मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग: सोनभद्र पुलिस का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग: सोनभद्र पुलिस का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की ‘डिस्ट्रिक्ट फ्लैगशिप – लॉ एंड ऑर्डर’ रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

अप्रैल 2026 की इस रैंकिंग में जनपद को 10 में से 8.14 अंक मिले हैं, जो कि 81.40 प्रतिशत के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। पुलिस की इस सक्रिय कार्यशैली और प्रभावी नियंत्रण का ही परिणाम है कि सोनभद्र ने शीर्ष जिलों में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियानों, वांछितों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के क्षेत्र में पुलिस ने बीते समय में कड़े कदम उठाए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों और अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमवर्क के चलते ही कानून-व्यवस्था की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिला है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर यह रैंकिंग पुलिस की कार्यक्षमता और डेटा मैनेजमेंट की पारदर्शिता को भी प्रमाणित करती है।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने समस्त पुलिस बल की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क का नतीजा है और पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है।

Advertisement 

भविष्य में रैंकिंग में और सुधार लाने और जनपद को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह जनता की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नए तकनीकी संसाधनों का भी प्रयोग किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार, तीन ट्रक सीज और दर्जनों वाहनों का हुआ चालान

HIGHLIGHTS

  • ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार, तीन ट्रक सीज और दर्जनों वाहनों का हुआ चालान

सोनभद्र। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी स्थित टोल प्लाज़ा के पास ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया,

Advertisement

जिसमें यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही की गई। शनिवार को चलाए गए इस अभियान में यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षक और रॉबर्ट्सगंज की सीसी टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस ने तीन ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया, जबकि दो अन्य वाहनों का चालान किया गया।

यातायात पुलिस की इस कार्यवाही का दायरा केवल शराब पीकर वाहन चलाने वालों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध भी अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मानक से अधिक आवाज वाले प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर 30 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।

Advertisement 

चालकों को हिदायत दी गई कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कतई न करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और दंडात्मक अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आरंगपानी में ‘हर घर नल जल’ योजना फेल, DM को भेजा मांग पत्र

HIGHLIGHTS

  • आरंगपानी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, ‘हर घर नल जल’ योजना फेल होने पर डीएम को भेजा मांग पत्र

सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी में ‘हर घर नल जल’ योजना केवल कागजों और पाइपों तक सिमट कर रह गई है। भीषण गर्मी के बीच गांवों में पानी की भारी किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी तक नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है।

Advertisement

इस समस्या को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक मांग पत्र प्रेषित कर जल्द से जल्द जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दछिणांचल क्षेत्र में इन दिनों पारा चढ़ने के साथ ही भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया है। ऐसे में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से उम्मीदें थीं, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण जनता प्यासी रहने को मजबूर है।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान राम लखन प्रजापति, सरोज देवी, रणजीत सिंह और सुशीला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यदि समय रहते पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो समस्या और विकराल हो जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि पाइपलाइन की तकनीकी खामियों को दूर कर तत्काल हर घर तक जल पहुंचाया जाए ताकि इस तपती गर्मी में राहत मिल सके।

Advertisement

प्रदर्शन में सुरेश कुमार, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, हीरा सिंह खरवार, दयाशंकर गोड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब कार्यदायी संस्था जीवीपीआर के प्रोजेक्ट इंचार्ज प्रहलाद कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, जिससे विभाग की उदासीनता साफ नजर आ रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अस्पतालों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने कसी कमर, जिला अस्पताल में कर्मियों को मिला रेस्क्यू का प्रशिक्षण

HIGHLIGHTS

  • अस्पतालों में आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने कसी कमर, जिला अस्पताल में कर्मियों को मिला रेस्क्यू का प्रशिक्षण

सोनभद्र। देश के विभिन्न अस्पतालों में हो रही आगजनी की घटनाओं से सबक लेते हुए जनपद के अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। अग्निसुरक्षा साप्ताहिक अभियान के तहत रविवार को जिला अस्पताल लोढ़ी सहित कई अन्य चिकित्सालयों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी करन सिंह ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को आग से बचाव और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू करने के गुर सिखाए। अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर संभावित हादसों को शून्य करना और कर्मचारियों को हर स्थिति के लिए तैयार करना है।

Advertisement

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी करन यादव ने अस्पताल परिसर में बिजली के उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और शॉर्ट सर्किट जैसी संभावनाओं को कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वयं फायर एक्सटिंग्यूशर (अग्निशमन यंत्र) चलाकर दिखाया और कर्मचारियों से उसका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया।

Advertisement

कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने की सूरत में बिना घबराए किस तरह सबसे पहले मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना है और साथ ही अग्निशमन केंद्र को तत्काल सूचना कैसे देनी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अस्पतालों में भारी भीड़ और लाचार मरीज होते हैं, इसलिए वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ की त्वरित कार्रवाई ही बड़ी जनहानि को रोक सकती है।

Advertisement
Advertisement 

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ सकती है, इसलिए उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण अनिवार्य है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल के बाद अब जनपद के सभी निजी अस्पतालों, विद्यालयों और बहुमंजिला इमारतों में भी इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि आपातकालीन निकास द्वारों को हमेशा बाधा मुक्त रखें और अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील अवस्था में सुनिश्चित करें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से अस्पताल के कर्मचारियों में आत्मविश्वास बढ़ा है कि वे किसी भी अप्रिय घटना के समय बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कार्तिकेय पांडेय ने जीता स्वर्ण पदक, पिता की तरह खेल जगत में बढ़ाया मान

HIGHLIGHTS

  • जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कार्तिकेय पांडेय ने जीता स्वर्ण पदक, पिता की तरह खेल जगत में बढ़ाया मान

सोनभद्र। सनबीम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के कक्षा चार के छात्र कार्तिकेय पांडेय ने अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। कार्तिकेय अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट बॉडीबिल्डर खिलाड़ी आरएस पांडेय के पुत्र हैं, जिन्होंने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है।

वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें कार्तिकेय का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा।

Advertisement

प्रतियोगिता के दौरान कार्तिकेय पांडेय ने विभिन्न राउंड के मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के सचिव अनूप सिंह पटेल ने उन्हें गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

नन्हे खिलाड़ी की इस सफलता से न केवल उनके परिजनों में हर्ष व्याप्त है, बल्कि विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों का कहना है कि इतनी कम उम्र में कार्तिकेय का समर्पण और अनुशासन उन्हें भविष्य में एक बड़ा खिलाड़ी बनाने की ओर अग्रसर कर रहा है। सफलता की सूचना मिलने पर जिले के गणमान्य लोगों और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने कार्तिकेय और उनके परिवार को बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर्षोल्लास के साथ बच्चों ने मनाया “मदर्स डे”

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में बच्चों ने “मदर्स डे” को हर्षोल्लास के साथ  किया सेलीब्रेट
  • बच्चों ने अपनी मां का चित्र लेकर  विद्यालय में  आदरपूर्वक दिया सम्मान
  • परमहंस शिक्षण संस्थान एवं पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में हुआ विभिन्न आयोजन

सोनभद्र। परमहंस शिक्षण संस्थान एवं पंडित विद्याधर इण्टर कॉलेज कबरी सोनभद्र के बच्चों ने ‘मदर्स डे’ पर रविवार को हर्षोल्लास के साथ सेलीब्रेट किया । बच्चे अपनी -अपनी माताओं का चित्र विद्यालय में लाकर आदर पूर्वक सम्मान दिया।

Advertisement

जहां अभिनय के माध्यम से मां का बच्चों के प्रति प्यार दुलार को दर्शाया, वहीं दूसरी तरफ बच्चों ने भी अपने अभिनय के द्वारा मां के प्रति प्रेम को प्रकट किया। प्रबंधक डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने बताया कि “मदर्स डे” के  अवसर पर विभिन्न आयोजन किया गया। बच्चों के साथ ही अध्यापक/अध्यापिकाओं ने भी अपने अभिव्यक्ति के माध्यम से मां के प्रति बच्चों के कर्तव्य का बोध कराया।

इस प्रकार के एक्टिविटीज के माध्यम से मां तथा बच्चों के बीच सम्बन्ध को प्रगाढ़ करने का सफल प्रयास किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुरेश तिवारी, प्रधानाचार्य  ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव पाण्डेय, संदीप चौहान, अमिताभ बच्चन, राजू प्रसाद, मनीष दूबे, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, पायल सोनी, पूजा भारती, प्रीति, श्वेता सिंह,निधि सिंह,श्रेया पाण्डेय आदि मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ऑपरेशन दहन: करमा पुलिस ने नष्ट की 61 लाख से अधिक की अवैध शराब, 71 मुकदमों के माल का हुआ निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • ऑपरेशन दहन: करमा पुलिस ने नष्ट की 61 लाख से अधिक की अवैध शराब, 71 मुकदमों के माल का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत थाना करमा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना परिसर में कुल 71 मुकदमों से संबंधित भारी मात्रा में अवैध शराब का विधिक निस्तारण किया गया।

Advertisement

यह कार्यवाही सक्षम मजिस्ट्रेट और राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में कानूनी प्रावधानों और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए संपन्न हुई। थाना परिसर में गहरा गड्ढा खुदवाकर पकड़ी गई शराब को नष्ट किया गया, ताकि इसके दुरुपयोग या दोबारा प्रचलन की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

नष्ट की गई मदिरा के विवरण के अनुसार, पुलिस ने 64 मुकदमों से जुड़ी 721 लीटर कच्ची देशी शराब को नष्ट किया। इसके अलावा, दो बड़े मामलों से संबंधित 12,239 लीटर अंग्रेजी शराब को विनष्ट किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 61,19,500 रुपये आंकी गई है। साथ ही पांच अन्य मुकदमों से संबंधित 29 लीटर सरकारी देशी शराब,

Advertisement 

जिसकी कीमत करीब 7,250 रुपये थी, का भी निस्तारण किया गया। करमा पुलिस द्वारा की गई इस प्रभावी कार्यवाही को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार का सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा में सिटिजन फीडबैक स्वच्छता अभियान 2025-26 की हुई शुरुआत,  ईओ अखिलेश सिंह ने संभाली कमान

HIGHLIGHTS

  • ओबरा में सिटिजन फीडबैक स्वच्छता अभियान 2025-26 की हुई शुरुआत,  ईओ अखिलेश सिंह ने संभाली कमान

सोनभद्र।  नगर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर पंचायत ओबरा द्वारा ‘सिटिजन फीडबैक स्वच्छता अभियान 2025-26’ के अंतर्गत व्यापक जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम और सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न बाजारों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान टीम ने धरातल पर स्वच्छता की वास्तविक स्थिति को जानने का प्रयास किया और नागरिकों से नियमित सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन एवं झाड़ू व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी।

Advertisement

अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे फीडबैक प्रक्रिया में उत्साह के साथ भाग लें, क्योंकि जनता की प्रतिक्रिया ही नगर की स्वच्छता व्यवस्था के मूल्यांकन और भविष्य में होने वाले सुधारों का मुख्य आधार बनेगी।

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सुबह से ही नगर की गलियों और सड़कों को स्वच्छ रखने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। घर-घर कूड़ा उठाने से लेकर नालियों की सफाई तक में जुटे इन कर्मचारियों के समर्पण का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है।

Advertisement

अभियान के दौरान नागरिकों को क्यूआर कोड और अन्य निर्धारित माध्यमों से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए जागरूक किया गया। नगर प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जन-सहभागिता से ही एक आदर्श और जागरूक नगर का निर्माण संभव है।

Advertisement

इसके साथ ही, लोगों से अनुरोध किया गया कि यदि किसी भी क्षेत्र में सफाई संबंधी कोई समस्या हो, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित कार्यालय में दें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। नगर पंचायत ने सभी निवासियों से सकारात्मक भूमिका निभाते हुए ओबरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, DM ने दी जानकारी

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, DM ने दी जानकारी

सोनभद्र।  जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जनहित में एक बड़ा फैसला लिया है। आर.डी.एस.एस. (RDSS) योजना के तहत जितने भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए थे, उन्हें अब पोस्टपेड मोड में बदल दिया जाएगा।

प्रबन्ध निदेशक के निर्देशानुसार इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को अब पहले की तरह बिजली इस्तेमाल करने की आजादी होगी और बिल का भुगतान बाद में करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को मुख्यालय स्तर से आर.एम.एस. (RMS) बैकएंड के जरिए ऑटोमैटिक तरीके से किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को किसी भी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

नई व्यवस्था के तहत मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून महीने में पोस्टपेड पद्धति से जारी किया जाएगा। विभाग ने सुनिश्चित किया है कि हर महीने की 10 तारीख तक उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से बिल भेज दिए जाएंगे।

Advertisement

यदि किसी कारणवश नेटवर्क की समस्या आती है और ऑटोमैटिक रीडिंग संभव नहीं हो पाती है, तो विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मैनुअल रीडिंग लेंगे। इसके साथ ही अब से जारी होने वाले सभी नए बिजली कनेक्शन भी अनिवार्य रूप से स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही दिए जाएंगे।

Advertisement

उपभोक्ताओं की सुविधा और पुराने बकाये के बोझ को कम करने के लिए विभाग ने किस्तों की विशेष सुविधा भी प्रदान की है। घरेलू उपभोक्ता 30 अप्रैल 2026 तक के अपने पुराने बकाया बिल को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। वहीं, मीटर लगवाते समय जमा की गई सिक्योरिटी राशि को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है;

Advertisement

इस धनराशि को जून से अगले चार महीनों के बिलों में समायोजित (Adjust) कर वापस कर दिया जाएगा। नियमों के अनुसार, बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को 15 दिन का पर्याप्त समय मिलेगा। व्यवस्था को सुचारू बनाने और किसी भी तरह की शिकायत के समाधान के लिए विभाग द्वारा जल्द ही विशेष कैंपों का आयोजन भी किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

‘हमारी जनगणना-हमारा विकास’, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की 21 मई तक स्व-गणना पोर्टल पर विवरण भरने की अपील

HIGHLIGHTS

  • ‘हमारी जनगणना-हमारा विकास’, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की 21 मई तक स्व-गणना पोर्टल पर विवरण भरने की अपील

सोनभद्र।  जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त नागरिकों से ‘जनगणना से जनकल्याण’ की भावना के साथ स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण, यानी मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित है।

Advertisement

इस मुख्य चरण के शुरू होने से पहले आमजन की सुविधा के लिए 15 दिनों की एक विशेष अवधि दी गई है, जिसके तहत 07 मई से 21 मई 2026 तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी सूचनाएं दर्ज कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने अपील की है कि सभी सम्मानित नागरिक जनगणना पोर्टल **https://se.census.gov.in** पर जाकर अपने परिवार का विवरण स्वयं भरें और अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने इस पहल को एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम बताते हुए कहा कि स्व-गणना से न केवल डेटा की शुद्धता बढ़ेगी, बल्कि जब जनगणना की टीम भौतिक सत्यापन के लिए घर-घर जाएगी, तो कार्य में काफी सुलभता और गति आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवधि के दौरान विभिन्न वर्गों तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए दिवस-वार विशेष रणनीति भी तैयार की गई है।

Advertisement

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से आग्रह किया है कि वे इस पुनीत कार्य में प्रशासन का भरपूर सहयोग करें और डिजिटल माध्यम का उपयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि सटीक आंकड़ों के माध्यम से भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को बेहतर रूप दिया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free