संस्कृति लाइव संवाददाता,सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन के निर्देश पर महिला शक्ति केंद्र, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा विधिक साक्षरता एवम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन साईं नर्सिंग होम सजौर गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओ की जानकारी उपस्थित जनमानस को दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र पंकज कुमार, प्रशासक अखिलेश मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा, शेष मणि दुबे ,जाहिरुल हसन जैदी, राजन चौबे आदि लोग उपस्थित रहे!
सोनभद्र। जिला प्रोवेशन अधिकारी/ जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन ने जिला बाल संरक्षण इकाई व महिला शक्ति केन्द्र की बैठक में निर्देश दिया कि जनपद में संचालित बाल गृहों के अधीक्षकों/प्रभारियों/संचालकों से समन्वय स्थापित करते हुए बाल अधिकार सप्ताह के संबंध में निदेशालय द्वारा जारी पत्र का संज्ञान लेते हुए कल दिनांक 14 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जनपद में संचालित बाल गृहों एवं जनपद स्तर पर विभिन्न स्थानो पर आयोजन करना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन कोविड 19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,सामान्य , प्रधानमंत्री देख- रेख योजना का भी विशेष रूप से प्रचार- प्रसार करते हुये बच्चों का चिन्हाकन कर आवेदन भरवाया जाय। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बाल गृहों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में चार दिन पूर्व रात्रि के समय घटित दुर्घटना में मृतक की पत्नी फूलझरिया निवासी सेमरिया थाना बभनी के तहरीर पर शनिवार को नाम-पता अज्ञात ट्रक चालक के विरूद मुकदमा पंजीकृत हुआ है। दिए तहरीर में फूलझरिया ने बताया है कि सात-आठ की संख्या में सामिल लोगों के साथ उसका पति जगसाह पुत्र शिवमंगल भी पिकप पर सवार होकर चन्दौली-टकटकपुर जा रहे थे। तभी गुरमुरा पहुचते ही पिकप के पीछे तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने पिकप को धक्का मार दिया।जिससे पिकप पलट गया। जिसमें बैठे लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलो में सामिल जग साह को जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाया जा रहा था। तभी उसकी मौत हो गई।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के झुलन टाली के पास बाइक के धक्के से बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिवाइडर कटींग से सड़क पार करते समय पिता पुत्र को एक बाइक ने मार दिया जिससे बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने अपनी गाड़ी से घायलों को लेजाकर डाला निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार जारी है
Advertisement (विज्ञापन)
घटना में घायल अशोक उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र जोखू प्रसाद वं राज उम्र लगभग 9 वर्ष पुत्र अशोक निवासी डाला मलिन बस्ती बताया जा रहा है और घायल बाइक सवार धीरज कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र विजय कुमार निवासी जमुई मड़िहान मिर्जापुर अपनी दीदी के घर जमुई मड़िहान से नौवटलिया जा रहा था समाचार लिखे जाने तक तीनों की स्थिति ठीक बताया जा रहा है।
• वाणिज्य कर अधिकारी ने व्यापारियों संग साझा की जानकारी
दुद्धी, सोनभद्र। वााणिज्य कर अधिकाारी खंड चार सोनभद्र विजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को दुद्धी में सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में चलाये जा रहे जीएसटी पंजीयन अभियान की जानकारी व्यापारियों में साझा की और समय रहते इसका लाभ उठााने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने व्यापारी हित में कई कदम उठाये हैं। खासकर मुख्यमंत्री जी की ओर से प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करने वाले व्यापारी वर्ग को एक विशेष अभियान के तहत जागरुक कर अधिकाधिक पंजीयन कराने के निर्देश विभाग को दिये गए हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
जिससे कि हर पंजीकृत व्यापारी का विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सके।जिसका व्यापारी द्वारा कोई प्रीमियम विभाग को देय नही है।दुर्भाग्यवश किसी के साथ दुर्घटना हुई तो विभाग की ओर से आश्रित परिवार को बीमा की धनराशि 10 लाख रुपये मिल जाती है। जो दुःख की घड़ी में एक बड़ी मदद साबित होती है।इसके अलावा सरकार द्वारा पंजीकृत व्यापारी को दी जाने वाली दर्जनों फायदे गिनाये।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने स्वहित में पंजीयन से अब तक वंचित हर छोटे-बड़े व्यापारी से जीएसटी पंजीकरण कराने की अपील की। श्री पांडेय ने अभियान के तहत नगर के बस स्टैंड,अमवार मोड़,म्योरपुर रोड,मेन चौक आदि स्थान पर व्यापारियों संग जानकारी साझा की।
Advertisement (विज्ञापन)
बतादें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने छोटे व्यापारियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जीएसटी पंजीयन के लिये जागरुकता अभियान चलाया है।जिसके अंतर्गत वाणिज्य कर विभाग को जगह जगह कैम्प लगाकर व्यापारियों के हित में जीएसटी पंजीयन हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग हर मंगलवार को मंडल स्तर पर मंडलायुक्त द्वारा की जा रही है। श्री पाण्डेय ने अभियान के तहत गुरुवार को कोन में और शुक्रवार को दुद्धी व विंढमगंज में व्यापारियों संग जानकारी साझा कर पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि शनिवार को रेनुकूट व बीजपुर में अभियान के तहत पंजीयन जागरूकता कार्यक्रम चलेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैबर नाथ, संतोष जायसवाल, दिनेश कुमार आढ़ती, महेंद्र सिंह, शिबू जायसवाल,अजीत कुमार, विजय कुमार, राजकुमार जायसवाल, अनूप कुमार, विकास मोहन समेत कई व्यापारीगण मौजूद रहे।
फोटो कैप्सन- जीएसटी पंजीयन की जानकारी देते वाणिज्य कर अधिकारी विजय कुमार पांडेय
चोपन, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के कार्यशाला मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में रामलीला मैदान चोपन बैरियर स्थित मैरिज हाल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में चोपन मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के विजय के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर नये मतदाता एवं सदस्यता अभियान को गति दे। उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
Advertisement (विज्ञापन)
वही मंडल प्रभारी अशोक मौर्य ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा में विजय का मंत्र दिया। आयोजित बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, दिव्य, विकास सिंह, डॉ० सुरेंद्र, तेजवंत पांडे, महेंद्र केसरी, राजन जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष तिवारी, प्रदीप गिरी, भगवानदास केसरी, जिलाजीत यादव, सुदामा गोड, बुधीराम, राजू चौरसिया, रामकुमार सोनी सहित आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया ।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला नगर में बाल दिवस के अवसर पर डाला नव निर्माण सेना द्वारा रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रामलीला मैदान के प्रांगण में प्रातः 8:30 से 10:00 बजे तक किया गया है। जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राए प्रतिभाग करेंगे तथा आयोजित प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। उक्त आशय की जानकारी नव निर्माण सेना के संरक्षक अनिकेत श्रीवास्तव ने दिया।
चुर्क, सोनभद्र। यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत हर सेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में यातायात सुरक्षा माह सप्ताह का आयोजन यातायात प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में ज्यादातर मौते यातायात के नियमों को नहीं मानने के कारण रोड एक्सीडेंट में हो रही हैं, इसलिए हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि अपना बहुमूल्य जीवन सुरक्षित रहें। कभी भी नशीला पदार्थ खाकर गाड़ी न चलाएं। गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल का कतई इंस्तेमाल ना करें । गाड़ी को तेज गति में ना चलाएं।
Advertisement (विज्ञापन)
ओवरटेक करने का प्रयास बार-बार नहीं करना चाहिए। कोहरे में फाग लाइट का प्रयोग अवश्य करें। भीड़भाड़ व स्कूल कॉलेज के समीप गाड़ी को बहुत ही धीमी गति से चलाएं। बिना ड्राइवरी लाइसेंस के गाड़ी चलाना गैरकानूनी है अगर बिना ड्राइवर लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए किसी की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है तो आप पर बहुत ही संगीन अपराध 302 जैसे मुद लग सकते हैं,
Advertisement (विज्ञापन)
इसलिए 18 वर्ष की उम्र पार करने केबाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर के ही गाड़ी को चलाएं और गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित होकर चलाएं। यह जो माह नवंबर् चल रहा है यह सुरक्षा यातायात माह चल रहा है सभी लोग हमारे बताए हुए बातों को अमल में लाये छात्र और छात्राएं अपने घर में चला रहे मोटरसाइकिल वाहन चालकों को भी अवगत कराएं ताकि सुरक्षा आपकी व आपके परिवार जनों की बनी रहे। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बच्चों को जागरूक करने के साथ साथ यातायात नियम के संबंध में जागरूक करने हेतु यातायात के नियमों से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से प्रथम पा वाले को पुरस्कृत कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान यातायात प्रभारी राजेश सिंह चौकी चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह आर टी ओ आर आई आलोक यादव, रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी सत्यनारायण सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एस के चौबे, रामनारायन, अमरजीत शर्मा, सुजाता पांडे किरण वर्मा, ओपी यादव साथ साथ समस्त अध्यापक गण मौजूद थे।
सोनभद्र। हलवाई समाज के कुल देवता श्री मोदनसेन महाराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूजा अनुष्ठान में मोदनवाल समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम में रामगढ़, नई बाजार, शाहगंज, तेलगुरवा, चोपन के स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
वही कार्यक्रम में आए अतिथियों ने समाज के सभी लोगों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन में किसी भी व्यक्ति की समान ताकत होती है इसलिए हमे एक दूसरे का सम्मान करते हुए हमेशा संगठित रहना चाहिए। मोदनवाल समाज के जिलाध्यक्ष बच्चन मोदनवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए। समाज के सभी लोगो संगठित होने की अपील किया ।
Advertisement (विज्ञापन)
राष्ट्रीय हलवाई संघ के जिलाध्यक्ष मोहित मोदनवाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को हमे संगठित करने की जरूरत है और समाज में लोगों को जागरूक करने तथा सामाजिक व अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी करनी होगी। वही कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान मनोज मोदनवाल, देवेंद्र मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, सोनू मोदनवाल, धीरज मोदनवाल, अजय मोदनवाल, अशोक गुप्ता, रामबाबू मोदनवाल, प्रदीप मोदनवाल, शिवम मोदनवाल, रामजी मोदनवाल, बबलू मोदनवाल, सुंदरम मोदनवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
डाला,सोनभद्र। न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत कार्यवाही हेतु एक वांछित अभियुक्त के घर पर पुलिस द्वारा नोटिस चस्पा कर मुनादी कराया गया। जिसकी जानकारी हाथीनाला थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने देते हुए बताया कि ओबरा थाने में पंजीकृत एक मुकदमें में आरोपित अभियुक्त हनुमान यादव पुत्र कृष्णदेव यादव उर्फ किशुन यादव के विरूद्ध न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही हेतु आदेश जारी हुआ था।जिसके अनुपालन में गुरूवार को उपरोक्त अभियुक्त के स्थाई निवास ग्राम निरंजनपुर मरहट ,थाना खुटहन,जिला जौनपुर के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराया गया।