विधायक खेल महाकुंभ का 26 वां दिन: चतरा व नई बाजार ने बनाई फाइनल में जगह

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभः चतरा व नई बाजार ने फाइनल में बनाई जगह

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ 2025-26 के 26वें दिन कैनवस क्रिकेट मैच के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में चतरा ने एमवीएम स्कूल को 26 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली,

Advertisement

जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नई बाजार ने विकास नगर को 1 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में चतरा की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 91 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में एमवीएम स्कूल की टीम 8 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में विकास नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 82 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में नई बाजार की टीम ने मैच के आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 1 विकेट से जीत हासिल की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भूपेश चौबे, रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान निशांत पटेल, राजेश चौबे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कल दिनांक 20.01.2026 को चंदौली और सिंगरौली के बीच लेदर बाल क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व पुस्तक मेले में सोनभद्र की कवयित्री डॉ रचना तिवारी की पुस्तक लोकार्पित

HIGHLIGHTS

  • विश्व पुस्तक मेले में सोनभद्र की कवयित्री डॉ रचना तिवारी की पुस्तक लोकार्पित
  • उनके गीतों ने लेखक मंच पर समां बांधा

सोनभद्र। जानी मानी कवयित्री लेखिका और सामाजिक चिंतक डॉक्टर रचना तिवारी के नए कविता संग्रह `सपनों की उम्र नहीं होती` का 16 जनवरी 2026 को दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मिले के लेखक मंच पर लोकार्पण संपन्न हुआ। पुस्तक का लोकार्पण हिंदी के गणमान्य लेखकों, संस्कृति कर्मियों के द्वारा किया गया।

Advertisement


ज्ञातव्य है कि डॉ रचना तिवारी हिंदी साहित्य की दुनिया में पिछले तीन दशकों से सक्रिय हैं और  `झील में उतरी नाव`, `कुछ प्रेम मिलने के लिए नहीं होते`, `मेरे गीत तुम्हीं से जन्मे` सहित कई कविता संग्रह, गजल संग्रह, मुक्तक संग्रह अब तक प्रकाशित हो चुके हैं। 

हिंदी कविता के सौंदर्य बोध के विभिन्न पहलुओं और विमर्शों पर शोध कार्य करने वाली डॉक्टर रचना तिवारी ने इस बीच एक आलोचक की ख्याति भी पाई है और काव्य मंचों की भी लोकप्रिय हस्ताक्षर हैं। देश के अनेक राष्ट्रीय मंचों पर उन्होंने अपनी कविता पाठ से अदब की दुनिया में एक रचनात्मक हलचल  पैदा की है।

Advertisement


हिंदी के जाने माने आलोचक डॉक्टर ओम निश्चल ने कहा कि रचना तिवारी के गीतों की पृष्ठभूमि में सामाजिक समस्याएं और जीवन जगत की विडंबनाएं बेबाक ढंग से उजागर हुई हैं और उन्हें किसी भी रचना को छंद में पिरोने में महारत हासिल है। वे कविताओं से श्रोताओं को गहरे कनेक्ट कर लेती हैं ।

Advertisement

डॉक्टर रचना तिवारी को अब तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मान साहित्य रचना के लिए हासिल हो चुके हैं। लेखक मंच पर हुए लोकार्पण समारोह और शांति समरसता और सद्भावना को समर्पित कवि सम्मेलन में उन्होंने अपने गीतों से समा बांधा और श्रोताओं को अपनी ओज और उदात्तपूर्ण वाणी से विमुग्ध कर दिया।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

HIGHLIGHTS

  • झरियवां धाम 20 जनवरी को पहुंचेंगे अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज
  • प्रतिदिन हो रही रामकथा और रात्रि में रासलीला
  • 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति
  • प्रतिदिन चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद
  • विजयगढ़ क्षेत्र में स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisement

इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। 20 जनवरी को अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज का आगमन होगा। जिनका भिखारी बाबा आरती, पूजन कर श्रद्धालुओं के साथ सम्मान करेंगे। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे।प्रतिदिन हो रही 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से महंत जी आहुति देंगे।जिससे वातावरण शुद्घ रहे। प्रतिदिन हो रही रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

प्रतिदिन हो रही 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से महंत जी आहुति देंगे।जिससे वातावरण शुद्घ रहे। प्रतिदिन हो रही रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ पंडाल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन रामकथा हो रही है। रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिए रासलीला तथा रोज विशाल भंडारा चल रहा है। अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज का आगमन 20 जनवरी को हो रहा है। जिनका सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद मिलेगा।
भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में पहली बार विराट रूद्र महायज्ञ हो रही है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी,  योगेश तिवारी व कौशल तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराई जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं। भरत सिंह, अजय सिंह, चिंता मौर्य, किरन मोदनवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य शामिल हैं। रामखेलावन, सत्यनारायण, बाबूलाल, रामसूरत, मुन्ना बाबा, मनोज केसरी, शंकर बाबा, परमानंद, शुभराम, उषा देवी, दीक्षा,राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Advertisement

इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ पंडाल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन रामकथा हो रही है। रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिए रासलीला तथा रोज विशाल भंडारा चल रहा है। अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज का आगमन 20 जनवरी को हो रहा है। जिनका सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद मिलेगा।

Advertisement

भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में पहली बार विराट रूद्र महायज्ञ हो रही है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी,  योगेश तिवारी व कौशल तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराई जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं।

Advertisement

भरत सिंह, अजय सिंह, चिंता मौर्य, किरन मोदनवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य शामिल हैं। रामखेलावन, सत्यनारायण, बाबूलाल, रामसूरत, मुन्ना बाबा, मनोज केसरी, शंकर बाबा, परमानंद, शुभराम, उषा देवी, दीक्षा,राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आज सदर विधायक करेंगे सड़क का शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटेंगे स्वीकृति पत्र

HIGHLIGHTS

  • आज सदर विधायक करेंगे सड़क का शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटेंगे स्वीकृति पत्र

सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को आज 20 जनवरी दिन मंगलवार को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के लसड़ा ग्राम पंचायत स्थित पुल (राइस मिल) के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे आयोजित होने जा रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे सिरपालपुर से होकर बेठीगांव तक जाने करीब ढाई किलोमीटर लंबे सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास करेंगे, इसके साथ ही आवास एवं आयुष्मान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। करीब 35 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा, 

विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र परिवारों को समयबद्ध ढंग से आवास का लाभ मिले और किसी के साथ अन्याय न हो। बेठिगाव ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अनूप त्रिपाठी ने बताया कि लसड़ा पुल के पास कार्यक्रम की तैयारी चल रही है,

Advertisement

उन्होंने ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह भी किया है, इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज, विधायक अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते हुए बढ़ा रहे जागरूकता

HIGHLIGHTS

  • मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज, विधायक अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते हुए बढ़ा रहे जागरूकता

सोनभद्र। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के द्वितीय चरण के तहत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उपस्थित बीएलओ एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान विधायक ने आम नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने, त्रुटियों को समय रहते सुधारने और नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है, जिसमें जनसहभागिता की अहम भूमिका है।

इस दौरान आरएसएम इंटर कॉलेज बूथ पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत और नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव भी मतदाताओं को जागरुक करते नजर आए। उन्होंने लोगों को सूची जांचने और नाम न होने पर फॉर्म-6 जमा करने की जानकारी दी।

Advertisement

साथ ही जिलाधिकारी ने राजा शारदा महेश इंटर मीडिएट कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी और मतदाता पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा।

Advertisement

बूथों पर नियुक्त कार्यकर्ता और अधिकारी पूरे निष्ठा के साथ लोगों को निर्देशित कर रहे हैं। नागरिक स्वयं बूथ पर जाकर अपना नाम सूची में देख रहे हैं और आवश्यकतानुसार फॉर्म जमा कर रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिवद्वार मंदिर पुजारी शिवराज गिरी के ऊपर जमीन के नाम पर 36 लाख कि ठगी का मामला आया सामने

