नाबालिग बेटे की हत्या के मामले में दोषी लल्लू केवट को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व नाबालिग बेटे राकेश की कुल्हाड़ी से काटकर हुई नृशंस हत्या का  मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से काटकर नाबालिग बेटे राकेश की नृशंस हत्या करने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी लल्लू केवट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 20 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक अनिता पत्नी लल्लू केवट निवासी नौटोलिया कोटा, थाना चोपन , जिला सोनभद्र ने 8 अप्रैल 2020 को थानाध्यक्ष चोपन को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका पति शराब पीने का आदी है। घर में जो भी अनाज रखती है उसे बेचकर शराब पी जाता है।

Advertisement

वह और उसका 15 वर्षीय बेटा राकेश इसका विरोध करते हैं, जिसकी वजह से पति रंजिश रखता था। 8 अप्रैल 2020 को सुबह 6 बजे बेटा राकेश व  बेटी निशा महुआ बीनकर घर आए और सो गए। वह भी बाहर निकली थी तभी सुबह 8 बजे उसकी बेटी निशा चिल्लाते हुए आयी और बताई कि राकेश की कुल्हाड़ी से पिताजी ने गर्दन काट दिया है।

Advertisement

जब वह घर आई तब तक आसपास के कई लोग आ गए। इतने में उसका पति जंगल की ओर भाग गया।आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।

Advertisement

विवेचना के दौरान  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी लल्लू केवट को आजीवन कारावास  की सजा सुनाई।

कोर्ट ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दोषी विनोद कुमार जायसवाल को हुई 20 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • 65 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी 
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 8 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 8 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने व उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी विनोद कुमार जायसवाल को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 65 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र  निवासी पीड़िता के पिता ने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 28 जनवरी 2017 को 9 बजे विनोद कुमार जायसवाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद जायसवाल निवासी डोमरिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जिला सोनभद्र उसकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया।बेटी की काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने विनोद कुमार जायसवाल के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी विनोद कुमार जायसवाल (35) वर्ष को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 65 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पतंजलि योग परिवार द्वारा नियमित योग साधकों का किया गया सम्मान

HIGHLIGHTS

  • पतंजलि योग परिवार द्वारा नियमित योग साधकों का किया गया सम्मान

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार, रॉबर्ट्सगंज इकाई सोनभद्र के प्रमुख संरक्षक रमेश राम पाठक के निर्देशन व भारत स्वाभिमान नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी की उपस्थिति में शुक्रवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र के नियमित योग साधकों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

संरक्षक रमेश राम पाठक ने कहा कि प्रत्येक नियमित योग कक्षाओं में समय-समय पर योग साधकों का सम्मान करना, संगठन को मजबूती प्रदान करता है। यह कार्यक्रम बीच-बीच में निरंतर चलते रहना चाहिए।जिसकी शुरुआत नियमित योग कक्षा सोनभद्र बार सभागार से शुरू की गई है।

Advertisement

जल्द ही नगर में सभी कक्षाओं के प्रमुख योग गुरुओं के साथ साथ उपस्थित सभी योग साधकों का सम्मान कार्यक्रम चलता रहेगा।

Advertisement

इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय ,तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह,

Advertisement 

वरिष्ठ अधिवक्ता/योग साधक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह , नागेंद्र नाथ चौबे,राजू प्रसाद सोनी, पुरुषोत्तम प्रजापति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आकांक्षी जिला सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल- आलोक चतुर्वेदी

HIGHLIGHTS

  • “आकांक्षी जिला सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल”
  • डीएम के निर्देश के बावजूद भगवान भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवाएं

सोनभद्र। आकांक्षी जिला जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल रहते हुए बेपटरी है। जहां स्वास्थ्य विभाग मुखिया के अभाव में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहारे  संचालित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायत नौडीहा के राजस्व गांव नाको में पचास वर्ष पूर्व बना ए.एन.एम सेंटर अपने विकास की राह का इंतजार कर रहा है।

Advertisement

गुप्त काशी विकास परिषद के अध्यक्ष पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार के इस विकास की बयार में उक्त ए.एन.एम सेंटर पर ना ही बिजली के खंभे पहुंच पाए और ना ही सुरक्षा के दृष्टि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो पाया है।

Advertisement

जिसके कारण यहां तैनात कर्मचारी न रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या को कुछ माह पहले जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के संज्ञान में लाया गया तो उनके द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए थे, किंतु कुछ माह बीत जाने के बाद कार्यवाही ज्यों के त्यों ठंडे बस्ते में चली गई। श्री चतुर्वेदी ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ASP मुख्यालय की अध्यक्षता में हुई व्यापारियों की गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों की गोष्ठी आयोजित

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में जनपद के प्रमुख व्यापारियों की एक बैठक/गोष्ठी आयोजित की गई।

Advertisement

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई

1. यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता-
    सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर बल दिया गया। ओवरस्पीडिंग, नो पार्किंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जागरूक किया गया। बाजार क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

Advertisement

2. बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं सुरक्षा उपाय-
  गोष्ठी में वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर विशेष चर्चा की गई।

Advertisement 



व्यापारियों को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया—
  नकली क्यूआर कोड, फेक लिंक, फर्जी कस्टमर के बहाने होने वाले फ्रॉड से सतर्क रहें। किसी भी अनजान लिंक, ओटीपी, कॉल या स्क्रीन शेयरिंग एप से बचें।
डिजिटल भुगतान से जुड़े लेनदेन में अधिक सतर्कता बरतें।

3. साइबर हेल्पलाइन नंबर साझा
            अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 पर कॉल कर सूचना दें, जिससे धन वापसी की संभावना अधिक रहती है।

Advertisement

4. व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा-
    सीसीटीवी कैमरों के नियमित कार्यशील रहने, दुकान/मार्केट सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनेके संबंध में भी व्यापारियों से अनुरोध किया गया। बैठक में रिज़र्व पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारीगण उपस्थित रहे।
           

Advertisement

सोनभद्र पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति” के तहत सोनभद्र पुलिस की जागरूकता पहल

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना शक्तिनगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शक्तिनगर में साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को
साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीके, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में त्वरित हेल्पलाइन संपर्क के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

Advertisement 

मिशन शक्ति अभियान के तहत 112, 1090, 1098, 181 जैसे महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा इनके सही उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल निधि, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्राएँ, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा सहभागिता की गई।

Advertisement

सोनभद्र पुलिस द्वारा समाज में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हम मरकर भी हम जिंदा रहेंगे- अंगदानी कुमार केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • एक कहानी पढ़कर मिली अंगदान की प्रेरणा।
  • दंपति दूसरों को अंगदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित।
  • सरकारी सुविधा मिले तो महादान में हो सकता है इजाफा
  • नेत्रदान से हो सकता है किसी की दुनिया में उजाला।

27 नवंबर भारतीय अंगदान दिवस पर विशेष

सोनभद्र। अंगदान के माध्यम से लोक कल्याण करने वाले पौराणिक युगीन महर्षि दधीचि के पदचिन्हो पर चलते हुए सोनभद्र नगर के निवासी साहित्यकार दंपति दीपक कुमार केसरवानी एवं प्रतिभा देवी ने बी०एच०यू०के मानव विज्ञान संस्थान को अंगदान एवं आर०एम० नेत्र बैंक वाराणसी को नेत्रदान वर्ष 2014 में किया था।

वर्तमान समय में मनोविज्ञान संस्थान के अंगदानियों की सूची में इस दंपति का नाम क्रम संख्या एक और दो मे दर्ज  है।  अंगदानी दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि बचपन में बाल पत्रिका पराग में एक कहानी 1 मुर्दा 16 जिंदा शीर्षक कहानी पढ़ी थी जिसमें एक युवती की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है

Advertisement

और चिकित्सक उस युवती के 16 अंगों को जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों में प्रत्यारोपित कर उन्हें जीवन दान देते हैं। इस कहानी एवं हमारे पाठ्यक्रम में सम्मिलित पुस्तक हमारे पूर्वज में वर्णित महर्षि दधीचि की कहानी महादान के लिए प्रेरणादायी रही।

Advertisement

दंपति ने बताया कि-” इस महादान में हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए, क्योंकि इस महादान से गंभीर बीमार व्यक्ति को जीवन मिल सकता है, उसकी अंधेरी दुनिया रोशन हो सकती है, इस महादान में केंद्र सरकार और राज्य सहायता और सुविधा मिले तो इसमें इजाफा हो सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुहम्मद इसहाक खान को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप देने की हुई घोषणा

HIGHLIGHTS

  • मुहम्मद इसहाक खान को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप देने की हुई घोषणा

सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र के जाने-माने मीडिया कर्मी,साहित्यकार, कवि, समाजसेवी और पर्यावरण चिंतक मुहम्मद इसहाक खान को  भारतीय दलित सहित्य अकादमी की ओर से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप देने की घोषणा की गई है।


बतादें कि दुद्धी के रहने वाले जाने-माने मीडिया कर्मी,कवि साहित्यकार समाजसेवी और पर्यावरण चिंतक मुहम्मद इसहाक खान को  भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप 2025 से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें गवर्नमेंट मीडिया में रहते हुए दलित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में   स्वास्थ्य,शिक्षा, पर्यावरण चिंतन और आपसी सौहार्द के साथ साथ जन जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उचित  मार्गदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

सम्मान समारोह 12 और 13 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा । यह प्रतिष्ठित सम्मान दलित और पिछडा  पूर्वांचल क्षेत्र से मुहम्मद इसहाक खान  एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में चयन किए गए हैं जो विशेष रूप से “ग्राम गौरव संस्कृति संस्कारी समूह ट्रस्ट के माध्यम से समाज  के वंचित दलित पिछड़ो  साथ ही नदियों, विशालकाय चट्टानों,पहाड़ों , प्राकृतिक भूभागों के संदर्भ मे पर्यावरण को लेकर  अपनी चिंता जाहिर करते रहे हैं। इन्होंने अपने कार्यक्रमों के जरिए सामुदायिक सहयोग और सद्भाव के माध्यम से सामाजिक एकता और सद्भावना की जिम्मेदारी  निभाने की बखूबी कोशिश की है।

Advertisement

दुद्धी परिक्षेत्र की साहित्यिक अभिरुचि एवं लेखकीय उसरता को दूर करने की कड़ी में पद्मश्री डॉ मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री और डॉ लवकुश प्रजापति एवं अन्य के बाद क्षेत्र की यह अगली कामयाबी है।
     

Advertisement 

  इस अवसर पर मुहम्मद इसहाक खान ने कहा ”  मीडिया के क्षेत्र में नौकरी की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने अवकाशित अवसरों पर अपनी अल्प बचत के माध्यम से गांव में आ कर कार्यक्रम का आयोजन करते रहने से गांव के लोगों से जुड़ाव व अपना पन महसूस होता है।

Advertisement

मेरी दीली इच्छा है कि डैनी पहाड़ी एक प्राकृतिक पर्यटक स्थल बनें,कनहर बांध की नहरों के जरिए ठेमा और लौवा नदी सदा सलीला रहें। क्षेत्र में साहित्यिक सामाजिक सरोकारों की अधिकता रहे, नगर के मुख्य मार्ग पर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए स्मृति स्थल की स्थापना हो और आपसी सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।”
 

Advertisement

  आगे उन्होंने कहा ” यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि मेरे परिवार, मार्गदर्शकों सहयोगियों और उन सभी समाजसेवियों का भी है जिन्होंने इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मेरी सामाजिक यात्रा में सदैव मेरा मार्गदर्शन और सहयोग किया है। मेरा उद्देश्य सदैव समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का महत्व पहुंचाना और राष्ट्र निर्माण को सशक्त  बनाना रहा है।

Advertisement

मैं भारतीय दलित साहित्य अकादमी का  आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी है। यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा , समर्पण व उत्साह के साथ समाज सेवा राष्ट्र सेवा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय रहने की प्रेरणा देगा। धन्यवाद, हार्दिक आभार।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र खदान हादसा: 6 लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र खदान हादसा: 6 लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई

सोनभद्र। बीते दिनों खदान हादसे के बाद एसआईटी टीम द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है, पुलिस ने छह अन्य लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई अमल में लाई है, घटना के बाद यह अभियुक्त लगातार फरार बताए जा रहे हैं पुलिस की भविष्य में इनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है पुलिस ने एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई शुरू की है।

बता दे कि बीते 15 नवंबर दोपहर के बाद ओबरा थाना क्षेत्र के कृष्ण मीनिंग वर्क में पहाड़ ढकने की वजह से साथ मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी यह घटना देश के पटल पर सामने आया था इसमें लगातार कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने चार अभियुक्त को जेल भेज दिया है, इस कार्रवाई में एक माइनिंग मैनेजर और तीन माइनिंग मेठ बताए जा रहे हैं, एसआईटी टीम की दूसरी कार्रवाई एनबीडब्ल्यू की जा रही है।एसआईटी टीम की यह दूसरी कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो पट्टाधारक और चार पेटीदार कुल 6 लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया गया है, जिनमे दो पट्टेधारक मधुसूदन सिंह और दिलीप केसरी है जबकि मुस्तफा, राहुल तिवारी, रवि सोनी, विशाल कुमार यह चारों पेटीदारी का कार्य करते थे, ओबरा थानाध्यक्ष के मुताबिक यह सभी नाम जांच के दौरान सामने आए हैं, घटना के बाद से यह सभी फरार हैं, जिनकी धर पकड़ के लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं लेकिन इनका सुराग न मिलने की वजह से एनबीडब्ल्यू लिया गया है।

पुलिस की यह प्रक्रिया आगे चलकर संपत्ति कुर्क से जोड़कर देखी जा रही है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस इसके आगे की प्रक्रिया अपना सकती है

Advertisement

एसआईटी टीम की यह दूसरी कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो पट्टाधारक और चार पेटीदार कुल 6 लोगों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया गया है, जिनमे दो पट्टेधारक मधुसूदन सिंह और दिलीप केसरी है जबकि मुस्तफा, राहुल तिवारी, रवि सोनी, विशाल कुमार यह चारों पेटीदारी का कार्य करते थे,

Advertisement 

ओबरा थानाध्यक्ष के मुताबिक यह सभी नाम जांच के दौरान सामने आए हैं, घटना के बाद से यह सभी फरार हैं, जिनकी धर पकड़ के लिए टीमें लगातार कार्य कर रही हैं लेकिन इनका सुराग न मिलने की वजह से एनबीडब्ल्यू लिया गया है।

Advertisement

पुलिस की यह प्रक्रिया आगे चलकर संपत्ति कुर्क से जोड़कर देखी जा रही है, अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस इसके आगे की प्रक्रिया अपना सकती है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अवध नगरिया से अइले बरतिया हे सुहावन लागे…

HIGHLIGHTS

  • श्री राम- सीता विवाह उत्सव पर हुआ भजन संध्या का आयोजन,  झूमे श्रद्धालु
  • अवध नगरिया से अइले बरतिया हे सुहावन लागे…,
  • विवाह पंचमी पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन

सोनभद्र। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ने वाले सीता विवाह पंचमी पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर देर शाम प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भजन गायक भईया लाल पाठक ने अवध नगरिया से
अइले बरतिया हे सुहावन लागे…, का गायन किया।
तो वहीं मंगला पाठक ने मिथिला भजन ‘हेरी सखी मंगल गाओ रे… आदि की प्रस्तुति की। भजन गायकों के साथ हारमोनियम पर दिलकश भारती, तबला पर राम सजीवन, बैंजो पर प्यारेलाल, ढोलक पर वैभव सिंह ने संगत किया।

Advertisement

इसके पूर्व मन्दिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने मन्दिर में स्थापित श्री राम जानकी की मूर्ति का भव्य श्रृंगार कर सांध्यकालीन आरती किए। और फिर वहा उपस्थित भक्तो में प्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisement

वहीं इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है।

Advertisement

इस दिन भगवान श्रीराम और मां जानकी का विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और मां जानकी की पूजा-अर्चना करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है, साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

Advertisement

भजन संध्या में मुख्य रूप से दादे चौबे,आत्मा राम पांडेय, शिवपूजन दुबे, अभिषेक पांडेय, सचिन, रमेश वर्मा, देवानंद, शिवेंद्र नाथ पांडेय, सोनू गिरी, मृणाल सिंह, केतन, हिमांशु, प्रखर श्रीवास्तव, अमन, राज सिंह, अभिषेक दुबे, राजीव सिंह, मनीष सिंह, शिवम् शर्मा, लाल बहादुर , अंकित वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें