भागवत कथा सुनने से धुंधकारी राक्षस को मिला भगवतधाम : मनीष शरण जी महाराज
उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में भागवत कथा सुनने को जुटे श्रद्धालु
सोनभद्र। उरमौरा स्थित गायत्री भवन परिसर में अयोध्या धाम से आए कथा व्यास मनीष शरण जी महाराज ने सोमवार को प्रथम दिवस की चर्चा में भागवत जी के महात्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत जी की कथा सुनने से धुंधकारी जैसे राक्षस को भी भगवतधाम मिला।
Advertisement
महराज जी ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने एक नियम बनया कि जब भी किसी ग्रन्थ या किसी भी हिन्दू सनातन से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है तो सबसे पहले उसके महात्मय जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि धुंधकारी जैसे पतित ब्रह्म राक्षस जो पाप से ग्रसित हो गया था और
Advertisement
अपने समस्त व्यवहार से तेजहीन हो गया था उसे भी भागवत जी की कथा सुनने से भगवतधाम मिला और उसे मुक्ति मिली। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान वरिष्ठ अधिवक्ता पवन मिश्र, आचार्य विनय कुमार शुक्ल, महेश शुक्ल, पंडित बद्री प्रसाद मिश्र समेत भक्तगण, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे।
यूपी 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल मुक्त हो- डॉ. धर्मवीर तिवारी
महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना निंदनीय
सोनभद्र। लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार को जिस तरह से एक महिला अधिवक्ता व उनके साथ ओबरा जा रहे लोगों के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट की गयी वह बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। यह कहना है बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 धर्मवीर तिवारी का।
Advertisement
डॉक्टर तिवारी ने कहा कि जिस स्थान पर टोल प्लाजा स्थापित किया गया है वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि चूंकि रावर्ट्सगंज सोनभद्र जनपद का मुख्यालय है जहाँ हर दिन सैकड़ों लोग अपने काम से कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अलावा कचहरी तथा तहसील आते हैं,
Advertisement
जिन्हे मुख्यालय पहुँचने के पहले टोल का किराया चुकाना पड़ता है। इतना ही नहीं जहाँ एक तरफ प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करता है, वहीं स्थानीय लोगों को इको पॉइंट तक जाने के लिए भी सोचना पड़ता है, क्योंकि उन्हें पहले टोल चुकाना पड़ता है।
Advertisement
डा0 तिवारी ने कहा कि चूंकि जिला आदिवासी बाहुल्य है, जहां लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते कि वे टोल का किराया चुका सके। पूर्व जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रशासन को चाहिए कि यूपी 64 नम्बर की सभी प्राईवेट गाड़ियों को टोल मुक्त करना चाहिए, ताकि रोजमर्रा के काम से मुख्यालय आने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके।
Advertisement
उन्होंने रविवार की घटना को बेहद दुःखद एवं शर्मनाक बताते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर तैनात ऐसे उपद्रवी कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाय जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करते हैं । उन्होंने कहा कि यहाँ पर कुछ अधिकारी शासन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा।
Advertisement
उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण Up 64 की गाड़ियों को लोढ़ी टोल फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस विषय पर जिले के प्रभारी मंत्री से भी बात की जाएगी ।
एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
ल करीब साढ़े सात वर्ष पूर्व डगडहरा जंगल में गाय चराने गई 12 वर्ष 3 माह की नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
सोनभद्र। करीब साढ़े सात वर्ष पूर्व डगडहरा जंगल में गाय चराने गई 12 वर्ष 3 माह की नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी जगनारायण खरवार को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Advertisement
जो उसके शेष प्राकृतिक जीवन काल के लिए कारावास रहेगा। उसके ऊपर एक लाख रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने 23 जुलाई 2018 को ओबरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 22 जुलाई 2018 को शाम 4 बजे उसकी नाबालिग बेटी गाय चराने डगडहरा जंगल में गई थी जहां पर अकेला पाकर जगनारायण खरवार पुत्र रामदेव निवासी पनारी टोला सेमरतर,
Advertisement
थाना ओबरा, जिला सोनभद्र ने जबरन दुष्कर्म किया और जान मारने की धमकी देकर चला गया। इस तहरीर पर ओबरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी जगनारायण खरवार (35) वर्ष को कठोर उम्रकैद जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल के लिए कारावास होगा एवं एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
वही अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
रविवार की दोपहर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई थी मारपीट
सोनभद्र। रविवार की दोपहर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजी तिवारी, निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव, निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।
Advertisement
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है जब अधिवक्ता आरती पाण्डेय अपने परिजनों के साथ कार से ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही थीं। लोढ़ी टोल प्लाजा पर तकनीकी कारणों से आगे की गाड़ी का मैसेज नहीं मिलने के कारण लेन संख्या तीन में वाहन फंस गए और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
Advertisement
इसी बात को लेकर टोल कर्मियों और वाहन सवारों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई।
Advertisement
आरोप है कि टोल कर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से अधिवक्ता के परिजनों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पर अधिवक्ता आरती पाण्डेय के साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना में कई लोग घायल हुए, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement
टोल पर हो रहे इस विवाद का वीडियो राहगीरों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
Advertisement
पीड़िता की तहरीर पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रामजी तिवारी, निवासी हमीरपुर और सर्वेश यादव, निवासी अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अन्य 7 से 8 टोल कर्मियों की पहचान की जा रही है, जल्द से जल्द उनकी भी गिरफ्तारी करते हुए मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने 151 खोए हुए मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाया
सोनभद्र। जनपद पुलिस ने जनवरी 2026 में CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 30 लाख रुपये कीमत के 151 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम और आमजन को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को माह जनवरी 2026 में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
Advertisement
इस दौरान सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और सतत मॉनिटरिंग करते हुए कुल 151 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।
Advertisement
इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए, जिससे नागरिकों में खासा संतोष देखा गया। लोगों ने पुलिस की तत्परता और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना की।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिसंबर 2025 में भी 253 खोए मोबाइल बरामद किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना निंदनीय, कि जाए कठोर कार्यवाही- अविनाश कुशवाहा
सोनभद्र। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने इसे सत्ता संरक्षण में बढ़ती गुंडई का उदाहरण बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Advertisement
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने जारी बयान में कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से किसानों, बेरोजगारों और अब अधिवक्ताओं तक पर पुलिसिया दमन और सत्ता समर्थित उत्पीड़न लगातार बढ़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन धर्म और राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार में हालात ऐसे हो गए हैं कि आदिगुरु शंकराचार्य तक को पुलिस लाठियों का सामना करना पड़ा और संगम स्नान से रोका गया। कुशवाहा ने कहा कि इसी मानसिकता के तहत प्रदेश के टोल प्लाजा पर वसूली के लिए नियुक्त ठेकेदार सत्ता के संरक्षण में अधिवक्ताओं को आए दिन अपमानित और प्रताड़ित कर रहे हैं।
Advertisement
कानून की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के साथ सरेआम मारपीट किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संदेश पर टोल फ्री हो जाता है, जबकि दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले अधिवक्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
उद्योग व्यापार संगठन ने किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 150 मरीज हुए लाभान्वित
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन एक हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी धर्मराज सिंह ने फीता काटकर संगठन एवं डॉक्टरों को शुभकामना संदेश दिया।
Advertisement
यह नि:शुल्क कैंप सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक चला कैंप में डॉ अशोक यादव एवं डॉ पीके रंजन मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। कैंप के दौरान एक ओर जहां शुगर जांच , 2D इको, लिपिड प्रोफाइल सहित कई जांच निशुल्क की गई।
Advertisement
वहीं दूसरी ओर लगभग 150 मरीजों को ओपीडी से लाभान्वित किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य, जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है यदि शरीर स्वस्थ है तभी मन, परिवार, व्यापार, और समाज स्वस्थ रह सकता है आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजर अंदाज कर देते हैं
Advertisement
और बीमारी होने पर ही डॉक्टर के पास जाते हैं इसी कमी को दूर करने के लिए उद्देश्य से इस निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है ताकि समय रहते रोग की पहचान हो सके और लोगों को सही परामर्श मिल सके उन्होंने आगे कहा कि व्यापार संगठन केवल व्यापार और आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है
Advertisement
हमारा संगठन हमेशा यह मानता रहा है कि व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा भी हमारा कर्तव्य है जब समाज स्वस्थ रहेगा तभी व्यापार फलेगा फूलेगा और राष्ट्र सशक्त बनेगा इसी सोच के तहत आज हम स्वास्थ्य जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर यह सेवा कार्य कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से मणि हॉस्पिटल के समर्पित चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी टीम का अभिनंदन करना चाहता हूं जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया आप सभी डॉक्टर गण वास्तव में धरती पर ईश्वर के रूप में जो बिना किसी भेदभाव के मानव सेवा में लगे रहते हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि यह शिविर उन लोगों के लिए भी अत्यंत लाभकारी है जो आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते यहां उन्हें निशुल्क परामर्श जांच एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारीयों, सदस्यों एवं व्यापारियों को भी धन्यवाद देता हूं जिनके समर्पण सहयोग और सेवा भावना से यह आयोजन संभव हो पाया जब संगठन एकजुट होकर समाज हित में कार्य करता है तो उसका प्रभाव एवं परिणाम दूरगामी होता है
Advertisement
उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा दी जाए।
Advertisement
व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं चिकित्सकों की सलाह का पालन करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है।
Advertisement
निशुल्क शिविर में लगभग सौ नागरिकों को चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मराज सिंह,
टोल कर्मियो ने महिला अधिवक्ता और उनके साथियों के साथ किया मारपीट, जॉच में जुटी पुलिस
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढी टोल प्लाजा का मामला
सोनभद्र। लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा एक महिला अधिवक्ता और उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार और हो रही देरी को लेकर पूछताछ करने पर टोल कर्मी उग्र हो गए।
इसके बाद टोल कर्मी और महिला अधिवक्ता के बीच विवाद हाथापाई में बदल गया। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है।
Advertisement
इस घटना में महिला अधिवक्ता के तीन साथी घायल हो गए। जिनमें एक महिला को गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है। जबकि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement
सूचना मिलने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
ग्लेनहिल स्कूल में हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय भव्य आयोजन
प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक का दिया गया पुरस्कार
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। कम्हारी स्थित ग्लेनहिल स्कूल में दो दिवसीय आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत गूंज कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। जिसमें प्रथम सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
Advertisement
इस दौरान बच्चों ने भाला फेक, डिस्क, वॉलीबॉल, कबड्डी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, संतुलन खेल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं शाम को प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, विद्यालय के चेयरमैन शाहनवाज, फरहाद फातिमा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजेता छात्रों को स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक के साथ ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
Advertisement
बतादें कि इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभाओं को दिखाया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके प्रयासों को सराहना देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज पटेल, मुन्ना, अशोक तिवारी, आशीष केसरी, अनूप पांडे, प्रधानाचार्य मोनिका तिवारी, एडमिन अंकुर तिवारी, उप प्रधानाचार्य नेहा गुप्ता, खेल शिक्षिका रजनी अग्रहरि, जितेंद्र, शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एनआरएलएम के डीएमएम व बीएमएम को चेतावनी जारी करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
सोनभद्र। जनपद के विकास कार्यों में अधिकारी तेजी लाये और निर्धारित लक्ष्य पर कार्य को पूर्ण करें। उक्त निर्देश नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दिया।
Advertisement
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें,
Advertisement
इस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एनआरएलएम समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी,
Advertisement
जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डीएमएम, बीएमएम को चेतावनी जारी की जाये, यदि कार्य पद्धति में सुधार नहीं होता तो इनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,
Advertisement
जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।
Advertisement
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
Advertisement
समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये।
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisement
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।
Advertisement
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी वीबी जी रामजी रविन्द्र वीर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण,
Advertisement
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।