लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर चलना दुर्भाग्यपूर्ण- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री से मुआवजा और पक्का चैंबर जल्द से जल्द देने की किया अपील
  • दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कारवाई हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में वकीलों का चैंबर तोड़े जाने पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश राकेश शरण मिश्र ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस घटना पर दुःख और आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी जहां उच्च न्यायालय के हजारों अधिवक्ता प्रदेश में न्याय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने के लिए अपने कानूनी ज्ञान

Advertisement

और बुद्धिमता से दिन रात एक किए हुए हो और जहां बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आधे दर्जन माननीय सदस्यगण वकालत करते हो वहां बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के बुलडोजर चलवाकर अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़ा जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है

Advertisement 
Advertisment

और अत्यंत निंदनीय है और इस पीड़ादायक कारवाई की तीव्र निंदा करता हूं। इस मुद्दे पर श्री मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करते हुए अपील किया है कि जल्द से जल्द जिन अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़ा गया है

Advertisement

उनको प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा और पक्का चैंबर दिलवाने का कष्ट करें एवं चैंबर तोड़ने की कारवाई में शामिल नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जयप्रकाश नारायण की मनाई गई जयंती

HIGHLIGHTS

  • जयप्रकाश ने अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार के खिलाफ छेड़ा था आंदोलन : राम निहोर

 📲 Mob: 6389376273


सोनभद्र। संपूर्ण क्रांति के जनक और समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

Advertisment

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेडकर लोकतंत्र की रक्षा की थी।

Advertisement

उनकी प्रेरणा से ही समाजवादी आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिली। उन्होंने गरीब, किसान, नौजवान और आम जनता की आवाज को मजबूती प्रदान की थी।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि आज अखिलेश यादव उनके आदर्शों पर चलते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और समानता के रास्ते पर काम कर रहे हैं और हर वर्ग की आवाज बन रहे हैं। जयप्रकाश की राह ही समाजवादी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन है।

Advertisement 

संगोष्ठी में प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, अनिल प्रधान, लल्लू भारती, अमन विश्वकर्मा, आदित्य सिंह बड़ी, शुभम, वसीम अहमद, कृष्णा पंडित, महेश यादव, अभय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इको प्वाइंट के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस चलाया सघन कॉम्बिंग अभियान, ड्रोन से की गई निगरानी

HIGHLIGHTS

  • इको प्वाइंट के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस का सघन कॉम्बिंग अभियान

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में इको प्वाइंट के पास स्थित हॉट स्पॉट इलाकों में शुक्रवार को सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संचालित हुआ। इसमें प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव और पीएसी बल की टीमें शामिल रहीं।

पुलिस ने इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की गहन तलाशी ली। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी कर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

Advertisement

Advertisment
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मायुमं सोन महिला शाखा ने किया वॉक टुगेदर, थ्राइव टुगेदर’ के तहत वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन, रैली निकालकर स्वस्थ्य जीवनशैली के प्रति किया गया जागरुक

HIGHLIGHTS

  • मायुमं सोन महिला शाखा ने किया वॉक टुगेदर, थ्राइव टुगेदर’ के तहत वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन, रैली निकालकर स्वस्थ्य जीवनशैली के प्रति किया गया जागरुक

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है-इसी संदेश को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा ‘वॉक टुगेदर, थ्राइव टुगेदर’ वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन नगर के एक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ने फीता काटकर किया। बच्चों को वॉकथॉन के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ और इसे दैनिक जीवन में अपनाने के फायदे बताए गए। मंच की अध्यक्ष रितु जालान ने बच्चों से प्रतिदिन 1 से 2 किलोमीटर पैदल चलने और खेलकूद में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

Advertisement

मंच की सदस्य अनीता थर्ड और महामंत्री रंजना अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि वे स्वयं के साथ परिवार और मित्रों को भी फिटनेस के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्या ने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।”

Advertisment

इसके बाद बच्चों ने वॉकथॉन टी-शर्ट पहनकर ढाई से तीन किलोमीटर तक रैली निकाली। हाथों में बैनर लिए उन्होंने ‘वॉक टुगेदर, थ्राइव टुगेदर’ का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और वॉकथॉन को जीवनशैली में अपनाने की शपथ ली।

Advertisement

अंत में सभी प्रतिभागियों को ग्लूकोज युक्त पेय, चॉकलेट, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रितु जालान, अनीता थर्ड, रंजना अग्रवाल, दीप्ति केडिया, प्रियंका चौबे, नवीन पांडेय सहित बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का आगमन जिले में 15 अक्टूबर को, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का आगमन 15 अक्टूबर को, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

सोनभद्र।  राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेतृत्व के आगमन को लेकर कैम्प कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सोनभद्र पहुंचेंगे।

Advertisement 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सबसे पहले सिंचाई डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज में भारत रत्न एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Advertisement

इसके बाद दोपहर 1 बजे उरमौरा स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता के पश्चात क्षेत्रीय भ्रमण पर निकलेंगे और दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement

युवा रालोद के प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, युवा रालोद प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल, जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल,

Advertisement

व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज चौबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय की जाएगी

Advertisement

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डाला में हुआ रन फॉर एम्पॉवरमेंट का आयोजन, छात्राओं संग SP ने लगाई दौड़; दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

HIGHLIGHTS

  • मिशन सशक्तिकरणः छात्राओं संग एसपी ने लगाई दौड़, दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा, जागरुकता और सशक्तिकरण को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना चोपन क्षेत्र के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल, डाला में मिशन शक्ति के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisment

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छात्राओं के साथ “मिशन सशक्तिकरण के लिए दौड़ में हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ एवं शाल से स्वागत कर की गई। इसके बाद मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में लगभग 1 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई।

फीता काटकर दौड़ का शुभारंभ स्वयं एसपी ने किया और छात्राओं के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े।

Advertisement

छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा- “महिला स्वयं एक शक्ति है, जरूरत है अपने अधिकारों को जानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की।”

Advertisement 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Advertisement

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सवानी पुत्री रामनारायण सिंह, द्वितीय स्थान सान्वी पुत्री कृपाशंकर और तृतीय स्थान अल्का पुत्री विजय ने प्राप्त किया। तीनों विजेता छात्राओं को एसपी ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक नदीम, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल, मिशन शक्ति टीम, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा जागरुकता और नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहन देने का संदेश दिया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उज्ज्वला योजना के पात्र महिलाओं को नहीं मिला सिलेंडर, गैस एजेंसी पर गड़बड़ी के आरोप

HIGHLIGHTS

  • उज्ज्वला योजना के पात्र महिलाओं को नहीं मिला सिलेंडर, गैस एजेंसी पर गड़बड़ी के आरोप


वैनी, सोनभद्र। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर सवाल उठने लगे हैं। नगवां ब्लॉक के नीबी गांव में स्थित राम भजन गैस एजेंसी पर पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर न देने और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि एजेंसी द्वारा पिछले वर्ष के पात्र लाभार्थियों को आज तक सिलेंडर नहीं दिया गया।

Advertisement



मामला तब सामने आया जब ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के जनता दरबार में दूरदराज के आदिवासी और वनवासी बाहुल्य गांवों की महिलाओं ने शिकायत की। प्रमुख ने एजेंसी संचालक से बातचीत की तो उन्हें जल्द वितरण का आश्वासन दिया गया।

लेकिन ग्रामीणों के अनुसार एक साल बीत जाने के बाद भी करीब ढाई से तीन सौ महिलाओं को सिलेंडर नहीं मिला है। इसमें खोड़ेला गांव की सैकड़ों महिलाएं भी शामिल हैं।

Advertisment

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी संचालक पर आरोप है कि उसने पात्र महिलाओं के सिलेंडर बाजार में बेच दिए, जिससे बड़ा घोटाला सामने आया है।

Advertisement 

इस प्रकरण में एरिया मैनेजर की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जब मीडिया ने एरिया मैनेजर हर्ष गुप्ता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

Advertisement

ग्रामीण महिलाओं ने जिलाधिकारी सोनभद्र से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए एजेंसी संचालक और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने चेतावनी दी है कि दिवाली से पहले सभी पात्र महिलाओं को सिलेंडर न मिला तो एजेंसी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एनसीएल ने बीते दो माह में कोयला उत्पादन में की शानदार वापसी, 2.87 मिलियन टन अधिक हुआ कोयला उत्पादन

HIGHLIGHTS

  • 2.87 मिलियन टन अधिक हुआ कोयला उत्पादन

अनपरा, संवाददाता। बारिश के कारण कोयला उत्पादन लक्ष्य से पिछड़ रही एनसीएल ने बीते दो माह में शानदार वापसी की है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितम्बर) में बीते साल की तुलना में 2.87 मिलियन टन (4.3 प्रतिशत) अधिक कोयला उत्पादन किया है। कोल इंडिया की तमाम अनुषंगी कम्पनियों में एनसीएल के अतिरिक्त महज एसईसीएल ही द्वारा ही

Advertisement

बीते साल से अधिक कोयला उत्पादन किया जा सका शेष कोई भी कम्पनी अपने लक्ष्य और बीते साल के उत्पादन को भी हासिल नहीं कर सकी है। एनसीएल ने सितम्बर तक कुल 69.38 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जबकि बीते साल पहली छमाही में 66.51 मिलियन टन कोयला उत्पादन हुआ थासितम्बर माह में भी एनसीएल ने बीते साल से 11.3 प्रतिशत अधिक कुल 11.53 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया।

Advertisment

जबकि इस दौरान खदान क्षेत्र में लगातार बारिश से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व अगस्त माह में भी एनसीएल ने बीते साल से 33.1 प्रतिशत अधिक कुल 11.3 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया। जुलाई तक एनसीएल बीते साल से लगभग 2.4 प्रतिशत कम उत्पादन कर काफी पिछड़ रही थी। कोल इंडिया की पांच कम्पनियां फिलहाल बीते साल के उत्पादन से काफी पीछे चल रही है जिसके कारण कोल इंडिया पहली छमाही में बीते साल से लगभग छः प्रतिशत कम उत्पादन कर सकी है।

Advertisement

सितम्बर माह में भी एनसीएल ने बीते साल से 11.3 प्रतिशत अधिक कुल 11.53 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जबकि इस दौरान खदान क्षेत्र में लगातार बारिश से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इससे पूर्व अगस्त माह में भी एनसीएल ने बीते साल से 33.1 प्रतिशत अधिक कुल 11.3 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया। जुलाई तक एनसीएल बीते साल से लगभग 2.4 प्रतिशत कम उत्पादन कर काफी पिछड़ रही थी। कोल इंडिया की पांच कम्पनियां फिलहाल बीते साल के उत्पादन से काफी पीछे चल रही है जिसके कारण कोल इंडिया पहली छमाही में बीते साल से लगभग छः प्रतिशत कम उत्पादन कर सकी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने किया बिरसा मुंडा स्मृति द्वार का उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • सदर ब्लॉक सभागार में सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित
  • विकास और स्वच्छता के प्रति आमजन को दिया संदेश

सोनभद्र। जनपद में सदर ब्लाक कार्यालय के बिरसा मुण्डा स्मृति द्वार का घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार रावत ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। समारोह में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को नमन किया गया।

Advertisement

उद्घाटन के उपरांत ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सफाईकर्मी समाज की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत से गांव और शहर स्वच्छ बने रहते हैं।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को एकजुट कर समाज सुधार और जागरूकता की अलख जगाई थी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाया, कुरीतियों और अंधविश्वासों के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया। आज उनके नाम पर स्मृति द्वार का उद्घाटन कर हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनकी विचारधारा हमें प्रेरणा देती रहे।

Advertisment

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सड़कों, पुलों, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें।

Advertisement
Advertisement

ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार रावत ने कहा कि बिरसा मुंडा स्मृति द्वार न केवल आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों को सम्मानित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि योजना के माध्यम से हर गांव में जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है और विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है।

Advertisement 

इस अवसर पर डीडीओ हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर, बीडीओ लालजी शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, रामबली सिंह, कोऑपरेटिव डायरेक्टर बलदेव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, अनुपम त्रिपाठी, अनूप तिवारी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित की

HIGHLIGHTS

  • देश मे नफरत और छल की राजनीति फैलाने की कोशिश हो रही: छोटेलाल खरवार

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के संस्थापक भारत के पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री एवं किसानों, गरीबों, नौजवानों व अल्पसंख्यक, महिलाओं, आदिवासियों की लड़ाई लड़ने वाले नेता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि जिला कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा की गई,

Advertisment

जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया ।

Advertisment

इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति संघर्ष के पर्याय गरीब किसानों की आवाज नेता मुलायम सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते हुए कहा कि नेताजी हम समाजवादियों को सिखाया की राजनीति के जन सेवा का माध्यम है। संघर्ष से ही परिवर्तन आता है और समाजवादी विचारधारा की सच्चे अर्थों में न्याय समानता और भाईचारे की निव रखती है।

Advertisement

नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे जिसमें समानता न्याय निरपेक्षता को विशेष महत्व था। उनकी विरासत हर उसे नौजवान के लिए प्रेरणा है जो अन्याय के खिलाफ बड़ा है। हर उसे किसानों के लिए प्रेरणा है जो अपने पसीने से देश को अन्नपूर्णा देता है। हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो समाजवादी डांडा ऊंचा रखने का काम करता है

Advertisement

वही सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आज जब देश में नफरत और छल की राजनीति फैलाने की कोशिश हो रही है। तब नेताजी द्वारा दिखाया गया रास्ता और उनकी विचारधारा ही हमें एकता समानता और भाईचारे की ओर ले जा सकती है।

Advertisement 

नेताजी ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया क्योंकि वह स्वयं भी किसान थे और किसानों का दर्द समझते थे। नेताजी के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सड़क से सदन तक किसनो और हर गरीब व्यक्तियों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि हम सभी समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि नेता जी के आदर्शों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और उनके सपनों को न्याय पूर्वक समता मूलक भारत बनाएं ।

इस मौके पर अनिल प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह, राम भरोसे सिंह पटेल, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, सुरेश यादव, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, मन्त्रू पाण्डेय, विजय शंकर जायसवाल, कुमारी मंदाकिनी पाण्डेय, कुमारी निधि, गीता गौर, सरदार पारब्रह्म सिंह, दीनानाथ अग्रवाल शिवनारायण सिंह चौहान मिथिलेश पटेल सत्यम पाण्डेय, अमित सिंह, इमरान, सुशील राय के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें