फर्जी शिकायत पर आबकारी विभाग की छापेमारी पर भड़के डॉ. धर्मवीर तिवारी: कहा- जनसमस्याओं पर मौन आबकारी अधिकारी, आंदोलन की दी चेतावनी

HIGHLIGHTS

  • फर्जी शिकायत पर आबकारी विभाग की छापेमारी पर भड़के डॉ. धर्मवीर तिवारी: कहा- जनसमस्याओं पर मौन आबकारी अधिकारी, आंदोलन की दी चेतावनी

सोनभद्र। जिले में खुलेआम बिक रहे अवैध गांजे, स्मैक (हीरोइन) और नकली शराब पर कार्रवाई करने में नाकाम आबकारी विभाग द्वारा फर्जी शिकायतों के आधार पर सम्मानित नागरिकों के घरों पर छापेमारी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में भारी रोष है।

Advertisement

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के आवास पर आबकारी टीम द्वारा की गई छापेमारी और परिजनों से अभद्रता के मामले को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया है।

Advertisement 

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग असली अवैध कारोबारियों पर हाथ डालने के बजाय फर्जी शिकायतों का सहारा लेकर समाज के प्रतिष्ठित लोगों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी सम्मानित व्यक्ति के आवास पर किसी कार्रवाई से पहले अधिकारियों को शिकायत की सत्यता, पृष्ठभूमि और तथ्यों की भली-भांति जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए कि शिकायत भ्रामक या रंजिशवश तो नहीं की गई है।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अधिकारियों को मनमाना रवैया अपनाने और निर्दोष नागरिकों का उत्पीड़न करने की छूट कतई नहीं दी जाएगी। यदि आबकारी विभाग अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार नहीं लाता और इस फर्जी छापेमारी पर स्थिति स्पष्ट नहीं करता है,

Advertisement

तो भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने इस प्रकरण में दोषी अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर पर शिकायत दर्ज कराकर सख्त दंडात्मक कार्रवाई कराने की बात भी कही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें