित सिंह समेत अन्य सम्बंधित कर्मी रहे मौजूद
• 24 दिसंबर से आरंभ होगा श्री रामचरितमानस का पाठ का
• 111 भूदेव महायज्ञ में होंगे सम्मिलित।
• पूर्व की भांति संपूर्ण नगर में लगाए जाएंगे ध्वनि विस्तारक यंत्र।
हर्षवर्धन केसरवानी
रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित जय प्रभा मंडपम में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारी राकेश त्रिपाठी (शिशु तिवारी) द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति में उपस्थित सदस्यों, पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया । 24 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाले रामचरितमानस का पाठ महायज्ञ के बारे में विस्तृत मंत्रणा की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि-“ महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जालान के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई और इस बैठक में गत वर्षों का आय-व्यय का लेखा-जोखा समिति के सदस्यों पदाधिकारी के सामने रखा गया। सभी लोगो 27वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ की विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई। पूर्व वर्षों की तरह ही अबकी बार भी 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे,ध्वनि विस्तारक यंत्र राबर्ट्सगंज शहर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों का अनुश्रवण संपूर्ण नगरवासी कर सकें और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि भूदेवों का पंजीकरण 1दिसंबर 2021 से यज्ञ समिति के पदाधिकारी शिशु त्रिपाठी के आवास पर होगा। बैठक का सफल संचालन महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में संरक्षक रतन लाल गर्ग, इंद्रदेव सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉक्टर जेएस चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल,मिठाई लाल सोनी, श्यामसुंदर चौबे, सुधाकर पांडेय, राजेश्वर नाथ शुक्ला, सदस्य अजित सिंह भंडारी, कमल नरायन सिंह, अजय कुमार शुक्ला, मन्नू पांडेय, विमलेश सिंह, महेश द्विवेदी,सुधाकर दुबे, रविंद्र पाठक, चंदन चौबे, राजेश जायसवाल, संगम गुप्ता, संजय अग्रवाल, चंद्रभान अग्रवाल, परमेश जैन, राजेश बंसल, दिनेश बंसल, रामविलास सोनी, राजेंद्र केशरी, ठाकुर अग्रहरि,राजू सोनी, अशोक गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राम प्रसाद यादव, सुंदर केशरी, विनय जायसवाल, दीपक कुमार केसरवानी,शुभम शुक्ला, सत्यम शुक्ला, तन्नू पांडेय, डॉक्टर चंद्रभूषण पांडेय, मुरली अग्रवाल, रामनरायन सर्राफ आदि मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।