सोनभद्र। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Advertisment
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लाइन व मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 30 महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 22 महिला पुलिसकर्मियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।
Advertisement
यह प्रशिक्षण छपका स्थित तेज सिंह मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में परिवहन विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ। महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियम, ट्रैफिक संकेतों की पहचान और प्राथमिक यांत्रिक ज्ञान का अभ्यास कराया गया।
Advertisement
डॉ. चारू द्विवेदी ने कहा, महिला पुलिसकर्मियों को वाहन संचालन में दक्ष बनाना सिर्फ आत्मनिर्भरता का कदम नहीं, बल्कि ‘सुरक्षा से स्वावलंबन’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा प्रयास है। अब हमारी महिला कर्मी किसी भी ऑपरेशनल ड्यूटी में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।
Advertisement
वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव और यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि “सोनभद्र पुलिस की यह पहल मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर नई दिशा देने वाली मिसाल है।”
इस पहल से महिला कर्मियों में उत्साह का माहौल है और इसे महिला सुरक्षा को लेकर एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
सोनभद्र। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान भारत सरकार द्वारा शुरु की गई एक राष्ट्रीय स्तर की पहल है, जिसका उद्देश्य देश में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करना है। यह अभियान इस मूल विचार पर आधारित है कि जब एक महिला स्वस्थ होती है तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।
Advertisement
यह सिर्फ एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है जो देश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए कही।
राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सदर ब्लाक के सभागार में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अन्नप्राशन व गोद भराई की रस्म अदायगी भी की।
Advertisment
उन्होने प्रारम्भिक बाल अवस्था देख भाल एवं शिक्षा के अन्तर्गत विद्यारंभ करने वाले बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया। विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण शिवानी, अनुराग, आरीस, सक्षम, दृष्टि, यश, सत्यजीत, शिवा, साहिबा व तानिया को प्रमाण पत्र का वितरण किया।
Advertisement
इस दौरान उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ नारी शसक्त परिवार अभियान का आरम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। मिशन शक्ति के अभियान का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओं को स्वस्थ्य रखने की योजना है एवं मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सम्बल प्रदान कर उन्हें हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।
Advertisement
महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधारः इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाना है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यानः यह अभियान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने पर केंद्रित है।
Advertisement
इसके तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, परामर्श और टीकाकरण पर जोर दिया जाता है। आदिवासी क्षेत्रों में विशेष फोकसः आदिवासी आबादी में सिकल सेल रोग जैसी समस्याओं की जांच की जाती और उन्हें उनकरा इलाज उस आधार पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का प्रमुख उद्देश्य महिलाओ को सुरक्षा और संरक्षा और शसक्तिकरण प्रदान करना है महिलाओं में जागरुकता पैदा कर आत्म निर्भर बनाना है और उनके अधिकारां के प्रति जागरुक करना है।
Advertisement
इस मौके पर जिला प्रोबेशन कार्यालय से जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने मिशन शक्तिकरण व सरकार द्वारा महिला कल्याण व सुरक्षा के लिए चालायी गयी योजनओं पर प्रकाश डाला।
Advertisement
इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, ग्रामीण सीडीपीओ हरि मोहन, सिटी सीडीपीओ रविन्द्र गिरि, चतरा सांख्यिकी अधिकारी स्मिता वाजपेई, स्निग्धा आहूजा जिला परियोजना संयोगी, वन स्टाप सेन्टर प्रभारी दीपिका सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। बिहार के प्रेमी युगल को भागकर शादी करना भारी पड़ गया। प्रेमिका के भाइयों ने ही प्लानिंग कर पहले तो दोनों का मर्डर किया उसके बाद शव को सोनभद्र के जंगलों में फेंक दिया।
बतादें कि जिले ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से भागकर प्रेमी के साथ शादी रचाने से नाराज बिहार के पटना निवासी पांच भाइयों ने मिलकर बहन और उसके पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों के शव को सोनभद्र के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन की तलाश कर की जा रही है। इस पूरे मामले में यूपी के अलावा गुजरात पुलिस भी छानबीन में जुटी थी।
Advertisement
क्या है पूरा मामला बता दें कि हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा जंगल में गत 24 सितंबर को एक महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट के गहरे निशान मिले। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी थी। इसी बीच गत छह अक्टूबर को हाथीनाला से आगे दुद्धी के रजखड़ घाटी के जंगल में एक युवक के शव का अवशेष (कंकाल) बरामद हुआ। शव को जंगली पशुओं ने नोच खाया था। हड्डियों के अवशेष ही बरामद हुए
डीएनए जांच से हुई पहचान डीएनए जांच में यह शव पटना जिले के नौबतपुर निवासी दुक्खन साव के होने की पुष्टि हुई। वहीं हाथीनाला से बरामद शव की पहचान उसकी पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि दुक्खन के अपहरण का केस गुजरात में दर्ज है और वहां की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Advertisement
सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह प्रकरण ऑनर किलिंग का है। दुक्खन गांव की ही मुन्नी को घर से भगाकर गुजरात ले गया था, जहां दोनों ने शादी कर ली थी। इस घटना से मुन्नी के घर वाले काफी क्षुब्ध थे। इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर उन्होंने दोनों की हत्या की योजना बनाई। इसी के तहत मुन्नी के एक भाई मुन्ना ने दोनों को धूमधाम से शादी कराने का झांसा देकर घर बुलाया।
Advertisement
इस पर गुजरात में ही रह रहे मुन्नी के दो भाई उन्हें लेकर ट्रेन से मिर्जापुर तक आए। यहां से सभी पिकअप में सवार होकर पटना अपने गांव जाने लगे। रास्ते में हाथीनाला के पास सुनसान जगह देखकर जंगल में शौच जाने की बात कह कर वाहन रोका और फिर मुन्नी और उसके पति दुक्खन की हत्या कर दी। वारदात के बाद मुन्नी के शव को खोखा के जंगल में फेंक दिया, जबकि उसके पति दुक्खन का शव थोड़ी दूरी पर रजखड़ घाटी में फेंक दिया था।
Advertisment
ये आरोपी हुए गिरफ्तार एसपी ने बताया कि वारदात में शामिल मुन्ना कुमार (22) व राहुल उर्फ सिद्धार्थ (28) निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना नौबतपुर, जिला पटना (बिहार) को हाथीनाला तिराहे से आगे रेणुकूट रोड पर गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके तीन अन्य भाइयों अवधेश, राकेश और मुकेश की तलाश की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है। यह पूरी कार्रवाई ओबरा सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में हाथीनाला के प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे की पुलिस टीम ने की।
सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान में आज शाम 6:00 बजे से नगर के होटल सवेरा में भव्य डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारियां पूरी हो गई है।
Advertisment
इस दौरान तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी ने बताया कि डांडिया नाइट का भव्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
Advertisement
जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
Advertisement
उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम में एक साथ तीन सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे। और इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे।
Advertisement
बेस्ट डांस करने वाले लोगों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा। इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।
Advertisement
वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को शालनी केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, श्वेता केसरी, वंदना पांडे, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी, विशाल जायसवाल अंतिम रूप देने में लगे है।
सोनभद्र। घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत दुगौलिया के तिलहर टोले के लिए सोमवार का दिन खास बन गया। सड़क और संपर्क से दूर इस टोले में शिकायत सुनने के लिए पहली बार कोई बड़ा अफसर पहुंचा था। सीडीओ जागृति अवस्थी (IAS) यहां तक पहुंचने के लिए करीब ढाई किमी पैदल चलीं, फिर डेढ़ किमी की दूरी ट्रैक्टर पर बैठकर तय कर।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंची। सीडीओ ने गांव के एक-एक घर जाकर उनकी पीड़ा सुनीं। कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की। गाजियाबाद के बाद प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले सोनभद्र के इस गांव में आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव को दूर कराने का भरोसा दिया।
Advertisement
इसके लिए विभागों को समन्वित योजना बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ जागृति अवस्थी को डब्ल्यूएचओ की टीम के जरिए घोरावल ब्लॉक के तिलहर गांव में खसरे का प्रकोप होने और टीकाकरण न कराने की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ सीडीओ खुद तिलहर गांव के लिए निकल पड़ी।
Advertisement
शाहगंज से आगे बढ़ीं तो पता चला कि गांव तक जाने के लिए कोई सड़क ही नहीं है। टीम के साथ पहाड़ी पगडंडियों से होते हुए लगभग ढाई किमी की दूरी उन्होंने पैदल तय की। इसके बाद आगे का डेढ़ किमी सफर ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए पूरा किया। गांव में पहुंचने पर न बिजली की सुविधा मिली और न ही पेयजल और स्वास्थ्य से जुड़े इंतजाम थे।
Advertisement
कंपोजिट विद्यालय में बच्चों की अच्छी मौजूदगी थी, लेकिन अन्य सुविधाओं-संसाधनों के अभाव पर सीडीओ भी हतप्रभरह गईं। इस दौरान जो भी बच्चे खसरे की चपेट में थे उन्हें जरूरी दवा-उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही शेष बच्चों का टीकाकरण कराया गया।
Advertisement
ग्रामीणों को साफ-सफाई और रोगों से बचाव के लिए जरूरी हिदायतें दी गई। जब तक गांव के लिए सड़क का निर्माण और स्वास्थ्य को लेकर स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक डॉक्टरों की एक टीम तिलहर गांव में रोस्टर वार चक्रमण-ग्रामीणों के चेकअप का कार्य जारी रखेगी।
Advertisement
सीएमओ को इस व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू हो सके इसके लिए पीडब्ल्यूडी महकमे को वन विभाग से समन्वय बनाते हुए जल्द एनओसी हासिल करने के लिए कहा गया है।
Advertisment
सीडीओ ने सड़क निर्माण न होने को लेकर पीड से जानकारी मांगी तो बताया गया कि तीन साल पहले ही सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, लेकिन अब तक वन विभाग की एनओसी नहीं मिल पाई है। विद्युतीकरण का कार्य न होने के पीछे भी वन विभाग की अड़ंगेबाजी सामने आई।
Advertisement
सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। गांव में सीडीओ के साथ घोरावल बीडीओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हॉरर किलिंग का बड़ा खुलासा: बिहार के प्रेमी युगल भागे गुजरात, भाई ने बुलाकर सोनभद्र में गोली मारकर कर दी हत्या
सोनभद्र। बिहार के पटना के रहने वाले प्रेमी युगल को गुजरात से बुलाकर सोनभद्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती के शव को हाथीनाला और युवक का शव दुद्धी के जंगल में फेंक दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक के भाई ने गुजरात में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। युवक के भाई ने युवती के भाई पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया
Advertisment
पटना जिले के नौबतपुर थाना के मोतीपुर गांव के रहने वाले रोहित कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई 21 वर्षीय राजू कुमार का गांव की ही 21 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। युवती के परिवार के लोगों के विरोध के कारण दोनों छह माह पूर्व गुजरात भाग गए और वहीं रहने लगे।
Advertisement
इसी दौरान लड़की के भाई ने अपनी बहन को फोन कर धोखे से शादी कराने के बहाने मिर्जापुर बुलाया। 21 सितंबर को युगल गुजरात से मिर्जापुर के लिए निकले। 23 सितंबर को मिर्जापुर पहुंचे। वहां से उन्हें एक गाड़ी में बैठाकर आरोपी सोनभद्र के लिए निकला।
Advertisement
बरकछा में गाड़ी में एक और व्यक्ति बैठ गया। इसके बाद वे राजू और युवती की गोली मारकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया 24 सितंबर को युवती का शव हाथीनाला के खोखा जंगल में और छह अक्तूबर को युवक का शव दुद्धी के रजखड़ घाटी में मिला। रोहित ने बताया कि जब कई दिनों भाई का फोन नहीं मिला तो गुजरात पहुंचे और गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया।
इसी बीच सोनभद्र में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार खुलासा किया कि युवती के भाई ने ही दोनों को मिर्जापुर बुलवाकर उनकी हत्या करवाई। ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय का कहना है कि हाथीनाला में अज्ञात युवती का शव मिला था। मामले में खोखा प्रधानपति अंतू राम की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी
आरएसएम इंटर कालेज में मनाया गया महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती
सोनभद्र। जिले में महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर सोनभद्र नगर स्थित राजा शारदा इंटरमीडिएट कालेज परिसर में मंगलवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर डाला गया प्रकाश।
वही कार्यक्रम के आयोजक अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मौजूद पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे आदि अतिथियों ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि रामायण महाकाव्य की रचना से संबंधित कथा के अनुसार, एक बार एक शिकारी ने प्रेम में मग्न पक्षी की हत्या कर दी।
इस पर बाल्मीकि जी ने उस शिकारी को यह श्राप दिया कि “हे निषाद तुम्हें कभी शांति न मिले, क्योंकि तुमने क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक को मार डाला”। यह श्राप ही रामायण का पहला श्लोक बना। तब ब्रह्मा जी प्रकट हुए और उन्होंने बाल्मीकि जी को काव्य के रूप में भगवान श्रीराम के संपूर्ण चरित्र की रचना के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार महर्षि बाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की।
Advertisment
इस गोष्ठी के उपरांत सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाल्मीकि जयंती पर आए सभी व्यक्तियों को प्रसाद खिलाकर उनके जीवन पर आधारित विचारों के अनुसार चलने को संकल्प दिलाया गया।
Advertisement
इस मौके पर शहर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अनुपम त्रिपाठी, ध्रुव कांत द्विवेदी, आलोक रावत, अशोक भारती, संजय पासवान, संतोष भारती, आशा रावत, रजनीश रघुवंशी, सुनीता भारती आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनभद्र। द हैप्पी सोल ग्रुप की ओर से 12 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे से ग्रैंड डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है।
Advertisement
आयोजन समिति की सुषमा सिंह ने बताया कि ग्रैंड डांडिया नाइट 2.0 एवं करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित सोन पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।
Advertisement
जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
Advertisment
आयोजिका सुषमा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे। आयोजन समिति में मुख्य रूप से संगठन की उपाध्यक्ष सुशीला सिंह महामंत्री, शशि बाला सिंह, मधु मौर्य, कीर्ति वर्मा, प्रीति सिंह, कोषाध्यक्ष निकिता गुप्ता है।
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा रामलीला मैदान में शरद पूर्णिमा उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ योग व्यायाम, सूर्य नमस्कार, खेलकूद, सामूहिक गीत, सुभाषित, अमृत वचन से हुआ। बौद्धिक उद्बोधन में विभाग गौ संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने कहा कि,शरद पूर्णिमा का संबंध सिर्फ आस्था आध्यात्म से ही नहीं है,
Advertisment
बल्कि पुरातन समय से इसका संबंध विज्ञान से रहा है। यह वह रात है,जब प्रकृति स्वयं एक अद्भुत औषधालय बन जाती है। चंद्रमा की 16 कलाओं की पूर्ण शक्ति, खीर का वैज्ञानिक सेवन व वातावरण की अद्वितीय शुद्धता ये सब मिलकर इस पर्व को आध्यात्म, आस्था व विज्ञान का एक अनूठा त्रिवेणी बनाती हैं।
Advertisement
धार्मिक व पौराणिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के पर्व को कौमुदी उत्सव, कुमार उत्सव, शरदोत्सव, रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा एवं कमला पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।शरद पूर्णिमा की रात्रि खीर चंद्रमा की रोशनी में अतिमहीन श्वेत व स्वच्छ वस्त्र से ढंककर रखी जाती है। मान्यता है कि इसका सेवन आरोग्य लाभ देता है।
Advertisement
यह भी है कि शरद पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी हर घर विचरण करती हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने रचाया था महारास उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण ने आश्विन शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन यमुना तट पर मुरली वादन करके गोपियों के संग महारास रचाया था। जिसके फलस्वरूप वैष्णवजन इस दिन व्रत उपवास रखते हुए इस उत्सव को मनाते हैं।
Advertisement
इस दिन वैष्णवजन खुशियों के साथ हर्ष, उमंग, उल्लास के संग रात्रि जागरण भी करते हैं। इस पूर्णिमा को ‘कोजागरी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। जिला प्रचार प्रमुख नीरज ने बताया कि कार्यक्रम में नगर संघचालक संगम,जिला प्रचारक राहुल ,नगर प्रचारक हरेंद्र , जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
RSS बट न्याय पंचायत के स्वयंसेवकों ने मधुपुर में निकाली पथ संचलन यात्रा
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के बट न्याय पंचायत के स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव पूर्ण गणवेश में हर्षोल्लास के साथ रामलीला मैदान मधुपुर मे मनाया। कार्यक्रम में मंचासीन खंड संघचालक रामनारायण, जिला प्रचारक राहुल व जिला कार्यवाह दिनेश रहे।
Advertisement
जिला कार्यवाह दिनेश ने अपने उद्बोधन में बताया कि,शताब्दी वर्ष का ये क्षण हम सभी स्वयंसेवकों के लिए गौरव का पल है कि हम उस संगठन के घटक हैं जो इस विजयादशमी को अपनी सौ साल की यात्रा पूर्ण कर चुका है। तमाम कंटकों से भरे पथ पर अनवरत, ध्येय के प्रति अडिग राष्ट्र सेवा का व्रत लिए बढ़ते रहे।
Advertisment
उन्होंने संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉ केशव राम बलिराम हेडगेवार जी को याद करते हुए कहा कि, ये देश और समाज डॉ साहब का सदैव ऋणी रहेगा कि उन्होंने ऐसे संगठन की नींव रखी जो अपने पवित्र उद्देश्य हिन्दू धर्म, संस्कृति के उत्थान हेतु सोए हिन्दू समाज, आत्ममुग्ध हिंदुओं को जगाने का काम किया। आज संघ सौ साल की यात्रा में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।
संघ के सौ साल की यात्रा को तीन चरणों में बांटते हुए कहा 1925 में संघ मोहिते के बाड़ा से शुरू होकर 1940 तक पूरे भारत में विस्तार किया। दूसरे चरण में, 1940 के बाद संघ के लोकप्रियता और समाज में स्वीकार्यता को विपरीत विचार वाले सत्ता पक्ष को चुभने लगा जो संघ को प्रतिबंध लगाने और आपातकाल के दौरान क्रूरता के रूप में दिखा।
Advertisement
संघ के स्वयंसेवक इस क्रूरता के विष को पीकर भी भगवान शिव की तरह राक्षसी प्रवृत्तियों से लड़ते हुए सामाजिक जागरण कार्य को गति दिया। हिंदव: सोदरा सर्वे के मंत्र के साथ आगे बढ़ते रहे। सभी नकारात्मक शक्तियों से लड़ते हुए आज हम इस स्थिति में पहुंच गए जहां हम अपनी राष्ट्रीय पहचान भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर बना सकने में सफल रहे।
Advertisement
एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा सबको एक रहना होगा के साथ अपनी बात समाप्त किए।संघ प्रार्थना के बाद पूर्व गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवक रामलीला मैदान से चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज होते हुए मधुपुर बाज़ार में पथ संचलन करते हुए पुनः वापस आकर रामलीला मैदान में पथ संचलन का विश्राम हुआ। संचलन के दौरान कई स्थानों पर श्रमिकों पर पुष्प वर्षा की गई।कार्यक्रम में खंड कार्यवाह कामेश, मंडल कार्यवाह उत्कर्ष, बौद्धिक प्रमुख नवनीत, मंडल अध्यक्ष विजय आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।