यातायात का पालन करें दुर्घटना से बचें: ट्रैफिक इंचार्ज

संस्कृति लाइव संवाददाता, सोनभद्र। नवंबर माह यातायात माह के लिए प्रचलित है। ट्रैफिक इंचार्ज राजेश सिंह ने एक मूहिम चलाकर जनपद के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात के नियमों को बताते हुए जनजागृति कर रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रैफिक इंचार्ज राजेश सिंह ने स्कूली बच्चों को बताया कि अपने माता पिता, भाई बहन सभी को कहे,बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाए, गति धीमी रखें। चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाकर यात्रा करें। सीटबेल्ट लगे होने की दशा में दुर्घटना होने पर सेफ्टी बैलून खुलेगा। आप तभी सुरक्षित हैं। यातायात के पालन करने पर चालान से भी बचत होगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

संस्कृति लाइव संवाददाता, सोनभद्र। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत मारकुण्डी में विकास कार्यों में कथित तौर पर बरती गई अनियमितता के खिलाफ ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीण लामबंद हो गए है। ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । प्रदर्शन की अगुवाई कर रही ग्राम पंचायत सदस्य अमृता पत्नी रिंकू ने आरोप लगाया कि प्रधान उधम सिंह के साथ सदस्य नंदा देवी व प्रधान के भाई सूरज यादव एक राय होकर योजना बद्ध तरिके से ग्राम सभा के खाते में आये सरकारी धन में सेंधमारी कर अपना हित साध रहे हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

उदाहरण पेश करते हुए अमृता ने कहा कि प्रधान उधम सिंह यादव ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2021 व 2022 में राज्य सरकार से प्राप्त धनराशि 205690.00 रुपये चबुतरा निर्माण व कूप जगत निर्माण में खर्च होना अभिलेखों में प्रदर्शित किया है लेकिन मौके पर खराब मैटेरियल , बालू के जगह भस्सी व थर्ड क्लास का सीमेंट प्रयोग कर बिना गिट्टी डाले ही कूप जगत व चबुतरा बनवा दिया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्य में प्रधान के भाई सूरज यादव को मिस्त्री दिखाते हुए 10154 रुपये व दूसरे कूप में 24881 रूपये कुल 35035 रूपये खर्च कर दिये गए । मैटेरियल के नाम पर 34378 व 112053 रूपये कुल 1 लाख 46 हजार रूपये खर्च होना प्रदर्शित किया गया है। भाई को मिस्त्री दिखाकर प्रधान ने गलत तरिके से भुगतान लिया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा ग्रामीणों ने हैण्डपम्प जगत व कम्पोस्ट व सोख्ता पिट के निर्माण में भी प्रधान द्वारा अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है । कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपते हुए जाँच कराये जाने की मांग की है ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा फर्जी ढंग से कागजी कोरम पूर्ण कर धन गमन किया है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपते हुए जाँच कराये जाने की मांग की है । इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य सूर्य कांत यादव , रामबाबू यादव , अमर नाथ पनिका , धर्मवीर , सुनीता देवी , रामबली , सोमारु , बसंत व मालती देवी समेत गांव के लोग मौजूद रहे ।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

प्रेस क्लब ने चलाया छठ घाट पर सफाई अभियान

संस्कृति लाइव संवाददाता,चोपन (सोनभद्र): नगर में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं के भक्ति भाव को देखते हुए प्रेस क्लब के चोपन नगर अध्यक्ष मनोज चौबे के नेतृत्व में नगर के सभी पत्रकार बंधुओं के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सफाई अभियान में पत्रकारों द्वारा छठ घाट सहित नगर के विभिन्न मार्गो में झाड़ू लगाने का कार्य किया गया। इस अभियान को देखते हुए सभी पत्रकारों की सराहना करते हुए नगर के समाजसेवी भी सफाई अभियान में सम्मिलित होकर सफाई अभियान को सफल बनाने का कार्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में यूटेक ने निकाली बाइक रैली

सोनभद्र। यूटेक पेंशन बहाली मंच के प्रदेश आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली हेतू व निजीकरण के विरोध में बाइक रैली निकाली गयी। जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन की मांग की गयी। इस बाइक रैली में शिक्षक व विभिन्नविभागों के कर्मचारियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसमें प्रमुख रूप से पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंघ व मंत्री धीरेन्द्र पति तिवारी ने कहा की पेंशन हमारा हक है हम लेकर रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उ0प्र0 प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय, व जिला संरक्षक जय प्रकाश राय ने कहा कि यदि पेंशन बहाल नही किया गया तो शिक्षक कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे , राष्ट्रीय शै0 महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा निजीकरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही होगा, उ0प्र0ग्रा0स0क0स0के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा यदि पुरानी पेंशन बहाल नही किया गया तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित बाइक रैली में जिला सह संयोजक इंदु प्रकाश सिंह ,यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक लल्लन सिंह, इंजीनियर डिप्लोमा संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे, मीडिया प्रभारी राकेश चौधरी, पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलामंत्री मानिकचन्द, जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव, रविकांत मौर्या, राकेश चतुर्वेदी, आशीष निरंजन, गणेश पांडेय, पवन सिंह, संदीप त्रिपाठी, रुद्र मिश्रा, यतीनंदन, मनीष पटेल सहित आदि भारी संख्या में शिक्षक कर्मचारी सम्मिलित हुए। रैली के अंत में जिलाध्यक्ष शिवशंकर भारती व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने संयुक्त रूप से सबका आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

थानाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ

संस्कृति लाइव संवाददाता, विंढमगंज (सोनभद्र): यातायात सुरक्षा माह में सोमवार को विंढमगंज थानाध्यक्ष सूर्यभान ने शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज महुली में छात्र व छात्राओं को यातायात के बारे में बताया तथा उन्हें यातायात के दौरान सुरक्षा नियमों के बारे में भी अवगत कराया। थाना अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ज्यादातर मौते यातायात के नियमों को नहीं मानने के कारण रोड एक्सीडेंट होते हैं। इसलिए हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि अपना बहुमूल्य जीवन सुरक्षित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

कभी भी नशीला पदार्थ खाकर गाड़ी न चलाएं। गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल का कतई इस्तेमाल ना करें। गाड़ी को तेज गति में ना चलाएं। ओवरटेक करने का प्रयास बार-बार नहीं करना चाहिए। कोहरे में फाग लाइट का प्रयोग अवश्य करें। भीड़- भाड़ व स्कूल कॉलेज के समीप गाड़ी को बहुत ही धीमी गति से चलाएं। बिना ड्राइवरी लाइसेंस के गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। अगर बिना ड्राइवर लाइसेंस के गाड़ी चलाते हुए किसी की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है तो आप पर बहुत ही संगीन अपराध 302 जैसे मुकदमे लग सकते हैं, इसलिए 18 वर्ष की उम्र पार करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर के ही गाड़ी को चलाएं और गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित होकर चलाएं। यह जो माह नवंबर चल रहा है यह सुरक्षा यातायात माह चल रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर हम सभी को जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे बताए हुए बातों को छात्र और छात्राएं अपने घर में चला रहे मोटरसाइकिल वाहन के गाड़ी मालिकों को भी अवगत कराएं ताकि सुरक्षा आपकी व आपके परिवार जनों की बनी रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष सूर्यभान के अलावा, हेड कांस्टेबल विजय, अशोक यादव, ममता यादव सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक गण व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

यादव महासभा ने विराट बिरहा का कराया आयोजन

संस्कृति लाइव संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र): प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर यादव महासभा के तत्वाधान रविवार को विराट बिरहा मुकाबले का आयोजन कराया गया। जिसमें श्रोतागण रातभर झूमते रहे। आयोजन यादव महासभा द्वारा अतिथियों व अन्य विशिष्टजनों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। वही बिरहा कलाकार उपेन्द्र लाल यादव बनारस तथा बिरहा गायिका नीतू राज वाराणसी की टीम को यादव महासभा द्वारा शानदार स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

रात्रि में लगभग 10 बजे बिरहा मुकाबला का महफिल शुरू हुआ जो रातभर चलता रहा।
सबसे पहले बनारस की धरती से पधारे कलाकार उपेन्द्र लाल यादव ने मां की वन्दना “माँ मैहर वाली देवी सारदा भवानी गीत के साथ बिरहा मुकाबला का भव्य आगाज किया और गोवर्धन पूजा कब और क्यों होती हैं ? को लेकर श्रोताओं को अपनी बिरहा के माध्यम से बताया। और भगवान श्री कृष्ण के जीवन एवं योगदान से जुड़ी कई घटनाओं पर शानदार बिरहा प्रस्तुत करते हुए जमकर तालियां बटोरी।तथा बीच- बीच चुटकुले व हास्य व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके बाद वाराणसी की धरती से पधारी बिरहा गायिका नीतू राज ने भी मां की वन्दना हे जगतरन माई तेरे बिन सुना संसार है के साथ बिरहा मुकाबला का श्री गणेश किया। और दोनों कलाकारों के बीच शानदार मुकाबला से श्रोताओं ने रातभर बिरहा का लुत्फ उठाया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व वाराणसी क्षेत्र के शिक्षक एम ० एल० सी० लालबिहारी यादव ने फीता काटकर बिरहा मुकाबला का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कलाकरों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि बिरहा गायिकी सजीव चित्रण की तरह है जिसे सुनते समय श्रोता भाव विभोर हो जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जगदीश यादव,विजयशंकर यादव,हरिशंकर यादव,परमेश्वर यादव, बुद्धिनारायन यादव,सुखसागर यादव, रामलाल यादव सहित काफी संख्या में यादव महासभा तथा बिरहा प्रेमी मौजूद रहे। बिरहा मुकाबला कार्यक्रम का सफल संचालन अवधनारायण यादव ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया गया सम्मानित

संस्कृति लाइव संवाददाता, चोपन (सोनभद्र): सोमवार को चोपन के विकास खंड परिसर में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़, ब्लॉक प्रमुख लीलावती देवी, ओबरा चेयरमैन प्रानमती देवी व पूर्व एम एल सी विनित सिंह द्वारा सयुंक्त रुप से भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान सम्मान समारोह कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राजेश अग्रहरि प्रदीप गिरी, महेंद्र केशरी, विकाश चौबे, मनीष सिंह, संदीप पांडेय, सुजीत कुमार ,विजय साहनी, धर्मेंद्र जायसवाल, संदीप पांडेय, रामनारायण पांडे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

चोपन छठ घाट का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

संस्कृति लाइव संवाददाता, चोपन (सोनभद्र): छठ पूजा के मद्देनजर सोन नदी के पावन तट पर होने वाले छठ महापर्व की व्यवस्था को लेकर सोमवार को जिला अधिकारी टी० के० शिब्बू व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह घाट पर पहुंचे और नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे साफ सफाई लाइटिंग व सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरिक्षण किया। वहीं नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहे छठ घाट पर की गई व्यवस्था को देखकर अधिकारी संतुष्टि जाहिर करते हुए अधीसासी अधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश भी जारी किए।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि कल से होने वाले छठ महापर्व के मद्देनजर नगर पंचायत द्वारा छठ घाट पर साफ सफाई, लाईट बत्ती आदि की व्यवस्था लगभग पूर्ण कर ली गई है इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी टी के शिबू, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,,उप जिला अधिकारी जैनेंद्र सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह छठ घाट का निरीक्षण किये।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व पर विशेष व्यवस्था रहेगी। सभी घाटों पर नाव, गोताखोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। 9 नवम्बर से छठ पूजा की शुरुआत होगी और 11 नवम्बर को सुबह छठ पूजा सम्पन्न होगी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था व लाइटिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम में मैट की भी व्यवस्था की जाए ताकि व्रती महिलाओं के पैर में गंदगी न लग सके।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, महेंद्र केशरी, कुशल सिंह, विमल शाह, शुसील साहनी, विकास चौबे, अनिल जायसवाल सहित आदि नगर पंचायत कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

संस्कृति लाइव संवादाता, रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही होता है जो समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपना जी जान लगा देता है। उनकी मेहनत से ही सांसद एवं विधायक बनते हैं। आगे उन्होंने ने कहा कि बैठक में शिवसेना भाजपा अपना दल छोड़कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य रूप से राम निहोर यादव, अनिल कुमार यादव, संजय यादव, विजय शंकर जयसवाल, रमेश यादव, अनिल प्रधान, त्रिपुरारी, अनवर कुरेशी, मोहन गुप्ता, जितेंद्र बिहार, सूरज चौरसिया, रविंद्र यादव, मनोज सिंह, राधा सिंह, रंजन पांडे, महफूज आलम, खान पवन, पटेल लल्लू, भारती बबलू जितेश गौतम विपिन कश्यप राजेश पटेल अजीत कनौजिया, राजमणि यादव, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, लक्ष्मण पाठक, लक्ष्मण चंद्रवंशी, सत्यम पांडे, राहुल सेठ, प्रमोद यादव, मनीष कुमार त्रिपाठी, हेम बहादुर सुल्तान कुरेशी, रोशन खान, अफरोज खान, चंद्र शर्मा, राकेश चौधरी, धीरज मिश्रा, सनी सिंह, पंकज सिंह, श्याम बिहारी, दीपक सोनू, रमेश कनौजिया, जय सिंह, लक्ष्मण पाठक, नागेंद्र कोल, नंदलाल कोल, राजेश यादव, शंभू सिंह, संदीप शर्मा, अजय यादव, गुलाब सिंह, अखिलेश, रविंद्र कुमार यादव, आकाश पांडे, नागेंद्र देव पांडे, आनंद शुक्ला, रंजू सिंह, रितेश कुमार मिश्रा, आर्यन पांडे, ऋषि मनीष, पांडे आशीष पांडे, आकाश चौबे, रमेश भारती सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी एवं जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों का उत्पीड़न चरम सीमा पर है भाजपा सरकार में कोई वर्ग खुशहाल नहीं है

Advertisement (विज्ञापन)

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिवसेना के सत्यम पांडे, धीरज मिश्रा, कपिल जैसवाल, आनंद शुक्ला, मनीष तिवारी, विशेष पांडे, नागेंद्र कुमार पांडे, अनुराग पासी, संदीप शर्मा और अपना दल छोड़कर आए सत्येंद्र पटेल।

Advertisement (विज्ञापन)

विधानसभा घोरावल और समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में सिद्धांत पटेल, प्रवीण पटेल, उजाला सिंह, बृजेश यादव, विपिन चौबे, प्रकाश दुबे, तेज प्रकाश दुबे, विवेक पटेल, अंकित दुबे, आकाश मौर्या, सुधांशु दुबे, शिवम पांडे, पारस मौर्या, अमन सिंह, प्रिंस पटेल, साहिल सिंह, निखिलेश सोनी, अर्जित सिंह, सौरव गुप्ता, अभिषेक सोनी, आशुतोष पटेल, उमेश तिवारी, अनुराग गुप्ता, हिमांशु द्विवेदी, सागर पटेल, अमित निराला के साथ दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

विद्यापीठ NTPC कैंपस शक्ति नगर के नव नियुक्त, निदेशक डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने एनटीपीसी शक्तिनगर के मुख्य महाप्रबंधक बासुराज गोस्वामी से किया शिष्टाचार मुलाकात

संस्कृति लाइव संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र): एनटीपीसी सीजीएम से मिले निदेशक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस शक्ति नगर के, नव नियुक्त, निदेशक डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह सोमवार एनटीपीसी शक्तिनगर के मुख्य महाप्रबंधक बासुराज़ गोस्वामी से एक शिष्टाचार मुलाकात की। चंद्रशेखर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर बासु राज गोस्वामी का स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

तदुपरांत उन्होंने एनटीपीसी के द्वारा परिसर में की गई विश्वविद्यालय की परिकल्पना के संदर्भ में बताया कि, एनटीपीसी शक्तिनगर कि यह उच्च शिक्षा संबंधी एक महत्वाकांक्षी योजना थी, जिसको महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने साकार किया। निदेशक ने एनटीपीसी कैंपस में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके प्रति सीजीएम ने संतोष व्यक्त किया तथा जल्द ही इस कैंपस का परिभ्रमण करने की स्वीकृति प्रदान किया। बताते चलें कि, संपूर्ण भारत में शक्तिनगर ही यह कैसा कैंपस है जहां विश्वविद्यालय परिसर स्थापित है। इस अवसर पर डॉक्टर मानिक चंद पांडेय उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free