राज्य स्तरीय कार्यशाला जौनपुर में सम्मानित हुए डॉ० रमेश कुमार

संस्कृति लाइव संवाददाता,दुद्धी (सोनभद्र): विकास खण्ड दुद्धी के नवाचारी शिक्षक डॉ० रमेश कुमार को राज्य स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला जौनपुर में उनके नवाचारी प्रस्तुति एवं बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बेसिक शिक्षा विभाग एवं एडुस्टफ टीम के द्वारा आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री मनीश वर्मा जिलाधिकारी महोदय जौनपुर ,अवध किशोर सिंह मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक वाराणसी मण्डल, डॉ गोरख नाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर, श्री राकेश सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी, श्री मती प्रीति श्रीवास्तव संयोजक एडुस्टफ जौनपुर के द्वारा डॉ रमेश कुमार को सम्मानित किया गया।डॉ रमेश कुमार द्वारा कार्यशाला में अपनी शानदार प्रस्तुति दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसका विषय था ” नवाचारी शैक्षिक प्रयास एवं बच्चों के नैतिक मूल्यों का विकास ” जो कि जौनपुर में दिनांक 8 व 9 नवंबर को पूर्वांचल विश्व विद्यालय में हुआ। डॉ रमेश कुमार के साथ सोनभद्र के कुल चार शिक्षक और संम्मानित हुए जिसमें श्री सूर्य प्रकाश ,श्री राम किशुन, श्री दीन बंधु त्रिपाठी और श्री सुनील कुमार माथुर जी है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ० रमेश कुमार दुद्धी से इकलौते शिक्षक हैं जिनका चयन हुआ है।कार्यशाला में पूरे प्रदेश से 124 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
डॉ रमेश कुमार की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिवंश कुमार ,खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक कुमार , ARP श्री मनोज जायसवाल (दुद्धी), ARP श्री श्रवण कुमार (दुद्धी),ARP श्री संतोष सिंह (दुद्धी) आदि ने बधाई दी।

Advertisement (विज्ञापन)

बेहोशी के हालत में मिली अज्ञात महिला

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में बीती रात बेहोसी की हालत में पड़ी महिला को पुलिस ने चोपन सीएचसी भेजवाया।

Advertisement (विज्ञापन)

मिली जानकारी के अनुसार तेलगुड़वा में मार्ग के किनारे झाड़ी में एक महिला बेहोशी की हालत में घंटो पड़ी रही। जिसे देख आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को झाड़ी से बाहर निकलवाकर उसे एम्बुलेंस द्वारा चोपन सीएचसी भेजवाया।बेहोस महिला का नाम पता नहीं चल सका है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस ने शांति भंग में भेजा जेल

संस्कृति लाइव संवाददाता, डाला (सोनभद्र):हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेल्हत्थी टोला खरछनवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई लड़ाई में दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेल्हत्थी टोला खरछनवा में जमीन कब्जाने को लेकर दो पक्षों में झड़प होना शुरू था और इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई राजेश कुमार यादव अपने हमराही का० विनोद गुप्ता मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

Advertisement (विज्ञापन)

जमीन के विवाद को देखते हुए प्रथम पक्ष रामकिशन पूत्र स्व बिगन निवासी बेल्हत्थी टोला खरछनवा के साथ परिजन एवं द्वितीय पक्ष के हीराशाह पुत्र रामधारी निवासी खरछनवा के साथ परिजन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 151 एक्ट तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस क्रम में भविष्य में शांति व्यवस्था के मद्देनजर व आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु रामकिशन के पक्ष से कुल 8 लोगों पर एवं हीरासाह के पक्ष कुल 6 लोगों पर चलानी कारवाई करते हुए 151/107/116 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

विज्ञान को चुनौती देने वाले बेचू बीर, मेला के दूसरे दिन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका

उमेश केशरी

मिर्जापुर। अहरौरा नगर के पश्चिम दक्षिण छोर स्थित लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम सभा बरही में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भूत प्रेत बाधाओं से मुक्ति एवं पुत्र रत्न प्राप्ति हेतु लगने वाले प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बेचू बीर का मेला आज विज्ञान को चुनौती देता नजर आ रहा है क्योंकि इसमें जो भी व्यक्ति चाहे भूत प्रेत बाधा से ग्रसित हो या मानसिक रूप से विछिप्त हो या जिनको बांझपन की शिकायत हो यहां पर ऐसी मान्यता है, कि बाबा बेचू बीर के चौरी पर माथा टेकने से उसकी सारी बाधाएं दूर होती है और लगातार तीन वर्ष तक आने पर पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है जो बिना दवा दारू के ही श्रद्धालुओं को लाभ मिलता है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह मेला विज्ञान को चुनौती देता नजर आ रहा है।

बांझपन को दूर करने के लिए विज्ञान ने नई तकनीकी टेस्ट ट्यूब बेबी की खोज की है लेकिन बेचू बीर बाबा का चौरी एक जीवंत उदाहरण है कि यहां बिना टेस्ट ट्यूब बेबी के ही बांझपन को दूर किया जाता रहा है।
मेला के दूसरे दिन लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बेचू बीर चौरी पर माथा टेका।

मेला के दूसरे दिन इतनी भीड़ थी कि मेला परिक्षेत्र में हैंडपंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गई श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए काफी संख्या में असुविधा देखी गई वही संख्या इतनी काफी थी कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले इस मेले में खुले आसमान के नीचे श्रद्धालुओं ने अपना आशियाना बना कर रात गुजारने के लिए विवश रहे। मेला परिक्षेत्र में प्रशासन ने कैंप लगाकर गुमशुदगी एवं सुविधा हेतु अनाउंस लगातार करते नजर आए वही दुकानदारों ने मनमाने रेट से सामानों की बिक्री करते नजर आए।

पुलिस ने चार वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र से तीन वारंटी व चोपन थाना क्षेत्र के सलखन से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे डाला नगर से तीन वारंटीयों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में डाला पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्तार अली उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्व दीन बक्स निवासी डाला चुड़ी गली, दूसरा हीरालाल हरिजन उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र रामपती हरिजन निवासी डाला बाड़ी, तीसरा धीरज सिंह चंद्रवंशी उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी डाला चढ़ाई से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायलय भेज दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं चोपन थाना के पुलिस द्वारा लवकुश हरिजन उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्व अर्जुन निवासी सलखन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान कुल चार अभियुक्त लोगों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
टीम में डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर, हे०का० अशोक बिंद, हे०का० महेंद्र यादव आदि शामिल रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

श्याम जागरण में जमकर झूमे भक्त

विंढमगंज, सोनभद्र। श्याम परिवार के शिवनारायण अग्रवाल व संजीव कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में खाटू वाले श्याम की भव्य शोभा यात्रा शनिवार की शाम मां काली मंदिर से निकलकर सब्जी गली, रामलीला ग्राउंड, अपर मार्केट, शाहू चौक, हलवाई गली, ग्राम पंचायत भवन से होते रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्याम परिवार के दर्जनों लोगों ने भक्ति में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर नाचते गाते मुरली वाले श्याम की जय, राधा कृष्ण की जय, खाटू वाले बाबा श्याम की जय के जयघोष के साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मां वैष्णो धर्मशाला में पूर्व नियोजित आयोजन में पहुंचे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एक से बढ़कर एक कलाकारों द्वारा भव्य श्याम जागरण की प्रस्तुति दी गई रात्रि जागरण में रेणुकूट, कन्नौज, प्रयागराज, वाराणसी, रॉबर्ट्सगंज से आए हुए कलाकारों ने भक्तिमई गीत “श्याम सपनों में आता क्यों नहीं” “कजरारे कजरारे तेरे काले काले नैना” के गानों पर श्याम परिवार के दर्जनों महिला व पुरुष ने आनंद उठाया कार्यक्रम के पूर्व श्याम परिवार की ओर से विशाल भंडारे के आयोजन में इलाके के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान मन्नू केसरी, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, अमल कुमार जयसवाल, राजेश गुप्ता, अमित कुमार, ओम प्रकाश, अजय कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय योगदान दिया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बाल दिवस पर बच्चों में पाठ्य सामग्री व फल का हुआ वितरण

संस्कृति लाइव संवाददाता, सुकृत (सोनभद्र): रविवार बाल दिवस के शुभ अवसर पर जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केन्द्रीय कार्यालय पर बच्चों में पाठ्य सामग्री एवं फल का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा नें पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० लोकपति सिंह पटेल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पाठ सामग्री व फल का वितरण किया गया। पाठ्य सामग्री व फल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र भारती, ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, जिला महिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, सदस्य पंकज कुमार, सदस्य अख्तर अली, अनिल विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में बच्चे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अजीरेश्वर धाम जन सेवा ट्रस्ट द्वारा निकाले गए शोभा यात्रा में उमड़ा जन समूह

सोनभद्र। जयपुर से विशेष वाहन पर सवार होकर श्री राधाकृष्ण भगवान सहित लक्ष्मी माता, गणेश भगवान, नन्दी महाराज की मनोहारी प्रतिमा जैसे ही अजीरेश्वर धाम जरहा में शनिवार को पहुँची भक्त और ग्रामवासी खुशी से झूम उठे लोगों ने प्रतिमाओं पर फूलों की वर्षा कर मंदिर परिसर में जमकर आतिशबाजी की और खुशियाँ मनाई और इस धरती पर पधारे भगवान का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अगले दिन पूर्व कार्यक्रम के तहत रविवार को फूलों से सजाए गए वाहन पर नवागत प्रतिमाओं की शानदार स्वागत शोभा यात्रा निकाली गई। सभी देवी देवताओं की शोभा यात्रा अजीरेश्वर धाम जरहा से चल कर सेवकामोड, इंजानी, बखरिहवा होते हुए चेतवा, नेमना, नकटू, बीजपुर, डोडहर आदि स्थानों का नगर ग्राम भ्रमण कर पुनः अजीरेश्वर धाम मंदिर पहुँची इस दौरान एक झलक पाने और दर्शन को बेताब जगह जगह भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों ने यात्रा को रोक कर फूल मालाओं से वाहन पर सवार सभी देवी देवताओं का स्वागत किया तथा यथा शक्ति अन्न धन चढ़ाए तथा मत्था टेका। बताते चलें कि अजीरेश्वर धाम जरहा में श्रीराधाकृष्ण भगवान का खूबसूरत मंदिर बन कर तैयार है

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमे जयपुर से आए अलौकिक सभी प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 03 फरवरी को होना है। इस दौरान 27जनवरा से प्रख्यात कथा वाचक साध्वी प्राची जी का सप्ताह भर भागवत कथा का आयोजन भी किया गया है। नौ दिन तक चलने वाले वृहद कार्यक्रम में प्रतिदिन विशाल भण्डारे के अलावा 11 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारी है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की सफलता के लिए अजीरेश्वर धाम जन सेवा ट्रस्ट द्वारा अभी से तैयारी जोर शोर से जारी है। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बघेल, आर के सिंह, रवि गुप्ता, एबी सिंह, त्रिभुअन नारायण सिंह, गणेश शर्मा, डॉ ब्रमजीत सिंह, राजकुमार सिंह, श्यामसुंदर जायसवाल, मुन्ना सिंह, अशोक चौरसिया सहित ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी और भारी संख्या में सम्मानित ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)

ऑनलाइन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राजेश पाठक

सोनभद्र। बेसिक साहित्य सरगम परिषद मेरठ एवं परिषदीय साहित्यकार मंच सोनभद्र उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बाल दिवस के अवसर पर बाल शिक्षा संबंधी विचार विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में रहे राम किशुन यादव प्रधानाध्यापक सोनभद्र ने वर्तमान समय में नवाचार के महत्व पर जोर दिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे हृदेश कुमार सिंह ARP राबर्टसगंज, द्वारा बाल केंद्रित आधारित शिक्षा पर विचार व्यक्त किया गया व अध्यक्षता कर रही माला सिंह राष्ट्रीय प्रभारी स्टोरी मिरर ने विषय वस्तु को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

वक्ता गणो में वार्ष्णेय हाथरस, रवेन्द्र पाल “रसिक” मथुरा, राजबहादुर यादव जौनपुर, नम्रता श्रीवास्तव, सुमन कुशवाहा, महेश प्रसाद, प्रेरणा रस्तोगी ने अपने अमूल्य वचनों से पटेल को अभी सिंचित किया। ऑनलाइन संगोष्ठी के संचालन शिक्षक एवं साहित्यकार डॉक्टर बृजेश महादेव ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नवाचार का विचार सब में आता है पर जिस दिन उस पर लोग अमल करना शुरू कर देंगे बच्चों की शिक्षा और रुचिकर हो जाएगी नवाचार को अमल में लाना काफी कठिन है इसीलिए विरले लोग ही इसे कर पाते हैं। अंत में आयोजिका उषा सरगम ने सभी अतिथियों और रचनाकारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेसिक पाठशाला के माध्यम से बाल शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान को जोड़ने की एक पहल है जो अनवरत जारी रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डाला, सोनभद्र। रविवार बाल दिवस के अवसर पर स्थानी रामलीला मैदान परिसर में डाला नवनिर्माण सेना के तत्वाधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे नगर के प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के कुल 130 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाला नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमृत कुमार पटेल उर्फ अंशु पटेल ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के 6 छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान में पुरस्कृत किया गया। जिसमें जूनियर बच्चों में प्रथम स्थान पर मां हंस्वहिनी पब्लिक स्कूल से कक्षा 5 के छात्र बादल कुमार यादव, द्वितीय स्थान पर सरदार भगत सिंह स्कूल से कक्षा 5 वी के छात्र दिलीप यादव,और तृतीय स्थान पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल से कक्षा 4थी के छात्र दीपक अगरहरी ने प्राप्त किया व सीनियर बच्चों में प्रथम स्थान पर हिंडलवाली पब्लिक स्कूल से कक्षा 7 की छात्रा लवली सोनी, द्वितीय स्थान पर सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से कक्षा 8 वी की छात्रा खुशी यादव और तृतीय स्थान पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल से कक्षा 7वी के छात्र अयान खान ने प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप मेें डाला पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुधीर सिंह, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ० राकेश सिंह, महंत पं० मनोज व भैरव बाबा रहे।
कार्यक्रम में नवनिर्माण सेना के संरक्षक छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, महामंत्री प्रशांत कुमार पाल,अवनीश पांडे,श्रीकांत पांडे, आफताब आलम, गोविंद भारद्वाज,सर्वेश पटेल,संजय गुप्ता,अहमद हुसैन,राकेश जायसवाल उर्फ़ बच्चा,चंदू नियाज़ अहमद,सुमित कुमार,गौतम भारद्वाज,राकेश पासवान सहित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें