















आपकी आवाज





















































































































HIGHLIGHTS

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मिनी खेल स्टेडियम कोटास में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल रहे। खेल का शुभारंभ करते हुए

उन्होंने कहा कि सोनभद्र का विधायक खेल महाकुंभ जिस जज्बे और जोश के साथ हो रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि सोनभद्र के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सोनभद्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे।

इस खेल के आयोजन के लिए उन्होंने सदर विधायक भूपेश चौबे की काफी प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन जिस मुकाम को हासिल कर चुका है उसे उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों को सीख लेने की जरूरत है

रावटसगंज और चतरा विकासखंड के संयुक्त आयोजन में पोटाश के स्टेडियम में आज दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल ने सदर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विधायक खेल महाकुंभ की मुक्त कंठ से प्रशंसा की इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने आए हुएअतिथियों का धन्यवाद व्यापित किया खेल के दूसरे दिन वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

वॉलीबॉल मैच में लिलारी और तियरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें लीलारी की टीम विजई रही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सिलथम और दरमा के बीच हुआ जिसमें शिलथम की टीम विजय रही इसी तरह प्रकाश जीनियस और जोगिया वीर के बीच खेले गए मैच में जोगिया वीर की टीम विजई रही।

इस मौके पर प्रमुख रूप से चुर्क मंडल अध्यक्ष भाजपा दिलीप चौबे,चतरा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र बिन,बुद्धि नारायण धनगर, अजय पांडे, विकास मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, महिमा ग्राम प्रधान निशांत पटेल, विमलेश पटेल, जितेंद्र सिंह, विवेक समेत अन्य लोग रहे। इस अवसर पर वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल का सदर विधायक भूपेश चौवे जी ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह के द्वारा सम्मान किया














HIGHLIGHTS

सोनभद्र।
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों में बगैर परमिशन के अवैध प्लाटिंग के धंधे पर भू माफियाओं का कब्जा होता जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र में एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि घटना होने के बाद जानकारी देने पर तहसीलदार, एसडीएम द्वारा कहा जाता है कि कोई मामला हो तो बताइए, जबकि ओबरा, घोरावल और रॉबर्ट्सगंज तहसील में दर्जनों जगहों पर प्लाटिंग का काम जारी है बिना परमिशन के अंधाधुंध प्लाटिंग की जा रही है। अधिकारियों के जानकारी के बावजूद राजस्व की बड़ी-भारी क्षति की जा रही है। ओबरा एसडीएम लगभग 2 सालों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं ज्यादा समय तक एक ही तहसील में रहने के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।
डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि रावर्ट्सगंज तहसील में भूमाफिया हावी हैं और उन्हें तहसील अधिकारीयों का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि यहां तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल भूमाफिया से मिलकर किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदवा कर बिना नियम को ध्यान में रखते हुए प्लाटिंग करवा रहे हैं।
डा0 धर्मवीर तिवारी ने कहा की तहसीलदार और एसडीएम के भूमिका की गहनता से जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है। साथ ही इन लोगों के संपत्ति की भी जांच कराई जाए, ताकि जो लोग सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं ऐसे लोगों को जवाब मिल सके l



















HIGHLIGHTS

सोनभद्र। भारत सरकार के विकसित भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद हेतु आयोजित ‘बच्चों के मन की बात मोदी के साथ’ निबंध प्रतियोगिता में सोनभद्र की श्रेया तिवारी का राष्ट्रीय चयन हुआ है। श्रेया तिवारी रॉबर्ट्सगंज स्थित डीएवी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा हैं।
श्रेया तिवारी को इस उपलब्धि के लिए दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शाहज़ाद पूनावाला, कैबिनेट मंत्री अरुण सिंह, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं निर्माता कपिल शर्मा और राष्ट्रीय सिख संगठनों के निदेशक रविंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

श्रेया तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और डीएवी स्कूल के गुरुजनों को दिया। उन्होंने यह सम्मान जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रहे आदिवासियों, वनवासियों सहित सम्पूर्ण जनपद सोनभद्र वासियों को समर्पित किया।

समाजसेवी सौरभ कांत पति तिवारी ने श्रेया को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद सोनभद्र के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोनभद्र को शिक्षित, प्रतिभाशाली और विकसित जनपद के रूप में पहचाना जाएगा।
















