हवन में पूर्णाहुति के साथ अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ  संपन्न

HIGHLIGHTS

  • हवन में पूर्णाहुति के साथ अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ  संपन्न

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में चल रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन के संचालन कार्य कर रहे आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया छठवें  वर्ष यज्ञ में पूर्णाहुति का कार्यक्रम श्री राम कथा विश्राम, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया,

Advertisement

मध्यान 3:00 बजे से देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारे क्रांतिकारी कथावाचक पंडित अखिलेश मणि शांडिल्य जी ने श्री राम राज्याभिषेक की कथा सुनाया मानस की चौपाई, गुरु वशिष्ठ कुल पूज्य हमारे। तीनकी कृपा दनुज रन मारे।।

Advertisement

अर्थात प्रभु श्री राम ने कहा मेरे ऊपर मेरे कुल गुरुदेव भगवान की कृपा थी जो हमने दुराचारी संत वेद विद्वान गौ प्रत्याहार करने वाले रावण पर विजय प्राप्त किया केवल गुरु की कृपा की वजह से जिसके ऊपर माता-पिता गुरु की कृपा हो जाती है वह दुनिया की सभी सर्व सत्ता को प्राप्त कर सकता है उसके बाद बहुत ही प्रासंगिक भजन के द्वारा कथा पंडाल में भक्ति झूम उठे।

Advertisement

बन गए राजा राम। मगन मन नाचो रे।। आचार्य श्री ने बताया इस शुभ अवसर पर ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सकुशल यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, संदीप मिश्रा, विमलेश पांडे, रवि प्रकाश पांडे, मिथिलेश पांडे, मृत्युंजय पांडे, कृष्ण कुमार पाठक, प्रभात शंकर पाठक, दिवाकर पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

म्योरपुर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हुई बेपटरी, अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों में आक्रोश

HIGHLIGHTS

  • म्योरपुर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था हुई बेपटरी, अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों में आक्रोश

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र में विगत कई दिनों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रही, जिससे आम जनता से लेकर बाजार तक प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर कई बार बिना पूर्व सूचना बिजली काट दी जाती है जो कई घंटों बाद आती है ,अगर आती भी है तो रात में भी बिजली की आवाजाही बनी रहती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, व्यापारियों तथा घरेलू उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

उपभोक्ताओं ने बताया कि अनियमित आपूर्ति के चलते इन्वर्टर भी साथ नहीं दे रहे, जबकि लो वोल्टेज की समस्या से टीवी, फ्रिज सहित अन्य उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है। लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही कटौती से लोगों में आक्रोश व्याप्त है और कई मोहल्लों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराज़गी भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से बदहाल विद्युत आपूर्ति के बारे में पूछा जाता है तो 33 हजार में फाल्ट बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

Advertisement

मोनू जायसवाल , इरफान खान, प्रवीण अग्रहरी, सुनील अग्रहरि,सुरज केशरी,कुंदन तिवारी, मनोज अग्रहरि सहित तमाम रहवासियों ने बताया कि जाड़े के मौसम में विद्युत आपूर्ति का ये हाल है तो आने वाले गर्मी के मौसम क्या हाल होगा। तमाम ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि मौजूदा असुविधाओं से राहत मिल सके।

Advertisement

इस संबंध में एडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि पिपरी से आयी 33 हजार सप्लाई लाइन में कई जगह विद्युत सप्लाई में समस्या आयीं है। समस्या के समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज शाम तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चालु हो जाएगी।

Advertisement 

बताया कि किरबिल गांव में बन रही 132/33 केवीए क्षमता वाली विद्युत सब स्टेशन बन जाती तो इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल जाती। बता दें कि किरबिल सबस्टेशन के बन जाने से कुंडाडीह, नधीरा, बभनी और बीजपुर उपकेंद्रों को 33 केवीए विद्युत सप्लाई से जोड़ा जाएगा। इससे म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या से राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस लाइन चुर्क में हर्षोल्लास के साथ मना मकर सक्रांति पर्व, SP ने बच्चों के साथ उड़ाया पतंग

HIGHLIGHTS

  • मकर संक्रांति के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ पारिवारिक कार्यक्रम

सोनभद्र। गुरुवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वामा सारथी, उत्तर प्रदेश फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन चुर्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में हर्षोल्लास पूर्वक पुलिस परिवारजनों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर SP द्वारा बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर पर्व की खुशियाँ साझा की गईं, जिससे उपस्थित बच्चों एवं परिवारजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Advertisement

आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई, जिसमें पुलिस परिवारजनों एवं बच्चों द्वारा गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सजीव किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया।

Advertisement

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ, अंशिता वर्मा, अध्यक्ष, वामा सारथी सोनभद्र, जागृति अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी, उत्कर्ष द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, आशुतोष जायसवाल, डीएफओ, डॉ. चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात, रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर,

Advertisement

हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी एवं मुहम्मद नदीम, प्रतिसार निरीक्षक, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उक्त आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यह सरकार सेवादारों की सरकार है- रामविचार नेताम

HIGHLIGHTS

  • यह सरकार सेवादारों की सरकार है- रामविचार नेताम
  • छत्तीसगढ़ के जाने-माने आदिवासी नेता व मंत्री राम विचार नेताम ने गुरुवार को पटवध् में मैं आयोजित विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के मंत्री ने दिल खोलकर कहा हम रामभक्त हैं
सोनभद्र छत्तीसगढ़ के जाने-माने आदिवासी नेता व मंत्री राम विचार नेताम ने गुरुवार को पटवध् में मैं आयोजित विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया इस मौके पर उन्होंने अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

उन्होंने साफ शब्दों में कहां कि यह राम भक्तों की सरकार है ऐसे में हम सेवादार हैं और सेवादार का काम है गरीब दीन दुखियों शोषितों वंचितों की सेवा करना और यही कार्य जहां-जहां भी हमारी सरकार है हमारी पार्टी के लोग कर रहे हैं उन्होंने खेल में शामिल बच्चों को आने वाले दिनों का भविष्य बताते हुए कहा कि यह सब का कर्तव्य है कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम इनका सही मार्गदर्शन करें।

Advertisement
Advertisement


  छत्तीसगढ़ के मंत्री राम विचार नेताम ने सदर विकासखंड के पटवध स्थित राजा बलदेव दास बिरला इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज इस विद्यालय परिसर में जिस तरह अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों ने योग वॉलीबॉल व अन्य खेल का प्रद एक्सर्शन किया है।

Advertisement 

वह अपने आप में इनके उज्जवल भविष्य का परिचायक है हम सभी को इनके उज्जवल भविष्य के लिए इनका सही से मार्गदर्शन करना चाहिए आने वाले दिनों में यही देश कर्णधार  होंगे । उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में हमारे प्रधानमंत्री उभरे हैं

छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और जहां भी भाजपा की सरकारे हैं वह सभी राम भक्तों की सरकार है हम सभी सेवादार और ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम सब की सेवा करें उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि आज इस विद्यालय परिसर में जिन बच्चों ने खेल का प्रदर्शन किया है

वह अनुकरण यह है और हमें इन बच्चों से सीख मिलती है की कैसे आपसी सौहार्द बनाया रखा जाता है उन्होंने कहा कि आने में हमें इसलिए विलंब हुआ कि जैसे ही हम सोनभद्र की सीमा में प्रवेश किया यहां के लोगों ने जगह-जगह रोककर हमारा जो स्वागत और सम्मान किया है उसके लिए हम इनका धन्यवाद क्या करते हैं।

Advertisement


नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कार्यक्रम में आभार प्रकट करते हुए अतिथियों का स्वागत किया
इस मौके पर उनकी पत्नी व पूर्व में अपने जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष रहे पुष्पा नेताम भी रही। आदिवासी नृत्य संगीत के द्वारा इनका स्वागत किया गया। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, चोपन ब्लाक प्रमुख ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, दीपक दुबे, विकास मिश्रा, पुष्पा सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मणिकर्णिका से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां को किया जाएगा संरक्षित- डीएम

HIGHLIGHTS

  • मणिकर्णिका से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित, डीएम बोले- किसी मंदिर को नुकसान नहीं हुआ

वाराणसी। मणिकर्णिका घाट से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित की जाएंगी। इनमें रानी अहिल्याबाई की मूर्ति भी शामिल है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इससे किसी मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा है। पहले चरण में सीढि़यां बनवाई जा रही हैं। खोदाई के दौरान कुछ मूर्तियां और कलाकृतियां मिली हैं। इन्हें संरक्षित कराया गया है। घाट पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मूर्तियां लगवाई जाएंगी।                                                   

वायरल वीडियो को लेकर मचा घमासान
बता दें कि घाट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बुलडोजर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। आठ सेकंड का यह वीडियो अकांक्षा सिंह रघुवंशी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसमें आवाज सुनाई दे रही है कि “विकास के नाम पर विनाश, देखिए कैसे मंदिर गिराए जा रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। वीडियो में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा दिख रहा है, जिसका विरोध बनारस से इंदौर तक हो रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि दीवार पर चित्रकारी की गई थी, जिसे गिराने के दौरान की कलाकृतियां दिख रही हैं। इन कलाकृतियों को संरक्षित किया गया है।                                                                                   पुनर्विकास योजना के तहत किया जा रहा विकास
अधिकारियों के अनुसार पुनर्विकास योजना के तहत मणिकर्णिका घाट पर दो सामुदायिक शौचालय, हरित क्षेत्र, 32 शवदाह प्लेटफॉर्म, प्रदूषण रहित चिमनी, पंजीकरण कक्ष, लकड़ी भंडारण स्थल और प्रतीक्षा कक्ष बनाए जा रहे हैं। पूरे प्रोजेक्ट में भूतल और प्रथम तल को मिलाकर बड़े पैमाने पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

पाल समाज समिति के लोगों ने किया प्रदर्शन
वायरल वीडियो को देख कर पाल समाज समिति के महेंद्र पाल बुधवार को कार्यकर्ता के साथ मणिकर्णिका घाट पर पहुंच कर स्थानीय नागरिकों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर मणिकर्णिका घाट के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है। धरोहर को खत्म किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जिला प्रशासन का दावा किया कि मणिकर्णिका घाट पर किसी भी मंदिर को नहीं तोड़ा गया है। यहां अत्याधुनिक शवदाह गृह का निर्माण एक अलग एजेंसी करा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बीएलओ 18 जनवरी को पढ़कर सुनाएंगे मतदाता सूची- जिला निर्वाचन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • 18 जनवरी को मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि एसआईआर के तहत जिले के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी को कर दिया गया है। 18 जनवरी को बीएलओ सभी मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे।

Advertisement

वे सभी फार्मों के साथ बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये। उन्होंने कहा कि नागरिक 18 जनवरी को अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करें। इसके बाद आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने के लिए फार्म-6 के साथ अनुलग्नक 4 में घोषण पत्र का उपयोग करें।

Advertisement

किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए फार्म-6क, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने के लिए फार्म-7 भरें। वहीं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानांतरण, प्रविष्टियों का सुधार, बिना सुधार के ईपीआईसी प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार के लिए फार्म-8 में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हजारों जरूरतमंदों में राज्यमंत्री ने किया कंबल वितरण

HIGHLIGHTS

  • हजारों जरूरतमंदों में राज्यमंत्री ने किया कंबल वितरण

डाला, सोनभद्र। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ और उनकी पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ ने बाड़ी स्थित अपने आवास के समीप प्राथमिक विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को हजारों जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया।

Advertisement

हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए जरुरतमंद बुजुर्ग पुरुषों महिलाओं समेत अन्य लोगों को कंबल मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि हर जरुरतमंद को कंबल मिले इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए दो हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया।

Advertisement

इस मौके पर ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, महामंत्री विकास चौबे, पूर्व मंडल चोपन अध्यक्ष सुनील सिंह, उमेश सिंह, संदीप पांडेय, नित्यानंद दुबे आदि रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दिवंगत विधायक विजय सिंह गोंड़ को श्रद्धांजलि देने पहूँचे हज़ारों लोग

HIGHLIGHTS

  • कम्बल वितरण कर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने उनके संघर्षों को किया याद-

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर कस्बा स्थित पतेरी टोला में बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के आवास परिसर में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड को हज़ारों आदिवासियों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं की उपस्थिति भी काफी  रही।

Advertisement

ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि विजय सिंह गोंड आठ बार विधायक रहे और आदिवासियों सहित सर्व समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि उनका निधन एक युग के अंत जैसा है,

Advertisement

लेकिन क्षेत्र के विकास और जल–जंगल–जमीन की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत दिलाई गई।

Advertisement

इस दौरान केदार यादव, सोनाबच्चा अग्रहरी, सूजीत कुमार, शेषनाथ तिवारी, प्रेमचंद्र यादव, मोनू जायसवाल, बबई सिंह मरकाम, राजन सिंह, आर.के., गणेश जायसवाल, मु. वकील, अफजल अंसारी, अशर्फी  लाल, संत कुमार गुप्ता आदिवासी समाज के तमाम नेताओं  सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में निकाली गई भव्य श्री साईं पालकी यात्रा, लगे श्री साईं नाथ के जमकर जयकारे

HIGHLIGHTS

  • साईं पालकी को उठाने को हर कोई दिखा बेताब
  • पालकी यात्रा में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
  • श्री साईं नाथ के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर

सोनभद्र। सोनभद्र नगर स्थित सांई मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री साईं सेवा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष के भांती इस वर्ष भी श्री सांई पालकी यात्रा नगर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। यह पालकी यात्रा सांई मंदिर से प्रारंभ हुआ और शीतला मंदिर चौक से होते हुए महिला थाने से होते हुए पूरब माहौल, उत्तर माहौल होते पुनः साईं मंदिर पहुंचा जहां पर भव्य भजन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Advertisement

इस दौरान यात्रा में सांई भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते सांई बाबा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए तो वहीं महिलाएं अपने सर पर कलश लिए हुए शामिल हुई। बताते चलें कि साईं भक्तों द्वारा 2007 में मंदिर की नींव रखी गई और 14 जनवरी 2014 को शिरडी के प्रधान पुजारी अमित देशमुख के कर कमलों से तीन दिवसीय पूजन अर्चन के साथ मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई।

Advertisement

सांई मंदिर में स्थापित सांईनाथ के मूर्ति के साथ सिध्दि विनायक गणेशजी, राधाकृष्ण, दक्षिणेश्वर हनुमानजी भी स्थापित हुए थें। वही शंकर परिवार में शंकर जी, माँ पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी व नंदी भगवान, माँ दुर्गा के मंदिर का जिर्णोद्धार हुआ था।

Advertisement

श्री साईं सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं को फूलों से सुसज्जित किया गया और उनकी भव्य झांकी सजा कर भक्तों द्वारा दिव्य आरती उतारते हुए पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसमें सांई सेवा संस्था के पदाधिकारी व सदस्य ठाकुर प्रसाद अग्रहरी, विमल अग्रवाल, राजु सोनी,प्रसन्न जायसवाल,संजय जायसवाल, निखिल जायसवाल, अंकित केजरीवाल, विनोद केशरी, गीता जायसवाल,आनन्द जायसवाल, मुकेश जायसवाल, परमेश जैन, सूरज गुप्ता पूरे पालकी यात्रा तक नजर बनाए रखें।

Advertisement

भारी पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कोतवाल माधव सिंह, चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता, प्रतीक मिश्रा, राजन अग्रहरि व शालनी जायसवाल ने श्री साईं नाथ की  एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सहित चार थाना प्रभारी निरीक्षकों को किया लाइन हाजिर

HIGHLIGHTS

  • प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज, बभनी प्रभारी निरीक्षक और शाहगंज प्रभारी निरीक्षक लाइनहाजिर

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सख्त रुख अपनाया है। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अपेक्षित सतर्कता के अभाव तथा कार्यप्रणाली में गंभीर कमियां पाए जाने पर उन्होंने चार थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया।

Advertisement

इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप है। एसपी की गई समीक्षा में सामने आया कि संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शिकायतों के निस्तारण तथा नियमित पुलिसिंग में अपेक्षित स्तर की सक्रियता नहीं बरती जा रही थी।

Advertisement

इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, प्रभारी निरीक्षक विंढमगंज चंद्रशेखर सिंह, बभनी प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल एवं शाहगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज को लाइनहाजिर करने का आदेश जारी किया गया।

Advertisement

एसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, उदासीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है

Advertisement

और इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के आपके सपनो विरुद्ध भविष्य में भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई का घर इस प्रशासनिक कदम को पुलिस व्यवस्था में अनुशासन कायम करने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। साथ ही यह संदेश भी स्पष्ट है कि जिम्मेदारी से विमुख अधिकारियों पर कार्रवाई तय है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें