सोनभद्र। साइबर अपराध रोकथाम व आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
Advertisement
पुलिस ने सीईआइआर पोर्टल की मदद से 101 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी अनुमानित लागत 11 लाख बतायी गयी। रविवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह बरामदगी की गयी है।
Advertisement
बताया कि सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी ट्रेसिंग कर मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताया कि सभी बरामद फोन को उनके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि अपना मोबाइल फोन खोने वाले व्यक्ति उसे पुन: प्राप्त करके खुश दिखे
Advertisement
उन्होंने कहा कि पुलिस तकनीक के माध्यम से जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही आमजन से अपील किया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराकर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि शीघ्र कार्रवाई संभव हो सके।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी उमेश सिंह ने दिखाई मानवता की मिसाल, गरीब परिवार की मदद कर जीता दिल
सोनभद्र। रविवारको थाना पिपरी, चौकी रेणुकूट क्षेत्रान्तर्गत मुर्धवा मोड़ के पास एक महिला अपने पति व बच्चों के साथ अपने मायके से अपने ससुराल जा रही थी। रास्ते में अचानक महिला को चक्कर आने से वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
इस दौरान मुर्धवा चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी उमेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। 112 की गाड़ी के देर से पहुँचने पर स्थिति गंभीर होती देख उमेश सिंह ने *अपने निजी खर्चे से टेंपो बुक कर महिला को अस्पताल भिजवाया* तथा उसके परिवार की हर संभव मदद की।
Advertisement
उन्होंने उस गरीब परिवार को अपना मोबाइल नंबर देते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर वे निःसंकोच उनसे संपर्क करें — पूरा सहयोग किया जाएगा।
Advertisement
इस प्रकार पुलिसकर्मी उमेश सिंह ने अपनी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की, जो पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र ,बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद, लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट, प्रयास फाउंडेशन रहा सहयोगी संस्था
रेणुकूट,सोनभद्र। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में हुतात्मा दिवस के अवसर पर रक्तदान जीवनदान शिविर का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर परिषद में किया गया जिसमे सहयोगी संस्था प्रयास फाउंडेशन और लायंस क्लब ऑफ रेणुकूट रहा हुतात्मा दिवस के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में रक्तदान शिविर लगाया जाता है
यह शिविर सी एच सी दुद्धि के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें डॉक्टर वरुणा निधि , राकेश तिवारी और टीम उपस्थित रहे शिविर का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति सदस्य दिलीप दुबे ने किया 22 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
Advertisement
मेडिकल जांच के बाद 15 लोगों का सफल रक्तदान हो सका जिसमें एक महिला रक्तदात्री संध्या पांडे ने पहली बार रक्तदान किया वहीं पुरुषों में विकास शर्मा संदीप कुमार ने भी पहली बार रक्तदान कर खुशी जाहिर किए शिविर में पहला रक्तदान गौतम अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष लायन गोपाल सिंह ,मनीष मिश्रा,रोहित यादव,
Advertisement
संदीप कुमार,सन्दीप शाह,विजय सिंह,लायन उत्तम जैसवाल,लायन अखिलेश कुमार ज्योति आई केअर,जनार्दन सिंह,अनीश ने रक्तदान महादान किया इस कार्यक्रम गोपाल सिंह प्रांत सह समरसता प्रमुख राजेश सिंह,प्रखंड मंत्री मनीष मिश्रा,प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज सिंह ,बजरंग दल प्रखंड संयोजक संदीप शाह, सहसंयोजक जनार्दन सिंह, बजरंगी,
Advertisement
रोहित यादव राकेश शर्मा ,लायन सुभाष राय, राकेश सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन लायन दिलीप दुबे ने किए |
Advertisement
यह रक्तदान शिविर दुद्धि,म्योरपुर,विंढमगंज क्षेत्र के थैलेसीमिया पीड़ित ,सिकल सेल एनीमिया मरीजों के लिए आयोजन किया गया ये दोनों बीमारी बहुत ही गम्भीर बीमारी है इसमें मरीज के शरीर मे खून नही बनता है |
करमा ब्लॉक में स्थानांतरण आदेश के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं
तेजस्वी संगठन न्यास ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की शिकायत
सोनभद्र। तेजस्वी संगठन न्यास ने करमा विकासखंड के राजकीय बीज गोदाम प्रभारी रामेश्वर सिंह के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं उप कृषि निदेशक से की है।
संगठन के प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण करमा से विकासखंड बभनी (कोरची न्याय पंचायत) में किया जा चुका है, फिर भी वह अब तक अपने पद से रिलीव नहीं हुआ है। आदेश के बावजूद कुर्सी पर बने रहने को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Advertisement
ग्रामीण किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, उक्त कर्मचारी पर बीज वितरण में अनियमितता, किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलना, मनचाहे व्यापारियों को बीज बिक्री, निःशुल्क बीज को भी बिक्री के रूप में दिखाना, जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
AdvertisementAdvertisement
किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों द्वारा कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
Advertisement
तेजस्वी संगठन न्यास के प्रतिनिधियों ने बताया कि मामले की शिकायत IGRS पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय, जिला अधिकारी सोनभद्र, उप कृषि निदेशक एवं कृषि विभाग के प्रमुख सचिव को भी भेजी गई है।
Advertisement
संगठन ने मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर तत्काल प्रभाव से भ्रष्ट कर्मचारी को पदमुक्त कर विभागीय कार्रवाई की जाए।
बारिश हुए किसानों को नुकसान को लेकर रविवार को गांवों के निरीक्षण पर निकले सदर विधायक, बोले: किसानों को सरकार द्वारा पूरी मदद की जाएगी
सदर विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के द्वारा मिलने वाली समस्त सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
सोनभद्र। जिले में बे मौसम हुई बारिश से किसानों की फसले तबाह हो गई है इसे देखते हुए रविवार को सदर विधायक सोनभद्र ने राजस्व कृषि व बीमा कंपनियों के लोगों के साथ आमडीह, चकया, वैनी, दूबेपुर, पवनी सहित कई गांवों का भ्रमण कर बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण किया व किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के द्वारा मिलने वाली समस्त सहायता राशि व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
Advertisement
जनपद में पिछले 5 दिनों लगातार हुई बे मौसम बारिश व आंधी से धान की फसल को काफी क्षति पहुंची है रविवार की सुबह सदर विधायक सोनभद्र भूपेश चौबे सदर तहसील के तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपालों को लेकर नगवा विकासखंड के गांव में पहुंचे उनके साथ कृषि विभाग के अधिकारी व
बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ संबंधित किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना सदर विधायक ने इस मौके पर कृषि विभाग व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति का मुआवजा बनाते समय जरा भी कोताही न
AdvertisementAdvertisement
बरती जाए सरकार के पास ना पैसे की कमी है व्यवस्था की इसलिए मुआवजा यदि कम बनाया गया या किसी भी किसान को मुआवजे के लिए परेशान किया गया तो संबंधित अधिकारी अपने खिलाफ कार्रवाई होने के लिए तैयार रहे उन्होंने कहा कि इस किसी प्रधान देश
Advertisement
में यदि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया तो यह सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी धान की फसल के अलावा कुछ गांव में आलू सरसों मटर व मरचा की फसल को भी क्षति पहुंची है उसका भी मुआवजा बनाया जाए
Advertisement
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, नगवा ब्लॉक के प्रमुख आलोक सिंह, देवी सिंह, महेश पटेल, अवधेश पटेल, सूर्यकुमार कनौजिया, विकास मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
सोनभद्र। जनपद में अत्यधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की क्षति के आंकलन के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी के साथ संयुक्त टीम का गठन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। यह संयुक्त टीम द्वारा अत्यधिक वर्षों में फसलों की हुई क्षति का सर्वे कर नुकसान का मूल्यांकन करेगी।
इस सम्बंध में जानाकरी देते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि जनपद में विगत दिनों से अत्याधिक वर्षा हो रही है, बारिस के मौसम को देखते हुए किसान भाइयों को अवगत कराना है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खडी फसलों में स्थानिक आपदा जैसे- ओलावृष्टि,
जलभराव (फसल धान को छोडकर), भुस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति तथा फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिनों तक खेत में फैलाकर अथवा छोटे बण्डल में बाधकर सुखाई हेतु रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा व बेमौसम वर्षा से फसलों की क्षति स्थानीय रूप से होती है,
जिसमें सीमित क्षेत्र में ही फसलों की क्षति होती है, इन जोखिमों से क्षति की स्थिति में बीमित कृषकों को व्यक्तिगत स्तर पर आपदा की स्थिति तक उत्पन्न लागत में व्यय के अनुरूप प्राथमिकता पर आशिंक क्षति का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा दिया जायेगा।
जनपद के प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की क्षति के आंकलन हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी के साथ संयुक्त समिति का गठन किया गया है।
Advertisement
स्थानिक आपदाओं में फसल की क्षति की स्थिति में बीमित कृषको को आपदा के 72 घण्टे के अन्दर व्यक्तिगत दावा हेतु बीमा कम्पनी के टोल फ्री नं0-14447 पर अपनी शिकायत को रजिस्टर्ड कराना होगा।
जनपद के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषक भाईयों से अनुरोध है कि मौसम के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुये ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम / चक्रवाती वर्षा की सम्भावना उत्पत्र हो सकती है।
टोल फ्री नं0-14447 पर निर्धारित समयान्तर्गत अपनी शिकायत अवश्य दर्ज करा दें। जिससे क्षति होने की स्थिति में आंशिक क्षतिपूर्ति का भूगतान बीमा कम्पनी द्वारा किया जा सकें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अन्य जानकारी व शिकायत के सम्बन्ध में अपर जिला कृषि अधिकारी श्री संदीप कुमार मौर्या मो० नम्बर 8881173660 व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी० शिव कुमार मो० नम्बर 9598313930 पर सम्पर्क कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते
सोनभद्र। जनपद में यातायात माह नवम्बर का शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरुक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे तथा
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि भूपेश चौबे को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह हमारी संवेदनशीलता और अनुशासन का प्रतीक है।
AdvertisementAdvertisement
एक क्षण की लापरवाही किसी परिवार की ज़िंदगी बदल सकती है। अतः हर नागरिक को चाहिए कि सड़क पर स्वयं की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे तभी हमारा जनपद ‘सुरक्षित यातायात’ की मिसाल बनेगा।
Advertisement
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत नागरिकों को जागरुक करते हुए यह अपील की गई कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें। तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
Advertisement
रॉन्ग साइड या ओवरटेकिंग से परहेज़ करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
Advertisement
मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।
Advertisement
यह रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। रैली में विमला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन व बैनर लेकर नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
Advertisement
इस रैली में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ चारू द्विवेदी, परिवहन अधिकारी, प्रभारी यातायात विनोद यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
तेजस्वी संगठन न्यास ने की फसल क्षति सर्वे व मुआवजा की मांग
सोनभद्र। लगातार भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं से सोनभद्र जनपद के किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में लगी धान, टमाटर, मिर्च, अरहर और दलहनी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। किसानों की इसी विकट स्थिति को देखते हुए तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने जिला अधिकारी सोनभद्र को पत्र लिखकर तात्कालिक फसल क्षति सर्वेक्षण एवं मुआवजा वितरण की मांग की है।
पत्र संख्या TSN/AGRI/2025/02 दिनांक 01 नवम्बर 2025 में कहा गया है कि जिले के सभी विकासखंड — करमा, घोरावल, राबर्ट्सगंज, चतरा, रामगढ़, चोपन, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, नगवां और गढ़वा — में किसानों की फसलें 70 से 100 प्रतिशत तक नष्ट हुई हैं।
Advertisement
प्रमुख प्रभावित ग्राम पंचायतों में वेलाही, तिलौली कला, खरुआव, कमेटी, डोमखरी, बमौरी, बकौली, गुरेठ, खुटहनिया, चौरा, करकी, बरसोत, बेलथर, डाला, ओबरा, राबर्ट्सगंज ग्रामीण क्षेत्र आदि शामिल हैं। कई किसानों के घरों में दरारें पड़ी हैं, पशुचारा समाप्त हो गया है और आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है।
AdvertisementAdvertisement
ई. प्रकाश पाण्डेय ने प्रशासन से चार बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है — 1️⃣ राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सर्वे कराया जाए। 2️⃣ प्रभावित किसानों को राहत सहायता व मुआवजा राशि दी जाए। 3️⃣ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावों का त्वरित निस्तारण किया जाए। 4️⃣ बीमा से वंचित किसानों को विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाए।
Advertisement
उन्होंने बताया कि यह पत्र जिला अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र को ईमेल, व्हाट्सऐप, टेलीफोनिक संपर्क तथा IGRS पोर्टल के माध्यम से भी भेजा गया है। ताकि इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए किसानों की सहायता सुनिश्चित की जा सके।
Advertisement
ई. प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि —
“किसानों की फसल ही उनकी जीवनरेखा है। प्राकृतिक आपदा ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया है। सरकार से अपेक्षा है कि प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र राहत दी जाए।”
📍 संस्था: तेजस्वी संगठन न्यास 📍 संस्थापक: ई. प्रकाश पाण्डेय 📍 पता: वेलाही, तिलौली कला, करमा, घोरावल, सोनभद्र (उ.प्र.) 🌐 वेबसाइट: http://www.tejasvisangathan.in 📞 मोबाइल: +91 8127948307
अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना का लाभ दिलवाना मेरी प्राथमिकता- राकेश शरण मिश्र
चंदौली और चकिया में अधिवक्ताओं से मिले राकेश शरण मिश्र
बार काउंसिल चुनाव हेतु अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन
सोनभद्र। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने शनिवार को जनपद न्यायालय चंदौली एवं तहसील चकिया में अधिवक्ताओं से संपर्क किया।
श्री मिश्र ने अधिवक्ताओं से उनके अधिकारों, सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं पर गंभीर चर्चा करते हुए अपने समर्थन में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
Advertisement
राकेश शरण मिश्र ने कहा कि यदि आप सभी का अधिवक्ता साथियों का समर्थन उन्हें प्राप्त होता है तो वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, कल्याण निधि में सुधार, और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे।
Advertisement
इस दौरान राकेश शरण मिश्र ने पूर्व एवं वर्तमान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी भेंट की और उनसे अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
Advertisement
अधिवक्ताओं ने कहा कि राकेश शरण मिश्र ने सदैव अधिवक्ता समाज के हितों की बात की है और पीड़ित अधिवक्ताओं की आवाज को बहुत ही मजबूती से उठाया है
सोनभद्र। अयोध्या के नंदीग्राम भरतकुंड में शनिवार को पांचवें दिन पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है।
Advertisement
इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Advertisement
कार्यक्रम के यज्ञाध्यक्ष भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज चल रहा है। आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक,
Advertisement
हरिओम द्विवेदी, राजेश तिवारी, रेवती तिवारी, रामपूजन मिश्र , योगेश तिवारी, कौशल तिवारी व निर्भय शुक्ला द्वारा पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कराया जा रहा है। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है।
आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Advertisement
भिखारी बाबा ने बताया कि जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक एवं रसड़ा बलिया विधायक उमाशंकर सिंह ने मुहैया कराया है। इनके द्वारा वर्ष 2009 से हर यज्ञ कार्यक्रम में सहयोग किया जाता है। इसी प्रकार कई सहयोगी दान दाता हैं,
Advertisement
जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल होता है। महंत परमात्मा दास जी महाराज, सम्पूर्णानंद जी, बजरंग दल अयोध्या के जिला संयोजक सूर्यकांत पांडेय, मुख्य यजमान चोपड़ा चेनराज, कमला शंकर पांडेय, पवन मिश्र,ओम नरायन पांडेय, अक्षत मिश्र, रमाकांत पांडेय,विनोद जायसवाल, पवन कुमार तिवारी, पवन मिश्र, राघवेंद्र पांडेय, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, खुशहाल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।