PM मोदी के जन्मदिन पर साईं हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर: सदर विधायक भूपेश चौबे ने केक काटकर की दीर्घायु की कामना

HIGHLIGHTS

  • PM मोदी के जन्मदिन पर साईं हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर: सदर विधायक भूपेश चौबे ने केक काटकर की दीर्घायु की कामना

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित साईं हॉस्पिटल परिसर में गुरुवार 17 सितंबर 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर अस्पताल स्टाफ और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात विधायक ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया।

Advertisement

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और पिछले 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के तौर पर निरंतर राष्ट्र सेवा में समर्पित नरेंद्र मोदी आज अपने जीवन के 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों से एक जनप्रतिनिधि के रूप में देश में सेवा और सुशासन की नई मिसाल पेश की है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को देशभर में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत जगह-जगह सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में साईं हॉस्पिटल में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
इस दौरान आयोजित शिविर में कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में डॉ. बी. सिंह, डॉ. अनुपमा सिंह, अनूप तिवारी, राजेश गुप्ता, बलराम सोनी, विकास मिश्रा, डॉ. रोजी परवीन, डॉ. दिब्यांग सिंह, मैनेजर आदर्श सिंह, राजन सोनी, विनय जायसवाल, रेखा मौर्या, बी.पी. सिंह, पूजा, कुसुम, सज्जाद और दिनेश सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

एक उत्तर दें

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free