HIGHLIGHTS
- PM नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रज्वलित किए गए 76 दीपक: राम जानकी मंदिर में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी संग भाजपाइयों ने की दीर्घायु की प्रार्थना

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को सोनभद्र नगर स्थित पुराना सिनेमा हॉल के पास बने राम जानकी मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण माहौल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 76 दीपक प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी होने की प्रभु राम-जानकी से प्रार्थना की।

श्रद्धालुओं ने प्रभु से यह भी कामना की कि वे प्रधानमंत्री को असीम शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करें, ताकि वे देश का चौमुखी विकास करते हुए भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने की अपनी परिकल्पना को साकार कर सकें।

इस दौरान राम जानकी मंदिर परिसर में भक्ति भाव के साथ दीपदान किया गया और प्रधानमंत्री के सेवा व सुशासन के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, प्रमिला जयसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, रवि तिवारी, राहुल शर्मा, अखिलेश कश्यप, विवेक सिंह, झूरी, सुनील चौरसिया, संतोष, अजय रावत, डब्लू शुक्ला, रवि केसरी, नवीन तिवारी, रंजना पांडे और आशा विश्वकर्मा सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















