सोनभद्र। जनपद में ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्रि कल्याण सेवा समिति बैनर तले अपनी चार सूत्री मांग को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को देखकर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलन्द किया।
Advertisment
इस दौरान जिला अध्यक्ष मंजू लता मौर्य ने बताया कि 2006 से अब तक 18 वर्षों से हम आशा और (संगिनी फैसिलिटेटर) बहने ने लगातार स्वास्थ्य विभाग सभी कार्यों को ईमानदारीपूर्वक करते आ रहे है।
Advertisement
मातृ दर से शिशु मृत्यु दर में हम बहनों ने कमी लाया पोलियों मुक्त भारत हम बहनों ने किया कोविड-19 जैसे महामारी में हम बहनों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कार्य को ईमानदारीपूर्वक योगदान दिया, फिर भी केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा हम आशा बहनों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।
Advertisement
वही अन्य प्रदेशो की तरह उत्तर प्रदेश की समस्त आशा एवं आशा (संगिनी फैसिलिटेटर) एक निश्चित मानदेय समस्त कार्यों पर प्रोत्साहन राशि, टीए, डीए प्रदान किया जाय। हमारी मांगो में नियमित मानदेय, निश्चित वेतन दिया जाय और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।
Advertisement
आशाओं का दुर्घटना होने पर (बीस लाख रुपये) का मुआयजा दिया जाय। यदि किसी कारणवश आशा कर्मचारी की मृत्यु होती है तो आशा के घर का ही सदस्य के लिए वरियता दिया जाय।
Advertisement
31 अक्टूबर 2025 तक बहनों का सम्पूर्ण मांगे नहीं मानी गयी तो उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदो में कार्य का बहिष्कार करते हुए अपने-अपने ब्लाक एवं सीएसी पीएसी पर कलमबंद हड़ताल करेगी एवं इसी के साथ पुनः 15 नवम्बर हो दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
Advertisement
17 नवम्बर को जन्तर-मन्तर पर अपनी मांगो के लेकर प्रदर्शन करेंगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की होगी।
इस मौके पर जानकी देवी, अर्चना चौबे, माया देवी, रेखा, राधिका, सुशीला, रीना, चिंता, आशा, अनीता, रुपा, सरिता, शांति सहित अन्य लोग मौजूद रहे
सोनभद्र। जनपद में भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा पर शुक्रवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि
Advertisment
15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 01 नवम्बर से दिनांक 15 नवम्बर तक की अवधि के दौरान केन्द्र और प्रत्येक राज्य केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा 5वें जनजातीय गौरव दिवस को स्मरणोत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
Advertisement
जनपद में इसके तहत सभी अदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा आदिवासी क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक विकास के प्रयासों को पुनर्जीवित करने के काम आदि कर्मयोगी अभियान के अन्तर्गत नामित जिला मास्टर ट्रेनर एवं ब्लाक मास्टर ट्रेनर को आदि सहयोगी की बैठक की गयी।
Advertisement
जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सभी आदि कर्मयोगियों को निर्देशित किया गया कि धरती आबा अभियान के अन्तर्गत चयनित जनपद के 176 गांव में उक्त अवधि में भ्रमण करते हुए पंचायत भवन में आदि सेवा केन्द्रों पर विशेष सभाओं का आयोजन किया जाए उन सभाओं में जनजातीय नृत्य भगवान विस्सा मुडा एवं
Advertisement
अन्य जनजातीय महानायको की कहानी वाचन सवातंत्रता संग्राम में उनका योगदान तथा सांस्कृतिक विरासत का परिचय एवं प्रसार के साथ जनजाति विकास के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराये।
Advertisement
इसके साथ ही विविध जनजातीय गाँव के ग्राम कार्य योजना तैयार कराये जाने हेतु रूप-रेखा तैय करे जिससे की जनजातीय गौरव दिवस के उपरान्त उक्त सम्बन्धि ग्रामों की कार्ययोजना तैयार करते हुए सभी जनजातीय गांव को सम्यक्त बनाते हुए जनजाति समुदाय को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए विकसित भारत की 2047 संकल्पना साकार हो सके।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरियां सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
सोनभद्र। जनपद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक बोलेरो व 90 हजार रुपये बरामद किया है। म्योरपुर थाना पुलिस ने दो दिनों में इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Advertisement
बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर धारा बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
Advertisment
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में धाराओं की वृद्धि की गई। शुक्रवार में इस गिरोह के कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य निवासी ग्राम बहुअरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के ₹90, हजार एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया।
Advertisement
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी कृष्णा नन्द मौर्या ने बताया कि वह “लुटेरी दुल्हन गैंग” का सक्रिय सदस्य है। यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें राजस्थान निवासी राजू माली विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क कर उन्हें झूठे विवाह के बहाने अपने जाल में फंसाता था।
Advertisement
गिरोह के सदस्य नकली शादी कर वर पक्ष से मोटी रकम वसूलते थे और अवसर पाकर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। वही गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों माया घसिया, रानी घसिया व रवि रंजन मौर्या के साथ मिलकर राजस्थान निवासी रमेश कुमार माली पुत्र अजुबा राम के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी विवाह कराया था।
Advertisement
बीते 29 अक्टूबर को माया घसिया की बेटी रानी के साथ पीड़ित की नकली शादी वाहन बोलेरो में कराई गई। इसके बाद पीड़ित को छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर राबर्ट्सगंज लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे हिन्दुआरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर किसी बहाने ₹10 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल लेकर वहां से फरार हो गए।
Advertisement
पुलिस को आरोपी ने बताया कि लूट की रकम में से ₹5 हजार उसने स्वयं रखे तथा शेष ₹5 हजार और आभूषण माया घसिया व रानी घसिया को दे दिए। उसने स्वीकार किया कि पूर्व में भी यह गिरोह राजस्थान के अन्य व्यक्तियों के साथ इसी प्रकार फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी और लूट की घटनाओ को अंजाम दे चुका है।
Advertisement
इस कार्य के लिए आरोपी को कुल ₹95 हजार मिले थे। गिरफ्तारी के समय वह छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने का प्रयास कर रहा था कि पुलिस टीम द्वारा उसे धर दबोचा गया।
इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, मनोज कत्रौजा, रामजीत बिन्द अन्य लोग शामिल रहे।
11 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला
सोनभद्र। करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व बहन के साथ स्कूल जाते समय रास्ते में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी मंजेश को 3 वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 11 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है।
Advertisement
अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पन्नूगंज थाने में 31 जनवरी 2020 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 27 जनवरी 2020 को सुबह 9:30 बजे वह अपनी बहन के साथ स्कूल जा रही थी तभी रास्ते मे मंजेश पुत्र पारस निवासी रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह मारने पीटने लगा।
Advertisement
आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मंजेश (25) वर्ष को 3 वर्ष की कैद एवं 11 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
सोनभद्र। राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया तथा सभी को राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
Advertisement
राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्”, जिसे वर्ष 1875 में महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचा गया था, मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक है। यह गीत युगों-युगों तक हम सभी को देशहित में कार्य करने तथा एकता और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
Advertisement
“वन्दे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में प्रवाहित होने वाली वह भावना है, जो देशभक्ति, त्याग और समर्पण की ज्वाला को प्रज्ज्वलित करती है। यह स्वर सदियों से भारतवासियों के मन में एकता, उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संचार करता आया है।
Advertisment
आज जब हम राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150वें वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, यह केवल इतिहास को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उस स्वदेशी संकल्प और राष्ट्रीय एकता की भावना को पुनः सशक्त करने का क्षण भी है, जिसने भारत को आत्मगौरव और स्वतंत्रता के मार्ग पर अग्रसर किया।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर भी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा पुलिस बल के साथ राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, एकता एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
वहीं थानों व कार्यालयों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावशाली और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े तथा उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित किया जाए।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पुलिस व जनता के मध्य विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।
सोनभद्र में गैंग के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कई फरार
पति और मां के पास मिले जेवर-नकद, दो भाग निकले, राजस्थान से है कनेक्शन
आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर गिरोह का हुआ खुलासा
गिरोह के सरगना सहित दो लोग अभी फरार, उनकी तलाशी के लिए टीमें लगी
जिले में गैंग के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कई फरार पति और मां के पास मिले जेवर-नकद, दो भाग निकले, राजस्थान से है कनेक्शन आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर गिरोह का हुआ खुलासा गिरोह के सरगना सहित दो लोग अभी फरार, उनकी तलाशी के लिए टीमें लगी
सोनभद्र। जिले में एक और लुटेरी दुल्हन गैंग सामने आया है। आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर गिरोह का खुलासा करते हुए म्योरपुर पुलिस ने ठगी में मुख्य भूमिका निभाने वाली मां-बेटी और दामाद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें ठगी के लिए झांसे में लेने वाले इस गिरोह के सरगना सहित दो लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाशी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
Advertisement
राजस्थान के जालौर जिला निवासी रमेश कुमार ने आईजीआरएस के जरिए ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शादी के बहाने उनसे धोखाधड़ी की गई और डेढ़ लाख नकदी और जेवर लूट लिए गए। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Advertisment
छानबीन में प्राथमिक तौर पर पांच नाम सामने आए। इसमें दुल्हन की भूमिका निभाने वाली विंढमगंज थाना क्षेत्र मुड़िसेमर निवासी रानी कुमारी, उसका पति रवि रंजन मौर्या, रानी की मां म्योरपुर के सुपाचुआ निवासी माया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए जेवर और 9500 रुपये नकद बरामद किए गए।
AdvertisementAdvertisement
एसओ कमलनयन दुबे ने मुताबिक, आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, नकदी और विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा बरामद किया गया है। चिह्नित किए गए कृष्ण कुमार, राजू माली के साथ इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पुराने मामलों के बारे में जांच की जा रही है।
Advertisement
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का सदस्य रॉबर्ट्सगंज के बहुअरा भैरवा गोबर निवासी कृष्णा मौर्या और उसका साथी राजू माली विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें शादी का झांसा देता था।
Advertisement
वर पक्ष से मोटी रकम लेकर नकली विवाह कराया जाता था। शादी के बाद दुल्हन मौका देखकर जेवर, नकदी और सामान लेकर फरार हो जाती थी।
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने 29 अक्तूबर को भी इसी तरीके से एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। वारदात के बाद वे लूटे गए जेवर बेचने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि गैंग में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर सीटी सीओ रणधीर मिश्रा ने लुटेरी दुल्हन के गैंग में शामिल सदर कोतवाली क्षेत्र के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी है।
सोनभद्र। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का 556 वां प्रकाश उत्सव बुधवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत दे सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजिया, कौन भले कौन मंदे के नारे लगते रहे।
Advertisement
राबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रात:काल से लेकर दिनभर चहल-पहल और भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां से नौ दिनों तक प्रभात-फेरी निकलती रही। इस अवसर पर शबत-कीर्तन का गायन किया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद भाई- सुरजनत सिंह व दया सिंह द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम के समाप्ति पर लंगर का आयेाजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा नगर में
इस दौरान गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां से नौ दिनों तक प्रभात-फेरी निकलती रही। इस अवसर पर शबत-कीर्तन का गायन किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति पर लंगर का आयेाजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
इसके बाद जालंधर से आए रागी जाता भाई सतनाम सिंह व उनके साथियों द्वारा शबद कीर्तन कथा का गायन किया गया तत्पश्चात सरदार जसवीर सिंह ने गुरु नानक देव के बारे में बताया। गुरु साहब का जन्म सन 1469 में तलवंडी नामक स्थान में हुआ था बाद में इनका नाम ननकाना साहब हो गया। यह स्थान वर्तमान में पाकिस्तान में है, इस समय समाज में नैतिकता गिर चुकी थी अंध विश्वास व छुआछूत पूर्ण व्यवस्था उच्च नीच समाज में भरा हुआ था।
Advertisement
विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत पर आक्रमण करके गुलाम बना लिया और भारत की स्वतंत्रता समाप्त हो गई। हम सदियों तक पराधीन रहे व इसके कारण हमारी सोच मानसिकता स्थायी रूप से गुलाम हो गई। हमारा आत्म विश्लेषण व स्वाभिमान जैसे गुण कहीं खो गया इसको दूर करने के लिए गुरु साहिब ने पंगत व संगत की प्रथा चलाई जिससे छुआ छूत दूर हो च बराबरी का बोध हो।
AdvertisementAdvertisement
गुरु देव ने समाज में नारी को सम्मान देने की बात की अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज में भलाई का आकार करने के लिए खर्च करने को कहा।
श्री गुरु नानक देव ने अपनी बात उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग 14 वर्षों तक पैदल ही एशिया महाद्वीप की यात्राएं भी की गुरु देव ने अपने कार्यों को ईमानदारी से करने के लिए कहा। किसी का हक न करने की बात करी दुनिया में सभी जीव बराबर हैं, उनका रचयिता एक है अतः कोई बुरा या भला कैसे हो सकता है। अयल अल्लाह नूर उपाया कुदरत दे सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजियां कौन भले कौन मंदे।
Advertisement
कार्यक्रम की समाप्ति हुई व प्रसाद वितरण हुआ और हजारों लोगों ने लंगर में भोजन ग्रहण किया। शाम को गुरु ग्रंथ साहब की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा पॉइंट व अन्य खेल का प्रदर्शन किया।
Advertisement
मिर्जापुर से गतका पार्टी द्वारा अपने विभित्र प्रकार के खेल कर्तव्य दिखाए गए, मुगलसराय, चंदौली, चकिया, अहरौरा, राजगढ़, चोपन, ओबरा से भी संगत भाई तथा महिलाएं बच्चे पुरुष डोल के साथ भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। शोभा यात्रा रात्रि 8:00 बजे गुरुद्वारा साहब आकर समाप्त हुई, रास्ते में स्थान स्थान पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने चाय पानी नाश्ता व प्रसाद का लुफ्त उठाया।
Advertisement
गुरुद्वारा साहब के वासी पर आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, परम ब्रह्म सिंह, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, बलकार, अमन, रणजीत सिंह, रवि, सोनू, संतोष सिंह, तजविंदर पाल सिंह, काके सरदार, जसपाल सिंह, रजनीश, गुरविंदर सिंह आदि लोग सहयोग दिया।
गुरु ग्रंथ साहब की निकाली गई शोभा यात्रा का अखाड़ा समिति ने किया स्वागत
सोनभद्र। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का 556 वां प्रकाश पर्व पर सोमवार को गुरु ग्रंथ साहब की निकाली गई शोभा यात्रा का श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के कार्यालय के बाहर समिति के संरक्षक एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए शोभा यात्रा शामिल लोगों को जलपान कराया गया।
Advertisement
इस अवसर पर पंच प्यारो का अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामदरबार अखाड़ा समिति के संरक्षक शिवशंकर, अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सत्यपाल जैन, आर एस एस के जिला प्रचारक राहुल, नगर विस्तारक हरेंद्र, शीतला सिंह, विमल अग्रवाल, पवन जैन, आनन्द मिश्र,
Advertisement
शीतला सिंह, संगम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, दीपक कुमार केसरवानी, श्याम उमर, कौशल शर्मा, उत्सव मिश्र, विनोद गुप्ता, अर्पित गुप्ता, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
देव दीपावली पर मायुमं ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, राम सरोवर तालाब पर हजारों दीपक जलाए गए
सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला युवा मंच सोन महिला शाखा एवम राणी सती दादी भक्त मंडल द्वारा बुधवार को सायं 5:00 बजे से नगर में स्थित राम सरोवर जलाशय पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने बताया मारवाड़ी युवा मंच निरंतर अच्छे अच्छे कार्यों को करता रहा है और इस वर्ष देव दीपावली के तहत नगर स्थित रामसरोवर पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Advertisement
मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र के सचिव शुभम् अग्रवाल ने भी बताया युवा मंच हमेशा से नगर स्थित राम जलाशय पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और सभी से अनुरोध किया कि वह भी अच्छे अच्छे कार्यों को करते रहें और अपने समाज का नाम आगे बढ़ाते रहें।
Advertisement
प्रमुख मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्षा ऋतु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सदस्य सीमा केडिया, अनिता थर्ड, अंकिता केजरीवाल,खुशबू खेतान, पूनम खेतान, पूनम केडिया, सीमा अग्रवाल,युवा मंच से राकेश जालान, सचिन अग्रवाल, रवि केजरीवाल, पंकज कानोडिया, सुयश कानोडिय, रवीन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।