HIGHLIGHTS
- गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शक्तिनगर: देवी जागरण व मनमोहक झांकियों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु
सोनभद्र। एनसीएल खड़िया क्षेत्र के विस्थापित ग्राम अंबेडकर नगर स्थित गणेश पूजा पंडाल में बुधवार देर रात आयोजित भव्य देवी जागरण एवं झांकी प्रस्तुति में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। देर रात तक चले इस धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और भक्ति गीतों पर भावविभोर होकर “गणपति बप्पा मोरया” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारे लगाए।

जागरण के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई जीवंत और भव्य धार्मिक झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रसिद्ध गायकों द्वारा प्रस्तुत माता के भजनों व भक्ति गीतों की धुनों पर पूरा पंडाल परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने देर रात तक उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

गणेश पूजा पंडाल में आयोजित इस भव्य आयोजन ने समूचे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश दिया। इस दौरान आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व बैठने के व्यापक इंतजाम किए गए थे।














का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















