सपाइयों ने लगाए बीजेपी सरकार पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया।
Advertisement
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दूसरे चरण में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं।
Advertisement
अविनाश कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के बूथ संख्या 14 पर पूरब महाल दलित बस्ती इलाके में फार्म-7 के माध्यम से उन मतदाताओं को मृत और लापता बताकर नाम काटने का प्रयास किया गया, जो जिवित हैं। बीएलओ के सत्यापन में पाया गया कि सभी आपत्तियां एक व्यक्ति की ओर से दी गयी हैं।
यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फार्म-7 में भित्र-भित्र ईपिक नम्बर और मोबाइल नम्बर भरकर फर्जी शिकायत कर नाम काटने हेतु बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि भाजपा के बीएलए बूथों पर शासन सत्ता का भय दिखाकर बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं और विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के सम्पूर्ण बूथों पर इस तरह के फार्म जो पहले से प्रीटेड हैं उनका बंडल बनाकर भेज रहे हैं।
Advertisement
अविनाश कुशवाहा ने मांग की कि पारदर्शिता पूर्वक प्राप्त सभी फार्म-7 को सार्वजनिक करते हुए समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया जाय तथा ऐसी फर्जी फार्म आपत्तियां प्रस्तुत करने वालों पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय।
Advertisement
इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर, जिला सचिव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कृपा चौहान, दीपक केशरी, विमलेश पटेल, कामरान खा सहित अन्य लोग मौजूद रहें
उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 02 पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” से किया गया सम्मानित
सोनभद्र। जिले में गुमशुदा/लापता बालक-बालिकाओं एवं व्यक्तियों की बरामदगी के क्षेत्र में उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य करने वाले 02 पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य आरक्षी धनन्जय यादव पीएनओ नम्बर 112320531 एवं आरक्षी अनुराग शुक्ला पीएनओ नम्बर 192500975 के द्वारा मु0अ0सं0-664/20 धारा 363 भादवि के अंतर्गत दर्ज मामले में अपह्रता उम्र करीब 16 वर्ष की दिनांक 20.01.2026 को ग्राम दाउदनगर जनपद औरंगाबाद बिहार से सकुशल बरामदगी किया गया तथा
Advertisement
उसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज में दिनांक 06.08.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-799/2025 धारा 137(2) बीएनएस में अपह्रता उम्र करीब 17 वर्ष को दिनांक 31.01.2026 को ग्राम गोदापुर थाना नेवादा से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
AdvertisementAdvertisement
उक्त दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए प्रयास जनहित, मानवता एवं जिम्मेदार पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें “कॉप ऑफ द मंथ” प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
जनपद पुलिस द्वारा ऐसे सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
कफ सिरप…कानपूर में बैठकर विनोद अग्रवाल कर रहा था काला कारोबार, पूर्वांचल का बनाया सांझेदार
सोनभद्र। Cough Syrup Case: वारंट बी पर वाराणसी की अदालत में पेश कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल कानपुर में बैठकर कारोबार को प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य जिलों और प्रदेश के बाहर तक फैलाया। जांच एजेंसियों ने पाया कि इसने 65 फर्जी फर्मों के जरिये 12 राज्यों में कोडीन कफ सिरप की सप्लाई की।
Advertisement
वाराणसी में अपनी फर्म मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स के जरिये 89,600 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप केवल कागजों पर बेचकर करोड़ों का खेल किया। यह सारा लेन-देन वास्तविक सप्लाई के बिना सिर्फ जीएसटी इनवाइस, ई-वे बिल और फर्जी दस्तावेजों के सहारे दर्शाया गया, जबकि असल में यह सिरप अवैध रूप से बाजार में खपाया।सारनाथ पुलिस जांच में ये सच तब सामने आया जब एम.के. हेल्थ केयर और परशुरामपुर पीडी फार्मा के नाम ट्रांसफर दिखाया। ये दोनों फर्म कागजों पर थीं। पीडी फार्मा का संचालक प्रयागराज निवासी फैजुल रहमान है, जिसे पुलिस 15 दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
Advertisement
सारनाथ पुलिस जांच में ये सच तब सामने आया जब एम.के. हेल्थ केयर और परशुरामपुर पीडी फार्मा के नाम ट्रांसफर दिखाया। ये दोनों फर्म कागजों पर थीं। पीडी फार्मा का संचालक प्रयागराज निवासी फैजुल रहमान है, जिसे पुलिस 15 दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में फैजुल ने स्वीकार किया कि यह पूरा कारोबार केवल कागजी था और किसी भी स्तर पर वास्तविक दवा की सप्लाई नहीं हुई। इस पूरे रैकेट का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पहले विष्णु पांडेय को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर फैजुल रहमान तक पहुंची। जांच टीम जब एम.के. हेल्थ केयर और पीडी फार्मा के दर्ज पते पर पहुंची, तो वहां न तो कोई दवा कारोबार मिला और न ही कोई गोदाम या स्टाफ।
दोनों फर्में सिर्फ कागजों पर मौजूद पाई गईं। विनोद अग्रवाल ने भोला प्रसाद के शैली ट्रेडर्स से कफ सिरप की खरीद केवल कागजों पर की। विनोद अग्रवाल ने 89,600 बोतल कोडीन सिरप बाजारों में खपाई जिसकी कीमत तकरीबन 2़ 50 करोड़ से ज्यादा आंकी गई। यह केवल एक खेप नहीं, बल्कि इससे पहले भी कई बार इसी तरह का फर्जी लेन-देन किया गया है।
Advertisement
पूछताछ में फैजुल ने स्वीकार किया कि यह पूरा कारोबार केवल कागजी था और किसी भी स्तर पर वास्तविक दवा की सप्लाई नहीं हुई। इस पूरे रैकेट का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पहले विष्णु पांडेय को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर फैजुल रहमान तक पहुंची।
जांच टीम जब एम.के. हेल्थ केयर और पीडी फार्मा के दर्ज पते पर पहुंची, तो वहां न तो कोई दवा कारोबार मिला और न ही कोई गोदाम या स्टाफ।
Advertisement
दोनों फर्में सिर्फ कागजों पर मौजूद पाई गईं। विनोद अग्रवाल ने भोला प्रसाद के शैली ट्रेडर्स से कफ सिरप की खरीद केवल कागजों पर की। विनोद अग्रवाल ने 89,600 बोतल कोडीन सिरप बाजारों में खपाई जिसकी कीमत तकरीबन 2़ 50 करोड़ से ज्यादा आंकी गई। यह केवल एक खेप नहीं, बल्कि इससे पहले भी कई बार इसी तरह का फर्जी लेन-देन किया गया है।
Advertisement
कौन है विनोद अग्रवाल
कफ सिरप प्रकरण में विनोद अग्रवाल पर था 50 हजार का इनामी
कोडीन युक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के बड़े रैकेट का मास्टरमाइंड विनोद अग्रवाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कानपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे हरियाणा के नारनौल से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया गया है।
जिला जेल में निरुद्ध बंदी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत; पांच जनवरी को मां और भाई के साथ हुआ था चालान
सोनभद्र। मादक पदार्थ की अवैध बिक्री के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी राधेश्याम (26) की बुधवार की देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रात में ही अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
Advertisement
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा निवासी ओमप्रकाश यादव के पुत्र राधेश्याम, सोनू और पत्नी पानमती को गत पांच जनवरी को एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया था। दोनों भाई और मां तब से जिला जेला में निरुद्ध थीं।
Advertisement
जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि आठ जनवरी को रुटीन स्वास्थ्य चेकअप में राधेश्याम क्षय रोग से ग्रसित पाया गया था। उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है राधेश्याम को नशे की लत थी। बुधवार की रात करीब पौने तीन बजे राधेश्याम को तेज खांसी आने लगी। खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था।
AdvertisementAdvertisement
परिजनों में मचा कोहराम उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लाया गया। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक का कहना है कि सभी औपचारिकता करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का भाई सोनू यादव अब भी जेल में निरुद्ध है, जबकि मां पानमती की तीन दिन पूर्व ही रिहाई कर दी गई थी।
Advertisement
एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध राधेश्याम की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के दौरान मौत हुई है। जेल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। – रणधीर मिश्र, सीओ सिटी।
भाजपा ने इस बार रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों के पीठ ही नहीं पेट में भी लात मारने का काम किया है- अविनाश कुशवाहा
सोनभद्र। कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद थे तभी भाजपा ने रामगढ़ शाहगंज घोरावल मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया था। रॉबर्ट्सगंज,रामगढ़,खलियारी के व्यापारियों ने इस बात का भारी विरोध किया तथा पूरी तरह से बर्बाद होने के डर से रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों ने भारी विरोध करना शुरू कर दिया
Advertisement
तो अपने वोट बैंक की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने नगर के बाहर से बाईपास बनवाने को ड्रामा शुरू किया लेकिन विधान सभा चुनाव तथा नगरपालिका चुनाव भी बीत जाने के बाद कोई बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ सिर्फ चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा ने तीन तीन बार नया नया रास्ते से जनता को बाईपास का सपना दिखाया
Advertisement
जबकि हकीकत में इससे व्यापारियों की समस्या हल नहीं हुई बल्कि सत्ता से जुड़े प्लाटरों ने मौके का फायदा उठाया और बाईपास के नाम पर जमीनें , प्लाटिंग कर बेच दी ,अब कुछ दिन पहले पता चला कि बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ और आज खबल आई की पहले चरण का रॉबर्ट्सगंज से शाहगंज होते हुए कलवारी तक स्टेट हाईवे बनाने का टेंडर पास हो गया।
Advertisement
भाजपा ने इसबार रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों के पीठ ही नहीं पेट में भी लात मारने का काम किया है अगर ऐसा हो गया तो रॉबर्ट्सगंज में हजारों मकान और दुकान हमेशा हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे,
नजूल के कारण सैकड़ों लोग मुआवजा भी न पा सकेंगे और इन सब का जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है जो व्यापारियों को केवल वोट बैंक मानती है ।वही पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों की लड़ाई पर जोर तरीके से लड़ेगी।
जिले को बाल श्रम मुक्त कराने हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन, दिए गए सख्त निर्देश
श्रम विभाग से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नम्बर 18001805160 पर कराये दर्ज-जिलाधिकारी
बाल श्रम उन्मूलन के लिए शासन द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलवार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही हेतु सक्षम अधिकारी किया गया नामित- DM
सोनभद्र। जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, बाल संरक्षण इकाई, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक अपराध है, किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद को बाल श्रम मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत हो सकें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्कूलों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, ईंट-भट्ठों, होटलों एवं ढाबों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जाएं कहीं भी बाल श्रम पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को पुनर्वास, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
Advertisement
उन्होने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए शासन द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही हेतु सक्षम अधिकारी नामित किया गया है। इन अधिकारियो द्वारा यदि कही पर बाल श्रम करते हुए पाया जाता है तो सम्बन्धित दोषी के विरुद्ध प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि बाल श्रम से प्रभावित परिवारों को पात्रतानुसार लाभार्थी योजनाओं से जोड़कर बाल श्रम जैसी कुरीति से मुक्ति की कार्यवाही की जाये निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही में तेजी लायी जाये जिससे की निर्माण श्रमिक श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, जन शिकायत पोर्टल पर श्रम विभाग से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत जिसका टोल फ्री नम्बर 18001805160 पर दर्ज करा सकते है।
Advertisement
जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का नगर पालिका व नगर पंचायत, तहसील, व विकास खण्डों में होर्डिंगं व बैनर लगवायें जाये जिससे अधिक से अधिक संख्या में जनमानस श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। टोल फ्री नम्बर का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए, जिससे आम नागरिक बाल श्रम की शिकायत सहजता से दर्ज करा सकें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान केवल प्रशासन का नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Advertisement
इस कार्यशाला मे उप श्रमायुक्त मिर्जापुर पिपरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० पंकज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह, पीडी डीआरडीए एसके राय, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 10871 लोगों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अभी तक करीब पांच हजार लोगों को ही नल कनेक्शन दिया गया है। इससे पेयजल को लेकर लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। 31 मार्च तक सभी घरों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
Advertisement
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। जिन वार्डों में कनेक्शन शेष हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण कर लिया जाये।
शीघ्र नगर पालिका क्षेत्र के हर घर को नल के कनेक्शन से जोड़ दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने, फील्ड निरीक्षण बढ़ाने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी, सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करें और आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
बता दें कि नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 10871 लोगों में अभी करीब पांच हजार लोगों को ही नल कनेक्शन दिया गया है। जबकि 31 मार्च तक सभी को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। नगर पालिका में नल कनेक्शन का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था की माने तो एसएनए स्पर्श पोर्टल की प्रक्रिया जटिल होने के कारण कार्य कराने के बाद धन आहरण कठिन हो जा रहा है।
Advertisement
इससे कार्य कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं कई वार्डों पर पाइप लाइन में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे भी दिक्कत आ रही है। नगर पालिका क्षेत्र में नल कनेक्शन देने का 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य मई तक पूरा कर लिया जाएगा। अरविंद कुमार, एक्सईएन जल निगम शहरी।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस का व्यापक महिला-बालिका जागरूकता अभियान
महिला सुरक्षा, साइबर सतर्कता एवं आत्मरक्षा को लेकर जनपद भर में सघन जनजागरूकता
सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में व्यापक एवं प्रभावी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
Advertisement
अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सतर्कता एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Advertisement
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, गुड टच-बैड टच की पहचान, आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों, साइबर अपराध के नवीन तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक तरीके से जानकारी प्रदान की गई।
Advertisement
विशेष रूप से यह बताया गया कि साइबर अपराधी अक्सर डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, संदेश अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
आपात सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर— ☎ 112 – आपातकालीन सेवा ☎ 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन ☎ 181 – महिला हेल्पलाइन ☎ 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन ☎ 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह आश्वस्त किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का भंडाफोड़, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सोनभद्र। CBI अधिकारी बन धन उगाही करने का बड़ा खेल सामने आया है जिसमें शातिर अपराधियों द्वारा म्योरपुर की एक महिला का Ai से न्यूड फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा थी। महिला की शिकायत पर सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को एडिशनल एसपी अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया।
Advertisement
बतादें कि पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
प्रकरण में आवेदिका सुषमा गुप्ता पुत्री संजीव गुप्ता, निवासी म्योरपुर, थाना म्योरपुर, सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को CBI अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज, धन की मांग,
Advertisement
पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तथा न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व मोबाइल हैक कर धन की उगाही करने का गंभीर अपराध किया गया था। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु०अ०सं० 153/2025, धारा 308(5) बीएनएस व 66-E आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था।
Advertisement
महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण की विवेचना साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को सुपुर्द करते हुए अभियुक्तों के गैंग के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
उक्त निर्देशों के क्रम में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को जनपद कानपुर नगर भेजा गया, जहाँ स्थानीय पुलिस के सहयोग से कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा करते हुए कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड प्राप्त कर उन्हें साइबर अपराध में प्रयुक्त करते थे।
Advertisement
सिम विक्रेता द्वारा अपने पी०ओ०एस० मशीन से वैध-अवैध रूप से सिम एक्टिवेट कर उन्हें साइबर ठगों को सप्लाई किया जाता था। अभियुक्तगण अश्लील वीडियो देखने के नाम पर लोगों को फंसाकर ए० आई० तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर धमकी देकर धन उगाह करते थे।
Advertisement
इसके अतिरिक्त ब्लॉक हो चुके नंबरों को गुमशुदगी दर्शाकर पुनः एक्टिवेट कर अपराध में इस्तेमाल किया जाता था अभियुक्तों द्वारा अब तक 100 से अधिक सिम कार्डों का प्रयोग कर देशभर में साइबर ठगी की गई है। जनपद सोनभद्र के भी कई पीड़ितों की जानकारी सामने आई है।
सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई 22 शिकायतें
सोनभद्। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई और उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रुबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबर में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 1, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1 और नगर पंचायत अनपरा में 1 शिकायत प्राप्त हुई।
Advertisement
इन शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। रुबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सरकार की सारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, यह उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश, अजित सिंह, सुजीत, संत सोनी, अजय कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।