महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए आज हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है : सतीश चंद्र द्विवेदी

जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा महिला कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री व सोनभद्र प्रभारी मंत्री द्वारा महिला कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्रम व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा समर्पण सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी क्रम में शुक्रवार को जनपद सोनभद्र में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा के जिला कार्यालय पर महिला कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने व सफल संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी (गुड़िया त्रिपाठी) ने किया।

आयोजित सम्मान समारोह में सभी विभागों की महिला कोरोना योद्धाओं को मुख्य अतिथि सतीश चंद्र द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें सम्मानित होने वाली महिलाओं में साँई हॉस्पीटल की डॉ० अनुपमा सिंह, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, समाज सेविका सावित्री देवी सहित आदि महिलाओं को अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रहे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व सोनभद्र प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि’ कोरोना जैसी महामारी का पूरे देश के सामने एक ऐसा बड़ा संकट आया। तब सभी लोगों के मन में आया की अब हमारा क्या होगा। तब हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी ने देश की जनता से अपील किया कि आप अपने घर मे रहे जिससे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बढ़ते चैन को तोड़ा जा सके और देश की जनता ने उसमें पूरा सहयोग किया। वही कोरोना महामारी के समय डाक्टर, वार्ड ब्याय, आंगनबाड़ी, आशा बहुएं, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जिस तरह से अपने जान की परवाह किये बगैर कोरोना मरीजों की मदद कर एक मिशाल कायम किया। उन कोरोना महिला योद्धाओं को हम आज सलाम करते हुए उनका सम्मान करते है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि आजादी के 70 साल में ऑक्सीजन की कमी रहती थी किन्तु इन डेढ़ वर्षों में देश की किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नही है ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नही हो रही है। इसी तरह माननीय प्रधानमंत्री मोदी के कदम से कदम मिलाकर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वैश्विक महामारी पर काबू पाने में सफलता पायी गई। आज हम उन सभी कोरोना महिला योद्धाओं का सम्मान कर। अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने सभी सम्मानित कि गई महिलाओ को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप समाज ही नही अपितु हर परिवार की शक्ति है, इसलिए नारी का सम्मान करने वाला हर व्यक्ति स्वतः सम्मानित हो जाता है।

वही आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों व कोरोना महिला योद्धाओ का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्टाफ नर्स सल्या मौर्य, कुसुमलता देवी, कुमारी सीता, सोनी पटेल, शान्ति सिंह, पूजा सिंह, नीलकमल, महिला पुलिस कर्मी शिला दिक्षित, वर्षा देवी, पूजा गौतम, सुदामा देवी, प्रियंका, सुल्ताना परविन सहित सभी विभागों की कोरोना महिला योद्धाओं को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

सम्मानित हुई महिला कोरोना योद्धा

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, बीजेपी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिती सदस्य अंशू अग्रहरी, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, महामंत्री रामसुन्दर निषाद, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, प्रमिला त्रिपाठी, अनामिका पाण्डेय, सरोज केशरी सहित आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी

प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के 75 हफ्ते पूर्व शुरू आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत सोनभद्र जनपद एवं इससे जुड़े पड़ोसी राज्य के इतिहास के पन्ने परत दर परत खुलते जा रहे हैं।
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
1857 भारतीय इतिहास का प्रथम युद्ध इतिहासकारों द्वारा माना जाता है। इसके अंतर्गत अंग्रेजों से मोर्चा लेने के लिए वर्तमान जनपद सोनभद्र के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड के आदिवासी राजा एवं जन नायक संगठित हो गए थे और अंग्रेजों से मोर्चा लेने के लिए कमर कस लिया था।

सर्वप्रथम काशी नरेश महाराजा चेत सिंह की ओर से विजयगढ़ दुर्ग में आदिवासी सैनिकों ने अंग्रेजों से युद्ध किया था, इसी वर्ष जनपद के अगोरी गांव में कुछ अंग्रेज सैनिक विद्रोहियों को पकड़ने अगोरी गांव थे, जहां पर आदिवासियों ने लाठी-डंडे, तीर- कमान के बल पर उन्हें खदेड़ दिया था।
आरा से युद्ध हारने के बाद वीर कुंवर सिंह अपने सहयोगियों, साथियों एवं आदिवासी सैनिकों के साथ सोनभद्र जनपद आए और अंग्रेजी संपत्ति को लूटते हुए बेलन नदी को पार कर प्रयागराज निकल गए।
18 57 के स्वतंत्रता आंदोलन में सोनभद्र जनपद के जूरा महतो और बुद्धू भगत ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिया था।
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी द्वारा रचित पुस्तक आदिवासी के अनुसार-“उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर अवस्थित सोनभद्र जनपद के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के वर्तमान जबलपुर (गढ़ मंडला) के आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह सहित अन्य स्वतंत्र संग्राम सेनानियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंग्रेजों के जुल्म के शिकार हुए।
जबलपुर में तैनात अंग्रेजों की 52वीं रेजीमेन्ट का कमांडर ले॰ज॰ क्लार्क छोटे- छोटे राजाओ, सेनानियों पर अत्याचार किया करता था।
राजा शंकर शाह ने अपने एक भ्रष्टाचारी कर्मचारी गिरधारी लाल को निकाल दिया था, वह अंग्रेजों से मिल गया था सारी जानकारी वह ले०ज० जनरल को देता रहता था।
राजा शंकर शाह ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। ले०ज० ने अपने गुप्तचरों का जाल बिछा दिया और राजा शंकर शाह के गतिविधियों पर नजर रखने लगा।
अंग्रेजों के तथाकथित गुप्तचर साधु वेश में शंकर शाह की तैयारी की खबर लेने गढ़पुरबा महल में पहुंचे।
राजा शंकर शाह धर्म प्रेमी थे, इसलिए उन्होंने साधु वेश में आए गुप्तचरों का स्वागत-सत्कार करते हुए युद्ध की सारी योजनाओं को बता दिया और युद्ध में सहयोग करने का आह्वान किया।
जिसके परिणाम स्वरूप राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर शाह को अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह भड़काने के जुर्म में 14 सितंबर 1857 को गिरफ्तार कर लिया गया और पिता पुत्र को वन विभाग के डाक बंगले में रखा गया,इन पर काफी अत्याचार किया गया। दूसरी ओर राजा के महल की तलाशी ली गई, जहां पर बरामद दस्तावेज से विप्लव की तैयारियों की अंग्रेजों को जानकारी मिली अंग्रेजों ने राजा के 13 अन्य विश्वास लोगों को गिरफ्तार कर लिया और इन पर मुकदमा चलाया ।
12 पन्ने के उर्दू भाषा में आए फैसले में सभी गिरफ्तार लोगों को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह भड़काने के जुर्म में 18 सितंबर को फांसी की सजा का दिन मुकर्रर किया गया।
18 सितंबर 1857 सुबह राजा शंकर शाह उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह सहित 13 अन्य विद्रोहियों को माल गोदाम (वर्तमान डीएफओ कार्यालय) स्थित मैदान में जिंदा तोप के मुंह पर बांधवा दिया गया।

मृत्यु से पूर्व उन्होंने अपनी प्रजा को एक एक छन्द सुनाया। पहला छन्द राजा शंकर शाह ने सुनाया और दूसरा उनके पुत्र रघुनाथ शाह ने सुनाया-

मलेच्छों का मर्दन करो, कालिका माई।

मूंद मुख डंडिन को, चुगली को चबाई खाई,

खूंद डार दुष्टन को, शत्रु संहारिका ।।

दूसरा छन्द पुत्र ने और भी उच्च स्वर में सुनाया।

कालिका भवानी माय अरज हमारी सुन

डार मुण्डमाल गरे खड्ग कर धर ले…।

-छंद पूरे होते ही जनता में राजा एवं राजकुमार की जय के नारे गूंज उठे। इससे क्लार्क डर गया, उसने तोप में आग लगवा दी, भीषण गर्जना के साथ चारों ओर धुआं भर गया और महाराजा शंकर शाह और राजकुमार रघुनाथ शाह वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीदों के खून से रक्त रंजित हो गई सोनभद्र जनपद के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जबलपुर की बलिदानों की धरती।

राजा शंकर शाह की पत्नी फुलकुवर नहीं रोते- बिलखते हुए पति और पुत्र से क्षत-विक्षत शव के टुकड़ों को एकत्रित कर दाह संस्कार कराया।
कालांतर में उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध में मोर्चा लिया और गिरफ्तारी की स्थिति में उन्होंने खुद अपने सीने में कटार भोक लिया अंग्रेजों के हाथ उनका शव न लगे इसलिए रानी के आदेशानुसार पूर्व उनके अंगरक्षक ने शव को जला दिया था।
ऐसा था हमारे गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह का बलिदानी परिवार।”
आज जनपद सोनभद्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड आज की भौगोलिक , राजनीतिक सीमाओं से घिरा हुआ है। ,1857 में जब देश में प्रथम युद्ध भारतीयों द्वारा अंग्रेजों से लड़ा जा रहा था उस समय यह भाग विस्तृत क्षेत्रफल था और इस राज्य में रहने वाली आदिवासियों ने संगठित होकर अंग्रेजों के विरुद्ध मोर्चा लिया था। इसके 90 वर्षों बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ।

अनंत चतुर्दशी को होगा ब्रह्म बाबा का भव्य श्रृंगार

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के सबसे प्राचीन ब्रह्म बाबा मंदिर का जीर्णोद्धार स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा कराया जा चुका है।
मंदिर के नवीनीकरण के उपलक्ष में अनंत चतुर्दशी, दिन रविवार, दिनांक 19 सितंबर 2021 को प्रातःब्रह्म बाबा का पूजन, दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक विशाल भंडारा, मंदिर के सामने जयप्रभा मंडपम में किया जाएगा तथा रात्रि 8:00 बजे से ब्रह्म बाबा का श्रृंगार व आरती होगा।
उपरोक्त आशय की जानकारी आयोजक मंडल के महामंत्री, समाजसेवी सुशील पाठक ने नगर की जनता से अपील किया कि ब्रह्म बाबा के पूजन, श्रृंगार, भंडारा में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक सुख का आनंद उठाएं और प्रसाद ग्रहण करें। उपरोक्त आशय जानकारी महामंत्री ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।

आयोजक मंडल के महामंत्री व समाजसेवी सुशील पाठक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस


राम अनुज धर द्विवेदी (संवाददाता)

घोरावल,सोनभद्र। शुक्रवार को भाजपा घोरावल मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अरूण पांडेय “गुरुजी” के नेतृत्व मे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 71 वां जन्मदिन मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर जिला मंत्री कैलाश सिंह, अनुराग अग्रहरि, शुभम भोजवाल, समीर वारिस, सुनील तिवारी, लवकुश केशरी, राजेन्द्र शर्मा, बलवीर सिंह, हरिदास पटेल इत्यादि लोग रहे

आदि शिल्पी की जयंती पर ‘सोन साहित्य संगम’ ने आयोजित की कवि गोष्ठी

कवि दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ के आवास पर कवियों का रहा जमावड़ा, सुनाई एक से बढ़कर एक कविताएं।

मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी (विशेष संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज,सोंनभद्र। आदि शिल्पी कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर शुक्रवार को देर शाम जनपद की प्रमुख साहित्यिक संस्था ‘सोन साहित्य संगम’ के बैनर तले संस्था के सम्मानित सदस्य कवि दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ विजयगढी के नगर स्थित न्यू कलोनी आवास पर काब्य व विचार गोष्ठी संस्था के संरक्षक व कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें शत-शत नमन कर गोष्ठी की शुरुआत की गई । तदोपरांत सोनांचल के नामचीन कवियों ने एक से बढ़कर एक काब्यपाठ करके जहां श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं विचार गोष्ठी के माध्यम से वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा एवं हिंदी साहित्य की संप्रभुता पर साहित्य मनीषियों ने विचार व्यक्त किए। संचालन कवि प्रद्युम्न कुमार तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उप निदेशक सुशील कुमार ‘राही’ ने व्यक्त किया।गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंचो के जाने माने कवि जगदीश पंथी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार ईश्वर ‘विरागी’ मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इनके अतिरिक्त संस्था के उप निदेशक सुशील ‘राही’, अमरनाथ ‘अजेय’, दिवाकर ‘मेघ विजयगढी’, सरोज सिंह, दिलीप सिंह ‘दीपक’, संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र एवं कवयित्री कौशल्या कुमारी ने बेहतरीन काब्यपाठ करके गोष्ठी में मौजूद श्रोताओं को काब्य रस में सराबोर कर दिया। सम्मानित कवियों एवं साहित्यकारों के इस समर्पण और संस्था के प्रति प्रतिबद्धता को देख जिले से बाहर रह रहे संस्था के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने सभी कवियों को वीडियो कॉलिंग के माध्यम से गोष्ठी में उपस्थित कवियों के प्रति आभार प्रगट किया।

जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

• बीजेपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर 71 किलो का मिष्ठान वितरित कर 108 दीप प्रज्वलित किए गए।

किसान मोर्चा सोनभद्र द्वारा किसान जवान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 101 उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया।

हर्षवर्धन केसरवानी संवाददाता

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को पूरे देश में माननी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। वही जनपद सोनभद्र मे भी भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में सुबह जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में स्थित राम जानकी मंदिर व ब्लड बैंक परिसर में स्वच्छता अभियान चला गया। इसी क्रम में संयुक्त रुप से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय लोढी में जरूरतमंद मरीजों को फल और इत्यादि आवश्यक सामग्री बांटी गई तथा नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर 71 किलो के मिष्ठान का वितरण कर स्वर्ण जयंती चौक पर ही 108 दीप जलाकर उनके दीर्घायु की कामना की गई।

बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत परिसर की साफ- सफाई की गई
शुक्रवार को चलाए गए स्वच्छता अभियान में उपस्थित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता।

वही किसान मोर्चा सोनभद्र द्वारा किसान जवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी द्वारा जिले के 101 उत्कृष्ट किसानों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में जनपद के प्रगतिशील किसान शीतला सिंह, शिव प्रकाश सिह‌बाबूलाल मौर्य रहे।

स्वर्ण जयंती चौक पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बृजनंदन सि ने कहा कि पूजनीय किसान बंधुओं आज ऐसे मनीषी का जन्म दिवस है जिसने देश को नई दिशा प्रदान की वही देश के वास्तविक शिल्पकार हैं, उनके जन्मदिन पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में किसान मोर्चा के लिए गौरव का पल है 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर देश के देवतुल्य किसानों को सम्मानित करने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। 70 सालों तक देश में किसान विरोधी सरकार थी जब चुनाव आता था तो कांग्रेस मिटाने का नारा लगाती थी किंतु गरीबी बढ़ती ही जाती थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वास्तव में किसानों, गरीबो का दर्द समझा। कहा जाता है कि रोटी देने वाला भगवान है लेकिन रोटी पैदा करने वाला किसान है इसलिए किसान भगवान से कम नही है। भारतीय जनता पार्टी के ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गी अटल बिहारी वाजपेई ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की योजना दिया और जब भी भाजपा की सरकार आई किसान ऋण को माफ किया गया और ब्याज भी कम किया। उत्तर प्रदेश में किसानों के फसलों को क्रय केन्द्रों के माध्यम से क्रय करने का काम किसी ने किया तो वो भाजपा के ही मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधी, किसान की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाओं को भाजपा सरकार ने किसान हित में लागू किया है। जब एक मजदूरी करने वाले लड़का नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाते हैं तो पहले धरती माता को प्रणाम करते हैं यही वास्तव में धरतीपुत्र किसानों के लिए गौरव की बात है जो देश की विपक्षी कांग्रेस पार्टी के लोगों को रास नहीं आया।

स्वर्ण जयंती चौक पर दीप प्रज्वलित करते भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण

भाजपा ‌जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने कहा कि आज देश के किसानों का सम्मान करने के नाते ही पूरे विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा है, धारा 370 समाप्त की गई, राम मंदिर बन रहा है, आज हमारा भारत देश बदला है 2014 के पहले के भारत और बाद के भारत को आज देख लें, हमारा उत्तर प्रदेश भी बदला है 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और बाद का उत्तर प्रदेश देख लें, ग्रामीण शौचालय, आवास, प्राथमिक विद्यालय आदि को देखने से प्रतीत होता है कि भारत का गांव बदला है, आपके सहयोग से आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है इस लिए 2022 के चुनाव में पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आप किसान बन्धुओ का आशीर्वाद मांगता हूं।

किसान जवान सम्मान कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण

विशिष्ठ अतिथि अशोक मिश्रा ने कहा कि आज दो शिल्पकारों का जन्म दिवस हम सभी मना रहे हैं एक विश्व के शिल्पकार विश्वकर्मा भगवान का और दूसरे जिनके नेतृत्व में विश्व विजय के पथ पर अग्रसर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का, आज इस किसान जवान सम्मान कार्यक्रम में आये सभी अन्नदाता किसान पूज्यनीय हैं, किसान भारत की वह रीढ़ है जिस पर भारत का इतिहास स्थापित है तो भविष्य भी इसी पर निर्भर है, आज 70 सालों तक देश मे किसानों को सिर्फ बरगलाया गया लेकिन भाजपा की सरकार में किसानों की आय दोगुना करने से लेकर किसान सम्मान निधि तक अनेको योजनाओं के माध्यम से किसानों के महत्व को स्थापित किया गया है।

किसान जवान कार्यक्रम में सम्मानित हुए किसान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी ने मुख्य अतिथि व समस्त मंचासीन अतिथियों के साथ कार्यक्रम में आये सभी सम्मानित किसान भाइयों का अभिवादन किया। और कहा कि देश में किसानों के नाम पर आंदोलन चला रहे कुछ राष्ट्र विरोधी लोग जिनका समर्थन देश का किसान नही बल्कि दुनिया भर के पोर्न स्टार कर रहे हैं, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये आंदोलन करने वाले लोग किसानों को मात्र बदनाम करने का कार्य कर रहे है जिसको देश का किसान भली भांति समझ रहा है।

किसान जवान कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाई

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे, गोविन्द यादव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अभिषेक सिंह चन्देल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद‌, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, उमेश सिंह, अभय दुबे, प्रकाश पांडेय, सरोज सिंह, कमलेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, दिलीप चौबे ,संतोष बैसवार, विनोद तिवारी, धुरवकांत दुबे, चन्द्रविजय पटेल, धीरेंद्र जायसवाल, राजबहादुर सिंह, अनिल दुबे, विपिन मिश्रा, कैलास पटेल, मनोज चैबे, संतोष पटेल, दिलीप पटेल, रामलाल चैहान, विनय कनौजिया, धनेश जायसवाल, संजय केशरी, मनीषा राय, अंशु अग्रहरी, मंजू गिरी, रूबी गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा किसानों को तिलक लगाकर वह पुष्पा अर्चन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नारसिंह पटेलअनिल सिंह ने किया।

सप्त दिवसीय श्री गणेश की पूजा संपन्न, शुक्रवार को हुई विघ्नहर्ता श्री गणेश की मूर्ति विसर्जित

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के उत्तर मोहाल स्थित शिव मंदिर के समीप स्थापित भव्य पंडाल में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन स्थानीय नागरिकों द्वारा शुक्रवार को किया गया।
ज्ञातव्य हो कि श्री गणेश जी की भव्य मूर्ति पंडाल में शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी को स्थापित की गई, पुराणों के अनुसार-” इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था और शुक्ल पक्ष एकादशी को भगवान गणेश की शोभा यात्रा संपूर्ण नगर में भ्रमण किया।
इस शोभायात्रा में डीजे के भक्ति मय धुन पर युवक नाचते- गाते नगर में भ्रमण करते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए ले गए।
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-स्वाधीनता आंदोलन में गणेश चतुर्थी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। परंपरा की शुरुआत महाराष्ट्र में देशभक्त, क्रांतिकारी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा आरंभ किया गया था,इस पर्व को मनाने के पीछे उनका उद्देश्य था कि गणेश पूजा की बहाने सभी हिंदू एक होकर स्वतंत्रता आंदोलन में अधिक से अधिक भाग ले और इनकी यह मनसा सफल रही। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली।
स्वाधीन भारत में आरंभ हुई यह परंपरा आज पूरे देश और विदेश में प्रचलित है।
शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी से लेकर शुक्ल पक्ष एकादशी तक पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।

शिवरतन गोड को आज भी याद करते हैं दुद्धी के लोग


दीपक कुमार केसरवानी

सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में सोनभद्र जनपद के स्वर्णिम इतिहास के पन्ने पर दर परत खुल रहे हैं, जब हम सोनभद्र जनपद की इतिहास की चर्चा कर रहे हो ऐसी स्थिति में काला पानी के नाम से देश में विख्यात दुद्धी तहसील की चर्चा आवश्यक हो जाती है।
पराधीनता के काल में मिर्जापुर जनपद के दुद्धी तहसील क्षेत्र को काला पानी के नाम से जाना जाता था। उस समय क्षेत्र हिंसक जानवरों, वनों से भरा पूरा था । ना सड़के थी ना पीने के लिए पानी था क्षेत्र के लोग अक्सर मलेरिया बुखार से पीड़ित रहा करते थे
जब ब्रिटिश अधिकारियों को अपने कर्मचारियों को सजावट देनी होती थी तो पता और उनका स्थानांतरण दुद्धी क्षेत्र में कर दिया करते थे।

ब्रिटिश अधिकारी जब अपने अधिकारियों कर्मचा मनरियों से रुष्ट होते थे तो उनका स्थानांतरण क्षेत्र में कर दिया करते थे।
दुद्धी में निवास करने वाले आदिवासी जातियों में देश सेवा भावना प्रबल थी,वे देश पर सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहते थे।
महात्मा गांधी के आवाहन पर तहसील दुद्धी के रामेश्वर खरवार, सुखलाल खरवार, शनिचर राम खरवार, बोधा पनिका, पूरन खरवार, जगन्नाथ खरवार,चिंतामणि खरवार ने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया और प्रताड़ना के शिकार हुए। इस
क्षेत्र के लोग जहां एक ओर आजादी के लिए ब्रिटिश सरकार से लड़ रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ नौजवान सैन्य सेवा कर रहे थे।
सेना में अपनी अदम्य साहस, वीरता का परिचय देने वाले मिर्जापुर (सोनभद्र) जनपद के दुद्धी तहसील के रणबांकुरे शिवरतन गोड का नाम सोनभद्र के इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी के बघाडू गांव में धनीराम गोड के घर में जन्मे शिवरतन गोड ने स्थानीय स्तर पर हिंदी एवं उर्दू भाषा में शिक्षा प्राप्त किया। बचपन से ही खेलकूद, व्यायाम, कसरत में रुचि होने के कारण 22 वर्ष की अवस्था में एलएमसी यूनिट नंबर 43 आई एस डी एम एस में 23 मई सन 1943 को सेना में स्पीकर पद पर भर्ती हुए जिनका सीरियल नंबर 2251/38 था।
एच क्यू आई ए एम सी पुणे से 25 मार्च 1947 को सेवानिवृत्त हुए थे।
आज की इस क्षेत्र के निवासी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं सैन्य सेवा करने वाले शिवरतन गोड को याद करते हैं।

प्रशिक्षण से पराक्रम तक विजय सेना निर्माण की सफलता हेतु हुई बैठक

संस्कृति लाइव संवाददाता,सोनभद्र। सोनांचल में विधान सभा स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कांग्रेस के प्रभारी सचिव राजन दुबे की उपस्थिति मे समीक्षा बैठक हुयी। इस दौरान विधान सभा रार्बट्सगंज 401 मे आवेदन करने वाले समस्त लोगों से बातचीत की गई। वही बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिह गोंड़ ने की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले के प्रभारी द्वारा विधान सभा रार्बट्सगंज 401 की प्रशिक्षण संबंधी तैयारी की बैठक की गयी थी तथा बुधवार को अनपरा नगर के कांग्रेस जनों से मुलाकात की तत्पश्चात पिपरी नगर पंचायत और रेनूकूट नगर पंचायत के कांग्रेस जनों से संपर्क करते हुए ओबरा नगर पंचायत मे शाम को बैठक की एवं रात्रि विश्राम किया।

गुरुवार को पीसीसी सद्स्य ईश्वरी नारायण सिंह से मुलाकात कर जिला मुख्यालय स्तिथि काग्रेस जिला कमेटी कार्यालय पर बैठक मे शामिल हुए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी उपाध्यक्ष इंजीनियर जितेंद्र कुमार पासवान, जगदीश मिश्रा, जिला महासचिव राजबली पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पांडेय, शहर कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष बेबी सिंह, पीसीसी सदस्य सुशील पाठक, सेवादल के अध्यक्ष कौशलेस पाठक ,ब्लाक अध्यक्ष चतरा निगम मिश्रा, कर्मा ब्लाक के अध्यक्ष वंशीधर देव पांडेय, जिला सचिव सालिक राम कनौजिया, नगवा ब्लाक के अध्यक्ष राम विलास पनिका, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर लाल भारती, शहर सेवा दल के अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे,पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव उषा सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

राहुल गांधी के देवियों वाले विवादित बयान से सीएम योगी भी नाराज, कहा- यही है इनकी दुर्गति का कारण


इसपर नाराजगी जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सिलसिलेवार ट्वीट किए गए हैं। यूपी बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है कि ‘राहुल आदिशक्ति को अपमानित कर रहे हैं। इसलिए तो कुछ लोग जीवन भर पप्पू और बबुआ ही रह जाते हैं। उनकी दुर्गति का यही कारण है।


जनता ने उन्हें हर चुनाव में जवाब दिया’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में विवादित बयान देते हुए बीजेपी और आरएसएस को ‘महिला विरोधी’ बता दिया। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संघ और भाजपा ‘हिंदू देवी देवियों की शक्तियां छीनने’ वाले लोग हैं। इस बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम योगी ने भी नाराजगी जताई है।

‘राहुल की दुर्गति का यही कारण है’

इतना ही नहीं, सीएम योगी ने यह भी कहा कि ‘आपदा में कांग्रेस वालों को देश की जनता याद नहीं आती। राहुल जी आज भी यूपी का अपमान कर रहे हैं। अब देवी-देवताओं के खिलाफ भी बोल रहे हैं। देश की जनता ने उन्हें हर चुनाव में जवाब दिया है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

दरअसल, दिल्ली में हुए महिला कांग्रेस के 38वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी वहां पहुंचे थे। इस दौरान राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि “धर्म की दलाली करती है। ” उन्होंने पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लेकर भी टिप्पणी की थी। इसे लेकर सीएम योगी ने पलटवार किया है और कहा है कि जनता उन्हें जवाब देगी।

राहुल ने किया था ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि “लक्ष्मी की शक्ति- रोज़गार, दुर्गा की शक्ति- निडरता, सरस्वती की शक्ति- ज्ञान। भाजपा जनता से ये शक्तियाँ छीनने में लगी है।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें