सोनभद्र में एंटी भू माफिया के तहत हो कार्रवाई: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी
बगैर परमिशन के अवैध प्लाटिंग के धंधा पर भूमाफियाओं का होता जा रहा कब्जा
सर्किट हाउस के पास बिना परमिशन के प्लाटिंग कार्य धड़ल्ले से जारी
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने उठाया मुद्दा
सोनभद्र। सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों में बगैर परमिशन के अवैध प्लाटिंग के धंधे पर भू माफियाओं का कब्जा होता जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने सोनभद्र में एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि घटना होने के बाद जानकारी देने पर तहसीलदार, एसडीएम द्वारा कहा जाता है कि कोई मामला हो तो बताइए, जबकि ओबरा, घोरावल और रॉबर्ट्सगंज तहसील में दर्जनों जगहों पर प्लाटिंग का काम जारी है बिना परमिशन के अंधाधुंध प्लाटिंग की जा रही है। अधिकारियों के जानकारी के बावजूद राजस्व की बड़ी-भारी क्षति की जा रही है। ओबरा एसडीएम लगभग 2 सालों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं ज्यादा समय तक एक ही तहसील में रहने के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि रावर्ट्सगंज तहसील में भूमाफिया हावी हैं और उन्हें तहसील अधिकारीयों का खुला संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने बताया कि यहां तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल भूमाफिया से मिलकर किसानों की जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदवा कर बिना नियम को ध्यान में रखते हुए प्लाटिंग करवा रहे हैं। डा0 धर्मवीर तिवारी ने कहा की तहसीलदार और एसडीएम के भूमिका की गहनता से जांच कराकर कड़ी कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है। साथ ही इन लोगों के संपत्ति की भी जांच कराई जाए, ताकि जो लोग सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं ऐसे लोगों को जवाब मिल सके l
श्रेया तिवारी का राष्ट्रीय चयन, दिल्ली में हुआ सम्मान
सोनभद्र। भारत सरकार के विकसित भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद हेतु आयोजित ‘बच्चों के मन की बात मोदी के साथ’ निबंध प्रतियोगिता में सोनभद्र की श्रेया तिवारी का राष्ट्रीय चयन हुआ है। श्रेया तिवारी रॉबर्ट्सगंज स्थित डीएवी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा हैं।
श्रेया तिवारी को इस उपलब्धि के लिए दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शाहज़ाद पूनावाला, कैबिनेट मंत्री अरुण सिंह, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं निर्माता कपिल शर्मा और राष्ट्रीय सिख संगठनों के निदेशक रविंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Advertisement
श्रेया तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और डीएवी स्कूल के गुरुजनों को दिया। उन्होंने यह सम्मान जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रहे आदिवासियों, वनवासियों सहित सम्पूर्ण जनपद सोनभद्र वासियों को समर्पित किया।
Advertisement
समाजसेवी सौरभ कांत पति तिवारी ने श्रेया को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद सोनभद्र के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोनभद्र को शिक्षित, प्रतिभाशाली और विकसित जनपद के रूप में पहचाना जाएगा।
गरीबों को मिले आवास, दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल और मत्स्य पालकों को मिली आइसकिट, आयुष्मान कार्ड, निराश्रित महिलाओं को पेशन, पी०एम० विश्वकर्मा योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र
सोनभद्र। विन्ध्य और कैमूर की पहाड़ियों में अवस्थित सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता और इसके भौगोलिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे प्रदेश का सबसे अनमोल जिला सोनभद्र है,
Advertisement
इसलिए इन सब को अपने आप को इस जिले का निवासी होने का गर्व करना चाहिए। उक्त बाते सूबे के स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने यूपी दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा।
जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आज उत्तर प्रदेश दिवस की गरिमामयी व भव्य तरीके से गनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, विंध्य हिमाचल यमुना गंगा… यानी देश की गाथा में विध्य का नाम स्वर्ण अक्षरों में है। जहाँ विध्य पर्वत की चोटियों हों और माँ गंगा का आशीर्वाद हो, यह हमारा सोनभद्र है।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड के अलग होने के बाद भी उत्तर प्रदेश के पास जो पर्वतीय वैभव बचा है, यह सोनभद्र और मिर्जापुर की पहचान है, यह सोनाचल जिला उत्तर प्रदेश की शान है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आकांक्षीय जनपदों की जो देश में श्रेणी बनी है, जिसमें 112 जनपट सम्मिलित है, उसमें से सोनभद्र विकास के मामले में जनपद देश में चौथे स्थान पर है, शीघ्र ही यह जनपद आकांशीय जनपदों की श्रेणी से बाहर होगा।
Advertisement
इस जनपद में इन्वेस्टर्स द्वारा भारी संख्या में इन्वेस्ट कर उद्योग लगाकर लोगों को रोजगार से जोड़ने का भी कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित कलेक्ट्रेट परिसर में सूबना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी।
Advertisement
प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किये। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि उस प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।इस दौरान जनपद के स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा करमा नृत्य, शैला नृत्य व देशभक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुति की गयी। स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खुला, प्रभारी मंत्री, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्या ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियाँ सौंपी।
Advertisement
इस दौरान जनपद के स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा करमा नृत्य, शैला नृत्य व देशभक्ति गीतों की सुन्दर प्रस्तुति की गयी। स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खुला, प्रभारी मंत्री, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्या ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियाँ सौंपी।
Advertisement
ग्रामीण आजीविका मिशन में जुड़े स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चेक प्रदान किए। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ट्राई-साइकिल का वितरण किया। मत्स्य विभाग की और से मछुआरों को आइस-किट युक्त मोटरसाइकिलें दीं, ताकि वे अपने उत्पाद को सुरक्षित बाजार तक पहुँचा सकें।
AdvertisementAdvertisement
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व सांसद राम सकल ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभित्र विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किये तथा विभित्र उत्पादों की खरीद भी किये और बनाये गये विभित्र व्यंजनों का स्वाद भी नहीं।
Advertisement
इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेगत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डीसीवीजी रामजी रविन्द्र, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण व लाभार्थी उपस्थित रहे
महाकुंभ–2025 ड्यूटी में सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को “कुम्भ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
सोनभद्र। वर्ष–2025 में महाकुंभ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा “कुम्भ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने हेतु नामित किया गया था।
Advertisement
शनिवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड सोनभद्र में, उक्त सम्मान को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा, नामित अधिकारियों/कर्मचारियों को कुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
Advertisement
सम्मानित अधिकारियों/निरीक्षकों का विवरण निम्नवत है— 01. रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर — कुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र 02. निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह (पीएनओ: 952190014) — पुलिस लाइन 03. निरीक्षक प्रभाकर यादव (पीएनओ: 872032534) — थाना घोरावल
Advertisement
04. निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह (पीएनओ: 880890702) — थाना बीजपुर 05. निरीक्षक धीरज कुमार चौधरी (पीएनओ: 072090129) — साइबर थाना 06. निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह (पीएनओ: 072370155) — अपराध शाखा
Advertisement
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा महाकुंभ जैसे वृहद आयोजन में किए गए योगदान की सराहना की गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित होने वाली रैतिक परेड का कराया गया रिहर्सल
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में आयोजित होने वाली भव्य रैतिक परेड एवं समारोह के सुचारु एवं सफल आयोजन के उद्देश्य से शनिवार को परेड की रिहर्सल कराई गई।
रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी, मार्च-पास्ट, ध्वज वन्दन, परेड कमाण्ड, अनुशासन, तालमेल एवं समन्वय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया। परेड में सम्मिलित विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासन,
Advertisement
एकरूपता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा गया।कार्यक्रम को गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, परेड अनुशासन, टाइमिंग, व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
AdvertisementAdvertisement
रिहर्सल के दौरान किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने एवं अंतिम तैयारियों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर परेड से संबंधित सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह को पूर्ण अनुशासन, गरिमा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न कराना है।
जनता दर्शन के माध्यम से एसपी सोनभद्र का आमजन से सीधा संवाद, जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया।
जनता दर्शन में उपस्थित फरियादियों द्वारा भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, धोखाधड़ी सहित अन्य पुलिस संबंधी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को अवगत कराया गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रत्येक फरियादी की समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं कानून के दायरे में किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
Advertisement
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जिन प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करने का उद्देश्य पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना एवं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।
डा० गुलाब शंकर एसीएमओ क्लीनिकल एण्ड इस्टैबलिस्मेंट एक्ट एवं निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण का प्रभारी/नोडल अधिकारी नियुक्त
सोनभद्र। नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद के निजी अस्पताल के पद से इस्तीफा देते ही महकमे में हड़कप मच गया है। सीएमओ डॉक्टर पीके राय ने सह नोडल निजी अस्पताल डाक्टर गुरु प्रसाद को भी हटाते हुए
डा० गुलाब शंकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र को क्लीनिकल एण्ड इस्टैबलिस्मेंट एक्ट एवं निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण का प्रभारी/नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
Advertisement
बता दें कि संस्कृति लाइव न्यूज में सबसे पहले डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद के इस्तीफा देने की खबर प्रकाशित होते ही महकमे में हड़कप मच गया। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सह नोडल को भी हटा दिया।सीएमओ ने अपने आदेश में लिखा है कि अधोहस्ताक्षरी के पूर्व आदेशों के द्वारा डा० किर्ती आजाद बिन्द को क्लीनिकल एण्ड इस्टैबलिस्मेंट एक्ट के अन्तर्गत झोलाछाप चिकित्सक पर कार्यवाही एवं निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण, का नोडल अधिकारी एवं डा० गुरू प्रसाद चिकित्सा अधिकारी को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया था। उक्त आदेशों को तत्कालिक प्रभाव से निरस्त करते हुए डा० गुलाब शंकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र को क्लीनिकल एण्ड इस्टैबलिस्मेंट एक्ट एवं निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण, का प्रभारी/नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। गौरतलब हो कि डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद 30 अक्टूबर 2025 से नोडल अधिकारी निजी अस्पताल का कार्यभार देख रहे थे। सूत्रों की मानें तो नोडल अधिकारी ने कई अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की। यह बात स्वास्थ्य विभाग में तैनात कुछ कर्मियों को नागवार लगी और उनका मनोबल तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं नोडल अधिकारी को इगनोर कर कार्य करना शुरू कर दिया। सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक के मनमानी से तंग आकर नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने निजी अस्पताल के पद से इस्तीफा दे दिया है। डाक्टर कृति आजाद बिंद ने सीएमओ को दिए इस्तीफा में लिखा है कि सह-नोडल अधिकारी तथा पटल सहायक द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से छापेमारी / कार्यवाही किया जा रहा है। छापेमारी व कार्यवाही की सूचना से भी न तो अवगत कराया जाता है न ही मेरे बुलाने पर मुझसे मुलाकात करते हैं। पत्रकारों द्वारा मुझसे लगातार कार्यवाही के बारे में पूछे जाने पर मैं जवाब देने पर असमर्थ रहता हूँ। इसके अलावा और भी बहुत सी समस्याएं है जिसके कारण में इस पद पर रहना अपने आपको उचित नहीं समझता हूँ, इसलिए निवेदन है, कि उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए मुझे नोडल अधिकारी निजी अस्पताल के पद से कार्यमुक्त करने की कृपा करें। उन्होंने आगे लिखा है कि शेष कार्य अपने पूरी क्षमता से कार्य करता रहूँगा। उधर नोडल अधिकारी के इस्तीफा देने से स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई है। आमजन में भी तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। लोगों की बातों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से तैनात कुछ कर्मी महकमे को अपने हिसाब से चला रहे हैं, इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। हिंदी समाचार न्यूज के पास कुछ कर्मियों के कई निजी अस्पताल /क्लिनिक संचालक से अवैध धन उगाही के साक्ष्य भी मौजूद हैं, जो आगे प्रकाशित किया जाएगा।
Advertisement
सीएमओ ने अपने आदेश में लिखा है कि अधोहस्ताक्षरी के पूर्व आदेशों के द्वारा डा० किर्ती आजाद बिन्द को क्लीनिकल एण्ड इस्टैबलिस्मेंट एक्ट के अन्तर्गत झोलाछाप चिकित्सक पर कार्यवाही एवं निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण, का नोडल अधिकारी एवं डा० गुरू प्रसाद चिकित्सा अधिकारी को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया था।
Advertisement
उक्त आदेशों को तत्कालिक प्रभाव से निरस्त करते हुए डा० गुलाब शंकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र को क्लीनिकल एण्ड इस्टैबलिस्मेंट एक्ट एवं निजी चिकित्सालयों का पंजीकरण, का प्रभारी/नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। गौरतलब हो कि डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद 30 अक्टूबर 2025 से नोडल अधिकारी निजी अस्पताल का कार्यभार देख रहे थे।
AdvertisementAdvertisement
सूत्रों की मानें तो नोडल अधिकारी ने कई अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की। यह बात स्वास्थ्य विभाग में तैनात कुछ कर्मियों को नागवार लगी और उनका मनोबल तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया।
Advertisement
इतना ही नहीं नोडल अधिकारी को इगनोर कर कार्य करना शुरू कर दिया। सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक के मनमानी से तंग आकर नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने निजी अस्पताल के पद से इस्तीफा दे दिया है।
Advertisement
डाक्टर कृति आजाद बिंद ने सीएमओ को दिए इस्तीफा में लिखा है कि सह-नोडल अधिकारी तथा पटल सहायक द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से छापेमारी / कार्यवाही किया जा रहा है। छापेमारी व कार्यवाही की सूचना से भी न तो अवगत कराया जाता है न ही मेरे बुलाने पर मुझसे मुलाकात करते हैं।
Advertisement
पत्रकारों द्वारा मुझसे लगातार कार्यवाही के बारे में पूछे जाने पर मैं जवाब देने पर असमर्थ रहता हूँ। इसके अलावा और भी बहुत सी समस्याएं है जिसके कारण में इस पद पर रहना अपने आपको उचित नहीं समझता हूँ, इसलिए निवेदन है, कि उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए मुझे नोडल अधिकारी निजी अस्पताल के पद से कार्यमुक्त करने की कृपा करें।
Advertisement
उन्होंने आगे लिखा है कि शेष कार्य अपने पूरी क्षमता से कार्य करता रहूँगा। उधर नोडल अधिकारी के इस्तीफा देने से स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई है। आमजन में भी तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। लोगों की बातों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से तैनात कुछ कर्मी महकमे को अपने हिसाब से चला रहे हैं,
Advertisement
इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। हिंदी समाचार न्यूज के पास कुछ कर्मियों के कई निजी अस्पताल /क्लिनिक संचालक से अवैध धन उगाही के साक्ष्य भी मौजूद हैं, जो आगे प्रकाशित किया जाएगा।
सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक पर मनमानी का लगाया आरोप
सोनभद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था हुई बेपटरी, तरह तरह की चर्चाएं तेज को
कई निजी अस्पताल संचालक कर रहे मरीजों का शोषण
सोनभद्र के स्वास्थ्य महकमे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा
सोनभद्र। यूपी सरकार के लाख प्रयास के बावजूद सोनभद्र में कई निजी अस्पताल/क्लिनिक संचालक मरीजों का शोषण करना बंद नहीं कर रहे हैं। इन अस्पताल संचालकों की विभाग में पैठ इतनी तगड़ी है कि अगर कोई अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की सोचता है, तो ऐसा कर दिया जाता है कि वह कुछ कर ही न सकें।
Advertisement
इस नाते जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी होने लगी है। वहीं सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक के मनमानी से तंग आकर नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने निजी अस्पताल के पद से इस्तीफा दे दिया है, इससे महकमे में हड़कप मच गया है।
बतादें कि डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद 30 अक्टूबर 2025 से नोडल अधिकारी निजी अस्पताल का कार्यभार देख रहे थे। सूत्रों की मानें तो नोडल अधिकारी ने कई अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की। यह बात स्वास्थ्य विभाग में तैनात कुछ कर्मियों को नागवार लगी और उनका मनोबल तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया।
Advertisement
इतना ही नहीं नोडल अधिकारी को इगनोर कर कार्य करना शुरू कर दिया। सह नोडल अधिकारी और पटल सहायक के मनमानी से तंग आकर नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने निजी अस्पताल के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो डाक्टर कृति आजाद बिंद ने सीएमओ को दिए इस्तीफा में लिखा है
Advertisement
कि सह-नोडल अधिकारी तथा पटल सहायक द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से छापेमारी / कार्यवाही किया जा रहा है। छापेमारी व कार्यवाही की सूचना से भी न तो अवगत कराया जाता है न ही मेरे बुलाने पर मुझसे मुलाकात करते हैं।
Advertisement
पत्रकारों द्वारा मुझसे लगातार कार्यवाही के बारे में पूछे जाने पर में जवाब देने पर असमर्थ रहता हूँ। इसके अलावा और भी यहुत सी समस्याएं है जिसके कारण में इस पद पर रहना अपने आपको उचित नहीं समझता हूँ, इसलिए निवेदन है, कि उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए मुझे नोडल अधिकारी निजी अस्पताल के पद से कार्यमुक्त करने की कृपा करें।
Advertisement
उन्होंने आगे लिखा है कि शेष कार्य अपने पूरी क्षमता से कार्य करता रहूँगा। उधर नोडल अधिकारी के इस्तीफा देने से स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई है। आमजन में भी तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। लोगों की बातों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से तैनात कुछ कर्मी महकमे को अपने हिसाब से चला रहे हैं,
Advertisement
इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। हिंदी समाचार न्यूज के पास कुछ कर्मियों के कई निजी अस्पताल/क्लिनिक संचालक से अवैध धन उगाही के साक्ष्य मौजूद हैं, जो आगे प्रकाशित किया जाएगा। लेटेस्ट खबरों के लिए हिंदी समाचार न्यूज के साथ जुड़े रहे। उधर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने भी इस्तीफा देने की पुष्टि की है।
Advertisement
झोलाछाप डॉक्टर कर रहे आदिवासियों का शोषण
सोनभद्र। जिले में अवैध पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर से कमीशनखोरी का खेल जारी है। ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों का जाल फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की कथित अनदेखी के कारण गरीब और सीधे-सादे आदिवासी मरीज इनके शोषण का शिकार हो रहे हैं।
Advertisement
बभनी, बीजपुर, म्योरपुर, दुद्धी, करमा, घोरावल, नगवा, चतरा सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों बिना डिग्री वाले डॉक्टर अपनी दुकानें चला रहे हैं। ये डॉक्टर मामूली सर्दी-जुकाम या बुखार होने पर भी मरीजों को गंभीर बीमारियों का डर दिखाकर किस्तों में मोटी रकम वसूलते हैं।
Advertisement
अवैध पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर बना कमाई का जरिया
सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे अवैध पैचोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर इन झोलाछाप डॉक्टरों के लिए कमाई का जरिया बन गए हैं। यह एक सुनियोजित सिंडिकेट की तरह काम करता है, जहां डॉक्टर जानबूझकर मरीजों को ऐसे लैब या डायग्नोस्टिक सेंटर में भेजते हैं जिनके पास न तो वैध लाइसेंस है और न ही प्रशिक्षित स्टाफ है। खून या पेशाब की जांच पर इन डॉक्टरों का मोटा कमीशन बंधा होता है, जिसके बलते बिना जरूरत के भी दर्जनों जांचें लिख दी जाती हैं।
Advertisement
पूर्व में कई मरीजों की हो चुकी है मौत
सोनभद्र। जिले के इस वनांचल क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का फायदा अवैध संचालक उठा रहे हैं। कई बार गलत इंजेक्शन और गलत इलाज के कारण मरीजों की हालत बिगड़ जाती है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अन्यत्र रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में कई गरीब मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी इन अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।
द आर्यन्स एकेडमी में माँ सरस्वती की पूजा संपन्न, ज्ञान-बुद्धि की हुई कामना
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। द आर्यन्स एकेडमी, संत नगर रॉबर्ट्सगंज में आज शुक्रवार को बड़ी ही श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया।
Advertisement
यह पूजा विद्यालय परिसर में बहुत ही भक्ति-पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।पूजा का शुभारंभ पंडित सतीश शुक्ला एवं पंडित शैलेश उपाध्याय जी के संरक्षण में मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। मुख्य यजमान प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान तथा प्रधानाध्यापिका चित्रा जालान ने पूर्ण समर्पण भाव से पूजा में भाग लिया।
Advertisement
उन्होंने पूजा के दौरान विद्यालय परिवार के सभी बच्चों, अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं के लिए माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने तथा उन्हें ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।
Advertisement
विद्यालय परिवार ने इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती से शुभआशीष प्राप्त करने की कामना की। द आर्यन्स एकेडमी नियमित रूप से ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जो बच्चों में नैतिक मूल्यों और अध्यात्मिक भावना को मजबूत करते हैं।
Advertisement
पूजा के साथ हवन और आरती भी संपन्न हुई, जिससे पूरे परिसर में दिव्य वातावरण बना रहा। इस अवसर पर प्रियंका चौबे, हरिओम पांडे, सुषमा पांडे, प्रतिमा चौबे, निशा चौबे, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दुबे, आर्यन, प्रिया, सुमन जायसवाल, अपर्णा जायसवाल, धर्मेंद्र पांडे सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के मिनी खेल स्टेडियम कोटास में चतरा व रॉबर्ट्सगंज ब्लाक स्तरीय विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में घोरावल विधायक मौजूद रहे।
Advertisement
उन्होंने खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के जनप्रिय लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित सोनभद्र का विधायक खेल महाकुंभ पूरे प्रदेश में चर्चित हो चुका है। स्वयं मुख्यमंत्री तमाम मंचों पर यहां के खेल की चर्चा कर रहे हैं।
AdvertisementAdvertisement
उन्होंने कहा कि फिट इंडिया के तहत पारंपरिक खेलों को भी इसमें शामिल किया गया है। अपने संबोधन में घोरावल विधायक ने कहा कि खेल के जरिए तमाम लोगों को नौकरियों में सीटे आरक्षित कर दी गई हैं अब खेलने वाले भी नौकरी के हकदार हैं
इसके पूर्व सदर विधायक भूपेश चौबे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। शुक्रवार को कबड्डी खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसके पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय औरराजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चतरा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया है
Advertisement
इस मौके पर कालिदास शिक्षण संस्थान के संस्थापक शीतल आचार्य सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत प्रबंधक रविंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद दिलीप चौबे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी विमलेश पटेल निशांत पटेल प्रधान छोटेलाल बुद्ध नारायण धागर मुन्ना धाग़र समेत तमाम लोग मौजूद रहे