गुरमा,सोनभद्र। यातायात सुरक्षा माह मे आमजन मानस मे यातायात नियमो के बारे मे अधिक से अधिक जागरूक करने व वाहन दुर्घटनाओ मे कमी लाने के लिए जनपद मे यातायात जागरूकता 2021 के रूप मे एक वृहद जागरूक अभियान सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे गुरमा चौकी प्रभारी राजेश सिंह द्वारा मारकुंडी घाटी व गुरमा तिराहे पर वाहन चालको व आमजन मानस को यातायात के नियमो का पालन करने का अनुरोध करते हुए चालको व स्थानीय लोगो को पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होने यातायात से संबधित नियम बताते हुए कहा कि यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना कदापि नही घटेगी, यातायात नियमो के पालन से होने वाली दुर्घटनाओ को टाला जा सकता है।
Advertisement (विज्ञापन)
दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात शिक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित करते हुए बताया की वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नहीं करने, रांग साईड से वाहन नहीं चलाने, यातायात सिग्नल की पूर्ण पालन करने, लेन सिस्टम में चलने,वाहन निर्धारित गति सीमा में ही चलाये,चार पहिया वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करें,दो पहिया वाहन को हेलमेट पहन कर ही चलाए, किसी प्रकार नशा करके वाहन कदापि न चलाये।
संस्कृति लाइव संवाददाता,रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत बढ़ौली गांव स्थित अकड़हवा पोखरे रोड के पश्चिमी लिंक रोड पर नाली और सड़क के न बनने से क्षेत्र में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत प्रधान को ग्रामीणों द्वारा बार-बार इन समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन ग्राम प्रधान की ओर से अब तक सफाई और नाली निर्माण की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है।
अकड़हवा पोखरे रोड के पश्चिमी लिंक रोड की हालत है बेहाल
उपरोक्त परिपेक्ष में सरनजीत मौर्य, शुभम मोदनवाल, रवि सिंह, मयंक वर्मा, क्रांति कुमार, धीरज पांडे, राहुल सिंह चंदेल सहित स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मांग किया कि तत्काल मामले की जांच कर उपरोक्त क्षेत्र में सफाई एवं नाली का निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीण संक्रामक रोगों से बच सके।
सोनभद्र। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल सोनभद्र की एक बैठक बुधवार को सभा कक्ष में तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण झा एडवोकेट के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार पाण्डेय एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन रहकर मृतक की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। एवं परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। अरूण कुमार पाण्डेय एडवोकेट का कार्य व्यवहार बहुत ही अच्छा था ।उनका व्यक्तित्व अच्छा था। उनके असामयिक निधन पर पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक व्याप्त है तथा सभी क्षेत्रीय जनमानस राजनीतिक सभी समुदाय के लोग दुखी हैं वे शोक संवेदना व्यक्त किया है। बताते चलें कि युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी व सोनभद्र में कार्यरत अधिवक्ता धीरज कुमार पाण्डेय के पिता मृतक अरूण कुमार पाण्डेय एडवोकेट रहें। रावर्ट्सगंज घोरावल सहित सभी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। तथा तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल सोनभद्र के सभी अधिवक्ता गण आज न्यायिक कार्य से विरत रहे।इस अवसर पर आदिनाथ मिश्र राम किंकर पाठक सच्चिदानन्द चौबे जय सिंह राजेंद्र कुमार पाठक संतोष कुमार अरूण कुमार तिवारी हरि प्रकाश वर्मा राम अनुज धर द्विवेदी श्री प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संस्कृति लाइव संवाददाता,रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र की एक बैठक मंच के महामंत्री शिखर केडिया के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहां कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नगर के मध्य स्थित राम सागर जलाशय पर देव दीपावली के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19/11/2021 को शाम 5:00 बजे किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
मंच के महामंत्री शिखर केडिया ने बताया कि हर वर्ष मंच द्वारा देव दीपावली का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी नगर वासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। वही बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम के संयोजक राकेश जालान को बनाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया, रवि केजरीवाल, मनोज, परशुराम पुरिया, नीरज केजरीवाल, अनुज केडिया, तरुण केडिया, विकास चौधरी, सौरभ चौधरी, सुमित चौधरी, आशीष जालान सहित आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त बैठक की जानकारी मंच के शाखा मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।
• 5 ब्लॉकों, 37 मण्डलों, 391 ग्राम पंचायतों के 1060 गाँवों तक पहुंचने के लिए बनी रचना
• तिरंगा यात्रा -20 नवंबर से भारतमाता की झांकी एक दिसंबर से मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
सोनभद्र। भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र के जिला संयोजक भोलानाथ मिश्र ने मंगलवार को पत्र- प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए अमृत महोत्सव के उद्घाटन से लेकर समापन तक के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला ।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि नगवां ब्लॉक का सेमरिया विद्यालय परिसर, चतरा का मंडी समिति रामगढ़ , रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक व नगर का राजा शारदा महेश इण्टर कालेज रॉबर्ट्सगंज में , घोरावल ब्लॉक का धर्मशाला प्रांगण शिवमन्दिर परिसर घोरावल और करमा ब्लॉक का चंद्रगुप्त मौर्य इण्टर कालेज के सामने के प्रांगण में भव्य उदघाटन समारोह 19 नवंबर को 12 बजे से 02 बजे तक आयोजित होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने यह भी बताया कि कुल पांच ब्लॉकों, 37 न्याय पंचायतों, 391 ग्राम पंचायतों क 1060 राजस्व गाँवो तक पहुँच कर भारत के गौरवशाली इतिहास की याद दिलानी है । 20 नवंबर से 30 नवंबर तक ‘तिरंगा यात्रा’ और एक दिसंबर से 16 दिसंबर तक ‘भारत माता की झांकी’ के साथ गांव- गांव जन जागरण का अभियान चलेगा । 19 दिसंबर को जिले का एक साथ रॉबर्ट्सगंज में समापन होगा। समारोह में सामूहिक वंदे मातरम गायन होगा । जिला संयोजक श्री मिश्र ने कहा कि 1498 से 1947 तक के संघर्ष की स्वाभिमानी गाथा व भारत के गौरवशाली अतीत तथा सोनभद्र के सेनानियों और आदिवासियों के योगदान को वक्ता निर्धारित समय व विषय पर अपने विचार रखेंगे ।
करमा, सोनभद्र। करमा स्थानीय थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत एक किलो नौ सौ ग्राम गांजा के साथ थाना क्षेत्र के खैराही निवासी राहुल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज। एस एस आई विनोद कुमार यादव ने बताया चोरी छिपे गांजा बेचे जाने की शिकायत मिलते ही हमारे हेड कास्टबल संजय सिंह यादव, कास्टबल शशिकान्त तथा कास्टबल सतनाम को साथ लेकर घेराबंदी करते हुए राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर दुद्धी के एक होटल में स्वतंत्र पत्रकार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अध्यक्ष ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया से जुड़े संवाददाता को राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत से जुड़े संवाददाताओं को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने आचरण, कार्य और निष्पक्ष लेखन पर विशेष ध्यान देते हुए समाज का दर्पण बनकर सूचनाओं के आदान-प्रदान द्वारा अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा के लिए लेखन द्वारा हस्तक्षेप के माध्यम से संवैधानिक कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना चाहिए साथ ही निष्पक्ष समाचार लेखन में कार्य कर रहे पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को अपराधिक जगत से जुड़े लोगों द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने आदि की कड़ी भर्त्सना की गई, पत्रकारिता से जुड़े हुए लोगों का समुचित सम्मान आदर प्रत्येक देश के नागरिक का कर्तव्य है पत्रकार देश का बहुमूल्य धरोहर है मिलकर करे सम्मान।
Advertisement (विज्ञापन)
संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कुमार तिवारी जी ने कहा कि पत्रकारिता जगत से जुड़े नए लोगों को कार्यशाला के द्वारा समुचित प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है साथहीं अपने सीनियरों को समुचित सम्मान देकर उनके अनुभव से प्रतिभा को निखारा जा सकता है, जिसकी कमी युवा पत्रकारों मैं देखने को मिल रहा है जिसे दूर करना होगा। संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि अपने आचरण और व्यवहार को अनुकरणीय बनाकर जनता की सेवा करना परम कर्तव्य संवाददाताओं का होना चाहिए। संगठन से जुड़े संवादाता राफे खान, दैवी शक्ति, रवि सिंह, सेराज खान, सेराजुल हुदा, अजय कुमार, ओम सहित आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।
• 20-20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
• जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश(एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषियों गैंग लीडर प्रदीप पासी व सक्रिय सदस्य मनोज पाल को 10-10 वर्ष की कैद एवं 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक बीजपुर थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह 31 मई 2017 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला इलाहाबाद जिला के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बघाड़ा गांव निवासी गैंग लीडर प्रदीप पासी का एक सक्रिय गिरोह है जो इस क्षेत्र में कार्य करता है। अपने लाभ के लिए एवं सक्रिय सदस्यों चांदपुर चकोरी गांव निवासी मनोज पाल के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करता रहता है। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है। इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर गैंग लीडर प्रदीप पासी व मनोज पाल को 10-10 वर्ष की कैद एवं 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील धनंजय कुमार शुक्ला ने बहस की।
विंढमगंज, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर से होकर गुजरने वाली प्रधानमंत्री सड़क में जगह-जगह गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे ठेकेदार के द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने तथा मनमाने तरीके से कार्य करने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आज दोपहर के बाद ब्रह्मावापीपर के पास सड़क की मरम्मत कर रही ठेकेदार के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर “ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी” “जे ई की मौजूदगी में काम हो” “मानक के अनुरूप काम हो” के जोरदार नारे लगा रहे थे मौके पर मौजूद श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार उपेंद्र सिंह ने फिलहाल काम को बंद करा कर जे ई की मौजूदगी में कार्य कराने की बात कही।
Advertisement विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाली प्रधानमंत्री सड़क जो मुडिसेमर, मेदनीखाण, धूमा, छतवा, छतरपुर, हरपुरा, बरखड होते निर्माणाधीन कनहर परियोजना तक जाती है इस सड़क में बीते एक साल से जगह जगह इतने गड्ढे हो गए थे कि बीते बरसात के दिनों में यह पता ही नहीं चलता था कि रोड गड्ढे में है या गड्ढे में रोड जिसके बाबत कई बार स्थानीय ग्रामीण प्रदर्शन भी कर चुके हैं वही इस रोड में हुए गड्ढे को भरकर मरम्मत के काम बीते एक सप्ताह से ठेकेदार के द्वारा कराया ही जा रहा था कि मुडिसेमर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार पासवान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पासवान, ओमप्रकाश यादव की अगुवाई में आज दोपहर के बाद मूडीसेमर ग्राम पंचायत में काम करा रही ठेकेदार के समक्ष मानक के अनुरूप कार्य कराने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया मौके पर मौजूद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा सिर्फ इस रोड पर गड्ढे में गिट्टी डालकर कोरम पूरा किया जा रहा है इस तरह के काम होने से जहां एक ओर सड़क की मरम्मत हो रही है वहीं दूसरी ओर से सड़क उखड़ता जा रहा है जो हम ग्रामीणों के साथ सरासर अन्याय ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है हम ग्रामीण इस रोड के लिए बरसात के दिनों में कई बार प्रदर्शन करके रोड के गड्ढे को भरवा कर सही तरीके से और रोड की पेंटिंग कराने की मांग की थी परंतु ठेकेदार की घोर लापरवाही व कार्य के प्रति उदासीनता को देखते हुए आज हम सब ग्रामीण एकत्रित होकर इस तरह से घटिया काम को नहीं होने देने का मन बनाया है मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान ने कहा कि इस प्रधानमंत्री सड़क से लगभग 12 गांव के ग्रामीण प्रतिदिन विंडमगंज बाजार आया जाया करते हैं तथा इस मार्ग पर सवारियों को ढोने के लिए टेंपो, बस सहित कई सवारी गाड़ी प्रतिदिन चला करती है रोड में गड्ढे होने के कारण कई बार सवारी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुकी है तथा कई लोगों का जान भी चला गया है बरसात के दिनों में जब इस रोड पर पानी गड्ढे में भर जाया करता था तो पता ही नहीं चलता था कि रोड कहां है हम लोगों के जोरदार प्रदर्शन व मांग पर जब सरकार ने रोड को मानक के अनुरूप गड्ढा भर कर पुनः पिचिंग का कार्य कराने हेतु श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिए तो ठेकेदार के द्वारा मानक के विपरीत तथा गड्ढे में सिर्फ गिट्टी डालकर जैसे तैसे पिचिंग का काम कर रही है जो ग्रामीणों के साथ सरासर अन्याय है इस तरह के कार्य को हम सभी ग्रामीण किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे जब तक मौके पर संबंधित जे ई आकर मानक के अनुरूप अपनी मौजूदगी में काम नहीं करेंगे तब तक काम किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण बृज किशोर यादव, लव कुश चंद्रवंशी, शिव कुमार सिंह कुशवाहा, डॉक्टर अखिलेश कुशवाहा, राकेश पासवान, जुगल किशोर चौरसिया, जयप्रकाश यादव, शिव कुमार पासवान, प्रेम खरवार, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मोनू प्रसाद, दिनेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Advertisement विज्ञापन
वही मौके पर मौजूद ठेकेदार उपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के मांगों को देखते हुए फिलहाल काम को बंद करा दिया गया है हमें सिर्फ मरम्मत का ठेका मिला है ग्रामीणों के द्वारा पटरी बनाने का भी मांग किया जा रहा है तो हम नहीं बना सकते जेई की उपस्थिति में ही अब मानक के अनुरूप काम कराया जाएगा।
ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील ओबरा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन धरने पर संग्रह अमीन बैठे गए। जिसमें तहसील अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि तहसील ओबरा में 6 संग्रह अनुसेवक कार्यरत हैं। जो संग्रह अमीन के साथ कार्य कराना चाहिए। परंतु संग्रह अनुसेवक से अन्यत्र कार्य लिए जा रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
जिससे संग्रह कार्य करना संभव नहीं है। जब तक संग्रह अनुसेवक इनके साथ कार्य पर ना जायेगे तब तक धरना अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर से शैलेंद्र त्रिपाठी, संग्रह अमीन अमरेश पाठक, संग्रह अमीन अजय पाठक, संग्रह अमीन रामा चौहान सहित आदि उपस्थित रहे।