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पुत्र रामसूचित गिरी पर दर्ज किया मुकदमा
    थाना घोरावल का ये मामला है जहां जमीन के नाम पर आरोपी शिवराज गिरी द्वारा पीड़ित अभिषेक गिरी से कि ठगी।
  • बड़ी खबर सोनभद्र से हैं जहां जमीन के नाम पर 36 लाख के ठगी का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • पीड़ित अभिषेक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • आरोपी शिवराज गिरी एवं उनके पिता रामसूचित गिरी शिवद्वार मंदिर पर हैं पुजारी माला फूल नारियल प्रसाद का दुकान भी चलाता है।
  • पीड़ित ने बताया कि आरोपी शिवराज गिरी ने अपने पिता को तहसील लाकर अपने हिस्से कि जमीन बैनामा कराने के नाम पर लेता रहा पैसा
  • आरोपी ने पीड़ित को अपने हिस्से कि घोरावल बाजार कि जमीन,शिवद्वार मन्दिर के बगल में सरेह कि जमीन, सत्तद्वारी गांव कि जमीन दिखाकर बैनामा करने का झांसा देकर 24 लाख खाते में और 12 लाख कैश पैसा लेता रहा
  • जब पीड़ित अभिषेक ने बैनामा कि बात आरोपी शिवराज से कही तो आरोपी टाल मटोल करना शुरू कर दिया जब पीड़ित  ने घोरावल के जमीन का अभिलेखीय कागजात का मुआयना किया तो पता चला कि वो जमीन किसी दूसरे को विक्रय कर दिया गया था तो पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगने लगा तो आरोपी शिवराज गिरी ने 6 लाख रुपया खाते में भेजा जब आरोपी और पैसा नहीं दे पा रहा था तो चेक साइन करके दिया।
  • पीड़ित द्वारा अपना पैसा मांगने पर आरोपी बात विवाद करने लगा तो पीड़ित ने शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रस्तुत किया जिसके क्रम में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया गया
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को मिली गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को मिली गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
  • गोंगपा के अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया गया दायित्व
  • गोंगपा के उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट संतोष कुमार को मुहर सौपते राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष

सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा मध्यप्रदेश स्थित अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मुहर भी सौपी गई। समूचे देश भर में बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान  चालू करने पर बल दिया गया।

गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि देश भर से विभिन्न प्रांतों से आए गोंगपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई और अच्छे कार्य करने वालों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

जिसमें उत्तर प्रदेश सोनभद्र के एडवोकेट संतोष कुमार को उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश की वैशाली धुर्वे को स्टूडेंट्स यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने समूचे देश भर के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार में शामिल होने के लिए एकजुटता जरूरी है।

Advertisement

अमरकंटक स्थित अमर ज्योति प्रांगण में 13 जनवरी और 14 जनवरी को अमरकंटक स्थित दादा हीरा सिंह मरकाम  के मूर्ति का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस मौके पर वक्तताओं द्वारा एससी/एसटी के लोगों के ऊपर आए दिन हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई और इससे निजात दिलाने की रणनीति बनाई गई।

Advertisement

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम,युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी,प्रदेश महासचिव रमाशंकर सिंह पोया,सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया समेत विभिन्न प्रांतों से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आधुनिक युग के सांस्कृतिक  उत्कर्ष के महानायक पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त आरोहण दिवस मनाया गया

HIGHLIGHTS

  • आधुनिक युग के सांस्कृतिक  उत्कर्ष के महानायक पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त आरोहण दिवस मनाया गया
  • रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

सोनभद्र। आदि सनातन दैवी  सांस्कृतिक उत्कर्ष के आधुनिक युग के महानायक और ईश्वरीय चेतना के अवतार पिताश्री ब्रह्मा बाबा का 57 वॉ अव्यक्त आरोहण दिवस ब्रह्माकुमारीज के विकास नगर स्थित स्थनीय सेवाकेंद्र पर विश्वशांति दिवस के रूप में मनाया गया।

Advertisement

परमात्मा शिव के दिव्य साक्षात्कार के बाद हुए आध्यात्मिक परिवर्तन के फलस्वरुप पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक बनकर संपूर्ण मानवता को एक नई राह दिखाया। उन्होंने  अपनी संपूर्ण चल और अचल संपत्ति को ईश्वरीय सेवार्थ समर्पित कर नारियों का आध्यात्मिक सशक्तिकरण करने के लिए विश्व विख्यात संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सन 1936 में स्थापना किया।

Advertisement

प्रारंभ के 14 वर्षों तक तपस्या करने के बाद ब्रह्माकुमारीज संस्था के सदस्य मानवता की सेवा के लिए सामाजिक संपर्क में आए। वर्तमान समय में ब्रह्माकुमारीज संस्था विश्व के 5 महाद्वीपों में 140 से  अधिक देशों में मानवता के दिव्यीकरण की सेवा कर रही है।

Advertisement

विश्वशांति और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्था को शांतिदूत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।18 जनवरी 1969 को युगद्रष्टा ब्रह्मा बाबा ने अपने नश्वर देह का त्यागकर संपूर्णता को प्राप्त किया था।

Advertisement

पिताश्री ब्रह्मा बाबा के प्रति पुष्पांजलि अर्पित करके जनपद के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत जीवन में सनातन सांस्कृतिक मूल्यों को धारण कर स्वर्णिम और सशक्त भारत के नवनिर्माण के लिए संकल्प लेकर अखंड योग साधनारत रहे।               .
     

Advertisement 

वर्तमान समय में भी पिताश्री ब्रह्मा बाबा अपनी सूक्ष्म और दिव्य उपस्थिति से निरंतर दैवी सनातन संस्कृति के उत्थान हेतु संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।स्थानीय सेवाकेंद्र पर 14 घंटे का अखंड योग भट्टी और मौन साधना का कार्यक्रम चला।

 सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.के सरोज, बी.के कविता, बी.के दीपशिखा, बी के हरीन्द्र,बी.के गोपाल, रामप्रवेश भाई, हरिशंकर भाई,नीरज बहन, रुक्मणि बहन, प्रभा बहन, सिया बहन नें सक्रिय योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ में आज भी जीती डाक्टर एच पी सिंह की टीम

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ में आज भी जीती डाक्टर एच पी सिंह की टीम

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के आज 25 वें दिन लेदर बाल  क्रिकेट मैच का  मुकाबला सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क और डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी के बीच , सुभाव ग्राम पंचायत के प्रधान  विमलेश पटेल व  राजेश चौबे विकास मिश्रा के द्वारा टास कराकर  शुभारंभ किया गया।

Advertisement

डा0 एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित,20 ओवर के मुकाबले में 19.1 ओवर में ही 10 विकेट खोकर 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, डा0 एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से,

Advertisement

धनंजय त्रिपाठी ने 37 बाल पे 86 रन और आकाश ने 20 बाल पे 62 रन व प्रदीप चौबे 16 बाल पे 37 रन की पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 250 रनों से पर पहुंचाया, सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क की तरह से खड़खड़ा 02 विकेट प्रतीक 02 रमेश 02 विकेट चटकाए।

Advertisement

जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क की टीम 20 ओवर के इस मुकाबले में 16.4ओवर में, 150 रन बनाकर आल टीम बुक हो गई।

डा0 एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ,फरहान 35 रन और योगेश 25 रन ही बना सके ,, डा0Hp सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से पंकज ओझा ने 02 ओवर में 02 विकेट चटकाए तो वहीं अंशु चौबे ने 04 ओवर में 04 विकेट चटकाकर अपनी टीम डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी को 108 रनों से जीत दिला कर सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली ।

Advertisement

डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले धनंजय त्रिपाठी जिन्होंने 37 बाल पे 86 रन बनाने वाले को , भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शकृष्ण मुरारी गुप्ता  डा0एच पी सिंह   विकास मिश्रा, के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

खेल में रॉबर्ट्सगंज के वरिष्ठ क्रिकेटर श्री राम सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा,नगर महामंत्री अनूपम त्रिपाठी , पूर्व जिला मंत्री  सुनील सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल महेवा ग्राम प्रधान शनिशांत पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा  बलराम सोनी सभासद  अनवर अली अमन वर्मा नवल बाजपेई  , व अन्य सभी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विभिषिका से बचाव: होगा रण, धधकेगी आग, 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस लाइन में होगा माक ड्रिल

HIGHLIGHTS

  • विभिषिका से बचाव: होगा रण, धधकेगी आग, 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस लाइन में होगा माक ड्रिल
  • वतन परस्ती का जज़्बा लिए आगे आये सिविल डिफेंस कोर के वरिष्ठ और प्रोढ़ नागरिक,  युद्ध की विभिषिका हो या अन्य आपदा, करेंगे नागरिकों का जीवन संरक्षण, एडीएम ने सुझाया युद्ध मे सुरक्षा के गुर

सोनभद्र। सिविल डिफेंस कोर की शनिवार 17 जनवरी 2026 को संपन्न बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोनभद्र रमेश चंद्र ने कहा कि अच्छे कार्य करने पर जहां आत्मसंतुष्टि का बोध होता हैं वहीं अभिनव गर्व की अनुभूति भी होती है

Advertisement

सिविल डिफेंस कोर सदस्यों को विशेष रूप से सुभाष जयंती पर 23 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन में शाम 6 बजे ब्लैक आउट की स्थिति में आयोजित माक ड्रिल में बतौर नागरिक सुरक्षा रोल में प्रतिभाग करने तथा महाराष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को आयोजित आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में परेड सलामी टीम का अंग बनने का निर्देश दिया। युद्ध से बचाव के क्रम में विभिषिका से बचाव हेतु होगा रण, धधकेगी आग, 23 जनवरी को सोनभद्र पुलिस लाइन में होगा माक ड्रिल ।
        

Advertisement

  प्रशिक्षण और दिशा निर्देश बैठक के दौरान स्वयंसेवियों को एडीएम श्री चन्द्र ने जहां कार्य और दायित्व का बोध कराया वहीं आधुनिक युद्ध कला और उससे बचाव से अवगत कराते हुए वैश्विक तनाव तथा गतिविधियों के प्रति अपडेट रहने पर बल देते हुए अफवाहों और भगदड़ की स्थिति में सचेत रहकर नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा का आह्वान किया।

Advertisement

डिप्टी कंट्रोलर प्रदीप यादव ने माक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट, हवाई हमले की चेतावनी, सायरन, घायलों की चिकित्सा सहायता, अग्नि अथवा अन्य आपदाओं से, घायलों की सहायता पर मार्गदर्शन किया।

अग्नि शमन अधिकारी करन यादव ने माक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही सक्रिय होने, घरों, अस्पतालों, होटल मे आग लगने पर सबसे पहले सिलेंडर को बाहर निकालने और आग बुझाने पर जहां बल दिया, वहीं आक्रोशित जनता को समझाएं रखना,

Advertisement 

उसकी विभीषिका तथा सुरक्षित स्थानों समेत, जल स्रोतों को चिन्हित करने का सुझाव और अन्य उपाय साझा किया। श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस मंगाने, फायर सर्विस को सूचना एवं सहयोग पर बल देते हुए स्वयंसेवियों से कहा कि आग एवं आपात स्थिति से दम घुटने पर लोगों को बचाने के उपाय सुझाए,

Advertisement

माक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीएमओ की चिकित्सा टीम, एडीएम, आपदा विशेषज्ञ, नागरिक सुरक्षा टीम के स्वयंसेवी, एडीएम चंदौली, एसडीएम मुख्यालय, आपदा मित्र आदि प्रतिभाग करेंगे।

Advertisement

इस अवसर पर एडीएम रमेश चंद्र, डिप्टी कंट्रोलर प्रदीप यादव, पुलिस उपाधीक्षक चारु द्विवेदी, सुरेश पाठक, विजेंद्र शर्मा आदि कर्मचारियों के अलावा सिविल डिफेंस कोर सदस्यों में कमाल अहमद, जयशंकर राय, अनिल चौधरी, अमान खान, मनोज पाठक, ललित नारायण सिंह, रंगनाथ पांडेय, मुन्ना सिंह, शरणजीत मौर्य, हेमनाथ देव समेत दर्जनों वालंटियर, आपदा मित्र आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें