92 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से ट्रेलर में लोड कर   प्रतापगढ़ ले जाने की थी प्लानिंग

HIGHLIGHTS

  • उड़ीसा से प्रतापगढ़ लेकर जा रहा था ट्रेलर से 92 किलो 460 ग्राम गांजा, चालक गिरफ्तार
  • प्रतापगढ़, आजमगढ़, जौनपुर व इलाहाबाद सहित अन्य जनपदों में सप्लाई किया जाता है
  • गांजा लेकर जाने पर प्रति चक्कर मिलता है 40 हजार रुपये

सोनभद्र। बुधवार को सोनभद्र पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एक ट्रेलर वाहन से कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये पुलिस ने बताया है।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध निरन्तर प्रहार की कड़ी में म्योरपुर थाना प्रभारी कमल नयन दूबे को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम रासपहरी मे बभनी मुर्धवा रोड पर बंद पड़े केरल ढाबा के पास एक ट्रेलर गाड़ी खड़ी है,

Advertisement

जिस पर गांजा लदा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी म्योरपुर मय टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेलर संख्या UP 67 AT 8493 की चेकिंग की गयी तो ट्राला के तल में बने गुप्त बाक्स से चार बोरियों में कुल 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुआ तथा मौके से एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर धारा 8/20/270/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

वही पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने गाड़ी मालिक राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघा पोस्ट बाबू अमौना थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार व उनके साथी फुलेन्द्र सिंह के कहने पर उडीसा से गाड़ी में गांजा लोड करके परिवहन करता हूँ।

Advertisement

मैं अपने गाड़ी मालिक के कहने पर राउरकेला उड़ीसा जाता हूँ, जहां पर मेरे गाड़ी मालिक मुझे फोन करके बोलते हैं तो मैं गाड़ी में चाभी लगी खुला छोड़कर हट जाता हूँ और वह अपने सहयोगी व्यक्ति को भेजते हैं जिसे वही लोग जानते हैं तथा गाड़ी को लेकर चला जाता है और उसमें गांजा लोड करके मुझे गाड़ी और चाभी लगी मिल जाती है।

मेरे मालिक और फुलेन्द्र सिंह मुझे फोन पर बताते हैं कि गाड़ी में इतना माल लोड हो गया है तुम्हे गाड़ी लेकर फला स्थान पर जाना है। इस माल को मैं प्रतापगढ़ लेकर जा रहा था। अपने मालिक और फुलेन्द्र के कहने पर मैं अवैध गांजा को उड़ीसा से प्रतापगढ़, इलाहाबाद, आजमगढ़,

Advertisement

जौनपुर आदि जिलो में पहुंचाने का काम करता हूँ। इस एवज में मुझे प्रति चक्कर गाड़ी मालिक द्वारा 40,000 रुपये दिये जाते हैं। गांजा के खरीद, बिक्री का व्यापार मेरे मालिक राजकुमार सिंह और उनके साथी फुलेन्द्र सिंह करते हैं। उन्होने यह ट्रक इसी गांजा के कारोबार और परिवहन के लिए खरीदा है।

Advertisement

दोनों लोग काफी समय से गांजा के अवैध व्यापार में शामिल हैं तथा इस ट्रेलर को इसी काम के लिए खरिदे हैं तथा बाडी कटवाकर नीचे गुप्त बाक्स बनाकर काफी समय से गांजा खरीदकर परिवहन कराने का काम करते रहे हैं दोनों लोगों ने गांजा के व्यापार से बहुत पैसा कमाया है।

Advertisement

वांछित अभियुक्तों का विवरणः राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम बासन बीघा पोस्ट बाबू अमौना थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद बिहार, हालपता जे०पी० सिंह नसीरपुर बसीया चन्दौली और फुलेन्द्र सिंह पुत्र अज्ञात निवासी जिला औरंगाबाद बिहार की तलाश में जुटी पुलिस।

Advertisement

बरामदः- 92 किलो 460 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये), एक अदद ट्रेलर संख्या UP67AT8493 (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये), तीन मोबइल फोन व 3190 रुपये नगद।

इन गांजा तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी, माधवानन्द सिंह, प्रमोद कुमार यादव, अतुल कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय चौहान सहित 9 दोषियों को 4-4 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • जपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय चौहान समेत 9 दोषियों को 4-4 वर्ष की कैद
  • प्रत्येक पर साढ़े 44 हजार रुपये अर्थदंड
  • अर्थदंड न देने पर 2-2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब 17 वर्ष पूर्व रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में सरकारी जीप में आग लगाकर जलाने का मामला

कुशाग्र कौशल शर्मा

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। करीब 17 वर्ष पूर्व रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में खड़ी सरकारी जीप में आग लगाकर जलाने  के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय चौहान समेत नौ दोषियों को 4-4 वर्ष का कारावास व प्रत्येक पर साढ़े 44 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisment

अर्थदंड न देने पर 2-2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 27 मई 2008 को तत्कालीन रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शफीक अहमद खां पुलिस बल व पीएसी बल के साथ शान्ति व्यवस्था, देखभाल क्षेत्र, ड्यूटी, धरना प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम  जनवादी पार्टी व अपना दल के बाबत  रॉबर्ट्सगंज तहसील परिसर में मौजूद थे।

Advertisement

करीब सवा एक बजे दोपहर में जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय चौहान के ललकारने पर सैकड़ों की संख्या में लाठी डंडा, कट्टा ईट पत्थर आदि से लैस होकर मौजूद लोगों ने पुलिस बल के ऊपर हमला बोल दिया। इस दौरान एक दरोगा समेत कई पुलिस वालों को चोटें आई। इसके अलावा तहसील परिसर में खड़ी वीडियो रॉबर्ट्सगंज की सरकारी जीप में भी आग लगाकर जला दिया।

Advertisement

जिससे तहसील और कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गई। अन्य वाहनों को लेकर चालक भागने लगे। पुलिस वालों ने मौके से जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय चौहान, जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज चौहान, महासचिव राम दुलारे सिंह चौहान, कल्लू चौहान, राधेश्याम चौहान, संजय चौहान, धर्मेंद्र चौहान, रामबदन चौहान, लक्टू चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने आगजनी समेत विभिन्न धाराओं में  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर नौ दोषियों डॉक्टर संजय चौहान, धर्मराज चौहान, राम दुलारे सिंह चौहान, कल्लू चौहान, राधेश्याम चौहान, संजय चौहान, धर्मेंद्र चौहान,

राम बदन चौहान व लक्टू चौहान को 4-4 वर्ष का कारावास व प्रत्येक पर साढ़े 44 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2-2 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कुल्हाड़ी से प्रहार कर गम्भीर चोट पहुंचाने के मामले में दोषी को हुई 3 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी विजेंद्र वियार को 3 वर्ष की कैद
  • 32 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • साढ़े चार साल पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर गम्भीर चोट पहुंचाने व जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने का मामला

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। साढ़े चार साल पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर गम्भीर चोट पहुंचाने व जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी विजेंद्र वियार को 3 वर्ष का कारावास व 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रामसखी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 15/16 अक्तूबर 2020 को रात करीब 12 बजे उसके पिताजी खेत मे पानी लगाने गए थे

Advertisement

जहां पर गांव का विजेंद्र वियार पुत्र पुनवासी वियार ने 4 अन्य साथियों के साथ कुल्हाड़ी से उसके पिता के गर्दन पर प्रहार कर गम्भीर चोट पहुँचाई और जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया तथा पिताजी को मरा समझकर छोड़कर भाग गए।

Advertisement

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो पिताजी गिरे पड़े थे और खून भी गिरा था। घटना के बारे में पूछा तो पिताजी ने उपरोक्त बातें बताई। तब 112 नम्बर पुलिस को सूचना देकर बुलाया तो अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी विजेंद्र वियार को 3 वर्ष का कारावास व 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सी शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने की नागरिक सुरक्षा संगठन के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) के सम्बन्ध में कलेेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक किये, बैठके दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में सिविल डिफेंस का शुभारंभ हो गया है।

Advertisment

इसमें अब तक जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उनका पुलिस के माध्यम से सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये, उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस जुलुस, धार्मिक आयोजन, युद्ध, प्राकृतिक आपदा के समय आपात कालीन स्थिति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है,

Advertisement

सिविल डिफेंस प्रशासन और नागरिक के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होता है, 1962 में भारत-चीन के युद्ध के समय सिविल डिफेंस की शुरूआत की गयी थी, सिविल डिफेंस के नोडल अधिकारी जनपद में उप जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय प्रमोद तिवारी हैं, सिविल डिफेंस में सम्मिलित होने के लिए व्यक्ति को आवेदन पत्र जमा करना होगा, जो व्यक्ति समाज सेवा से जुड़ना चाहते हैं,

Advertisement

वह अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं, आवेदन के पश्चात व्यक्ति का पुलिस वेरीफिकेशन कराया जायेगा, पुलिस वेरीफिकेशन पश्चात व्यक्ति को परिचय पत्र जारी किया जायेगा, सिविल डिफेंस में कोई भी व्यक्ति जो किसी राजनैतिक दल से सम्बन्ध न रखता हो, वह आवेदन कर सकता है, जनपद स्तर पर एक व्यक्ति का चयन किया जायेगा, जिसको चीफ वार्डन का पद दिया जायेगा,

Advertisement

इसके अतिरिक्त जो भी व्यक्ति का चयन होगा, वह वार्डेन पद पर चयनित होंगें। सिविल डिफेंस के नागरिकों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिये जायेंगें, प्रशिक्षण का खर्च सरकार/सम्बन्धित संस्थान द्वारा वहन किया जायेगा, इस पद पर चयनित व्यक्ति को किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा, यह सेवा पूर्णतया निःशुल्क है।

Advertisement

किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा, महामारी, एक्सीडेंट, आगजनी, परिवहन सेवा आदि से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या होने पर सिविल डिफेंस के लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। नागरिक सुरक्षा संगठन की देख-रेख के लिए अधिकारी, क्लर्क व अन्य कार्मिक नियुक्त होते हैं और इनके पास बहुत सामग्री होती है

Advertisement

जैसे सायरन, स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए स्टैªक्चर आदि सुविधा उपलब्ध होता है, इनके पास अग्निशमन के भी सामग्री/उपाय होते हैं, इनका उद्देश्य होता है कि जीवन की रक्षा करना, सम्पति को सुरक्षित रखना, उत्पादन की निरन्तरता बनाये रखना और जनता की मनोबल को बढ़ाये रखना।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार भदौरिया, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में भूजल सप्ताह का आयोजन 16 से 22 जुलाई तक, भूजल संसाधनों की सुरक्षा व सरंक्षण के प्रति किया जाएगा जागरूक- DM

HIGHLIGHTS

  • 16 जुलाई, 2025 से 22 जुलाई,2025 तक जनपद में ”भूजल सप्ताह“ का किया जायेगा आयोजन- DM


सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश में अत्यधिक भूजल दोहन के कारण उस पर आसन्न संकट के दृश्टिगत भूजल संसाधनों की सुरक्षा, सरंक्षण, प्रबन्धन तथा उसके महत्व के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्येश्य से वर्ष 2012 से प्रत्येक वर्ष निरन्तर उक्त अवधि मे भूजल सप्ताह का आयोजन जनपद में होता रहा है,

Advertisement

तथा पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी 16 जुलाई,2025 से 22 जुलाई,2025 तक भूजल सप्ताह प्रभावी ढंग से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

इस दौरान स्कूल, कालेजों में छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी, पद यात्रा स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करके जन-जन में जागरूकता लायी जायेगी।

इसी प्रकार ग्राम पंचायतों विकास खण्ड तथा तहसील स्तरों पर भी विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जैसे-नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य, मोटर साइकिल रैली एवं गोष्ठियों तथा होर्डिग्ंस, पोस्टर बैनर्स इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ बाला लखेन्द्र को मिला ‘आईपीआर बेस्ट रिसर्चर’ सम्मान

HIGHLIGHTS

  • डॉ बाला लखेन्द्र को मिला ‘आईपीआर बेस्ट रिसर्चर’ सम्मान

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जन-संप्रेषण विभाग के वरिष्ठ उपाचार्य डॉ बाला लखेन्द्र को बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights – IPR) शोध एवं जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट रिसर्चर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।



यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मुंबई स्थित ताज पैलेस में आयोजित आईपीआर इंटरनेशनल कॉन्क्लेव के दौरान प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘कम्युनिकेशन टुडे’ के प्रधान संपादक प्रो. संजीव भागवत और वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन (WIPO) के इंडिया हेड डॉ रमेश चंद्र पंडा ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया।

Advertisement



सम्मेलन में डॉ लखेन्द्र ने “आईपीआर के वैश्विक फलक पर भारत” विषय पर बीज वक्तव्य भी प्रस्तुत किया, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा।
इस उपलब्धि पर कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल, पत्रकारिता विभाग के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने डॉ बाला लखेन्द्र को बधाई दी है।
गौरतलब है कि डॉ बाला लखेन्द्र बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रचार-प्रसार और जागरूकता कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा अकादमिक जगत में इसके महत्व को स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार छठवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • लगातार छठवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार छठवें दिन  रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisment

सावन माह के छठवें दिन बुधवार को सीता अग्रवाल, सियाराम पटेल, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, भईया लाल, करुणा सिंह, प्रियंका गुप्ता, गोविंद गुप्ता, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य,

Advertisement

प्रियंका गुप्ता, विमला देवी, कृष्णावती, मनोज केसरी, सविता मिश्रा, लकी केसरी, ऋषिता केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती, पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा व तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • पंचशील हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा व तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। छपका स्थित पंचशील हॉस्पिटल में मंगलवार को ट्यूमर ऑपरेशन के दौरान 34 वर्षीय महिला की मौत हो जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस को हालात काबू करने में खाफी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के मड़ीहान निवासी अरविंद की पत्नी इंदु (34 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ट्यूमर ऑपरेशन के लिए पंचशील हॉस्पिटल पहुंची थीं। परिजनों के अनुसार, महिला का ऑपरेशन शाम चार बजे शुरू किया गया,

Advertisment

लेकिन देर शाम तक जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्हें शक हुआ। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मरीज को रेफर करने की बात कही। इस पर परिजन जबरन अस्पताल के भीतर घुस गए, जहां उन्हें पता चला कि इंदु की मौत हो चुकी है।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर रेफर की आड़ में मामले को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही मौत की जानकारी सामने आई, परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की।

हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी, सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व युवा कौशल दिवस पर राज्य मंत्री ने युवाओ को कौशल यूथ आइकन से किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

युवा कौशल दिवस पर पांच युवाओ को कौशल यूथ आइकन से किया गया सम्मानित

सोनभद्र। विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन मंगलवार को राजकीय आईटीआई कालेज लोढ़ी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड़ एवं विशिष्टि अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के द्वारा माँ सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

Advertisement



जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों द्वारा स्वनिर्मित जॉब एवं प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थानों एवं कौशल विकास केन्द्रों के विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके एवं

Advertisement

वर्तमान में प्रशिक्षणरत लगभग 400 प्रशिक्षणार्थी/लाभार्थी उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम में कुल 11 सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सेवायोजित युवाओं को “कौशल यूथ आईकन” से सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के कुल 05 लाभार्थियों को टेबलेट का वितरण किया गया।



13 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले में चयनित कुल 11 सेवायोजित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र एवं उप्र कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य करने वाले कुल 03 प्रशिक्षण प्रदाताओं को सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में आप पर क्लिक ⁶वो आपको ⁵तटउपस्थित हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि० रेनुकूट के प्रतिनिधि विजय व्यास एवं यशवंत कुमार को अप्रेटिस प्रशिक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।है जो e¾ पर 4t are m

Advert बस इस isment

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, नोडल राजकीय आईटीआई दुद्धी के प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल, राजकीय आईटीआई नकटू बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास, ज्ञान गंगा निजी आईटीआई के प्रबन्धक कमल देव चैधरी, उप्र कौशल विकास मिशन के जिला प्रबन्धक मनीष कुमार तथा साथ ही साथ सभी राजकीय आईटीआई के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)




Advertisement

बभनी क्षेत्र में घटिया नेटवर्क की सुविधा का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री के पास

HIGHLIGHTS

  • बभनी क्षेत्र में घटिया नेटवर्क की सुविधा का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री के पास
  • क्षेत्रीय भ्रमण के बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मंत्री को दिया था पत्र

विनय कुमार श्रीवास्तव

बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के बड़होर गांव में सरकार की योजनाओ के प्रचार प्रसार में आए सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, को ग्रामीणों ने नेटवर्क की समस्या को रखा था। ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क की सुविधा न मिल पाने कि शिकायत ग्रामीणों ने चौपाल में किया था।

सदस्य राज्य पिछड़ा आयोग सत्येन्द्र बारी के शिकायत के बाद सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्यायों से अवगत कराया है। शिकायत में बताया गया है कि बभनी ब्लॉक में मोबाईल नेटवर्क की स्थिति काफी खराब है लोगों को नेटवर्क की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है

Advertisement

जिसके कारण बच्चे न तो पढ़ाई कर पा रहे हैं क्षेत्र के विभित्र स्थानों के लोग इमरजेंसी में कोई दुर्घटना होने पर अथवा महिलाओं की प्रसूति के समय चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। नक्सल गतिविधियों की सूचना भी पुलिस को नहीं दे पा रहे हैं।

Advertisement

डिजिटल युग में मोबाईल में नेटवर्क न आना और लोगों का इन्टरनेट न यूज कर पाना अत्यन्त ही पीड़ादायक है और क्षेत्र के लिए अत्यन्त ही कष्टदायक है। इसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण कराने की मांग की है।

Advertisement

लोगों का आरोप था कि मोबाइल में हर महिने रिचार्ज का पैसा बेमतलब साबित हो रहा था। जानकारी पर ग्रामीण रामानंद वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री तक शिकायत के बाद अब उम्मीद है कि व्यवस्था में सुधार होगा।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें