HIGHLIGHTS
- पुलिस लाइन सोनभद्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती: SP अभिषेक वर्मा ने की वाहनों व उपकरणों की विधि-विधान से पूजा

सोनभद्र। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार 17 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन सोनभद्र स्थित परिवहन शाखा में परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने मुख्य रूप से प्रतिभाग करते हुए विधि-विधानपूर्वक देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर पुलिस कप्तान ने परिवहन शाखा में मौजूद सभी पुलिस वाहनों और शासकीय तकनीकी उपकरणों की आरती उतारकर पूजा की तथा उनके सुचारू संचालन, दीर्घायु एवं बेहतर रख-रखाव की कामना की।

पूजन अनुष्ठान संपन्न होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों, चालकों एवं पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित करते हुए भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान एसपी ने परिवहन शाखा के अधिकारियों को वाहनों के नियमित रख-रखाव और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।
पूजा कार्यक्रम के दौरान जिले में शांति, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा बनाए रखने की प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह, प्रभारी परिवहन शाखा सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।













का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















