शादी समारोह के दौरान होटल अरिहंत से लाखों रुपये का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलि
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित होटल अरिहंत में शनिवार की रात को एक शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये का सामान चोरी हो होने का मामला सामने आने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। आरोप है कि जयमाल के समय अज्ञात व्यक्ति ने एक बैग से नकदी और गहने चुरा लिए और मौका देख होटल से रफूचककर हो गया।
Advertisement
मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात रात 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि संतोष तिवारी की पत्नी हीरामणि तिवारी के पास दो बैग थे, जिनमें से एक बड़ा भूरे रंग का और दूसरा हरे रंग का था। इन बैगों में लगभग 3.50 लाख रुपये का सामान रखा था, जो गायब हो गया।
Advertisement
वही लखनऊ के जनकपुरम थाना क्षेत्र निवासी संतोष तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी ने बताया कि उन्होंने दो व्यक्तियों को संदिग्ध रुप से कई बार सीढ़ी से ऊपर नीचे और कमरे के पास घूमते देखा था और वीडियो में भी देखा जा सकता है कि संदिग्ध बार-बार आ जा रहे थे।
जिससे शक की सुई उन्ही के इर्द गिर्द घूम रही है। घटना की बाबत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी ने जानकारी दी कि उन्हें इस संबंध में तहरीर मिल गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हालांकि, अज्ञात चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में समस्या आ रही है क्योंकि होटल के कई कैमरे खराब हैं। पुलिस अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है जो शादी समारोह में शामिल थे।
सोनभद्र। शिवि सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रख्यात शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय की जयंती उनके निज आवास निराला नगर में हर्ष उल्लास के साथ शुक्रवार की देर शाम को मनाया गया।
Advertisement
वहीं ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान एवं संगोष्ठी समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात लोक साहित्यकार, लोकवार्ता शोध पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ अर्जुन दास केसरी ने कहा कि एस०एस० राय का बहुआयामी व्यक्तित्व के शिक्षक, खिलाड़ी,कलाकार, पर्यटक, शिक्षक नेता, सनातन धर्म के पोषक,विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंदोलनो से जुड़े हुए थे।
Advertisement
अपने जीवन का आरंभ एक शिक्षक के रूप मे किया था। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघसंचालन शिव शंकर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व विज्ञान प्रवक्ता भइया लाल सिंह, साहित्यकार पारसराम मिश्रा एस०एस० राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
Advertisement
अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छा, पौधा भेंट कर राय परिवार के सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने किया।
Advertisement
संगोष्ठी में अविनाश शरण, आशुतोष शरण, सुधीर शरण, ज्ञानेंद्र शरण, जया राय, डॉ आनंद शरण राय, डॉ गोविंद सिंह, एडवोकेट जेपी सिंह, विनोद चौबे, राजेश बंसल, शिव सांवरिया, अब्दुल हई, मुन्ना भाई, फारूक अहमद, डॉ एस एन सिंह, आनंद बहादुर सिंह, हर्षवर्धन, उपस्थित रहे।
गरीबों के मसीहा नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई गई जयंती
यूथ ब्रिगेड के नौजवानों ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान
सोनभद्र। समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, हर गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के मसीहा श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती गुरुवार को जनपद में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि नेताजी वास्तव में गरीबों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और आदिवासी समाज के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक हर वर्ग की लड़ाई लड़ी और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।
Advertisement
जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए नेताजी ने जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग को अधिकारों के प्रति जागरुक किया। रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह व्यवस्था लागू कराई कि देश के शहीद सैनिकों के शव सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाए जाएँ-जो आज भी उनकी संवेदनशीलता और देशभक्ति का प्रमाण है।
Advertisement
नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज को एकजुट कर रहे हैं और सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।
Advertisement
जयंती के अवसर पर समाजवादी यूथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया और मरीजों की सेवा के लिए रक्तदान कर नेताजी के विचारों को सार्थक किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए सुपर नोडल व विकाखण्डवार नोडल नियुक्त
सोनभद्र। जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य गतिमान है।
प्रश्नगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही की गति जनपद की धीमी है। जनपद की प्रगति बढ़ाये जाने हेतु विधानसभावार सुपर नोडल तथा विकासखण्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि विधानसभा 400-घोरावल क्षेत्र के लिए सुपर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (निमामि गंगे) मो0 नं0-9794952862 हैं, जिसमें विकास खण्ड घोरावल हेतु नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० व करमा हेतु डी०सी० एन०आर०एल०एम० नामित हैं।
Advertisement
विधानसभा 401-राबर्ट्सगंज क्षेत्र के लिए सुपर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि०/रा) मो० नं०-9454417640, व 8840402234 हैं, जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में विकास खण्ड राबर्ट्सगंज डीसी मनरेगा, चतरा में उप निदेशक कृषि प्रसार, नगवां में सहायक निबन्धक सहकारिता है।
Advertisement
विधानसभा 402-ओबरा क्षेत्र के चोपन में जिला विकास अधिकारी, कोन में जिला पंचायत राज अधिकारी तथा म्योरपुर में उप श्रमायुक्त पिपरी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
Advertisement
इसी प्रकार से विधानसभा 403-दुद्धी क्षेत्र के लिए सुपर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मो० नं0-8279530333 हैं, जिसमें विकास खण्ड दुद्धी हेतु जिला पूर्ति अधिकारी व बभनी हेतु जिला समाज कल्याण विभाग को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि सुपर नोडल अधिकारी विधानसभावार तथा नोडल अधिकारी विकासखण्डवार गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन हेतु नियुक्त किये गये की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के सहयोग से मतदान स्थलवार नियुक्त बीएलओ एवं उनके सहायता के लिए तैनात किये गये लेखपाल,
Advertisement
रजिस्ट्रार कानूनगो, संग्रह अमीन, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के अध्यापक, सफाई कर्मचारी एवं पूर्ति निरीक्षक एवं अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिक आदि के सहयोग से 27 नवम्बर तक समस्त गणना प्रपत्रों को एकत्रित कराकर उनका डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करायेंगे।
Advertisement
इस कार्य को महाअभियान के रूप में पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कार्य पूर्ण होने तक सभी सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों की किसी भी प्रकार अवकाश देय नही होगा।
Advertisement
यदि किसी विभाग द्वारा या अधिकारी व कर्मचारी द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग नहीं किया जा रहा है, तो उसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल प्रस्तुत की जाये तथा प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन सायं 06.00 बजे तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगें।
खनन पट्टे के अनुबंध में मधुसूदन और दिलीप के नाम, एक करोड़ के किराए पर मिली थी भूमि
बाद में पट्टाधारकों ने अपनी सुविधानुसार कई अन्य साझेदार बना लिए थे।
सोनभद्र। श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान के संचालकों ने मजदूरों की जान को ही जोखिम में नहीं डाला, बल्कि खान विभाग से हुए पट्टा अनुबंधों का भी उल्लंघन किया है। वर्ष 2016 में हुए अनुबंध में स्पष्ट उल्लेख है कि खदान में खनन से जुड़ा कोई भी काम माइंस मैनेजर और ब्लॉस्टर की मौजूदगी में ही होगा। इसके अलावा मजदूरों को हेलमेट, जूता, चश्मा, मास्क, सेफ्टी बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी थी।
Advertisement
अनुबंध पत्र में पट्टाधारक के रूप में मधुसूदन सिंह और दिलीप केशरी के नाम दर्ज हैं। अनुबंध पत्र में खान अधिकारी आरपी सिंह व खनन लिपिक राजेश राय सहित तीन अन्य के हस्ताक्षर हैं। हालांकि बाद में पट्टाधारकों ने अपनी सुविधानुसार कई अन्य साझेदार बना लिए थे। इसमें राजनीतिक दलों से जुड़े कई चर्चित नाम शामिल हैं
अनुबंध पत्र के मुताबिक पट्टाधारकों ने कुल 8.79 एकड़ भूमि पर खनन का अनुबंध किया था। इसके बदले उन्हें हर साल 1.20 लाख रुपये प्रति एकड़ किराया और दस साल के लिए 1.05 करोड़ रुपये अदा करने थे। यह भी शर्त थी कि खनन के दौरान माइंस मैनेजर और ब्लॉस्टर की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी।
Advertisement
वहां काम करने वाले मजदूरों को सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की शर्त थी। बता दें कि हादसे के बाद दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने खदान मालिक का नाम अज्ञात दर्शाया है, जबकि अनुबंध पत्र में दो नाम स्पष्ट रूप से दर्ज हैं।
Advertisement
मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस से दूर सोनभद्र। खदान में हुए हादसे को सात दिन बीत चुके हैं। मुकदमा दर्ज हुए भी छह दिन हो गए। इसके बावजूद अब तक खदान मालिक समेत मुख्य आरोपियाें की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे तरह-तरह की चर्चाएं होने के साथ पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं, मगर अब तक वह फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की ओर से की जा रही देरी का लाभ लेने के लिए आरोपी हाथ पैर मार रहे हैं।
अभिषेक वर्मा, एसपी सोनभद्र ने बताया है कि एसआईटी हादसे से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अभी माइंस मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि ठेकेदार और खदान मालिक सभी नियम विरुद्ध कार्य में संलिप्त थे। ठेकेदार और खदान मालिक को भी बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
फर्जी फर्मों के जरिये करोड़ों का लेन-देन, हवाला कारोबार से जुड़े हैं नशीले कफ सिरप की तस्करी के तार
सोनभद्र। नशीले कफ सिरप की तस्करी के रैकेट के तार हवाला कारोबार से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। एसआईटी को जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। कई ऐसी फर्में पाई गई हैं, जिनके पते पर सिर्फ बोर्ड टंगा था। फर्जी फर्मों के जरिये करोड़ों का लेन-देन पता चलने के बाद टीम आरोपियों पर शिकंजा कसने में जुट गई है। माना जा रहा है कि जल्द से बड़ा खुलासा होगा।
AdvertisementAdvertisement
सोनभद्र पुलिस ने जिले के साथ गाजियाबाद और झारखंड की राजधानी रांची में नशीले कफ सिरप की खेप पकड़ते हुए तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। बांग्लादेश से लेकर सऊदी अरब तक इस नेटवर्क के तार जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद पूरे रैकेट को खंगालने के लिए एसपी अभिषेक वर्मा ने 10 सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की थी। इस टीम की निगरानी एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार कर रहे हैं।
Advertisement
बताते हैं कि पिछले दिनों वाराणसी में कफ सिपन तस्करों के सरगना शुभम जायसवाल से जुड़े नेटवर्क और उसकी फर्म की तलाशी में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इनपुट के आधार पर एसआईटी ने भी जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि वाराणसी ही नहीं प्रयागराज सहित यूपी के कई जिलों में स्थित दुकानों पर महज फार्म का बोर्ड लगाकर कफ सिरप की फर्जी आपूर्ति दिखाई जा रही है और तस्करी से होने वाली कमाई को हवाला कारोबार के जरिये विदेश भेजा जा रहा है।
देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेश में भेजी जाने वाली रकम की टेरर फंडिंग की भी आशंका है। इसको देखते हुए एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। वहीं, अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके आधार पर गिरोह से जुड़े लोगों को चिह्नित करने और उनके नेटवर्क के खुलासे की कवायद की जा रही है।
AdvertisementAdvertisement
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया है कि एसआईटी कफ सिरप तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। जांच कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। शटर लगी दुकानों पर महज बोर्ड टांगकर फर्जी आपूर्ति दिखाने के कई मामले सामने आए हैं। तस्करों के हवाला कारोबार से भी जुड़ाव के संकेत मिले हैं। इस मामले में टीम जल्द बड़ा खुलासा करेगी।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेशानुसार, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के शानदार प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के द्वारा “मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण” (SIR) के कार्य को सुचारू रूप से संचालन एवं सहायता हेतु शशि प्रकाश मिश्रा (सूरज मिश्रा) को ओबरा विधानसभा(402) का “विधानसभा PDA प्रहरी” नामित किया गया है। इस दौरान सूरज मिश्रा ने कहा है कि में शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए, (SIR) के कार्य को पूरी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा।
करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व घर में घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने का था आरोप
अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में रहा असफल
सोनभद्र। करीब साढ़े 7 वर्ष पूर्व घर में घुसकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए साक्ष्य के अभाव में आरोपी नीरज गिरी को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 28 जून 2018 को पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 24 जून 2018 को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मौसी की लड़की की शादी में गया था। घर पर उसकी दो नाबालिग बेटियां उम्र क्रमशः 16 वर्ष व 13 वर्ष थीं।
Advertisement
24 जून 2018 को नीरज गिरी पुत्र संतधारी गिरी निवासी परसिया, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। 26 जून 2018 को जब घर पहुंचा तो घर के अंदर से नीरज गिरी निकल कर भाग गया। जब घर के अंदर पत्नी के साथ गया तो बेटी ने बताया कि नीरज गिरी उसके साथ बुरा काम कर रहा था। इसलिए वह डरकर भाग गया।
Advertisement
उसने उसके मुंह में दुपट्टा रखकर मुंह बंद कर दिया था। बेटी ने यह भी बताया कि 24 जून 2018 को भी नीरज गिरी उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। 27 जून 2018 को इसी बात से दुखी होकर बेटी ने घर में रखे अनाज की जहरीली दवा खा ली। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। लोक लाज के डर से व इलाज में व्यस्तता के कारण अब सूचना दे रहा हूं।
AdvertisementAdvertisement
पुलिस ने 28 जून 2018 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने आरोपी नीरज गिरी के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म करने, आत्महत्या के लिए उकसाने व पॉक्सो एक्ट में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 12 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर आरोपी नीरज गिरी (30) वर्ष को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता धर्मेंद्र दुबे ने बहस की।
दिल्ली: दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन के द्वारा ‘शारदीय काव्य-गोष्ठी’ का आयोजन सेवा भारती भवन, नई दिल्ली में बड़ी गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस काव्य संध्या में दिल्ली और एनसीआर के अनेक साहित्यकार सम्मिलित हुए।
काव्य-गोष्ठी की अध्यक्षता सम्मेलन की उपाध्यक्ष डॉ० बीना गौतम ने की। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि मुझे आज बड़ी खुशी हो रही है इस काव्य गोष्ठी में जाने-माने साहित्यकार और कवि उपस्थित हुए हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूँ।मुख्य अतिथि विनय कुमार ने कहा कि सम्मेलन द्वारा इस तरह के आयोजन साहित्य की श्रीवृद्धि करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
काव्य गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि श्री सुधाकर पाठक ने बताया कि जितनी कविताएँ कवि बोलता है उतनी ही वह यदि अपने मन और व्यवहार में धारण करे तो वास्तव में कविता रचना से अपने साथ-साथ समाज भी पूरा बदल सकता है।
सम्मेलन के महामंत्री प्रो० हरीश अरोड़ा ने सम्मेलन द्वारा निरंतर आयोजन कराने की वचनबद्धता को पुनः दोहराते हुए कहा कि सम्मेलन हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति समर्पित संस्था है और ये निरंतर अपने उद्देश्य की पूर्ति में लगी हुई है।
सम्मेलन के उपाध्यक्ष प्रो० रवि शर्मा ‘मधुप’ ने एक कविता के द्वारा आगंतुक सभी साहित्यकारों को एवं स्थान प्रदाताओं को धन्यवाद दिया। इस काव्य गोष्ठी का संचालन सम्मेलन के संगठन मंत्री एवं प्रसिद्ध छंदशास्त्री कवि आचार्य अनमोल ने बड़ी कुशलता और संयम के साथ किया। उपस्थित सभी कवियों और साहित्यकारों ने उनके संचालन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी में अनेक जाने माने कवि उपस्थित हुए। उनमें प्रमुख रूप से कवयित्री रंजना अग्रवाल, डॉ० नीलम वर्मा, कवि शशिकांत, ब्रह्म भारद्वाज हसमत, नवाब केसर, ब्रह्मानंद तिवारी, सुरेंद्र मिश्र अंकुर, गोल्डी गीतकार, सत्य प्रकाश,
साक्षात भसीन, यश पालीवाल, डॉ० अंजु अग्रवाल उत्साही, दास प्रेम, विनीत आहूजा, दीन भारती, डॉ० संतोष संप्रीति, डॉ० शिखा रानी, मो० इसहाक खान, मनोज निर्झर आदि ने अपने मधुर कंठ से कविताएँ सुनाईं। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था रखी गई
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, द्वारा परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई एवं परेड का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु समस्त RTC आरक्षियों एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
Advertisement
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों से निरीक्षण हेतु आयी वाहनों, परिवहन शाखा, कैन्टीन, ड्रोन कैमरा, स्टोर रूम, आरटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कंप्यूटर कक्ष एवं आरटीसी स्कूल का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। सभी इकाइयों को साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अत्याधुनिक संचार एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस नई पीआरवी गाड़ियां
इसी अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा डायल-112 की 16 नई स्कार्पियो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन चुर्क से रवाना किया गया। ये सभी वाहन अत्याधुनिक संचार उपकरणों, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, फर्स्ट-रेस्पॉन्स किट तथा आवश्यक सुरक्षा संसाधनों से सुसज्जित हैं।
Advertisement
वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों एवं महत्वपूर्ण भ्रमणशील बीट्स पर सुपुर्द किया गया है, जिससे इमरजेंसी रिस्पॉन्स समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इन गाड़ियों के संचालन से न केवल पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों को दुर्घटना, विवाद, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण तथा अन्य आपात स्थितियों में तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इसके साथ ही इन 16 स्कार्पियो वाहनों के जुड़ने से डायल–112 प्रणाली की कवरेज और गतिशीलता में भी महत्वपूर्ण विस्तार होगा, जिससे पुलिस गश्त, रूट डोमिनेशन, तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और अधिक प्रभावी रूप से की जा सकेगी।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि– आधुनिक संसाधनों से लैस इन वाहनों का समुचित उपयोग कर जनपद में कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनसेवा की गुणवत्ता को नए स्तर पर ले जाया जाएगा।