बैंक पात्र लाभार्थियों को बेवजह  परेशान न करें- सुशील कुमार

HIGHLIGHTS

  • एनआरएलएम समूह की महिलाओ को ऋण देने में बैंक लाये तेजीः सुशील कुमार

सोनभद्र। बचत एवं चालू खाता की स्थिति जनपदवार एवं शाखावार तथा खातों में आधार सीडिंग की स्थिति, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा जनधन खाता योजना के सम्बन्ध में बारी-बारी से गहनता पूर्वक प्रधानमंत्री समीक्षा वित्तीय सेवाए विभाग, भारत सरकार निदेशक  सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तीय समावेशन के तहत बैठक की गई।

Advertisement



निदेशक सुशील कुमार ने समीक्षा में पाया कि जनपद में बैंकों द्वारा आधार सीडिंग की स्थिति 83 प्रतिशत है, जो कि निर्धारित औसत से कम है और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना जो कई विभागों द्वारा बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने व उद्योग स्थापित करने सम्बन्धी पत्रावली बैंक में पेडिंग है, की समीक्षा की गयी।

Advertisement



समीक्षा के दौरान निदेशक द्वारा बैंकों को निर्देशित किया गया कि जनपद में लोगों को रोजगार से जुड़ने के लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा जो भी पत्रावलियां बैंक को भेजी गयी है, का निस्तारण हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अन्दर कराया जाये, जिससे लोग उद्योग धंधे करते हुए आत्मनिर्भर की ओर बढ़ सकें।

Advertisement

बैंक में जो भी पत्रावली पेंडिंग हैं, उसका परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों का चयन कर ऋण उपलब्ध कराया जाये, पत्रावली में जो भी प्रपत्र में कमी है, सम्बन्धित विभाग के माध्यम से लाभार्थी को भी अवगत कराया जाये, जिससे प्रपत्रों में सुधार किया जा सके।

Advertisement

वित्तीय सेवाए विभाग, भारत सरकार निदेशक ने बैंक के सम्बन्धित मैनेजरगण को निर्देशित किया कि बेवजह पात्र लाभार्थियों को परेशान न किया जाये, पत्रावली में जो भी समस्या है, की सही जानकारी देते हुए उनका सकारात्मक सहयोग किया जाये, जिससे उन्हें केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

Advertisement


उन्होंने एनआरएलएम समूह की महिलाओं को सीसीएल ऋण वितरण की समीक्षा की, तो डीसी एनआरएलएम द्वारा जानकारी दी गयी कि कई विभागों में काफी संख्या में पत्रावलियां पेडिंग है, जिसका निस्तारण अभी तक नहीं कियागया है, जिससे जिले के लक्ष्य में भी काफी समस्या उत्पन्न हो रही है।

Advertisement

बताया गया कि एनआरएलएम समूह की महिलाओं को ऋण देने सम्बन्धित पत्रावली का निस्तारण में तेजी लाया जाये, बिना कारण के उन्हें परेशान करने प्रयास न किया जाये अन्यथा की दशा में विधित कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सुझाव देते हुए कहा कि एनआरएलएम समूह की महिलाओं को ऋण देकर लाभान्वित किया जाना शासन की प्राथमिकता में है, बावजूद इसके बैंक में इनके पत्रावलियों को पेंडिंग रखना एक शिथिल कार्य को दर्शाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यहां का क्षेत्र काफी दूर तक फैला है, समूह की महिलाएं जिला मुख्यालय के बैंकों पर आती हैं, जिससे उनका व्यय के साथ ही उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए दूर-दराज के गांवों में बैंक कैम्प के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए ऋण देने में सकारात्मक सहयोग करने का काम करें, जिससे बैंक भी उनके कार्यों को समझते हुए उन्हें ऋण उपलब्ध कराने में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

Advertisement



इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मंडलीय प्रमुख इंडियन बैंक कमलेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा गंगा सिंह चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक आर्यावर्त बैंक दीपक गुप्ता और संबंधित बैंक के मैनेजरगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय PG कॉलेज पोखरा के संचालन एवं नामकरण के सम्बन्ध में ABVP कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को नामित ज्ञापन DM को सौंपा

HIGHLIGHTS

  • राजकीय महाविद्यालय पोखरा में  के संचालन एवं नामकरण के सम्बन्ध में अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा।

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। राजकीय महाविद्यालय पोखरा में  के संचालन एवं नामकरण के सम्बन्ध में अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

Advertisement

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद” के कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि तहसील दुद्धी के अंतर्गत विकास खण्ड बभनी में स्थित पोखरा ग्राम में नव-निर्मित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सहित समस्त कर्मचारियों की नियुक्ति शीघ्रता से किया जाएं ताकि सत्र 2025-26 से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन महाविद्यालय में सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके

Advertisement

जिससे जनपद के विद्यार्थी आसानी से शैक्षणिक लाभ प्राप्त कर सकें तथ महाविद्यालय का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम पर किया जाएं, चूंकि जनपद सोनभद्र जनजाति बाहुल्य जनपद है व आम जनमानस की आस्था भगवान बिरसा मुंडा जी से जुड़ी हुई है।

Advertisement

इन प्रमुख मांगो को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया इस दौरान प्रांत सहमंत्री शशांक मिश्रा, प्रांत कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, जिला संयोजक मृगांक दुबे, नगर सहमंत्री धर्मेश पांडे उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर एडिशन एसपी ने की बैठक

HIGHLIGHTS

  • संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर  की गई बैठक
  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना घोरावल अंतर्गत ग्राम ओदार में आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती कार्यक्रम के दृष्टिगत आयोजक व अन्य लोगों के साथ मीटिंग की गयी
  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना शाहगंज पर ग्राम प्रहरीयों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-*
  • आगामी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व मे थाना ओबरा पर व जनपद के समस्त थानों पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक               

सोनभद्र।  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार संत रविदास जयंती, शबे रात, महाशिवरात्रि एवं होली पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर  को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की अध्यक्षता में थाना घोरावल अन्तर्गत ग्राम ओदार में आयोजित होने वाले रविदास जयंती कार्यक्रम के दृष्टिगत ग्राम प्रधान/संभ्रान्त व्यक्तियों एवं आयोजक के साथ मीटिंग की गयी

Advertisement

व थाना शाहगंज के ग्राम प्रहरीयों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गये । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना ओबरा पर व जनपद के समस्त थानों पर क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, व डी0जे0 संचालकों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी।

Advertisement

इस दौरान  गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, डी0जे0 संचालकों, नगर पंचायत विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisement

इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, पीएम रिर्पोट के बाद ही पता चलेगा सड़क दुर्घटना है या फिर मर्डर

HIGHLIGHTS

  • संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे भाजपा के आई टी कार्यकर्ता का मिला शव, हत्या की आशंका

सोनभद्र। पन्नगंज थाना क्षेत्र के बकवार गांव के पास सड़क किनारे पुलिया में के निचे भरे पानी में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा नेता का शव मिलने से क्षेत्र में हडकम्प मचा हुआ है मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है मिली जानकारी के अनुसार का आरोप लगाया है मिली जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी आलोक पांडेय पुत्र महेंद्र देव पांडेय उम्र लगभग 28 वर्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला इकाई संगठन मंत्री के पद पर कार्यरत थे

Advertisement

शनिवार की सुबह 11 बजे वह अपने बाइक से रॉबर्ट्सगंज किसी कार्य से गए हुए थे। रात में जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन करने लगे उनके मोबाइल पर परिजन फोन मिलाया तो वह बंद मिली।

Advertisement

जिसके चलते रात भर परिजन परेशान रहे। इस बीच रविवार की सुबह बकवार गांव के पास पुलिया के नीचे पानी मे बाइक के निचे उनका शव पड़ा था सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त ग्रामीणों द्वारा कराया गया आलोक पांडेय पुत्र महेंद्र पांडेय के रुप में हुई पहचान के बाद परिजनों को दी गई

Advertisement

जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई पुलिस ने सड़क दुर्घटना मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर परिजनों ने आलोक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है

Advertisement

पन्नूगंज थाना प्रभारी एस आई प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा देखने से प्रतीत हो रहा है कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है माथे पर गंभीर चोट का निशान है पुलिस ने अग्रिम कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है

Advertisement

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा०, धर्मवीर तिवारी को घटना के बारे मे जैसे ही जानकारी मिली तत्काल जिला अस्पताल पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सपा ने वीर लोरिक पत्थर पर किया पीडीए महापंचायत का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सपा ने वीर लोरीक पत्थर किया पीडीए महापंचायत का आयोजन

सोनभद्र। बाबा साहेब ने संविधान बनाकर शोषणात्मक नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी इसलिए यह प्रभुत्ववादी हमेशा से उनके खिलाफ रहे है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के द्वारा आयोजित पीडीए महा पंचायत को सम्बोधित करते हुए सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा।

Advertisement



सांसद ने कहा कि बाबा साहेब के सबकी बराबरी के सिद्धांत को प्रभुत्वादियों ने कभी स्वीकार नहीं किया क्योंकि ऐसा करने से समाज भूमि पर बैठा दिखता है जबकि प्रभुत्ववादी और उनके संगी साथी चाहते थे कि उन जैसे जो सामंती लोग सदियों से सत्ता और धन पर कब्जा करके सदैव ऊपर रहे हैं।

Advertisement



पीडीए महापंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रभुत्वादियों और उनके संगी साथी सदैव आरक्षण के विरोधी रहे हैं। सदियों की पीड़ा और आरक्षण दोनों ही पीडीए को एकसूत्र करते हैं क्योंकि बाबा साहब संविधान और सामाजिक न्याय के सूत्रधार थे।

Advertisement

इसलिए ऐसे प्रभुत्ववादी नकारात्मक लोगों को बाबा साहब हमेशा अखरते थे। इसलिए हम पीडीए के लोगों को यह संकल्प लेना होगा कि हम लोग प्रभुत्ववादियों को हटाने का काम करें। तभी हम सभी समाज का विकास होगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

वही पीडीए महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने हर एक इंसान को एक मानव के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आंदोलन में हिस्सा लेने की बात कहीं भी और खुद करके भी दिखाया व तथा शकथित उच्च जाति और सामंती शोषण को साहसपूर्ण चुनौती भी दी।

Advertisement

महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे राजेंद्र सिंह पटेल परमेश्वर दयाल ने कहा कि यह भाजपा सरकार पूंजी पतियों की सरकार है इसे आम जनमानस से कोई लेना देना नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा विजय पर मनाया जश्न

HIGHLIGHTS

  • भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा विजय पर मनाया जश्न

सोनभद्र। दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।



Advertisement

इस मौके पर जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली की जनता को आप सरकार की नाकामियों से मुक्ति मिली है और प्रदेश में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

Advertisement

इस अवसर पर महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिनमें प्रमिला त्रिपाठी, रितु अग्रहरि, आशा विश्वकर्मा, ज्योति सिंह खरवार, अंतिमा उपाध्याय, प्रीति पांडेय, अमृता अग्रवाल, बबीता सिंह, श्रेया पांडेय, आरती चौबे, तारा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थीं।

Advertisement

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में भी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रधानाध्यापक एवं समकक्ष पदों को मानव सम्पदा पोर्टल पर क्लास 2 में प्रदर्शित किया जाए- अशोक कुमार आवाक

HIGHLIGHTS

  • प्रधानाध्यापक एवं समकक्ष पदों को मानव सम्पदा पोर्टल पर क्लास 2 में प्रदर्शित किया जाए- मूल संघ


सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव से माॅंग की है कि राजकीय हाई स्कूल, राजकीय बालिका हाई स्कूलों एवं अन्य समकक्ष पदों पर सेवारत प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापिकाओं को मानव सम्पदा पोर्टल पर क्लास- 2 में प्रदर्शित किया जाए।

Advertisement

ऐसा संज्ञान में आया है कि आय/सम्पत्ति का विवरण भरने के लिए मानव सम्पदा पोर्टल पर जारी सूची में इन पदों को क्लास-3 में प्रदर्शित किया गया है जबकि प्रधानाध्यापकों की विभागीय नियमावली में उन्हें अधीनस्थ राजपत्रित क्लास- 2 में रखा गया है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कार्यकारी महामन्त्री ने माॅंग की है कि इस त्रुटि को अविलम्ब सुधारा जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष ने की 03 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 03 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी
  • सप्ताह में कुल 08 प्रकरणों में सुलह समझौता कराया गया

सोनभद्र। एसपी अशोक कुमार मीणा, पुलिस  के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज व उनकी टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 03 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया।

Advertisement

जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा 02 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी है । सप्ताह में कुल 08 प्रकरण में सुलह समझौता कराया गया।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग पर लगाया सड़क व नाली निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, की गई मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

HIGHLIGHTS

  • सड़क व नाली निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप


ओबरा, सोनभद्र। विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी स्थित वार्ड नंबर 9 बाबा धुलाई सेंटर के पीछे बनी नाली और सड़क निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार का आरोप  लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जांच की मांग की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने आरोप लगाया है कि विगत वर्ष 2024 में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग सोनभद्र द्वारा नाली व सड़क निर्माण कार्य करने के नाम पर वार्ड में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है,

Advertisement

जिसके कारण महज कुछ ही महीनो पहले बनी नाली व सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं नाली निर्माण कार्य के दौरान वार्ड के बाबा धुलाई सेंटर के शुरुआत में ही मनमाने तरीके से 70 से 80 मीटर लगभग नाली को छोड़कर बनाना शुरू किया गया, जिससे उक्त दूरी में नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और भारी जल जमाव के कारण चल पाना दुभर हो गया साथ ही नाली बजबजाई होने से दुर्गन्ध व संक्रामक बीमारियो के होने का खतरा बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement

नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण फिसलन से घटना दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई है। पत्र के माध्यम से यह भी शिकायत की गई है कि 800 मीटर नाली निर्माण कार्य  विभाग द्वारा कराए जाने के बावजूद भी जगह-जगह नालियां टूट चुकी हैं, जो व्यापक भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है। और सड़क निर्माण के दौरान भी घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की वजह से सड़क पर भी दरारें पड़ गई हैं,

Advertisement
Advertisement

और क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गई हैं। विभाग द्वारा न तो इसकी मरम्मत कराया गया जा रहा है और न ही टूटी हुई नाली के निर्माण को लेकर किसी प्रकार का आश्वासन दिया गया। जिससे रहवासियों में खासा आक्रोश है एवं विभाग के कार्यों को लेकर भी  उंगली उठना शुरू हो गया है।

श्री सोनी ने कहा कि  प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्यों को लेकर महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कर लागू कर रही है इसके बावजूद भी कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपने रवैये से बाज नहीं आ रहे हैं। और सरकारी धन की लूट के लिए किसी हद तक जाने का घृणित काम कर रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन द्वारा लगाम लगाया जाना चाहिए, ताकि जनहित में प्रदान किए जाने वाले धन का दुरुपयोग न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली का निजीकरण राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध: दिनकर कपूर

HIGHLIGHTS

  • आर्थिक नीति की दिशा बदल मजदूरों को दिया जा सकता है सम्मानजनक जीवन 
  • 23 फरवरी को ठेका मजदूर यूनियन का अनपरा में होगा जिला सम्मेलन 
  • रोजगार अधिकार अभियान के सिलसिले में ओबरा पहुंचे दिनकर कपूर ने किया पत्रकारों से संवाद

सोनभद्र। बिजली का निजीकरण राष्ट्रीय हितों और संविधान की भावना के विरुद्ध है। डॉक्टर अंबेडकर ने आजादी के पहले और संविधान बनाते समय कहा था कि बिजली को सस्ता और सरकारी क्षेत्र में होना चाहिए। यह देश में औद्योगीकरण और कल्याणकारी राज्य में आम आदमी की सामाजिक आर्थिक स्थिति को सहारा देने के लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement

इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला प्रदेश में औद्योगीकरण को बाधित करेगा और भीषण महंगाई से पीड़ित आम जनता को बेहद महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर करेगा। इसलिए समाज के सभी हिस्सों को इस निजीकरण के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

Advertisement

यह अपील आज रोजगार अधिकार अभियान के सिलसिले में ओबरा आए पूर्व श्रम बंघु और एआईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने पत्रकारों से संवाद करते हुए की। इस अवसर पर बिजली के निजीकरण के खिलाफ एआईपीएफ की आम जनता के नाम अपील को भी जारी किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अपने ओबरा प्रवास के दौरान दो दिनों में उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों, अभियंताओं, कर्मचारियों एवं मजदूरों से संवाद किया। उनसे भी अपील की है कि निजीकरण विरोध के आंदोलन को कुछ नौकरशाहों की मंशा तक सीमित ना करके इसे कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ लक्षित किया जाना चाहिए। साथ ही आंदोलन को फैक्ट्री और विभाग के गेट तक ही नहीं आम जनता तक ले जाने की आज जरूरत है।

Advertisement

उन्होंने रोजगार अधिकार अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की गारंटी, देश में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, हर नागरिक के सम्मानजनक जीवन की संवैधानिक गारंटी और इसके लिए संसाधन जुटाने हेतु कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर समुचित टैक्स लगाने व काली अर्थव्यवस्था पर लगाम लगाने के सवाल पर यह अभियान पूरे देश में चल रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से पूंजी का पलायन लगातार हो रहा है। यह बात प्रदेश के वित्त मंत्री ने भी खुद स्वीकार की है। सोनभद्र जनपद में ही यहां के लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का 69 फ़ीसदी दूसरे प्रदेशों में पलायन कर जा रहा है। यदि इस पलायन पर रोक लगे और यहां के नौजवानों के कौशल विकास पर खर्च हो और उन्हें नवाचार में उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपए अनुदान दिया जाए तो बेरोजगारी के बड़े संकट को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों को पक्की नौकरी, सम्मानजनक जीवन, उचित वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा दी जा सकती है बशर्ते अर्थनीति की दिशा बदले। आज तो हालत यह है कि बेरोजगारी और महंगाई में अपने परिवार का जीवन चलाने की मजबूरी का फायदा उठाकर काम के घंटे 12 किया जा रहे हैं।

Advertisement

पिछले 10 वर्षों से प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी का वेज रिवीजन नहीं किया गया है। श्रम शक्ति की बेइंतिहा लूट के लिए कानून के विरुद्ध ठेका प्रथा चलाई जा रही है। आज जरूरत है देश की आय और संपत्ति में मजदूरों की हिस्सेदारी को सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

संवाद में मौजूद ठेका मजदूर यूनियन जिला उपाध्यक्ष तीर्थराज यादव और संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद ने बताया कि 23 फरवरी को यूनियन का 22 वां जिला सम्मेलन अनपरा में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ठेका मजदूरों के सम्मानजनक जीवन और अधिकारों के सवालों को उठाया जाएगा। इस सम्मेलन में विभिन्न उद्योगों, विभागों व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत ठेका मजदूरों के प्रतिनिधि हिस्सेदारी करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें