पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में नया योग कक्षा स्थापित: रवि प्रकाश त्रिपाठी
करें योग रहें निरोग के तहत कराया गया योगाभ्यास
सोनभद्र। पतंजलि योग समिति सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक, संरक्षक,संयोजक तथा पदाधिकारीयों के मार्गदर्शन व पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को पीडब्लूडी संघ भवन में नया योग कक्षा स्थापित किया गया। इस दौरान करें योग रहें निरोग के तहत योगाभ्यास कराया गया।
Advertisement
मंडी योग समिति के नियमित योग साधक एसपी मेहता द्वारा अपना खुद का योग कक्षा स्थापित किया गया। जिन्हें पदाधिकारीयों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मंडी योग समिति के योग साधकों द्वारा एक दूसरे को तिलवा, चुड़ा, दही-गुड़, मिष्ठान खिलाकर खिचड़ी पर्व मनाया गया
Advertisement
तथा मंडी योग समिति के कक्षा प्रभारी हेमंत जैन को पदाधिकारियों द्वारा स्वामी जी द्वारा रचित पुस्तक भेंट किया गया। उपस्थित सभी योग साधकों को योग संदेश देकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कार्यकारणी सदस्य/प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, मंडी योग समिति कक्षा प्रभारी हेमंत जैन,
Advertisement
रामसेवक पांडेय ,एसपी मेहता, राजेश कुमार, पन्नालाल सोनी, नारसिंह,डॉक्टर मनोज चौधरी, अशोक कुमार,अभय नारायण सिंह, सुरेश कुमार, रामबाबू,पंचम, माधव सोनी समेत काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम: शैलेंद्र यादव
सोनभद्र। गरीब असहाय बंदियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम। उक्त बातें अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कही है।
Advertisement
सचिव ने कहा कि अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत में वर्ष 2023 के हत्या के प्रयास मामले में जो दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की घटना थी के प्रकरण में गरीब असहाय का लंबे समय से जेल में निरुद्ध बंदी अजीत पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम बीड़र, थाना दुद्धी,
जिला सोनभद्र के मामले में उसका कोई पैरोकार न होने पर अदालत ने प्राधिकरण को पत्र भेजकर बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कराने के लिए कहा था। जिसे संज्ञान लेकर सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एलएडीसी काउंसिल को गरीब असहाय बंदी अजीत पटेल के मुकदमें की पैरवी के लिए नियुक्त किया गया।
Advertisement
जिसका नतीजा रहा कि काउंसिल द्वारा मुकदमें की प्रभावी पैरवी कर त्वरित विचारण कराया गया और अदालत ने अभियुक्त अजीत पटेल के विरुद्ध लगाए गए आरोप से साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। जबकि कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने, भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान मारने की धमकी के साथ ही जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया गया था।
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि अन्य अदालतों से भी गरीब असहाय बंदियों की पैरवी के लिए प्राधिकरण के पास काउंसिल नियुक्त करने के लिए पत्र आ रहा है। जिसमें सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एलएडीसी काउंसिल को पैरवी के लिए नियुक्त किया जा रहा है।
Advertisement
जिसका बखूबी लाभ मिल रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य होने से गरीब असहाय बंदियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम निश्चित तौर पर वरदान साबित हो रहा है। इसलिए निःशुल्क पैरवी के लिए गरीब असहाय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर लाभ ले सकते हैं।
पॉक्सो एक्ट: दोषी विकास सिंह उर्फ बिक्की सिंह को 20 वर्ष की कठोर कैद
एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
करीब 3 वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला
सोनभद्र। करीब 3 वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर पॉक्सो एक्ट में दोषी विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
Advertisement
उसके ऊपर एक लाख रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने 25 दिसंबर 2022 को पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी मित्रता फेसबुक के जरिए विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह निवासी नेवादा कला, थाना अंतु, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से हो गई।
Advertisement
उसके बाद उसे बहला फुसलाकर गुजरात भगा ले गया, जहां फर्जी आधारकार्ड बनवाकर शादी कर लिया, जबकि उस समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उसके बाद उससे यौन संबंध भी बनाने लगा। इस दौरान उसने चोरी से वीडियो क्लिप भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर बाहर घुमाने ले जाने लगा और गैर लोगों से सम्बंध बनाने का दबाव भी बनाया।
Advertisement
किसी तरह अपनी मां को सारी जानकारी दी। उसकी माँ ने गुजरात पुलिस को सूचना दी तब उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने उसे हिदायत दी कि लड़की को उसके घर छोड़कर आओ, जिसपर वह नशे की हालत में उसे उसके घर के पास रात में छोड़कर भाग गया।
Advertisement
किसी तरह घर पहुंची और माँ को सारी बात बताई तो माँ ने कहा कि बीती बातों को भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करो। कुछ दिनों बाद फिर से कई नम्बर बदल कर फोन करने लगा और धमकी देने लगा कि अपनी मां से पैसा दिलाओ नहीं तो वीडियो क्लिप अपलोड कर देंगे। इसके अलावा किसी व्यक्ति के साथ यौन सम्बंध बनाने का दबाव देने लगा।
Advertisement
इस तहरीर पर पिपरी पुलिस ने 25 दिसंबर 2022 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर पॉक्सो एक्ट में दोषी विकास सिंह उर्फ विक्की सिंह (26) वर्ष को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
गैंगस्टर एक्ट: दोषी गैंग लीडर समेत दो को 10-10 वर्ष की कठोर कैद
10-10 हजार रूपये अर्थदंड , अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
करीब पांच वर्ष पूर्व गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज हुआ था मुकदमा
सोनभद्र। करीब पांच वर्ष पूर्व दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर एजाज उर्फ आशिक व सक्रिय गैंग सदस्य शोएब को 10-10 वर्ष की कठोर कैद एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने 2 नवंबर 2020 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था
Advertisement
कि एक नवंबर 2020 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में था तो पता चला कि एजाज उर्फ आशिक पुत्र जाकिर हुसैन निवासी प्रीतनगर, थाना चोपन, जिला सोनभद्र का एक सक्रिय गैंग है, जिसका वह गैंग लीडर है।
इसके अलावा गैंग का सक्रिय सदस्य शोएब पुत्र यूनुस निवासी प्रीतनगर, थाना चोपन, जिला सोनभद्र शामिल है। इनके विरुद्ध दूसरे धर्म की लड़कियों को जाल में फंसाकर यौन संबंध बनाने के साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, सफलता न मिलने पर हत्या करने समेत कई मुकदमा विचाराधीन है। जिससे महिलाएं और लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती हैं।
Advertisement
लोगों में भय पैदा कर आर्थिक लाभ हेतु कार्य करना इनका एकमात्र कार्य है। यहीं वजह है कि इनके विरुद्ध कोई भी मुकदमा लिखवाने अथवा गवाही देने की जुर्रत नहीं करता है। जिसकी वजह से इनका वर्चस्व कायम है। इस तहरीर पर 2 नवंबर 2020 को चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया था।
Advertisement
विवेचना के उपरांत पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में गैंग लीडर एजाज उर्फ आशिक एवं सक्रिय सदस्य शोएब के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर एजाज उर्फ आशिक और सक्रिय सदस्य शोएब को 10-10 वर्ष की कठोर कैद एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील धनंजय शुक्ला ने बहस की।
कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में होगा कार्यक्रम
सोनभद्र। शहीद स्थल करारी, साहित्य दीप संस्थान एवं दयानंद साहित्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 2 बजे कचहरी स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सम्मान समारोह,
कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तीसरी पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें शारिक मखदूम फूलपुर प्रयागराज, शिवदास चंदौली, प्रकाश मिरजापुरी, धर्म देव चंचल अहरौरा, रामनरेश पाल वाराणसी के अलावा जनपद के लब्धप्रतिष्ठ कवियों का काव्य पाठ होगा।
Advertisement
नवनिर्वाचित सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट व महामंत्री योगेश कुमार दिवेदी एड का अभिनंदन होगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उक्त आयोजन किया गया है । उक्त आशय की जानकारी प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने दी है।
मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में वितरित किया प्रमाण पत्र
सोनभद्र। सदर विकास खंड क्षेत्र के बेठिगांव संपर्क मार्ग के निर्माण का आज सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना व आयुष्मान योजना के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र एवं कार्ड वितरित किया।
Advertisement
इस दौरान उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि “केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पढ़ाई से लेकर दवाई तक छत से लेकर इज्ज़त तक सबका ख्याल रख रही है। पहले लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ते थे,
पैसे के अभाव में गरीब पढ़ नहीं पाता था और बहन बेटियां खुले में घूम नहीं सकती थी। अब सरकार लोगों के इलाज के लिए इंतजाम कर रही है, सुरक्षा का माहौल है। गरीबों को मुफ्त में अनाज तो किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।
Advertisement
मनरेगा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में जो रोजगार 100 दिन का मिलता था उसे भाजपा सरकार ने 125 दिन का किया। ऐसे में मजदूरों को लाभ होगा। अब बिचौलिए धन को नहीं हड़प पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आयुष्मान कार्ड के जरिए गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए 5 लाख तक की व्यवस्था की है, अब किसी भी गरीब व्यक्ति की मौत पैसे के अभाव में नहीं होगी।”
Advertisement
बेठिगांव ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अनूप त्रिपाठी ने कहा कि “रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग से बेठिगांव संपर्क मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर व दयनीय हो गई थी। सदर विधायक के प्रयास से इस सड़क को विशेष मरम्मत के लिए प्रस्तावित किया गया। इसके लिए शासन से बजट भी निर्गत हो गया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के बेठिगांव, सिरपालपुर के साथ ही करारी, अमौली सहित अन्य गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।”
Advertisement
इससे पूर्व सड़क का भूमि पूजन आचार्य विशाल शास्त्री ने विधि विधान से कराया। खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही अपना नंबर भी ग्रामीणों से साझा किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी ने विधायक एवं खंड विकास अधिकारी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। बीडीसी योगेश कुशवाहा, कोटेदार बबलू केशरी ने भी स्वागत किया।
Advertisement
इस मौके पर रामचंद्र त्रिपाठी, विकाश मिश्रा, पंकज मिश्रा, लसड़ा प्रधानपति विमलेश पांडेय, हरिप्रसाद चौबे, राजबली, हीरालाल, योगेंद्र तिवारी, विजय कुमार कनौजिया बबलू पुष्पा तिवारी कौशल्या धर्मेंद्र हीरालाल खरपटु सावित्री देवी सीता छोटे रीना देवी लोक निर्माण विभाग के जेई रवि मौर्या, ग्राम पंचायत अ धिकारी आदि उपस्थित रहे।
सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए हुआ नामांकन
सोनभद्र। उ.प्र.सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० राबर्ट्सगंज शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्लॉक सभागार में दयाशंकर पाण्डेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार चौबे ने नामांकन पत्र स्वीकार किए।
Advertisement
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व विधायक तिरथराज, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, शंम्भू नारायण सिंह, गोपाल सिंह, विनय श्रीवास्तव, अवधेश सिंह पटेल, बलदेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Advertisement
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक, शाखा रॉबर्ट्सगंज के प्रतिनिधि पद के लिए कृपा शंकर चौहान ने मंगलवार को नामांकन किया। उनके साथ सुनील गोंड, पूर्व प्रत्याशी सपा ओबरा विधान सभा, अमित कुशवाहा, दुर्गा देवी और उषा देवी प्रस्तावक एवं अनुमोदक के रूप में उपस्थित रहे।
पिपरी पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
थाना पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 01 अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी का अभियुक्त गिरफ्तार
1019 पेटी में 23,508 शीशी (9088.02 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, ट्रक व मोबाइल सहित ₹1.17 करोड़ से अधिक की संपत्ति को किया गया बरामद
सोनभद्र। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से करोड़ों की शराब और वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पिपरी पुलिस ने हाईटेक तिराहा के पास संदिग्ध कंटेनर को रोका।
Advertisement
तलाशी में 1019 पेटियों में 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (9088.02 लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। साथ ही करीब 35 लाख रुपये मूल्य का ट्रक, मोबाइल फोन व नकदी भी जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त श्रवण कुमार राजस्थान का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Advertisement
बतादें कि अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान हाईटेक तिराहा पर मौजूद रहते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खाड़पाथर, थाना हाथीनाला के जंगल मुख्य मार्ग से होकर दिनांक 20.01.2026 को समय लगभग 12.40 बजे एक कंटेनर के माध्यम से झारखण्ड के रास्ते रांची अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है।
प्राप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम निवासी रूपसर बलाड़, तहसील पोखरण, थाना फलसून्ड, जिला जैसलमेर (राजस्थान), उम्र लगभग 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कंटेनर में लदी 1019 पेटी में कुल 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9088.02 लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 82 लाख रुपये है,
Advertisement
एक अदद कंटेनर जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये, 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा जामा तलाशी से 950 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0- 13/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Advertisement
पूछताछ का विवरण : पूछताछ के दौरान वाहन चालक/अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम निवासी रूपसर बलाड़, तहसील पोखरण, थाना फलसून्ड, जिला जैसलमेर (राजस्थान) ने अवैध शराब परिवहन के संबंध में बताया कि प्रवीण कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा द्वारा कंटेनर ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब के पैकेट नाकोदर गांव के पास, लुधियाना क्षेत्र से उपलब्ध कराए जाते थे तथा निर्देश दिए जाते थे कि उक्त शराब से लदे कंटेनर को झारखण्ड रांची के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है।
Advertisement
अभियुक्त ने बताया कि प्रवीण कुमार उससे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में रहता था तथा इस बार वह वाराणसी तक उसके साथ आया भी था। प्रवीण कुमार ने बताया था कि रांची पहुंचने पर वह एक व्यक्ति को भेजेगा, जो कंटेनर लेकर बिहार जाएगा तथा बिहार में कंटेनर खाली होने के बाद अभियुक्त को फोन किया जाएगा,
Advertisement
जिसके पश्चात वह वहां पहुंचकर कंटेनर ले जाएगा और उसे मेहनताना के रूप में 50,000 रुपये वहीं प्राप्त होंगे। अभियुक्त ने यह भी बताया कि प्रवीण कुमार के कहने पर वह कंटेनर जिसे निर्देश मिलता उसी व्यक्ति को सौंप देता था तथा इससे पूर्व भी वह प्रवीण कुमार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंटेनरों को लगभग 5–6 बार रांची तक ले जा चुका है।
Advertisement
अभियुक्त ने यह स्वीकार किया कि जानबूझकर वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया जाता था ताकि टोल टैक्स के माध्यम से वाहन की पहचान न हो सके। सकुशल शराब की खेप पहुंचाने पर उसे प्रति चक्कर 50,000 रुपये मिलते थे, जिससे उसकी आजीविका चलती थी, जबकि प्रवीण कुमार अवैध शराब तस्करी से भारी मुनाफा कमाता था।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :– 01. श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम निवासी रूपसर बलाड़ तहसील पोकरण थाना फलसून्ड जिला जैसलमेर राजस्थान उम्र करीब 33 वर्ष।
वांछित अभियुक्त – 01. प्रवीण कुमार पुत्र अज्ञात निवासी रोहतक हरियाणा । 02. वाहन स्वामी चाफियार अली पुत्र साबेद अली निवासी पी0आर0 हिल, कोहिमा।
Advertisement
बरामदगी का विवरण : 1. अभियुक्तगण के कब्जे से 1019 पेटी में 23508 शीशी कुल 9088.02 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 82,00,000/- रुपये MC. DOWELL NAL(750ML)-40 पेटी, ROYAL STAG(750 ML)- 499 पेटी ROYAL STAG(375ML)- 250 पेटी ROYAL STAG(180ML)- 230 पेटी
Advertisement
2. 01 अदद ट्रक कीमत लगभग 35,00,000/- रुपये। 3. 01 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल। 4. जामा तलाशी के 950/- रुपया बरामद।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम : 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 2. उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 3. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 3. हे0का0 प्रभूनारायण थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 नवीन कुमार गिरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 5. हे0का0 मनीष कुमार सिंह चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 6. हे0का0 चन्दन मिश्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 7. का0 प्रदीप कुमार पाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया।
Advertisement
सोमवार को रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र, की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न निकायों से कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई,
जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतें थीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रुबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है।
Advertisement
इस मौके पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, राकेश कुमार, दिनेश, अमित दूबे, विनोद पटेल, अजित सिंह, सुजीत, संत, राजीव, आकाश रावत आदि उपस्थित रहे।
रॉन्ग साइड में नौ वाहन हुए सीज, 15 वाहनों का दस दस हजार का हुआ चालान
रॉन्ग साइड व यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान
सोनभद्र। जनपद में यातायात नियम तोड़ने वालों के लिए अब कोई रियायत नहीं है। सोमवार को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए खुद सड़क पर उतर आए और रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
Advertisement
सोमवार को चुर्क पुलिस लाइन कार्यालय में कार्य निपटाने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अपने सरकारी वाहन से निकले। इसी दौरान उन्होंने अचानक चुर्क तिराहा के पास वाहन रुकवाया और खुद सड़क पर उतरकर यातायात जांच शुरू कर दी। एसपी को अचानक सड़क पर देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी सतर्क हो गए।
नियमों के उल्लंघन पर रोजाना सैकड़ों चालान किए जा रहे
अभियान के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Advertisement
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल रॉन्ग साइड ड्राइविंग तक सीमित नहीं है। यातायात नियमों के किसी भी उल्लंघन पर रोजाना सैकड़ों चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा गलत दिशा में वाहन चलाना न सिर्फ अपनी जान, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। हम सभी से अपील करते हैं कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Advertisement
एसपी की इस कार्रवाई के बाद यातायात नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है और शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त संदेश साफ नजर आ रहा है।