भटक रही मासूम बच्ची को मिला चाइल्ड लाइन का सहारा

HIGHLIGHTS

  • भटक रही मासूम बच्ची को मिला चाइल्ड लाइन का सहारा

सोनभद्र। स्थानीय पुलिस ने चेतवा गांव में लावारिस हालत में मिली करीब आठ वर्षीय एक मासूम बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देते हुए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है।बच्ची काफी प्रयासों के बाद भी अपना नाम और घर का पता बताने में असमर्थ रही।

Advertisement 

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम रेणुकूट से बीजपुर की ओर आ रही एक बस से चेतवा स्टैंड पर यह आठ वर्षीय बच्ची उतरी।बस से उतरने के बाद वह काफी देर तक अकेली भटकती रही और फिर घबराकर रोने लगी।

Advertisement

उसी बस से चेतवा निवासी अमरेश बियार भी अपने परिवार के साथ उतरे थे।रोती हुई बच्ची को देख अमरेश के परिवार ने उससे पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी।

रात अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अमरेश बियार बच्ची को अपने घर ले गए और रात भर उसकी देखभाल की।रविवार सुबह वे बच्ची को लेकर बीजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरीजानकारी दी।

थाने में पुलिस कर्मियों ने बच्ची से उसका नाम पिता का नाम और पता जानने की काफी कोशिश की लेकिन डरी-सहमी बच्ची कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाई।इसके बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया ताकि उसे सुरक्षित आश्रय मिल सके और उसके परिजनों की तलाश की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस मुठभेड़ में एक वांछित गौ-तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • पुलिस मुठभेड़ में एक वांछित गौ-तस्कर गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा – अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 30/2026 से संबंधित वांछित पशु तस्कर के जुगनी जंगल में छिपे होने की सूचना मिली।

Advertisement

सूचना मिलते ही घोरावल, करमा और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दी खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी रोहनिया,

Advertisement

वाराणसी के दाहिने पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी सहाबे आलम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

Advertisement

घायल अभियुक्त को सीएचसी घोरावल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह मध्य प्रदेश बॉर्डर से गोवंश लाकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक सप्लाई करता था। 21 फरवरी को भी 07 गोवंशों से लदा पिकअप वाहन ग्राम धनसिरिया में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से हत्या, गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की सख्त नजर।अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का संदेश।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

25 हजार का इनामिया सूरज चंद्रवंशी का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर

HIGHLIGHTS

  • पुलिस व पशु तस्कर में हुई मुठभेड तस्कर के पैर में लगी गोली 
  • 25 हजार का इनामिया सूरज चंद्रवंशी को पुलिस ने किया एनकाउंटर

सोनभद्र। रविवार भोर करीब  4 बजे कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर बदमाश से मुठभेड़ में एनकाउंटर होगया,बीते एक जनवरी 26 को पशु तस्करी मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

Advertisement

कोतवाली पुलिस ने  आरोपी सूरज चंद्रवंशी 22 वर्ष पुत्र उदय चंद्रवंशी निवासी घिवहीँ थाना विंढमगंज पर 25 हजार का इनाम भी रखा था।

Advertisement

रविवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस को मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई कि सूरज चंद्रवंशी  खजूरी गांव अमवार जाने वाले मार्ग रेलवे क्रासिंग रास्ते के पास है। और शायद कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है

Advertisement

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी करने का प्रयास कर ही रही थी कि पुलिस आहट होते ही तस्कर जो करना हो गया और सड़क किनारे रुक कर फायरिंग करने लगा पुलिस के द्वारा अपने आत्मरक्षा में  भी फायरिंग की  गई जिसके दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई।

Advertisement

और वह घायल हो गया, फायरिंग के तस्कर की गोली से कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बाल बाल बचे और पुलिस की गोली से घायल अवस्था में जमीन पर पड़े पशु तस्कर को तुरंत इलाज हेतु सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलवस्था  सूरज का प्राथमिक उपचार कर जिला मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया।

इस मुठभेड़ में  सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई कुँवर सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद कांस्टेबल सर्वेश सिंह सहित कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस ने 19 गोवंशो को पशु तस्करों के कब्जे से किया बरामद

HIGHLIGHTS

  • सीओ सदर राज के नेतृत्व में गौ-तस्करों पर कडा प्रहार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर  राज के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे

Advertisement

अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मुखबिर खास से प्राप्त हुई कि 02 नफर गो तस्कर,गोवंश को वध करने की नियत से वेलवा डन्डी जंगल मोरैला से होते हुए बिहार बॉर्डर की ओर लेकर जा रहे है।

Advertisement

सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा टीम मोरैला में जंगल में घेराबन्दी कर 19 राशि गोवंश (1-बैल, 6-गाय, 8-बछिया, 4-बछड़ा) बरामद किया गया।

Advertisement

गौ-तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

गोवंश बरामद करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया विनोद कुमार,उपनिरीक्षक रामनिवास यादव, हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रासलीला में वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का हुआ सुंदर मंचन

HIGHLIGHTS

  • वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का हुआ सुंदर मंचन
  • कौरवों ने छल से किया वीर अभिमन्यु का वध
  • रासविहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का किया गया मंचन

सोनभद्र। नगर के राममलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के छठवें दिन वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
बतादें कि स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला, रासविहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का मंचन किया गया।

Advertisement 

रास विहार मयूर नृत्य देख कर  दर्शक भक्ति विभोर हो गये। रात में खेली गई रासलीला के मंचन मे पांडवों और कौरवो का युद्ध दिखाया गया। युद्ध के दौरान अर्जुन की अनुपस्थति में कौरवों ने चक्रवयूह की रचना की। कौरवो को मालूम था कि पांडंवों की सेना मे अर्जुन के अतिरिक्त चक्र व्यूह तोड़ना किसी को नही आता है।

Advertisement

च्रकव्यहू की सूचना मिलते ही पाडंवों की सेना में खलभली मच गई कि कौन योद्धा च्रकव्यूह को तोड़ेगा। युद्ध में अभिमन्यु धीरे धीरे विजय की तरफ बढ़ रहा था कि सातों महारथियो ने अभिमन्यु का छल कपट से वध कर दिया।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, समिति के जितेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, गुप्ता, राम प्रसाद यादव, मनोज सिंह, रामू मिश्र,सत्येंद्र पांडेय, धर्मेश सिंह खरवार, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, अशोक श्रीवास्तव,विजय कानोड़िया, संतोष सिंह चंदेल, कमला कांत पांडेय, मिठाई लाल सोनी, शीतल सोनी, गिरीश पांडेय, ब्रजेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने किया पुलिस फोर्स की फिटनेस, अनुशासन एवं दंगा-नियंत्रण क्षमता का गहन निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड, फोर्स की फिटनेस, अनुशासन एवं दंगा-नियंत्रण क्षमता का गहन निरीक्षण
  • “पुलिस अधीक्षक ने परेड में खुद एक्सरसाइज एवं शारीरिक गतिविधियों सम्बन्धी डेमो देकर पुलिसकर्मियों को फिटनेस और अनुशासन सिखाया”
  • परेड की सलामी एवं दस्तों का निरीक्षणप
  • पुलिसकर्मियों के लिए सामूहिक दौड़ एवं एक्सरसाइज
  • गार्द रजिस्टर पेशी एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण
  • बलवा/दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ड्रिल
  • पीआरवी वाहनों की तकनीकी और सुरक्षा जांच


विशेष विवरण-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने न केवल परेड का निरीक्षण किया, बल्कि खुद एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का डेमो देकर पुलिसकर्मियों को सही तकनीक एवं अनुशासनिक अभ्यास समझाया। निरीक्षण के दौरान वाहन, सुरक्षा उपकरण और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच की गई। क्वार्टर गार्द द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मियों को सतर्कता, Active Policing और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर प्रशिक्षण में सुधार करने हेतु प्रेरित किया।

Advertisement

विशेष विवरण-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने न केवल परेड का निरीक्षण किया, बल्कि खुद एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का डेमो देकर पुलिसकर्मियों को सही तकनीक एवं अनुशासनिक अभ्यास समझाया। निरीक्षण के दौरान वाहन, सुरक्षा उपकरण और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच की गई।

Advertisement

क्वार्टर गार्द द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मियों को सतर्कता, Active Policing और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर प्रशिक्षण में सुधार करने हेतु प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन चुर्क कांफ्रेन्स हॉल में सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी

सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क कांफ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, तत्पश्चात मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा संपन्न हुई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों के आवास, अवकाश, चिकित्सा, वेतन, ड्यूटी रोस्टर, संसाधनों की उपलब्धता एवं

Advertisement

पारिवारिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निपर्देश दिए गए। महोदय द्वारा पुलिस बल का मनोबल उच्च बनाए रखने, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

Advertisement

मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी

अपराध गोष्ठी के दौरान विगत 03 वर्षों के अपराध आंकड़ों, निरोधात्मक कार्यवाहियों, थाना-वार अपराध नियंत्रण की स्थिति एवं टॉप-10 अपराधियों की गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। 03 माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,

Advertisement

लंबित एसआर/विशेष रिपोर्ट प्रकरणों के निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने, गो-तस्करी, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त तत्वों पर कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

बैठक में विशेष अधिनियमों के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए PIT NDPS Act तथा 68F NDPS Act के अंतर्गत की गई कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्ती की प्रगति, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी की थाना-वार समीक्षा की गई। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, गैंग चार्ट अद्यतन करने, बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तकनीकी एवं पोर्टल मॉनिटरिंग के अंतर्गत CEIR Portal पर मोबाइल बरामदगी प्रतिशत, साइबर फ्रॉड से संबंधित धनराशि रिकवरी एवं फ्रीज प्रतिशत, SID Portal पर विवेचनाओं की शत-प्रतिशत लिंकिंग, IGRS Portal एवं CM Helpline 1076 पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, YAKSH App के प्रभावी उपयोग तथा ITSSO Portal पर लंबित अभियोगों की प्रगति की समीक्षा की गई।

Advertisement

पन्यायालयीय कार्यवाहियों के अंतर्गत मा० न्यायालय से प्राप्त सम्मन, वारंट एवं एनबीडब्ल्यू की तामील की स्थिति, ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित वादों की प्रगति, निरोधात्मक कार्यवाहियों में शिथिलता बरतने वाले थानों के विरुद्ध जवाबदेही सुनिश्चित करने एवं अभियोजन समन्वय को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement


आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत समीक्षा

आगामी त्यौहार रमजान माह/होली/ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद के समस्त संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का पुनः चिन्हांकन, पूर्व में घटित विवादों का विश्लेषण, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, जुलूस मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों का भौतिक सत्यापन,

पर्याप्त पुलिस बल एवं पीएसी की तैनाती, ड्यूटी चार्ट का पूर्व निर्धारण, फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन गश्त सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी, अफवाहों पर त्वरित खंडन एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement 

साथ ही पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित करने, डीजे/जुलूस/धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति प्रक्रिया का विधिवत अनुपालन कराने, उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही करने,

Advertisement

असामाजिक एवं अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन, पूर्व में चिन्हित विवादित व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने एवं खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द का प्रतीक हैं, अतः किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जनपद सोनभद्र पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध ।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख भाव विभोर हुए भक्त

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के पांचवें दिन श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का हुआ मंचन 
  • वृन्दावन के कलाकारों ने श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का किया भाव पूर्ण मंचन

सोनभद्र।  नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के  पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।

Advertisement


श्री विशाखा रमन बिहारी रासलीला मंडल के संचालक स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय के निर्देशन में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया।

Advertisement


इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई।

Advertisement 


इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, राजेश सोनी, धर्मेश सिंह खरवार, मनोज यादव, सत्यनारायण यादव, उमेश यादव, सौरभ यादव,विजय कानोड़िया, सरजू प्रसाद, संदीप पांडेय, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, डॉ. अनिल पांडेय, हर्ष केसरी, प्रदीप केशरी, उमेश केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री कृष्ण के माखन चोरी की लीला देख भाव विभोर हुए भक्त

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के पांचवें दिन श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का हुआ मंचन 
  • वृन्दावन के कलाकारों ने श्री श्याम सगाई व माखन चोरी की लीला का किया भाव पूर्ण मंचन

सोनभद्र।  नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के  पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों संग रासलीला, श्री श्याम राधा जी की सगाई की रस्म व इसके बाद माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन वृन्दावन के कलाकारों द्वारा किया गया।

Advertisement


श्री विशाखा रमन बिहारी रासलीला मंडल के संचालक स्वामी दाऊ दयाल उपाध्याय के निर्देशन में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला में रविवार की रात भगवान श्री कृष्ण की बचपन की माखन चोरी की अलग-अलग लीलाओं में श्री कृष्ण कैसे गोपियों के घर जाकर माखन चुराया करते थे, दिखाया गया।

Advertisement


इस दौरान कान्हा के माखन चुराने की शिकायत लेकन पहुंची गोपियों का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान एक गोपी कान्हा जी को पकड़कर यशोदा मैया के पास लेकर पहुंचती है, लेकिन भगवान उस गोपी के बेटे का रूप धारण कर लेते हैं। पंडाल में मौजूद दर्शकों ने इस मंचन को देखकर खूब तालियां बजाई।

Advertisement 


इस दौरान नंद गांव में पहुंची राधा जी की सगाई का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, राजेश सोनी, धर्मेश सिंह खरवार, मनोज यादव, सत्यनारायण यादव, उमेश यादव, सौरभ यादव,विजय कानोड़िया, सरजू प्रसाद, संदीप पांडेय, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, डॉ. अनिल पांडेय, हर्ष केसरी, प्रदीप केशरी, उमेश केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त

HIGHLIGHTS

  • वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त
  • 23 फरवरी से होगा पर्चा का वितरण, 24 फरवरी तक होगा पर्चा का दाखिला
  • 9 मार्च को होगा मतदान, उसी दिन होगी मतगणना और विजयी पदाधिकारियों की घोषणा

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े सत्र 2025 -2026 क़े चुनाव हेतु एल्डर कमेटी क़े अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र का चुनाव कराने क़े लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

Advertisement

उनके सहयोग क़े लिए सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार सिंह पटेल

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि चुनाव का समय सारणी घोषित कर दिया गया है। नामांकन प्रपत्र वितरण व जमा 23 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक होगा। नामांकन सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा नामांकन प्रपत्र की जांच व आपत्ति का निस्तारण 25 फरवरी 2026 को होगा। वैध नामांकन सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र वापसी व अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी 2026 को होगा।

Advertisement

निःशुल्क मतदाता सूची का वितरण 27 फरवरी को व टेंडर मतदान 7 मार्च 2026 को होगा। मतदान की तिथि 9 मार्च 2026 को नियत की गई है। उसी दिन मतगणना होगी तथा उसी दिन परिणाम की घोषणा होगी तथा एल्डर कमेटी द्वारा शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा।

Advertisement


इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मौर्य एडवोकेट, चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट, एल्डर कमेटी क़े सदस्यगण मुश्ताक अली एडवोकेट, निर्मलेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट व छोटे लाल गौतम एडवोकेट मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें