सीबीएसई नेशनल ताईक्वानडो चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी बने हिण्डालको के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह: 19 सितंबर से पानीपत में निभाएंगे भूमिका

HIGHLIGHTS

  • सीबीएसई नेशनल ताईक्वानडो चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी बने हिण्डालको के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह: 19 सितंबर से पानीपत में निभाएंगे भूमिका

सोनभद्र। जिले के रेणुकूट निवासी अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वानडो खिलाड़ी रवि सिंह का चयन सीबीएसई नेशनल ताईक्वानडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 19 से 24 सितंबर 2026 तक हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, जटल में आयोजित की जाएगी।

Advertisement

हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के ब्वायलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत और स्व० महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र रवि सिंह की इस उपलब्धि से जनपद के खेल जगत में हर्ष की लहर है।
रवि सिंह पूर्व में विश्व ताईक्वानडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और हिण्डालको रेणुकूट के लिए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीत चुके हैं।

Advertisement

इसके अलावा भी उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाया है। एक खिलाड़ी के रूप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में उनकी नियुक्ति उनके खेल अनुभव और उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ती है। रवि सिंह एनआईएस (NIS) कोच, चौथी डान ब्लैक बेल्टधारक और नेशनल रेफरी हैं,

Advertisement 

जो युवाओं को ताईक्वानडो का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा (Self Defense) के गुर भी सिखाते हैं। हिण्डालको में अपनी नियमित ड्यूटी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल करने पर हिण्डालको प्रबंधन, सोनभद्र के खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें