HIGHLIGHTS
- PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राम जानकी मंदिर में हवन-पूजन: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में मांगी दीर्घायु की कामना

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर गुरुवार को सोनभद्र नगर स्थित पुराना सिनेमा हॉल के पास स्थित राम जानकी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने प्रभु राम-जानकी का विधिवत शृंगार, पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और यशस्वी होने की प्रभु से प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से यह कामना भी की गई कि वे प्रधानमंत्री को इतना समर्थ बनाएं ताकि वे देश का चौमुखी विकास करते हुए ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार कर सकें।
कार्यक्रम में पुरोहित के रूप में बृजेश शुक्ला ने संपूर्ण पूजन एवं हवन की प्रक्रिया संपन्न कराई।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन सेवा और सुशासन को समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न सामाजिक व जनहितकारी कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, संतोष शुक्ला, अनिल सिंह, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी, प्रमिला सिंह, मनीष पटेल, बलराम सोनी, शुभम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव रवि, रवि तिवारी, राहुल शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश कश्यप, विवेक सिंह, झूरी, सुनील चौरसिया, संतोष, अजय रावत, डब्लू शुक्ला, रवि केसरी, नवीन तिवारी, रंजना पांडे, आशा विश्वकर्मा और अजय पांडे समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।














का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















