HIGHLIGHTS
- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन: DM चर्चित गौड़ ने पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

सोनभद्र। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क का स्थलीय निरीक्षण कर चुनाव से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्ष के लिए प्रस्तावित स्थलों की स्थिति को परखा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय बसों व अन्य वाहनों के सुगम आवागमन, पार्किंग, प्रवेश व निकास मार्गों के साथ-साथ कार्मिकों को ड्यूटी पत्र वितरण किए जाने वाले स्थानों का बारीक निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने मतगणना के लिए प्रस्तावित हॉलों का भी जायजा लिया, जहां मतगणना एजेंटों के प्रवेश द्वार, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को देखा।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क को निर्वाचन प्रशिक्षण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां पूर्व में भी मतदान कार्मिकों का सफल प्रशिक्षण कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कॉलेज हॉल की क्षमता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम और मतगणना तक के हर चरण का अग्रिम व सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल और लेखपाल रत्नेश शुक्ला समेत कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।












का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















