सोनभद्र। सुकृत चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर बीती रात रॉबर्ट्सगंज से वाराणसी जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने खड़े भूसा लदे ट्रैक्टर ट्राली में जा खुशी जिसमें सवार 8 लोग घायल हो गए ट्रैक्टर ट्राली पर पीछे बैठे 35 वर्षीय युवक की हुई मौत हो गयी। मौके पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएससी केंद्र सुकृत भेजा।
Advertisement
सुकृत चौकी इंचार्ज बृजेश पांडेय ने बताया कि बीती रात रोडवेज बस सुकृत बाजार से पहले अनियंत्रित होकर भूसा ढोने वाले ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे बैठे एक मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
Advertisement
घायल मजदुर का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम भोला 35 वर्षीय पुत्र मोती राजभर, मिठ्या सुकृत का निवासी था।
Advertisement
रोडवेज की टक्कर में बस में बैठी 8 यात्री घायल हो गए। जिसमे बस कंडक्टर मनीष सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह, यात्री रामकुमार पुत्र जूझन ग्राम पटि थाना पिपरी, कर्मेंद्र पुत्र जुझावन नि० उपरोक्त, अजय प्रसाद पुत्र पंछी यादव नि० उपरोक्त, जावेद खान पुत्र अली अहमद नि० बांसडीह बलिया, आदित्य कुमार पुत्र सच्चिदानंद नि गगहा गोरखपुर गंभीर रूप से घायल है,
Advertisement
जिनको एंबुलेंस बुलाकर सीएससी मधुपुर व शिवगंगा नर्सिंग होम में भर्ती कर दिया गया है ट्रैक्टर व रोडवेज को सड़क के किनारे करवाया जा रहा है यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। मृतक युवक को पीएम करने के लिए जिला अस्पताल भिजवाते हुए परिजनों को सूचित करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस
निर्माणाधीन जिला सैनिक कल्याण भवन का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
निर्माण कार्य मार्च 2025 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश
सोनभद्र। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज पंचमुखी महादेव मंदिर के निकट निर्माणाधीन जिला सैनिक कल्याण भवन, पुनर्वास कार्यालय भवन एवं विश्राम गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, जैसे सरिया, सीमेंट और ईंट की गुणवत्ता की जांच की।
Advertisement
सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
AdvertisementAdvertisement
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने परियोजना की स्वीकृत धनराशि और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिला सैनिक कल्याण भवन का निर्माण कार्य हर हाल में मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाए। इस मौके पर डीसी मनरेगा रविंद्र वीर, सैनिक कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी से काम करना होगा: अंजनी पटेल
अपना दल एस की मासिक बैठक सम्पत्र
सोनभद्र। अपना दल एस की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अजंनी पटेल की अध्यक्षता में ओबरा विधानसभा के अनपरा बाजार अग्रवाल धर्मशाला में संपत्र हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव व्यापार मंच नन्दलाल वर्मा एवं विशिष्ठ अतिथिगण प्रदेश सचिव श्रमिक मंच, विनोद यादव, प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक पाण्डेय, प्रदेश सचिव एससीएसटी मंच सुनील रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह रही। कार्यक्रम का सफल संचालन संकट मोचन झा ने किया।
Advertisement
बैठक में जिलाध्यक्ष ने नई जिला कमेटी, मंचों के जिलाध्यक्षगण व चारों विधान सभा के विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा किए और साथ ही कहा कि संगठन को चुस्त दुरुस्त मजबूत बनाने के लिए हम सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से निरंतर ईमानदारी से काम करना होगा तब जाकर के हम सब अपने लक्ष्य को और बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकेंगे।
Advertisement
बैठक में जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच चंद्रशेखर पटेल, जिलाध्यक्ष किसान मंच वीरेन्द्र बहादुर पटेल, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच शिवदत्त दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष एससीएसटी मंच प्रभु नाथ खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत मंच रामसुरेश कुशवाहा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पेरी अर्बन ग्रामो का नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर चिन्हित करें: जिलाधिकारी
नगर पालिका परिषद से तीन किलोमीटर व नगर पंचायत से एक किलोमीटर के ग्रामों को करें चिन्हित
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक में नगर पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के प्रति किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए ओडीएफ गांवों में बने शौचालय, बनाये गये कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र व प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए किये गये प्रबन्धन के बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जानकारी प्राप्त किया।
Advertisement
जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गांव में प्लास्टिक कलेक्शन के लिए घरों पर बोरियां टांगी गयी है, बोरी भर जाने पर उसमें से प्लास्टिक निकालकर आरआरसी पर उसको इकट्ठा कर प्लास्टिक का निस्तारण एवं बाजार से लिंक कर उसको बेचकर ग्राम पंचायत की आय भी बढ़ाई जा रही है।
Advertisement
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ओडीएफ गांवों में किये गये शौचालय निर्माण व बनाये जाने वाले शौचालयों की सूची उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में बने व्यक्तिगत शौचालय की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक कितने शौचालय बने हैं,
Advertisement
जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी बताया कि जनपद में 19 हजार 738 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 13,588 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि प्रेषित की गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किश्त दी गयी है, उनके निर्माण प्रगति की जाँच कराते हुए दूसरी किश्त की धनराशि उपलब्ध कराया जाये, जिससे शौचालय निर्माण समय से पूरा कराया जा सकें।
Advertisement
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अवशेष शौचालय निर्माण के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए शौचालय के निर्माण कार्य में तेजी लाया जायें, इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्मित शौचालय व बनाये जाने वाले शौचालयों की सूची उपलब्ध कराया जाये, जिससे शौचालयों के स्थिति आकलन किया जा सके।
Advertisement
इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने गांवों में बनाये गये कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र व आरआरसी की समीक्षा करते हुए कहा कि कूड़ा प्रबन्धन केन्द्र व आरआरसी को उपयोग करने के साथ ही ग्रामीण लोगों को इसके प्रयोग के लिए जागरूक भी किया जाये, जिससे इसका सही ढंग से उपयोग करते हुए कूड़ा निस्तारण किया जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि नागरिकों को प्लास्टिक के थैले के उपयोग से बचने के लिए जागरूक करने के साथ ही उससे होने वाले वातावरण को नुकसान व स्वास्थ्य हानि से सचेत करें। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान व प्लास्टिक के जलाये जाने से होने वाले खतरे के प्रति जागरूक किया जायें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि ईको प्वाइंट पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां पर कूड़दान की व्यवस्था की जाये और लोगों को वहां गंदगी न फैलाने य कूड़ा डस्टबीन डालने के लिए प्रेरित किया जाये, जिससे यहां पर साफ-सफाई बेहतर हों। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो गांव मॉडल बनाए जा रहे हैं उन गांय में जो भी कंपोनेंट बने हैं, उसका सत्यापन मुख्य विकास अधिकारी कराना सुनिश्चित करें कि सभी कंपोनेंट का निर्माण कार्य हुआ है।
Advertisement
जनपद में सभी विकास खण्डो से प्लास्टिक इकट्ठा कर उसके निस्तारण के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को और बृहद रूप से बनाते हुए उसको संचालित कर उसका निस्तारण करें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने एजेंडा वार समीक्षा की जिसमें पेरी अर्थन ग्रामों के रूप में नगर पालिका परिषद के 3 किलोमीटर की सीमा एवं नगर पंचायत से एक किलोमीटर की सीमा में ग्राम पंचायत का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट शासन को भेजा जाना था जिस पर निर्देशित किया कि रिपोर्ट और गांव की सूची नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर सत्यापन के उपरांत भेजा जाए।
Advertisement
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला पंचायत कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्र सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
मुख्य विकास अधिकारी ने किया राबर्ट्सगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण
CDO ने स्वच्छता व दस्तावेजों के रख-रखाव में लापरवाही पर जताई नाराजगी
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों के रख-रखाव, गार्ड फाइल की स्थिति और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत कार्यालय में सफाई व्यवस्था खराब मिलने और ब्लॉक भवन की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
Advertisement
सीडीओ ने निर्देश दिया कि ब्लॉक परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और ब्लॉक भवन की मरम्मत जल्द कराई जाए। साथ ही, कार्यालय में पत्रावलियों के रख-रखाव को व्यवस्थित करने और अधूरी गार्ड फाइल को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए।
Advertisement
लाभार्थियों के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था
मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए ब्लॉक परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं की सही जानकारी मिले, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-
कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशी
सोनभद्र। शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।
Advertisement
निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी।
Advertisement
तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एसपी को सलामी दी गयी जिसपर Sp द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया तथा कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी की गई।
Advertisement
इस दौरान एसपी द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने आदिवासियों में किया कम्बल वितरण
सोनभद्र। कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो तथागत गौतम बुद्ध के रास्ते पर चलने से ही होगा विश्व का कल्याण मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उक्त बातें बेलहत्थी बौद्ध विहार पर निर्धन आदिवासियों के बीच कम्बल वितरण समारोह में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कही।
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि मानवता की सेवा से कोई धर्म बड़ा नहीं होता है। तथागत गौतम बुद्ध ने प्रेम, दया, शांति, ज्ञान और करुणा का पंचशील सिद्धांत दिया है जो भी देश पंचशील का पालन किया है वह हमेशा तरक्की किया है तथागत बुद्ध के रास्ते पर चलने से ही विश्व का कल्याण होगा उन्होंने आज शाक्य सिद्धार्थ गौतम बुद्ध विहार एवं शोध संस्थान बेलहत्थी में सैकड़ो आदिवासी जनजाति के लोगों को कम्बल वितरित किया और
Advertisement
उपस्थित लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, किसान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि के बारे में जागरूक किया और सरकार की उपलब्धि गिनवायी।
Advertisement
कार्यक्रम में शामिल जन समूह को म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं आम लोगों के लिए है परंतु कुछ तथा कथित लोग सरकारी योजनाओं को लाभ देने के नाम पर चल किया जाता है।
Advertisement
लोगों को सीधा ब्लॉक और पंचायत से जुड़कर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेलहत्थी के ग्राम प्रधान संगीता देवी, वरिष्ठ अधिवक्ता विकास शाक्य सलखन प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार गोड़, चंद्रभान क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय यादव समाजसेवी, वरिष्ठ समाज सेवी महफूज खान अमरेंद्र सिंह गौड़ उर्फ गुड्डू, धर्मेश जैन, बाके सिंह, जिला पंचायत सदस्य कलोल मौर्य, मंगल मौर्य आदि उपस्थित रहे
5 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
कोर्ट ने पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि देने का दिया आदे
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने वृहस्पतिवार को साढ़े नौ वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बब्बन उर्फ़ सन्तोष खरवार को 10 वर्ष की कठोर कैद व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जुगैल थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी 24 जून 2012 को अपना कपड़ा सिलाने जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। वापस लौटते समय बेटी को रास्ते में अकेला पाकर बब्बन उर्फ संतोष खरवार पुत्र पोलारे खरवार निवासी गर्दा, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र ने दोपहर 12 बजे उसे पकड़ कर झाड़ी में ले गया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया और भाग गया।
Advertisement
लड़की को वेहोशी हालत में सूचना मिलने पर मौके से लेकर आया। होश आने पर बेटी ने आपबीती बताई। बब्बन ने उसे धमकी दिया कि अगर थाने अथवा कही भी सूचना दिया तो खैर नहीं रहेगी। इससे वह काफी डर गया था लेकिन लोगों के सहयोग से थाने पर सूचना दे रहा हूं। आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी बब्बन उर्फ संतोष खरवार को 10 वर्ष की कठोर कैद व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।
मिशन शक्ति फेज-05 के तहत पुलिस ने बेटियों और महिलाओं को किया जागरूक
महिला पुलिस कर्मियों व अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा है निस्तारण
महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व डीजिटल अरेस्ट व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया है।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत महिला बीट पुलिस अधिकारियों/आरक्षियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर
Advertisement
प्राथमिकता के आधार पर महिला/ बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में विभिन्न थानों पर नियुक्त महिला कांस्टेबल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,
AdvertisementAdvertisement
घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।
15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
करीब छह वर्ष पूर्व हुए भागीरथी खरवार हत्याकांड का मामला
सोनभद्र। करीब छह वर्ष पूर्व हुए भागीरथी खरवार हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी संजय खरवार को उम्रकैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रेम सागर खरवार पुत्र भागीरथी निवासी ग्राम छिपिया , थाना बभनी, जिला सोनभद्र ने बभनी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 14 मार्च 2019 को रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे उसके पिता भागीरथी खरवार उम्र 55 वर्ष घर के ओसारे में चारपाई पर सोए थे।
Advertisement
तभी अचानक पिताजी के कराहने की आवाज सुनाई दी तो बगल में जमीन पर सो रही उसकी माँ सोनवती, बहन शिवपति जाग गई। जब टार्च जलाकर देखा तो दो लोग भागते हुए दिखाई दिए।जिनको देखने से लग रहा था कि गांव के ही संजय खरवार पुत्र भजावन खरवार व मोहर साव पुत्र सुक्खन खरवार लग रहे थे।
Advertisement
एक व्यक्ति के हाथ मे कुल्हाड़ी थी जिसे लेकर भाग रहा था वह संजय लग रहा था। इसके पूर्व पिताजी ने बताया था कि संजय खरवार व मोहर साव से बचकर रहना किसी भी दिन मार सकते हैं। इनसे सतर्क रहने को कहा था। क्योंकि पिताजी से दोनों बैर रखते थे। उसे पूरा विश्वास है कि उसके पिताजी की कुल्हाड़ी से काटकर इन्हीं दोनों ने हत्या की है।
AdvertisementAdvertisement
मौके पर पिताजी की लाश पड़ी है। आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस तहरीर पर पुलिस ने 15 मार्च 2019 को एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। दौरान विचारण मोहर साव की मौत हो गई।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी संजय खरवार को उम्रकैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।