PM मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता का संदेश: गणेश पूजा पंडाल में चला व्यापक सफाई अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

HIGHLIGHTS

  • PM मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता का संदेश: गणेश पूजा पंडाल में चला व्यापक सफाई अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

सोनभद्र।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर शक्तिनगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव स्थित गणेश पूजा पंडाल परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हीरालाल एवं बीएचयू के शोध छात्र रंजीत राय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत गणेश पूजन एवं भंडारे के उपरांत परिसर में बिखरे पत्तल,

Advertisement

डिस्पोजल गिलास, प्लास्टिक बोतलें और अन्य कचरे को एकत्र कर निस्तारित किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर पूरे पंडाल व आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ बनाया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Advertisement

पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से किसी भी आयोजन के बाद कचरे का सही जगह निस्तारण करने की अपील की।

Advertisement

वहीं बीएचयू के शोध छात्र रंजीत राय ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थलों पर सफाई रखकर ही हम पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता का सही संदेश दे सकते हैं। इस स्वच्छता अभियान में अभय सिंह, राघवेंद्र सिंह, उमेश सागर, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, अरविंद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें