दुद्धी, सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र के संस्कृत साहित्य के प्रोफेसर जगजीत सिंह उर्फ जेजे सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी फतेहपुर उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी जो दुद्धी डीसीएफ कॉलोनी व ग्राम मल्देवा के बॉर्डर पर स्थित मकान मालिक सेवानिवृत्त कानूनगो फरजंद अली के मकान में लगभग एक 2 वर्षों से सपरिवार रहते थे।
Advertisement (विज्ञापन)
हत्यारों द्वारा हत्या रात्रि में कर दी गई, इस बात की सूचना प्रातः परिजनों के द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई, प्रोफेसर की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी राघवेंद्र सिंह एसएसआई बालेंद्र यादव, उप निरीक्षक इनामुल हक, संदीप कुमार राय, मय पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, ज्ञात हों की संस्कृत के प्रोफेसर की दो पुत्रियां बगल के कमरे में अपनी मां के साथ सो रहे थी , दूसरे कमरे में पति के सोने की सूत्रों द्वारा खबर है,
Advertisement (विज्ञापन)
अचानक घटना की सनसनीखेज वारदात से हतप्रभ ग्रामवासी, नगरवासी लोंग है। साक्ष्य सुरक्षित रखने को लेकर अंदर किसी को जाने की इजाजत पुलिस द्वारा नहीं दी गई। घटना की जांच में जुटी पुलिस।
सोनभद्र। मंगलवार को वाम दलों के राज्यव्यापी आहवान पर जनपद में भाकपा, माकपा और माले कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से वाम मोर्चा के बैनर तले जिला कृषिअधिकारी कार्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व में हल्लाबोल प्रदर्शन किया और ग्यारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी को सौंपा ।
Advertisement (विज्ञापन)
धरना प्रदर्शन के दौरान भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यवाहियों के चलते तमाम तबके के लोग परेशान हैं और आर्थिक बर्बादी के गर्त में धकेल दिए गए हैं।उ०प्र० में रासायनिक खाद व बीज की कमी और कालाबाजारी, मौसम की मार से फसलों की तबाही, खरीफ फसलों खासकर धान की एम एस पी पर खरीद न होने से आधे अधूरे मूल्यों पर बेचने को किसानों की मजबूरी। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की ऊंची कीमतों और उसके कारण असहनीय स्तर पार कर चुकी मंहगाई, चंहुतरफा व्याप्त भ्रष्टाचार । उ० प्र०, त्रिपुरा और देश के अन्य भागों में अल्पसंख्यकों पर राजनैतिक उद्देश्य से किये जा रहे हमलों तथा किसानों, गरीबों, दलितों और महिलाओं की प्रताड़ना जैसे ज्वलंत सवालों पर उ०प्र० में कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह धरना प्रदर्शन किया गया है
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें प्रमुख रूप रही फसल की बुआई को देखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाये और खाद बीज की कालाबाजारी पर कारगर अंकुश लगाया जाये। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस सिलेंडर को जीएसटी के अंतर्गत लाया जाये और राज्यों का वैट हटाया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
खाद्य पदार्थों, दवाओं, फलों, सब्जियों और अन्य जरूरी चीजों कीमतों को नीचे लाकर जनता को मंहगाई से राहत दिलाया जाये । तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए और एम एस पी की कानूनी गारंटी तय किया जाए। विद्युत बिल २०२० को रद्द किया जाए। बारिश और मौसम की मार से किसानों के फसलों की हानि की शत् प्रतिशत भरपाई शीघ्रातिशीघ्र की जाये। सभी रोजगार योग्य युवाओं को उपयुक्त वेतन ओर काम की सुरक्षा प्रदान की जाये। सरकारी विभागों में खाली पड़े तमाम रिक्तियों को तत्काल भरा जाये और वाहनों और फ्यूल्स पर लग रहे टैक्स की वसूली से बन रहे मार्गों पर टोल टैक्स बंद हो .. आदि सवालों को प्रमुखता से उठाया गया ।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान माकपा नेता कामरेड प्रेम नाथ, माले नेता कामरेड मोहम्मद कलीम के साथ साथ रामरक्षा, बसावन गुप्ता, मुन्ना धांगर, अमरनाथ सूर्य, प्रेम चंद्र गुप्ता, नागेन्द्र कुमार सिंह, चंदन प्रसाद पासवान, विरेन्द्र सिंह गोंड, एडवोकेट अशोक कुमार कनौजिया , राजदेव व नौजवान सभा के नेता दिनेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे।
ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय समाज चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा ओबरा मंडल के अध्यक्ष सतीश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सभी जनपदों में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है जिसमें नवीन व पुरानेसदस्यों का पंजीकरण करके उनके विवरणों को अंकित कर सूचीबद्ध किया जाना सुनिश्चित है।
Advertisement (विज्ञापन)
भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी है इसलिए पुनः संगठन द्वारा अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि नए सदस्यों की भागीदारी पार्टी में बढ़े। पार्टी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सदस्यता अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री मोहित पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा, मंडल मंत्री अविनाश जयसवाल, रिजवान अहमद, अनिकेत तिवारी, संदीप अग्रवाल, पिंटू केसरी, अंशु चौरसिया, तरुण गोयल, कुमधज चौधरी, सोनू कुमार, आनंद जायसवाल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री समीर माली ने किया।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देश पर सोनभद्र अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन व प्रदेश सचिव प्रभारी सोनभद्र नफीस उर्फ रिजवी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि त्रिपुरा का जो मामला आया है बहुत ही गंभीर मामला है
Advertisement (विज्ञापन)
राष्ट्रपति महोदय को गंभीरता से लेना चाहिए त्रिपुरा राज्य प्रायोजित मुस्लिम विरोधी हिँसा को उजागर करने वाले वकीलों सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर गैर कानूनी तरीके से यूएपीए के तहत लगाए गए फर्जी मुकदमों को तत्काल हटाया जाए ज्ञापन पत्र के दौरान मुख्य रूप से नौशाद खान सद्दाम हुसैन अनीस अहमद इरशाद पठान पंकज मिश्रा प्रमोद पांडे रिंकू मिश्रा महबूब खान शमीम अख्तर खान अख्तर अली हाजी नूरुद्दीन खान आदि लोग उपस्थित रहे
दुद्धि,सोनभद्र। करीब महीने भर से अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम कोर्ट का चल रहा बहिष्कार मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक के बाद स्थगित कर दिया गया। बुधवार से अधिवक्ता उपजिला अधिकारी सहित राजस्व न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर देंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्त ने बताया कि अधिवक्ताओं की बैठक के बाद उप जिलाधिकारी न्यायालय का चल रहे करीब महीने भर से हड़ताल को स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व जिला अधिकारी के अलावा अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह से वार्ता एवं उनकी पहल के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार से एसडीएम कोर्ट मे कार्य शुरू कर देंगे।
दुद्धी, सोनभद्र। छठ माता आस्था का महापर्व पर जाम के झाम से परेशान नगर दुद्धी को आवागमन की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव गश्त के दौरान जाम की स्थिति को देख व्यवस्था को चेक करने को लेकर दिशा निर्देश दिया व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी राघवेंद्र सिंह व एसएसआई बालेंद्र प्रसाद यादव मय पुलिस कर्मियों के साथ एनएच की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करा कर आवागमन में आ रही परेशानियों को दूर किया। जिसकी प्रबुद्ध लोगों ने पुलिस प्रशासन के पहल की सराहना किया है।
• 11,500-11,500 रुपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
• साढ़े दस वर्ष पूर्व घोरावल के एडीओ पंचायत (सहकारिता) के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला।
राजेश पाठक
सोनभद्र। साढ़े दस वर्ष पूर्व घोरावल ब्लाक के एडीओ पंचायत(सहकारिता) अनरमा प्रसाद के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, सोनभद्र खलीकुज्ज्मा की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर सगे भाइयों गुड्डू उर्फ अजय कुमार सिंह एवं विनय कुमार सिंह को पांच-पांच वर्ष की कैद एवं 11,500-11,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement(विज्ञापन)
वहीं अर्थदंड न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाने में 19 मार्च 2011 को दी तहरीर में घोरावल ब्लाक के एडीओ पंचायत(सहकारिता) अनरमा प्रसाद ने आरोप लगाया था कि 18 मार्च 2011 को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का शपथग्रहण समारोह था। शपथग्रहण समारोह के तुरंत बाद मौके पर घोरावल थाना क्षेत्र के पुरना गांव निवासी गुड्डू उर्फ अजय कुमार सिंह व उनके भाई विनय कुमार सिंह मिले तथा कहा कि सतौहा गांव में कराए गए कूप निर्माण में ब्लास्टिंग का कार्य किया गया है
Advertisement(विज्ञापन)
उसका पैसा दीजिए और अभी चाहिए। जब पैसा देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि कूप निर्माण का कार्य मेठ रमेश पटेल द्वारा कराया गया है। जाकर उसी से मिलकर अपना पैसा ले लीजिए, क्योंकि आपलोगों को नहीं जानता हूं। इतना सुनते ही जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए अपमानित किया और मारने के लिए दौड़ा लिया। इतना ही नहीं जान से मारने की भी धमकी दिया।
Advertisement(विज्ञापन)
इस तहरीर पर घोरावल थाने में सगे भाइयों के विरुद्ध मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई। विवेचक ने मामले की विवेचना किया तो पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर सगे भाइयों गुड्डू उर्फ अजय कुमार सिंह व विनय कुमार सिंह को 5-5 वर्ष की कैद एवं 11,500-11,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3-3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता सी. शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।
संस्कृति लाइव संवादाता, सुकृत (सोनभद्र) : जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट की मासिक बैठक सोमवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की- शिक्षा व स्वास्थ्य समिति का गठन करना, नये पदाधिकारियों का चयन करना, पुराने पदाधिकारियों व सदस्यों के पिछले कार्यों की समीक्षा, समय न देने वाले पदाधिकारियों व सदस्यों को पद मुक्त करना, दान चंदा कैसे प्राप्त किया जाए, अनुपस्थित रहने पर उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों का निर्णय के आधार, वार्षिक सदस्यता शुल्क के साथ फार्म भर कर कार्यालय पर जमा करना, नई कार्य नीति तैयार करने पर विचार करना।
Advertisement (विज्ञापन)
इस प्रस्ताव पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने सहमति प्रदान की तथा अपने- अपने हस्ताक्षर किये। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सोनभद्र सूर्यजीत सोनी, जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र मनोज कुमार अग्रहरि तथा महिला मंच की सोनभद्र जिला सचिव राधिका यादव को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में ट्रस्ट के 12 ए व 80 जी के सफलतापूर्वक रज़िस्ट्रेशन पूर्ण होने के बारे में जानकारी दी और कहा कि जो भी दानदाता ट्रस्ट में दान करता है तो उसे कर में छूट मिलेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा के द्वारा बैठक के समापन की घोषणा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, सह ट्रस्टी शांति देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष सोनभद्र सूर्यजीत सोनी, जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र मनोज कुमार अग्रहरि, महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, सदस्य गण मदन लाल यादव, पंकज कुमार, श्याम बिहारी तथा सरवरे अख्तर मौजूद रहे।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। लोकसभा 80 रावर्टसगंज के सांसद पकौड़ी लाल कोल का विवादित विडियो वायरल हुए एक महीना होने को है। विडियो मे सांसद द्वारा ब्राह्मण तथा क्षत्रिय समाज के लिए खुले मंच से अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करते हुए दर्जनों पुलिस कर्मियों को मरवाने तथा गवाहों को धमकाने के साथ गवाहों के घरों को डायनामाइट से गिराने की बात कही गई थी सांसद द्वारा। विडियो वायरल होने के बाद सोनभद्र सहित पुरे पूर्वांचल के जनपदों के लोगों मे सांसद के बयान के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली । जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करने के साथ लोग सांसद पकौड़ी लाल कोल की संसद सदस्यता बर्खास्त करने की मांग भारत सरकार से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सांसद पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
Advertisement (विज्ञापन)
सोमवार को देर रात सांसद के सोनभद्र मे आने की सूचना मिलने पर पकौड़ी कोल पर कार्रवाई कराने के लिए संकल्पित टीम 50 के नेता नितीश कुमार तथा अनुराग पाण्डेय ने समर्थकों के साथ स्वर्ण जयंती चौक पर नारेबाजी करते हुए सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद पर संवैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील भारत सरकार से की। नेता द्वय ने कहा सांसद के वायरल विडियो को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है की सांसद नक्सल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की मंशा रखता है खुद जिम्मेदार पद पर बैठकर । जो लोकतंत्र को सीधा कलंकित करने जैसा है। बावजूद पता नही क्यों शासन-प्रशासन के लोग तथा जिम्मेदार निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी सांसद को संरक्षित करने मे लगे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
आगे कहा कि कहा पकौड़ी लाल कोल का विवादित बयान क्षमा मांगने मात्र से समाप्त होने वाला नही है। जबतक संवैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होगी टीम 50 सांसद पर कार्रवाई कराने की लड़ाई जारी रखेगा। विरोध प्रदर्शन मे शामिल होने पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा सोनभद्र से प्रदेश की राजधानी दूर होने के कारण सोनभद्र के लोगों की आवाज राजधानी लखनऊ नहीं पहुंच पाती, यही कारण है कि सोनभद्र के लोगों की हो रही उपेक्षा तथा यहां किए जा रहे व्यापक भ्रष्टाचार की खबर राजधानी मे बैठे जिम्मेदार लोगों को नहीं हो पाती ।
Advertisement (विज्ञापन)
गिरीश पाण्डेय ने कहा इसलिए ही पूर्वांचल राज्य अलग बनाने की लड़ाई पूर्वांचल नव निर्माण मंच लड़ रहा है, ताकि राजधानी करीब हो और लोगों की आवश्यक मांगों का समाधान समयानुसार हो सके।
सत्यम पाण्डेय व आनंद शुक्ला ने सांसद के विवादित बयान पर कार्रवाई ना किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की टीम 50 की इस मुहिम मे साथ है। यदि सांसद पर कार्रवाई नहीं हुई तो सांसद के खिलाफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे टीम 50 के साथ विशाल धरना-प्रदर्शन करते हुए सांसद पर कार्रवाई कराने की मांग के साथ-साथ सोनभद्र मे किए गए भ्रष्टाचार की भी जांच कराने की मांग किया जायेगा भविष्य में।
Advertisement (विज्ञापन)
टीम 50 के नेता सनातनी दीपक पंडित तथा प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान चलाकर सांसद के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए जन समर्थन इकट्ठा करके शीघ्र ही बेलगाम सांसद के खिलाफ बड़ा मोर्चा तैयार कर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की जायेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद के खिलाफ टीम 50 की मांगों का समर्थन करते हुए भाजपा नेता आलोक चतुर्वेदी ने कहा सरकार को लोगों की भावनाओं का लोकतांत्रिक ख्याल रखते हुए सांसद पर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए । कहा सांसद ने अपने बयान में संसद की गरिमा को कलंकित किया है।
Advertisement (विज्ञापन)
विरोध प्रदर्शन में अनुराग पांडेय(बंटी),संतोष पाण्डेय, आनंद शुक्ला,गोलू पांडेय,अनुराग पांडेय (विक्की),शशांक देव पांडेय,हरिओम पति तिवारी,चंदन पाण्डेय, महेंद्र मिश्रा ,प्रेम सुमित तिवारी,विशेष देव ,सत्यम पांडेय,अरविंद ,राम अनुज धर द्विवेदी,विशाल सहित आदि मौजूद रहे।
संस्कृति लाइव संवाददाता, विंढमगंज (सोनभद्र): विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध रेत खनन में लिप्त दो ट्रैक्टरों को पकड़ कर खनन विभाग के एक बाबू ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दोनों वाहनों को विंढमगंज थाने को सुपुर्द कर के सिजिंग कि कार्रवाई की गई।खनन विभाग के बाबु के अचानक कार्रवाई से खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
Advertisement (विज्ञापन)
लोगों का कहना है कि आज तक क्षेत्र में खनन विभाग के निरीक्षक द्वारा एक भी ट्रैक्टर नही पकड़ा जा सका जबकि बाबू ट्रैक्टर पकड़ने में कामयाब हो गये और खननकर्ताओं में हड़कम्प मचा दिए वहीं खनन अधिकारी जेपी द्विवेदी से कार्रवाई के बावत सेलफोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि इस बावत कोई जानकारी नहीं है और ना ही कोई टीम निकलने की सूचना है। सूत्रों ने बताया कि ट्रेक्टरों के लोकेशन के लिए एक वाहन आगे आगे दौड़ रही थी बाद में खनन विभाग के बाबू उसे दबोच रहे थे। कार्रवाई में विन्ढ़मंगज थाने की पुलिस भी साथ रही।
Advertisement (विज्ञापन)
विन्ढ़मंगज एसओ सूर्यभान ने बताया कि कल सोमवार की रात्रि में खनन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत खनन में लिप्त दो ट्रेक्टरों को दबोचा है। जिनमें से एक ट्रैक्टर पोलवा वहीं दूसरा ट्रैक्टर मुड़ीसेमर से पकड़ा गया है ,दोनों वाहन सीज कर दिए गए हैं उन्होंने बताया कि वाहन की सुपुर्दगी खनन विभाग के एजी अंसारी ने दिए हैं। बता दे की खनन विभाग के बाबु की कार्रवाई से विंढमगंज क्षेत्र के खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया हैं।