थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
सोनभद्र। जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
Advertisement
थाना समाधान दिवस के दौरान पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Advertisement
इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों में मौके पर
Advertisement
पहुंचकर जांच की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। थाना समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसमस्याओं के प्रति उत्तरदायी एवं सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सिटी सीओ रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।
नगर के चतुर्मुखी विकास में सबका सहयोग जरूरी: रूबी प्रसाद
सुचारु यातायात, अतिक्रमण मुक्त सड़कें व स्वच्छता पर नगर पालिका में हुई बैठक
सोनभद्र। नगर में सुचारु यातायात, अतिक्रमण मुक्त सड़कें, नगर की स्वच्छता व सुन्दरता तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर शनिवार को नगर पालिका सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने की। उन्होंने बैठक में आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया।
बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व नगर के प्रबुद्धजनों ने नगर की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। इसमें सफाई व्यवस्था, जल निकासी, अवैध ठेला-खोमचा से अतिक्रमण, ई-रिक्शा से लगने वाले जाम और गर्मी में पेयजल संसाधनों पर विशेष चर्चा हुई।
Advertisement
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल ने बढ़ौली चौक से महिला थाना मोड़ तक रोड के बीच डिवाइडर बनाकर सौन्दर्गीकरण कराने का प्रस्ताव रखा। व्यापार मंडल के कौशल कुमार शर्मा ने सीएनडीएस द्वारा बनाई गई नाली का मुद्दा उठाया, जिस पर अध्यक्ष ने संबंधित विभाग से पत्राचार का आश्वासन दिया।
Advertisement
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जल निकासी एवं पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। गुरुद्वारा कमेटी के देवेन्द्र सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह ने गुरुद्वारा के पास नालियों की सफाई, कवर्ड ढक्कन व गड्डों की मरम्मत का अनुरोध किया, जिस पर अध्यक्ष ने शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
Advertisement
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने रामसरोवर तालाब के आस-पास सफाई एवं सरोवर में नौकायन कर पर्यटन बढ़ाने का सुझाव दिया। अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि सभी प्रस्तावों पर शीघ्र अमल करते हुए नगर के चर्तुमुखी विकास में सबके सहयोग से कार्य किया जाएगा।
Advertisement
बैठक में नगर पालिका सदस्य मनोज कुमार चौबे, मुकेश कुमार, राकेश, विनोद सोनी, चंद्र प्रकाश दुबे, प्रभात सिंह पटेल, दीपिका गुप्ता, उषा जैन सहित अन्य सभासद व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, राजेश जायसवाल, नरेन्द्र कुमार गर्ग, हरीश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अजहर खान आदि मौजूद रहे
जनहित की योजनाओं में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई- DM चर्चित गौड़
सोनभद्र। शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में जनपद के सभी आलाधिकारियों के साथ एक हाईलेवल बैठक की।
Advertisement
इस बैठक में उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विभिन्न योजनाओं, जनशिकायतों और विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के कड़े तेवर देखने को मिले। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को हिदायत दी कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता,
AdvertisementAdvertisement
लापरवाही या लेती-लतीफी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ की प्रगति पर विशेष जोर दिया।
Advertisement
उन्होंने योजना के तहत अब तक प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें,
ताकि लोन और तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण कोई भी पात्र आवेदक इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण और दूरगामी जनकल्याणकारी योजना है, जिससे आम जनता को सीधे तौर पर बिजली बिलों से राहत मिलनी है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही मिलने पर संबंधित पटल और अधिकारी के खिलाफ सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।
Advertisement
इसके साथ ही जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने वाले स्वयं सहायता समूहों (SHG) के गठन की स्थिति को भी परखा। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की महामहत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ के तहत चल रहे पाइपलाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की भौतिक प्रगति की जानकारी ली।
Advertisement
बैठक में ‘फैमिली आईडी’ (एक परिवार, एक पहचान) कार्ड बनाने की गति और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषाहार वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि कागजी आंकड़ों के बजाय धरातल पर काम दिखना चाहिए और शासन द्वारा तय किए गए मासिक एवं वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप सभी विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
Advertisement
इस महत्वपूर्ण और समीक्षात्मक बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार (डीसी मनरेगा) रविंद्र वीर सिंह सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय और विकास कार्यों से जुड़े मुख्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisement
जिलाधिकारी ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को आगाह किया कि वे अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट को निरंतर अपडेट रखें, क्योंकि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग सीधे तौर पर उनकी कार्यकुशलता से जुड़ी है, जिसमें किसी भी प्रकार की गिरावट आने पर सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।
सोनभद्र में भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जारी की सख्त एडवाइजरी, दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की अपील
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में लगातार बढ़ते तापमान और आसमान से बरसती आग के कारण हीटवेव (लू) की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में पारे में और अधिक बढ़ोत्तरी की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है।
Advertisement
पहाड़ी भूभाग और गर्म जलवायु वाले इस जनपद में लू का प्रकोप आमजन के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर न डाले, इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समस्त जनपदवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है।
Advertisement
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से अपील की है कि इस जानलेवा गर्मी के मौसम में सभी नागरिक अत्यधिक सावधानी बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और सबसे जरूरी बात कि दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न 4 बजे तक जब तक कोई बेहद जरूरी या आपातकालीन कार्य न हो, तब तक अपने घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें।
Advertisement
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू का सबसे घातक प्रभाव नवजात बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, खुले में काम करने वाले श्रमिकों और पहले से बीमार व्यक्तियों पर पड़ता है। ऐसे संवेदनशील समय में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।
Advertisement
उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हीटवेव से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग को सभी सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस (ORS) के पैकेट, प्राथमिक उपचार की किट और चौबीसों घंटे चिकित्सकीय सुविधाएं मुस्तैद रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement
इसके साथ ही सभी नगर निकायों को शहरी व ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा विद्युत विभाग को इस भीषण गर्मी में बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया है, ताकि जनता को राहत मिल सके।
Advertisement
प्रशासन द्वारा जारी की गई इस विशेष गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि धूप में बाहर निकलते समय लोग अपने सिर और चेहरे को सूती कपड़े, टोपी अथवा छाते से अच्छी तरह ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने पाए, इसके लिए प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी या ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
Advertisement
इस मौसम में हल्के रंग के, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनना ही स्वास्थ्य के लिहाज से सबसे उत्तम है। जिलाधिकारी ने श्रम विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि खेतों, भवन निर्माण स्थलों एवं अन्य खुले स्थानों पर तपती धूप में मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर छांव और पानी के इंतजाम होने चाहिए और उन्हें समय-समय पर विश्राम अवश्य दिया जाए।
Advertisement
बच्चों और बुजुर्गों को तो इस मौसम में दोपहर के वक्त घर की चारदीवारी के भीतर ही रखना सुरक्षित होगा। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों के हवाले से चेतावनी दी कि यदि किसी भी व्यक्ति को अचानक चक्कर आना, उल्टी होना, तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी महसूस होना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज न करें, बल्कि तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर अनुभवी डॉक्टरों से चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने पूरी गाइडलाइन को दो मुख्य हिस्सों में समझाते हुए बताया कि इस मौसम में क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य नियमों के अनुसार, लोगों को हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, घर और कार्यस्थल पर वेंटिलेशन यानी हवा आने-जाने की पूरी व्यवस्था रखनी चाहिए।
Advertisement
वहीं दूसरी ओर, भूलकर भी कभी खाली पेट तेज धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए, अत्यधिक धूप में लगातार घंटों तक मेहनत का कार्य करने से बचना चाहिए, किसी भी बंद चौपहिया वाहन में बच्चों अथवा पालतू पशुओं को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और इस मौसम में अत्यधिक गर्म, बासी व तैलीय-मसालेदार भोजन के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक बार फिर समस्त सोनभद्र वासियों से पुरजोर अपील की है कि वे प्रकृति के इस बदले मिजाज और हीटवेव को बिल्कुल भी हल्के में न लें, पूरी सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम या एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें, क्योंकि आपकी थोड़ी सी जागरूकता ही आपके परिवार को इस भीषण प्राकृतिक प्रकोप से पूरी तरह सुरक्षित रख सकती है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण: सनबीम विद्यालय में सीबीएसई ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ का सफल समापन
सोनभद्र। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वाधान में स्थानीय सनबीम विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में आयोजित दो दिवसीय “कक्षा प्रबंधन” विषयक क्षमता निर्माण कार्यक्रम शनिवार को बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
Advertisement
प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक चले इस सघन प्रशिक्षण शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए 60 शिक्षकों ने अत्यंत उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी कक्षा संचालन, सकारात्मक शिक्षण, अनुकूल वातावरण निर्माण,
Advertisement
विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षण विधियों एवं व्यावहारिक कौशलों से पूरी तरह परिचित कराना रहा, ताकि पठन-पाठन के स्तर को और अधिक बेहतर व रोचक बनाया जा सके।
Advertisement
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की कार्यक्षमता को निखारने के लिए कई अनूठे प्रयोग किए गए, जिसमें समूह चर्चा, गतिविधि आधारित शिक्षण, लाइव प्रस्तुतीकरण तथा व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से उपयोगी एवं नवीन जानकारियां प्रदान की गईं।
Advertisement
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सनबीम मुगलसराय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा तथा ग्रामीण भारतीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के उपप्रधानाचार्य विनीत कुमार शर्मा ने अपने लंबे अनुभवों और विशेषज्ञता के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया।
AdvertisementAdvertisement
दोनों विषय विशेषज्ञों ने कक्षा प्रबंधन के विभिन्न तकनीकी आयामों, विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं और बदलते दौर में प्रभावी शिक्षण रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
Advertisement
इस सफल आयोजन पर विद्यालय के निदेशक रितेश चौरसिया, मुकेश सिंह तथा संदीप चौरसिया ने संयुक्त रूप से अपना संदेश देते हुए कहा कि शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की असली आधारशिला है। समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की कार्यकुशलता, आत्मविश्वास एवं शिक्षण दक्षता को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं,
Advertisement
जिसका सीधा और प्रत्यक्ष लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके बौद्धिक विकास के रूप में मिलता है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता यादव ने मुख्य अतिथियों व सभी शिक्षक प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दौर में कक्षा प्रबंधन केवल अनुशासन बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,
उन्हें लगातार सीखने के लिए प्रेरित करने तथा एक खुशनुमा अधिगम वातावरण तैयार करने से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है। उन्होंने इस पूरे प्रशिक्षण को शिक्षकों के पेशेवर जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
Advertisement
कार्यक्रम के समापन सत्र के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पूरे सत्र को बेहद ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक और आत्मबल बढ़ाने वाला बताया तथा इस शानदार आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
Advertisement
कार्यशाला के अंत में मुख्य प्रशिक्षकों और प्रधानाचार्या द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को सीबीएसई की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के उत्कृष्ट और निर्बाध संचालन के लिए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सनबीम विद्यालय परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
म्योरपुर पंचायत भवन एव अतिथि गृह का राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण
संतोष दयाल
सोनभद्र। म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे शुक्रवार को नव निर्मित पंचायत भवन एव अतिथि गृह का सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री एव विशिष्ठ अतिथि एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार एव ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने सयुंक्त रूप से फीता काट कर लोकार्पण किया आयेt हुये अतिथियों का ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवास ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेट कर उन्हें सम्मानित किया ।
Advertisement
विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा जनपद मे प्रथम पुरस्कार पाने के लिए ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल को मैं शुभकामना देता हू इनके कार्यकाल मे इस पंचायत भवन का कायाकल्प हुआ
Advertisement
एस सी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए समय समय पर सदन मे आवाज उठाने का काम हम जन प्रतिनिधि करते हैं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मे राज्य मे कुल 57600 ग्राम पंचायत हैं जिसमे म्योरपुर चौथा स्थान पर एव. अपने जनपद मे पहला स्थान पर आया हैं इससे यह सावित हो रहा हैं कि इस सरकार मे महिला शशक्तिकरण कितनी तेजी से हो रहा हैं
Advertisement
पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हैं 2047 तक विकसित भारत हो जायेगा इस हिसाब से गाँव का विकास हो रहा हैं ओ दिन दूर नहीं ज़ब हमारा देश विकसित भारत कहलायेगा।मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोड़ ने कहा आज मैं म्योरपुर पंचायत भवन स्थित अतिथि गृह ग्राम पंचायत सभागार का लोकार्पण करने आया हु इतना सुन्दर पंचायत भवन म्योरपुर कि जनता को आज मिल रही हैं ऐसा लग रहा हैं
Advertisement
जैसे हम सदन मे बैठे हैं जनपद मे पहला गाँव म्योरपुर हैं जहाँ ग्राम पंचायत सचिवालय एव बाहर से आये अतिथिओ के लिए गेस्ट हॉउस बन कर तैयार हैं इसके लिए मैं ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल जी एव सहायक विकास अधिकारी एव खण्ड विकास अधिकारी को शुभकामना देता हूं
उन्होंने कहा भाजपा सरकार मे समाज के अंतिम ब्यक्ति को जोड़ने का काम किया जा रहा हैं इस दौरान गाँव के व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया मौके पर दीपक अग्रहरी वार्ड सदस्य,अभिषेक कुमार श्रीवास्तव जिला मंत्री युवा मोर्चा,शरद गोड़,होरिलाल पासवान,ओम अग्रहरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफ़ान अहमद खांन, भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण अग्रहरी, आदि ग्रामीण मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था मे म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा मय फ़ोर्स मौजूद रहे /
सोनभद्र में मकान सूचीकरण व मकान गणना कार्य का आगाज, जिलाधिकारी आवास से शुरुआत कर घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
सोनभद्र। जनपद में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का भव्य शुभारम्भ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत प्रगणकों द्वारा जिलाधिकारी आवास से की गई, जहां प्रगणकों की टीम ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के आवास पर पहुंचकर मकान सूचीकरण एवं गणना संबंधी समस्त औपचारिकताओं को संपादित किया।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर इस वृहद और महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 16 चार्ज अधिकारियों को नामित किया गया है। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर डेटा एकत्र करने के लिए 3,618 प्रगणकों तथा उनकी मॉनिटरिंग के लिए 608 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, जबकि मकान सूचीकरण (एचएलओ) के विशेष कार्य हेतु कुल 3,655 कर्मियों को इस सर्वे में लगाया गया है।
Advertisement
अभियान की कार्यप्रणाली को स्पष्ट करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के अंतर्गत प्रगणक जनपद के प्रत्येक घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार कुल 34 प्रकार के प्रश्न पूछेंगे, जिनका सही उत्तर संबंधित मकान मालिक अथवा परिवार के मुखिया और सदस्यों को देना होगा।
Advertisement
इन 34 निर्धारित प्रश्नों में मुख्य रूप से मकान का उपयोग, भवन की वर्तमान स्थिति, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, उपलब्ध कमरों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, बिजली कनेक्शन, रसोई ईंधन का प्रकार, परिवार के कुल सदस्यों की संख्या, मोबाइल व इंटरनेट की सुविधा, उपलब्ध वाहन, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सवाल शामिल होंगे।
AdvertisementAdvertisement
यह अभियान शासन की महत्वपूर्ण जनगणना प्रक्रिया का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसके सटीक आंकड़ों से भविष्य में जनहितकारी योजनाओं के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन में बड़ी सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आम जनता की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रगणक केवल शासन द्वारा स्वीकृत और निर्धारित 34 प्रश्न ही पूछेंगे।
आम नागरिकों को केवल उन्हीं 34 प्रश्नों का ही उत्तर देना है, इसके अतिरिक्त उन्हें किसी भी प्रकार की अन्य व्यक्तिगत, वित्तीय या अनावश्यक जानकारी साझा करने की कतई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जनपदवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे इस बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सर्वे कार्य में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
Advertisement
साथ ही सजगता बरतते हुए यह भी सुनिश्चित करें कि सर्वे हेतु उनके घर आने वाले प्रत्येक प्रगणक के पास उसका शासन द्वारा जारी वैध परिचय पत्र (आईडी कार्ड) अवश्य हो। जिलाधिकारी की इस पारदर्शी पहल से जनपद में सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से गणना कार्य को गति मिल गई है।
सोनभद्र में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी की बड़ी पहल, अडानी, जेएसडब्ल्यू और ग्रीनको परियोजनाओं की अड़चनें होंगी दूर
सोनभद्र। जनपद में प्रस्तावित और संचालित बड़ी औद्योगिक एवं ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति को रफ्तार देने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे अडानी, जेएसडब्ल्यू (JSW), अबाडा और ग्रीनको की परियोजनाओं की स्थापना व संचालन में आ रही विभिन्न प्रशासनिक, राजस्व एवं वन भूमि से जुड़ी जटिलताओं पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ओबरा व राबर्ट्सगंज, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ओबरा व राबर्ट्सगंज, जीएम डीआईसी तथा डीएलआरसी सहित संबंधित विभागों के आला अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन पड़ताल की और धरातल पर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में अधिकारियों से एक-एक कर जानकारी ली।
Advertisement
उन्होंने कड़े लहजे में स्पष्ट निर्देश दिए कि औद्योगिक निवेश और विकास से जुड़ी इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक लेटलतीफी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हर समस्या का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
Advertisement
जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे इस भारी-भरकम निवेश से न केवल सोनभद्र में रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी, जिससे पूरे जनपद के विकास को एक नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों के लिए एक सकारात्मक, सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी वातावरण तैयार करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
Advertisement
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरण, वन विभाग की अनापत्ति व स्वीकृतियां, राजस्व अभिलेखों के संशोधन से जुड़े मुद्दे और अन्य तमाम कागजी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अविलंब पूरा कराया जाए, ताकि कंपनियां बिना किसी बाधा के अपना कार्य समय पर आगे बढ़ा सकें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी ताकीद की कि वे केवल इस बैठक तक ही सीमित न रहें, बल्कि सभी संबंधित विभाग नियमित रूप से आपस में समन्वय बैठकें आयोजित कर इन मामलों की सतत मॉनिटरिंग करें और लंबित फाइलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े तकनीकी, प्रशासनिक एवं विकासात्मक पहलुओं पर गहन मंथन करते हुए धरातल पर कार्य शुरू कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
दो वर्ष पूर्व हुए ललिता हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी पति को 10 वर्ष की बामशक्कत कैद और अर्थदंड
सोनभद्र। स्थानीय जनपद के दुद्धी थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीब दो वर्ष पूर्व हुए सनसनीखेज ललिता हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर दोषसिद्ध पाते हुए हत्यारे पति रामप्यारे को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है,
Advertisement
साथ ही दोषी के ऊपर 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार अर्थदंड न देने की स्थिति में दोषी को तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी, जबकि उसके द्वारा पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि को इस मुख्य सजा में समाहित किया जाएगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना एक अप्रैल 2023 की शाम करीब 7 बजे की है,
Advertisement
जब कोरची टोला बियादामर निवासी शिवकुमार के बड़े भाई रामप्यारे ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी ललिता को अनायास ही गाली-गलौज देते हुए डंडे से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण जब परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी ललिता ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के देवर शिवकुमार की तहरीर पर दुद्धी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था,
Advertisement
जिसके बाद पुलिस ने पर्याप्त सबूत जुटाकर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अभियुक्त का पहला अपराध बताते हुए कम से कम सजा की याचना की,
Advertisement
वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने इसे जघन्य अपराध करार देते हुए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयानों और पत्रावली का गहन अवलोकन करने के बाद पति रामप्यारे को अपनी ही पत्नी की हत्या का दोषी पाते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया।
SP ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं, जांबाज आरक्षी को किया सम्मानित
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और कानून व्यवस्था व सुरक्षा उपकरणों का सघन निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट, चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी ने खुद परेड का बारीकी से जायजा लिया और जवानों से दौड़ व टोलीवार ड्रिल कराई।
Advertisement
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के क्रम में यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की गहन चेकिंग की गई। एसपी ने वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट और अन्य जीवन रक्षक संसाधनों की कार्यशीलता को स्वयं परखते हुए वाहन चालकों व पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल, रेडियो केंद्र, साइफर केंद्र, बैरक और पूरे पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई तथा शासकीय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव की स्थिति देखी। उन्होंने पुलिस मेस का औचक निरीक्षण कर वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और पुलिस कर्मियों के शस्त्र तथा बीट बुक का भी अवलोकन किया।
AdvertisementAdvertisement
कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर को हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रखने की ताकीद की। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लाइन में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान एसओजी सोनभद्र में तैनात आरक्षी अजीत यादव को उनकी त्वरित सूझबूझ और तत्परता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि आरक्षी अजीत यादव ने अपनी बहादुरी और सटीक सूचना तंत्र के बल पर शुक्रवार को ही कुल 52.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर नशे के सौदागरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी। उनके इसी सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने उनकी पीठ थपथपाई और प्रशस्ति पत्र देकर पूरी फोर्स का उत्साहवर्धन किया।
साप्ताहिक परेड और निरीक्षण के इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय और प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।