SP ने डीसीआरबी व महिला सहायता प्रकोष्ठ सहित पुलिस कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों का किया वार्षिक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय के डी0सी0आर0बी0, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ व शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय के डी0सी0आर0बी0, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जाँच प्रकोष्ठ व शिकायत प्रकोष्ठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की गहनता से चेकिंग की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई व अभिलेखों का रखरखाव सन्तोषजनक पाया गया। कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उनको आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गये।

Advertisement

कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने हेतु सख्त हिदायत दी गयी। इस दौरान डी0सी0आर0बी0 के प्रभारी हरिकेश सिंह सहित शाखा प्रभारी व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्वकर्मा संस्कृति महोत्सव, प्रतिभा एवं गौरव सम्मान के रूप में मनाया गया

HIGHLIGHTS

  • विश्वकर्मा संस्कृति महोत्सव, प्रतिभा एवं गौरव सम्मान के रूप में मनाया गया

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय  में अपना वार्षिकोत्सव समारोह विश्वकर्मा संस्कृति महोत्सव ,प्रतिभा एवं गौरव सम्मान के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 09 फरवरी को अपराह्न 1:00   बजे से  कम्हारी  स्थित कैंप ऑफिस से आदि देव श्री विश्वकर्मा धर्मशाला तक विश्वकर्मा संस्कृति कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में मातृ शक्तियों एवं  भाइयों ने भाग लिया।

Advertisement

अपराह्न 4:00 बजे से 6:00 बजे तक समस्त कलश यात्रा में भाग लिए हुए मातृशक्तियों तथा देवतुल्य भाइयों को परम पूज्य विज्ञ रामाशीष  महाराज द्वारा संस्कारित किया गया तत्पश्चात शायं सात बजे से विश्वकर्मा संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे तक संकीर्तन समाप्ति के पश्चात विश्वकर्मा कथा का आयोजन किया गया ।जिसमें पदाधिकारीयों

Advertisement

,सदस्यों एवं आस-पास की महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया  पूज्य विज्ञ राजेश्वराचार्य  महाराज द्वारा अपनी अमृतवाणी से विश्वकर्मा संस्कृति पर संगीतमय विचार प्रकट किए गए तथा विज्ञ राम आशीष  महाराज द्वारा विश्वकर्मा महात्म्य एवं विश्वकर्मा संस्कृति पर अपनी अमृतवाणी से विश्वकर्मा चरणानुरागियों का आत्मज्ञान संवर्धन किया गया।

Advertisement

द्वितीय सत्र में ट्रस्ट परिवार द्वारा विज्ञ राम आशीष महाराज,विज्ञ राजेश्वराचार्य  महाराज,विज्ञ डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा ,विज्ञ राम दुलारे विश्वकर्मा,विज्ञ चनर्धन विश्वकर्मा  एवं विज्ञ राम अवतार विश्वकर्मा  को विज्ञ उपाधि से विभूषित किया गया। इसके पश्चात विश्वकर्मा समाज के प्रतिभाओं जिसमें इंजीनियर ज्ञानेश शर्मा,इंजीनियर अभिनव विश्वकर्मा,डॉक्टर श्वेता शर्मा ,अखिल विश्वकर्मा एवं इंजीनियर भूपित विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। उपस्थित समस्त विश्वकर्मा रत्न सदस्यों एवं अंश दाता विश्वकर्मा रत्न सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।

Advertisement

विश्वकर्मा समाज के कलाकारों में लक्ष्मी शंकर विश्वकर्मा ,राम विलास विश्वकर्मा , राम निहोर विश्वकर्मा ,श्री विमलेश विश्वकर्मा,  हरिश्चंद्र विश्वकर्मा,राम जी विश्वकर्मा  प्रकाश विश्वकर्मा ,श्री मानिकचंद विश्वकर्मा, राम भरत विश्वकर्मा  छोटू विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा को कला क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।

Advertisement

अतिथियों के क्रम में  संतोष विश्वकर्मा मौलिक अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष,  संगीता विश्वकर्मा मौलिक अधिकार पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ .आलोक विश्वकर्मा ,डॉक्टर परमानंद विश्वकर्मा ,एस आई जे. के .वर्मा, ग्राम प्रधान राजाराम विश्वकर्मा एवं ग्राम प्रधान भरत विश्वकर्मा , गौतम विश्वकर्मा को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

अंत में सभी पदाधिकारीयों को  विज्ञ राम आशीष महाराज द्वारा शपथ ग्रहण संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारीयों शुभचिंतक सदस्यों के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में विश्वकर्मा बंधुओ ने भाग लिया तथा प्रभु विश्वकर्मा के अवतरण दिवस पर अखंड भंडारे में दिनांक 09 एवं 10 फरवरी को प्रसाद ग्रहण किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे न किए जाने से नाराज प्रधानों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • सदर ब्लाक के ग्राम पंचायतों मे अभी तक नहीं शुरू हुआ आवास सर्वें
  • प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे में नहीं मिल रहा अन्य विभागों का सहयोग

सोनभद्र। मंगलवार को सदर विधायक भूपेश चौबे के आवास पर पहुॅचकर प्रधान संद्य के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में प्रधानों ने ज्ञापन देते हुए मांग की प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वें नहीं किया जा रहा है सर्वें में लगे अधिकारी व कर्मचारी सर्वें करने के लिए नहीं जा रहे है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है अगर तत्काल सर्वें का कार्य आरम्भ नहीं किया जाता है तो गरीब आवास से वंचित रह जायेगें जिसकी पुरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Advertisement

प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे कार्य जो चल रहा है उसमें पंचायत अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों द्वारा जो कर्मचारी सर्वे में लगाए गए हैं वह अपना कार्य नहीं कर रहे हैं

Advertisement

इसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया है परंतु अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं हुआ जिसके कारण आज से हम सभी ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से ऐसी किसी भी बैठक व सरकारी कार्यों में सम्मिलित नहीं होंगे जनपद में जिस तरह से आवास सर्वें में लापरवाही बरती जा रही है

Advertisement

इससे यह स्पष्ट होता है कि यहॉ के अधिकारी व कर्मचारी शासन के मंशा के विपरित कार्य करे रहे है इस पर तत्काल कार्यवाही की जाए जिससे आवास प्लस का सर्वें तत्काल शुरू हो सकें इस मौके पर विमलेश पाण्डेय मीना देवी कृष्णावती देवी राजेन्द्र चन्द्र किशोर पाण्डेय विजय बहादुर सिंह विजय शंकर अमजीत यादव नीलम त्रिपाठी गणेश प्रसाद शशिकला अनुपम तिवारी आदि प्रधानगण उपरिस्थ रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुंभ के श्रद्धालुओं का सेवा भाव ही सर्वोपरी- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • महाकुंभ के श्रद्धालुओं का सेवा भाव ही सर्वोपरी- भूपेश चौबे
  • हिंदुआरी तिराहे पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं का किया गया सम्मान

सोनभद्र। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाहन पर जनपद सोनभद्र जिला मुख्यालय के हिंदुआरी तिराहे पर मंगलवार को सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में महाकुंभ जाने आने वाले श्रद्धालुओं का सेवा भाव सम्मान कार्यक्रम किया गया।

Advertisement

वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवाहन पर भाजपा कार्यकर्ता सहित प्रतिनिधियों द्वारा महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं व वापस आने वाले श्रद्धालुओं का सेवा भाव समर्पण के तहत लोगों का सहयोग किया गया।

Advertisement

वही श्री चौबे ने बताया कि जिले व जिले से सटे अन्य जनपदों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई असुविधा न हो संबंधित आला अधिकारियों से वार्ता करते हुए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की  इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता,

Advertisement

महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गौरी शंकर मंडल अध्यक्ष रामबली ,सुरेंद्र मौर्य, विकास मिश्रा, ज्योति खरवार, रितु अग्रहरि, अनूप तिवारी, आलोक रावत,शिवम राजपूत, विमलेश पटेल, राज बहादुर सिंह सभासद पप्पू दुबे विमलेश पटेल ओम प्रकाश चौबे आदि सेवक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पाक्सो एक्ट के दोषी प्रभात कुमार गौतम को मिली 10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • 45 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 35 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े 6 वर्ष पूर्व  16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। साढ़े 6 वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी प्रभात कुमार गौतम को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 45 हजार रुपये में से 35 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 3 अप्रैल 2018 को रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रभात कुमार गौतम पुत्र स्वर्गीय शिवराम दरोगा निवासी वर्तमान पता लंका कम्पाउंड, थाना लंका, जिला वाराणसी मूल निवासी कुआटी, थाना सादात, जिला गाजीपुर व उनके परिवार के लोग भगाकर ले गए हैं।

Advertisement

इसके पूर्व भी कई बार भगाने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी थी। इसलिए पूर्ण विश्वास है कि प्रभात कुमार गौतम ही उसकी बेटी को भगाकर ले गया है और उसके साथ गलत सम्बंध भी बना रहा होगा और उसे जान से मार देगा। वह उल्टा ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।  आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी प्रभात कुमार गौतम को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 45 हजार रुपये में से 35 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी प्रभात कुमार गौतम को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 45 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 45 हजार रुपये में से 35 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

3,000 वर्षों के बाद पूरी तरह खिलता है दुर्लभ उदुम्बरा फूल, बौद्ध धर्म में है इसका जिक्र

हैदराबादः दुनिया के लाखों की फूलों की वैरायटी है. फूलों की कई प्रजातियां हैं जिसमें रोजाना फूल खिलते हैं. कुछ फूल सीजन में रोजाना खिलते हैं. कुछ साल में एक बार खिलाता है. इन सभी फूलों की प्रजातियों के बीच एक फूल हजारों साल बाद खिलता है. जी हां इस फूल का नाम है उदुम्बरा. इस स्वर्ग से आया शुभ फूल माना जाता है. बौद्ध धर्म के अनुसार, बौद्धों का मानना है कि यूटन पोलुओ (उदुम्बरा) नामक फूल हर 3000 साल में एक बार खिलता है. हाल के दिनों में यह दुनिया भर में लगभग एक दर्जन बार दिखाई दिया है. कई लोग कहते हैं कि वे एक प्रबुद्ध ऋषि के आगमन को ला सकते हैं.

Advertisement

कुचले जाने पर भी नहीं मुरझाता है उदुम्बरा
उदुम्बरा एक छोटा, सुंदर सुगंधित फूल है जो पतली आस्तीन वाला और असामान्य रूप से कठोर होता है. जिन लोगों ने वर्षों से इस पौधे की खोज की है, उन्होंने पाया है कि यह रहस्यमयी फूल लंबे समय तक मुरझाता नहीं है – कुचले जाने पर भी नहीं.

देवताओं का उपहार
उदुम्बरा डॉट ओआरजी के अनुसार प्रकृति की रहस्यमयी चीजें हमें हमेशा आश्चर्यचकित करती हैं, और यूटन पोलुओ इसका एक आदर्श उदाहरण है. हाल के वर्षों में, दुनिया भर में बहुत से लोगों ने इस फूल को देखा है. यह अत्यंत रहस्यमय है और हर 3,000 साल में एक बार ही खिलता है. अन्य पौधों के विपरीत, यह गैर-पारंपरिक सतहों जैसे कांच, कागज और लकड़ी पर खिलता है – यहां तक कि बुद्ध की मूर्तियों पर भी.

Advertisement

उदुंबरा फूल घंटी के आकार का होता है, इसके तने सोने के रेशम के समान पतले होते हैं और इसमें हल्की सुगंध होती है. बौद्ध धर्म में यह अत्यंत दुर्लभ, पवित्र और विशेष चीज का भी प्रतीक है. वे नाजुक सुंदरता के साथ बर्फ की तरह सफेद होते हैं और उनकी उपस्थिति हवा को एक शांतिपूर्ण आभा से भर देती है जो उन्हें देखने वाले को तरोताजा कर देती है. इस पौधे के खिलने के बारे में कुछ प्रभावशाली है. माना जाता है कि इसमें अनंत रहस्य और दिव्य संदेश हैं. बौद्ध धर्मग्रंथों के अनुसार, उदुंबरा फूल बौद्ध पवित्र ग्रंथों से जुड़ा हुआ है. यह सौभाग्य का प्रतीक है और फालुन के पवित्र राजा का प्रतीक है. जब उदुम्बरा पुष्प प्रकट होते हैं, तो मैत्रेय मानव जगत में प्रकट होते हैं

Advertisement

बौद्ध धर्मग्रंथ यूटन पोलुओ को एक पवित्र पौधे के रूप में संदर्भित करते हैं. इस अनोखे फूल का नाम संस्कृत से आया है और इसका अर्थ है “स्वर्ग से आया शुभ फूल.” इसमें कोई क्लोरोफिल नहीं है और कोई जड़ नहीं है और यह हर तीन हजार साल में एक बार ही उगता है.

Advertisement



फहुआ वेनजू बौद्ध धर्मग्रंथ ने इसे “स्वर्ण चक्र के राजा के आगमन” के रूप में उल्लेख किया था. वह एक उत्कृष्ट राजा है जो हिंसा के बजाय निष्पक्षता से दुनिया पर शासन करेगा. कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म का पालन करता हो – बौद्ध धर्म, ईसाई धर्म, कन्फ्यूशीवाद, आदि. जो कोई भी दूसरों के प्रति दया दिखाता है, उसे चक्र घुमाने वाले पवित्र राजा से मिलने का मौका मिल सकता है.

उडुम्बरा फूल का इतिहास
बुद्ध शाक्यमुनि की शिक्षाओं के अनुसार, इसका प्रकट होना स्वर्ण चक्र के राजा के आगमन की घोषणा करता है, जो दुनिया में धर्म को सुधारता है. यह राजा किसी भी धार्मिक संबद्धता वाले व्यक्ति को स्वीकार करेगा और करुणा के माध्यम से सभी को मोक्ष प्रदान करेगा. हाल ही में किसी ने भी इस “पौराणिक फूल” को नहीं देखा था. यह हर 3000 साल में एक बार ही खिलता है और इसके बारे में हम जो कुछ भी जानते हैं, वह प्राचीन ग्रंथों से आता है.

लेकिन पिछले कुछ सालों में, दुनिया भर के लोगों ने इस रहस्यमयी फूल को अलग-अलग जगहों पर बार-बार खिलते देखा है. इस छोटे, खूबसूरत फूल को आवर्धक लेंस के बिना पहचानना मुश्किल है. फिर भी एक बार जब यह खिलता है, तो इसकी खुशबू पूरे क्षेत्र को भर देती है. इन नाजुक फूलों को पहचानने के लिए आपकी नजर पैनी होनी चाहिए.

Advertisement

कोरिया में सबसे पहला उडुम्बरा जुलाई 1997 में क्यूंगकी-डो के चोंगगी-सा मंदिर में एक सुनहरे पीतल की तथागत (बुद्ध प्रतिमा) मूर्ति पर पाया गया था. तथागत (बुद्ध प्रतिमा) मूर्ति की छाती पर 0.1 इंच के 24 उडुम्बरा खिले थे. इस घटना ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं और यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी. बौद्ध शिक्षाओं के इतिहास के अनुसार, इस वर्ष बौद्ध धर्म के पहली बार उभरने के 3024 चंद्र वर्ष हो चुके हैं.

Advertisement

कराटे खेल प्रतियोगिता मे बच्चों ने दिखाए अपने दम, 180 बच्चों ने किया प्रतिभाग

HIGHLIGHTS

  • कराटे खेल प्रतियोगिता मे बच्चों ने दिखाए अपने दम
  • बच्चों ने कराटे खेल प्रतियोगिता में बढ़कर लिया हिस्सा

संतोष कुमार  (संवाददाता)

सोनभद्र। कराटे उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ओबरा के मानस भवन में दीप जलाकर किया गया, जिसमें जौनपुर,वाराणसी, भदोही, सोनभद्र आदि जिला के लगभग 180 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कराटे खेल प्रतियोगिता में बढ़कर हिस्सा लिया।कराटे खेल में आत्मरक्षा, अनुशासन, आदर करना,समन्वय,आत्मविश्वास सिखाया जाता है

Advertisement

कराटे उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्रथम स्थान अनुभव (डीo एo वीo स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र), सिल्वर मेडल द्वितीय स्थान लवन्या (डीo एo वीo स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र), सिल्वर मेडल द्वितीय स्थान मयंक (डीo एo वीo स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र),

Advertisement

सिल्वर मेडल द्वितीय स्थान अथर्व (सेठ एमo आरo जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र), सिल्वर मेडल द्वितीय स्थान शारव (सेठ एमo आरo जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र) ने हासिल करके जिला सोनभद्र का नाम रोशन किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम मे शिहान साजिद रेन फाउंडर एंड प्रेसिडेंट, सेंसई संजय साह, कराटे क्लब सेंटर की सचिव (कोच) रोशनी और सोनभद्र योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लखनऊ घूमने आई विदेशी महिला, रोते-रोते पहुंची थाने, चिल्लाकर दरोगा से बोली- ‘मैं लुट गई’

लखनऊ: भारत देश के कौने-कौने में लोग देश-विदेश से घूमने आते है. विदेशी तो भारत में महीनों रुकते हैं और यहां के कल्चर, प्रकृति का फुल आनंद लेते हैं. इसी क्रम में नवाबों के शहर यूपी की राजधानी लखनऊ में भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. ऐसे में फ्रांस से एक महिला भारत का दीदार करने लखनऊ पहुंची. भारत को घूमने के लिए वह काफी उत्सुक थी, लेकिन यहां आते ही उसके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसे जानकर दरोगा के भी पसीने छूट गए. आइए जानते अहिं पूरा मामला.


Advertisement
Advertisement

फ्रांस से लखनऊ आई महिला की उम्र 72 साल बताई जा रही है. दिखने में वह काफी बुजुर्ग है लेकिन एक्टिव इतनी की अच्छे-खासे जवान भी उसके सामने फेल हैं. अब आप सोच रहे होंगे हम आखिर उस महिला की इतनी चर्चा क्यों कर रहे हैं. तो ठहरिए जरा बताते हैं. फ्रांस की यह महिला शहर में चर्चा का विषय तब बनी जब वह विकासनगर पुलिस स्टेशन में रोते-रोते पहुंची. जब एक विदेशी महिला को इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने थाने में उदास बैठा देखा तो वह भी भागकर पास आया और उसके परेशान होने के पीछे की वजह पूछी. जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरा नाम गुलीवर्ट डी लेट्योर है और में फ्रांस से हूं. आई तो मैं यहां घूमने थी लेकिन उससे पहले मैं लुट गई. उसने आगे बताया कि मैं एक कैब में बैठी थी, जिसमें मेरा मोबाइल छूट गया और उसमें मेरा बेहद जरूरी डाटा है.

Advertisement

वेदेशी महिला की यह बात सुनकर पूरे थाने में सन्नाटा छा गया. वहीं अधिक जानकारी देते हुए उसने बताया कि मेरा मोबाइल मुंशीपुलिया के पास कैब में छूट गया, वहीं मेरा ड्रॉप प्वाइंट था. विदेशी महिला ने जिस स्थान को बताया तुरंत वहां पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरों को खंगालने लगी. जिसके बाद हाथ लगी फोटोज को पुलिस ने महिला को दिखाया, जिसमें उसने एक कार को देख कहा कि यही वह कार है जिसमें मेरा फोन छूटा है. जिसके बाद उस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से पुलिस ने कार मालिक से संपर्क किया और उसे पूरी बात बताई. कैब में मोबाइल छूटने की सूचना मिलते ही ड्राइवर ने फोन को पुलिस तक पहुचाया. फोन के मिलते ही गुलीवर्ट डी लेट्योर काफी खुश हो गई और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस का दिल से धन्यवाद किया.

SP ने थाना चोपन के अन्तर्गत कस्बा में किया पैदल गस्त

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना चोपन अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया
  • एसपी द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में लगातार पदैल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने के दिये गये निर्देश

सोनभद्र। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के थाना चोपन के कस्बा एवं मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर आमजनमानस के लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

Advertisement

इसके अतिरिक्त जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु जनपद के समस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों एवं अराजकतत्वों की गहनता से चेकिंग करने के दिये गये निर्देश।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में होगा कार्यक्रम- विनय श्रीवास्तव

HIGHLIGHTS

  • 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में होगा कार्यक्रम

सोनभद्र। सोमवार को भाजपा नगर मंडल की बैठक नगर स्थित एक होटल में नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनानें कि रूप रेखा तैयार कि गयी।

Advertisement
Advertisement



बैठक में नगर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर 11 फरवरी को समर्पण दिवस मनाने के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Advertisement
Advertisement



बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश केसरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, पूर्व भाजपा जिला मंत्री राज नारायण तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, सरोज केसरी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी, अमन वर्मा, धीरेंद्र पांडे, अखिलेश कश्यप, रजनीश रघुवंशी, राजबहादुर सिंह, आलोक रावत, बंटी ध्रुव, कान द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें