HIGHLIGHTS
- घोरावल में ₹2.16 करोड़ की लागत से बनेगा नया सीओ कार्यालय व आवासीय भवन: विधायक अनिल मौर्या और SP अभिषेक वर्मा ने किया भूमि पूजन

सोनभद्र। जनपद के घोरावल सर्किल में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गुरुवार 17 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण हेतु कस्बा घोरावल के पास भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
घोरावल में निर्मित होने वाले क्षेत्राधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण लगभग ₹153 लाख तथा आवासीय भवन का निर्माण लगभग ₹63 लाख की अनुमानित लागत से कराया जा रहा है।

कुल लगभग ₹2.16 करोड़ की लागत से बनने वाले इन दोनों भवनों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जा रहा है, जिसे अगले 6 से 7 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नया कार्यालय व आवासीय परिसर बन जाने से जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी, वहीं प्रशासनिक कार्यक्षमता में भी गुणात्मक सुधार आएगा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नए भवन से क्षेत्राधिकारी कार्यालय के संचालन में सहूलियत होगी, जिससे अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के पालन और आमजन की सुरक्षा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावशीलता के साथ गति दी जा सकेगी।












का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















