FSDC की अहम बैठक तीन सितंबर को

FSDC की अहम बैठक तीन सितंबर को, इकोनॉमी की स्थिति की होगी समीक्षा, जानिए डिटेलइसी महीने वित्त मंत्री ने छह लाख करोड़ रुपये के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन का एलान किया था।

इस अहम बैठक में फाइनेंशियल सेक्टर की स्थिति और महामारी से प्रभावित इकोनॉमी की रिकवरी के लिए मददगार रणनीति पर चर्चा होगी।

वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी FSDC की इस अहम बैठक में हिस्सा लेंगे।

FSDC की बैठक में कोविड महामारी की वजह से पैदा आर्थिक संकट के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होगी।

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन सितंबर को फाइनेंशियल स्टैबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल (FSDC) की बैठक बुलायी है। इस अहम बैठक में फाइनेंशियल सेक्टर की स्थिति और महामारी से प्रभावित इकोनॉमी की रिकवरी के लिए मददगार रणनीति पर चर्चा की जाएगी यह FSDC की 24वीं बैठक होगी। काउंसिल की आखिरी बैठक 15 दिसंबर, 2020 को हुई थी। इस बैठक का आयोजन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी विकास दर से जुड़े आंकड़े जारी किए जाने के बाद किया जाएगा।
विभिन्न अर्थशास्त्री इस बात की उम्मीद जाहिर कर रहे हैं कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सालाना आधार पर इकोनॉमी में 20 फीसद की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इकोनॉमी में 24.4 फीसद का संकुचन देखने को मिला था।
टैक्स कलेक्शन, क्रेडिट ग्रोथ, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों एवं एक्सपोर्ट की रफ्तार में सुधार जैसे वृहद आर्थिक आंकड़ों से रिकवरी की शुरुआत के संकेत नजर आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि FSDC की बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री फाइनेंशियल सेक्टर को रेगुलेटर्स को इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) जैसे इंस्ट्रुमेंट में निवेश से जुड़े नियमों में ढील देने को कह सकती है।
इसी महीने वित्त मंत्री ने छह लाख करोड़ रुपये के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन का एलान किया था। इस प्लान के जरिए ऊर्जा, सड़क से लेकर रेलवे तक के ब्राउन फील्ड एसेट्स को मोनेटाइज किए जाने की योजना है।

वित्त वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर एसेट्स के मोनेटाइजेशन को इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए टिकाऊ तरीके से फंड उपलब्ध कराने का जरिया बताया गया था। इसी चीज को आगे बढ़ाते हुए बजट में संभावित ब्राउनफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर एसेस्ट्स के लिए नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन का प्रावधान किया गया है। नीति आयोग ने इन्फ्रा सेक्टर से जुड़े मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श के साथ NMP को लेकर रिपोर्ट तैयार की है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

FSDC के प्रमुख सदस्य भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी), इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI), पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) और इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी हैं।

विधान परिषद सदस्य ए.के. शर्मा से मिली उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की पदाधिकारी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान की अगुवाई में जिला पदाधिकारियों ने विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार शर्मा से एक शिष्टाचार भेंट के दौरान जनपद के शिक्षको के समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा। श्री शर्मा ने भरोसा जताया कि वो जल्द ही इस विषय पर शासन से चर्चा करेंगे।

जिलाध्यक्ष शीतल दहलान के साथ जिलामंत्री कौशर जहां सिद्द्की, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री त्रिपाठी, उपाध्यक्ष साधना सारंग ने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों का प्रमोशन काफी समय से नहीं हुआ है। महिला शिक्षिकाओं, अनुदेशक, शिक्षामित्रों को माह में तीन दिन पीरियड लीव दिया जाये। शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को जून माह का वेतन दिया जाना चाहिए। अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाएं। जनपद सोनभद्र के शिक्षकों का अंतरजनपदीय ट्रांसफर होना चाहिए। रसोईयां व अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए तथा प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड में होने वाली परेशानियों के बारे में विस्तार से अपनी मांग को रखा। करीब आधे घंटे तक समस्या सुनने के पश्चात श्री शर्मा ने समस्या के निस्तारण हेतु जल्द ही शासन से वार्ता करने की बात कहीं। उन्होंने कहा की बेसिक शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से इन प्रमुख मांगों पर मंथन करके हल कराने का कार्य करेंगे।

भूमि से अवतरित हुई भगवान विष्णु की मूर्ति

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

घोरावल (सोनभद्र): ऐतिहासिक अवशेषो का खजाना कहे जाने वाले जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के वीरकला (मंदहा) गांव में मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान भूमि से भगवान विष्णु की मूर्ति प्राप्त हुई है। इस को लेकर क्षेत्र में तमाम प्रकार की चर्चा है शुरू हो गई है।

राम अनुज धर द्विवेदी (पत्रकार,घोरावल)

पत्रकार एवं अधिवक्ता राम अनुज धर द्विवेदी के अनुसार-” वीरकला गांव में मलधर आदिवासी पुत्र दद्दी मकान का निर्माण के लिए
नींव के खुदाई के दौरान मजदूरों को भगवान विष्णु की मूर्ति प्राप्त हुई,मूर्ति की लंबाई लगभग डेढ़ फीट एवं चौड़ाई 1 फुट है।

दीपक कुमार केसरवानी (इतिहासकार)

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के मुताबिक-“घोरावल क्षेत्र में जमीन के अंदर से मूर्ति का प्राप्त होना कोई नई बात नहीं है, इसके पूर्व भी अनेकों मूर्तियां प्राप्त हो चुकी हैं इस श्रृंखला में विश्व प्रसिद्ध शिवद्वार की लाश शैली की 10 वीं शताब्दी की उमा महेश्वर की मूर्ति,
बरनहरा मे भगवान विष्णु की दशावतार की मूर्ति मां अष्टभुजा सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां पाई गई है।
सातवीं- आठवीं शताब्दी में सोनभद्र जनपद की धार्मिक स्थिति उन्नत थी।

नीव की खुदाई से प्राप्त भगवान विष्णु की मूर्ति

जनपद के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का अध्ययन करने पर यह तथ्य प्रमाणित होता है कि सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज,दुद्धी, घोरावल तहसील के नवीन मंदिरों में प्राचीन मूर्तियां स्थापित है। सातवीं- आठवीं शताब्दी में मऊ से घोरावल तक का क्षेत्र सतवारी पथक (तहसील) के नाम से विख्यात था और यहां पर सभी संप्रदायों के देवी- देवताओं की मूर्ति मंदिरों में स्थापित थी और सभी संप्रदायों के अनुयाई अपने- अपने देवी- देवताओं की पूजा, आराधना करते थे।
घोरावल परिक्षेत्र के शिवद्वार, सतद्वारी, बरकन्हरा, देवगढ़ इत्यादि स्थानों पर पूर्व में कई मूर्तियां मिल चुकी हैं। यहां पर अवस्थित शिल्पी,मूर्तियां आदि गांव शिल्प कला को संबोधित नाम पर आधारित है । इससे यह जानकारी मिलती है कि यह क्षेत्र मूर्तिकला, शिल्पकला का प्रमुख केंद्र था।

डॉक्टर सुभाष चंद यादव (क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी)

क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी डॉक्टर सुभाष यादव के अनुसार -“प्रस्तर निर्मित चतुर्भुज विष्णु प्रतिमा है, जिनके तीन हाथों में शंख, चक्र और दण्ड है तथा चौथा हाथ वरद मुद्रा में है। प्रथम दृष्टया प्रतिमा लक्षण की दृष्टि से इसमें 7वीं-8वीं सदी ईस्वी के तत्व प्रदर्शित होते हैं। अतः इसे सातवीं -आठवीं सदी ईस्वी में निर्मित माना जा सकता है।”
भगवान विष्णु की ऐतिहासिक मूर्ति प्राप्ति के बाद ग्रामीणों में हर्षोल्लास छाया हुआ है ।
मूर्ति की पूजा आराधना जारी है। स्थानीय नागरिक लक्ष्मी शुक्ला,प्रभाशंकर पाठक,प्रवीण त्रिपाठी,आशीष त्रिपाठी,दीपक शुक्ला, निखिल चतुर्वेदी,हरीश आदिवासी,रामनारायण,डंगर,कट्टु आदि ने भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। क्षेत्र के साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों ने जिला अधिकारी सोनभद्र से यह मांग किया कि इस मूर्ति की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाया जाए।

इसी नीव की खुदाई में मिली हैं भगवान विष्णु की मूर्ति

ग्रामवासी जी की मनाई गई जयंती


चोपन (सोनभद्र): प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनपद के प्रथम विधायक पंडित व्रजभूषण मिश्र “ग्रामवासी” जी की 122 वी जयंती चोपन स्थित ग्रामवासी सेवाश्रम में शमनाया गया । जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रांत धर्म जागरण प्रमुख विश्व हिंदू परिषद श्री नरसिंह त्रिपाठी जी ने किया । समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चोपन विकासखंड की प्रमुख श्रीमती लीला देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओबरा की चेयरमैन प्राणमति देवी उपस्थित रही । कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामवासी दादा के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गान के साथ किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए ग्रामवासी सेवाश्रम के सदस्य, पत्रकार सनोज तिवारी ने करते हुए ग्रामवासी जी के पंच सूत्र व सिद्धांतों पर अमल करने का सुझाव दिया।
वायलिन वादक, ग्रामवासी जी की पुत्री शुभाशा मिश्रा ने उनके जयंती के अवसर पर ग्रामवासी दादा के मूर्ति स्थापना का शिलान्यास, विधि विधान से पूजन करते हुए कहा कि-” जनपद के निरीह, निर्धन और असहाय लोगों की सेवा के लिए बनाया आश्रम आप लोगों के सहयोग से निरंतर कार्य करता रहेगा ।
पूर्व प्रवक्ता एवं लोकतंत्र सेनानी डॉ सुरेंद्र बरनवाल अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” ग्रामवासी दादा जनप्रतिनिधि के रूप में एक सच्चे समाज सुधारक थे, जिन्होंने आजादी के बाद प्रदेश के अंतिम जनपद के बनवासी क्षेत्र को अपना कर्मभूमि बनाया और यहां के विकास के लिए कार्य करते रहे ।
इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य सच्चिदानंद शुक्ला, समाज सेवी अखिलेश पांडे,ओम प्रकाश त्रिपाठी, डॉक्टर शिवानंद पांडे, जनार्दन , पत्रकार शशी कुमार, अर्जुन प्रसाद, विनोद सिंह, ओम प्रकाश, अरविंद,रविकांत द्विवेदी आदि ने दादा जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश अग्रहरि ने किया ।

जन्माष्टमी पर घर में भगवान कृष्ण की कौन सी मूर्ति या चित्र लाना होगा शुभ

भगवान श्री कृष्ण के अनेक रूप है जो कृष्ण भक्तों को तरह-तरह से लुभाती हैं। आइए जानते हैं कि इस जन्माष्टमी पर घर में भगवान कृष्ण की कौन सी मूर्तियां और चित्र लगाने से आपकी सभी मनोकामानाओं की पूर्ति होगी।

भगवान कृष्ण के अनंत रूप और छवियां हैं, जो कृष्ण भक्तों को तरह-तरह से लुभाती हैं। भगवान कृष्ण माखन चोर भी हैं, लड्डू गोपल भी हैं, गोविंद भी है गोपाल भी वो पार्थ सारथी भी हैं और द्वारिकाधीश भी। भगवान कृष्ण ये भांति-भांति के रूप न केवल अपने भक्तों को मोहपाश में बांध लेने के लिए हैं बल्कि उनकों समय और परिस्थिति के अनुरूप शिक्षा और मार्ग दर्शन करने का भी कार्य करते हैं। परमावतार भगवान कृष्ण के अलग-अलग रूपों के चित्र या मूर्तियां हमारे जीवन में चमत्कारी बदालाव ला सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की कौन सी मूर्तियां और चित्र घर पर लगाने से आपकी सभी मनोकामानाओं की पूर्ति होगी…

1- बाल गोपाल या लड्डू गोपाल कृष्ण

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के लड्डू गोपाल या बाल गोपाल रूप का ही पूजन किया जाता है। इसके साथ ही मान्याता है कि संतान प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण के लड्डू गोपाल रूप की मूर्ति का पूजन करना चाहिए।

बाल गोपाल या लड्डू गोपाल कृष्ण

2- माखन चोर कृष्ण

भगवान कृष्ण का माखनचोर रूप सभी का मन लुभाने वाला रूप है, भगवान के इस रूप का चित्र या मूर्ति जन्माष्टमी के दिन घर में लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और आनंद का वातावरण बना रहता है और प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है।

माखन चोर कृष्ण

3-मुरलीधर कृष्ण

भगवान कृष्ण का मुरलीधर रूप घर में सुख, सौभाग्य का आगमन करता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी चढ़ाने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएगी।

मुरलीधर कृष्ण

4- राधा-कृष्ण का चित्र

भगावन कृष्ण और राधा अनंत प्रेम का प्रतीक हैं, जिनके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो उन्हे अपने बेड रूम में राध-कृष्ण की संयुक्त मूर्ति या चित्र लगाना चाहिए।

राधा कृष्ण

5- पार्थ सारथी कृष्ण

महाभारत के युद्ध में जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने पार्थ यानी अर्जुन के रथ का सारथी बन कर अर्जुन को हर मुसीबत और परेशानी से बाहर निकाल कर सफलता दिलायी थी। इसी प्रकार अपने घर में आप भी भगवान के पार्थ सारथी रूप के चित्र लगा कर सभी परेशानियों और समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

पार्थ सारथी कृष्ण


मायावती ने उत्तराधिकारी के सवाल पर कहा- मैं बिल्कुल फिट हूं मुझे उत्तराधिकारी की जरूरत नहीं


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब और उत्तराखंड के आने वाले विधानसभा के चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी लगी हुई है पार्टी की मुखिया मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लम्बे समय बाद मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर अन्य दल भी थे, लेकिन मुख्य निशाने पर कांग्रेस ही थी।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में अब कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। कांग्रेस तो रैलियों में दिहाड़ी पर लोगों को लाती है। जिस दिन कांग्रेस की रैली होती है, दिहाड़ी में काम करने वाले मजदूर बहुत खुश होते हैं और कहते हैं कि आज हमें काम नहीं करना पड़ेगा। यह कांग्रेस का भीड़ जुटाने का कल्चर है। देश के साथ राज्यों में भी कांग्रेस की बहुत बुरी हालत है।

संविधान निर्माण पर आधारित ई चित्र प्रदर्शनी और चित्रांजलि 75 वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

ई चित्र प्रदर्शनी और चित्रांजलि 75 वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जी किशन ने डांस किया



नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जी.किशन रेड्डी ने संविधान का निर्माण ई चित्र प्रदर्शनी और चित्रांजलि 75 वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि हमारी तैयारी मार्च में शुरू हुई थी और 15 अगस्त से देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में जश्न जारी है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा, ‘ये प्रमुख विषय है कि 2047 में जब देश की आजादी को 100 साल पूरे होंगे तब भारत कैसा होना चाहिए। 2047 में कोई भी प्रधानमंत्री हो, किसी भी पार्टी की सरकार होगी ये अलग बात है। 2047 में हमारा भारत शक्तिशाली बनकर उभरे ये हमारा लक्ष्य होगा।’

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर कहा, ‘यह बहुत कम लोग जानते होंगे कि भारतीय संविधान टाइप नहीं किया गया था, यह हस्तलिखित था। ‘भारतीय संविधान का निर्माण’ की ई-प्रदर्शनी का शुभारंभ युवाओं को न केवल इसके बारे में अधिक जानने में मदद करेगा बल्कि उन्हें उनके अधिकारों से परिचित कराएगा।’ उन्होंने आगे कहा कि हमारे संविधान को जिन सिद्धांतों और विचारों के साथ बनाया गया था, हम सबका दायित्व बनता है कि हम अपने संविधान और उसमें उल्लेख किए गए सिद्धांतों और विचारों को रक्षित और प्रचारित करें।

लेह पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

• लेह पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केंद्र शासित प्रदेश में हुए विकास को लेकर दी जानकारी

लोकसभा अध्यक्ष ने लद्दाख के भविष्य को लेकर भी की बात

लेह, एएनआइ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लद्दाख और उसके शांतिप्रिय लोगों की सुंदरता और शांति की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जिस तरह से प्रतिकूल भौगोलिक और अन्य चुनौतियों का सामना करते हुए एक आत्मनिर्भर इकाई के रूप में उभर रहा है, वह अनुकरणीय है। उनकी यह टिप्पणी लेह के सिंधु सांस्कृतिक केंद्र में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पंचायती राज संस्थानों के सशक्तिकरण के लिए संसदीय आउटरीच कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर आई।

इस बात पर जोर देते हुए कि हमारे लोगों के हर प्रयास के केंद्र में राष्ट्रीय हित होना चाहिए और देश के लोगों का हित सर्वोपरि होना चाहिए, बिरला ने क्षेत्र की त्वरित विकास यात्रा का भी जिक्र किया, जिसे 5 अगस्त, 2019 के बाद बढ़ावा मिला, जब क्षेत्र के लोगों के लिए भागीदारी विकास के अवसर सुनिश्चित करने के लिए लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि एकजुटता और सामूहिक प्रयासों की भावना से ही राष्ट्र का विकास हो सकता है।

CRPF के अधिकारियों ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात, ओम बिडला ने की सराहना
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लेह में कहते हैं, ‘लोकसभा और राज्यसभा की 13 से अधिक स्थायी समितियों के 200 से अधिक सांसद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने सभी हितधारकों और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। वे पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के बारे में अपनी रिपोर्ट देंगे।

उन्होंने कहा कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद इस क्षेत्र में विकास की काफी योजनाएं बनी हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर का काम भी चल रहा है। देशी और विदेशी पर्यटक यहां बड़ी संख्या में आ रहे हैं, पर्यटन का क्षेत्र विकसित होगा।

ओम बिरला ने कहा कि हमने लेह और कारगिल के पंचायत राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की है। लोकतंत्र के लिए संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) उन्हें प्रशिक्षित करेगा ताकि ये संस्थान कुशलतापूर्वक कार्य कर सकें।

कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा, लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर, सांसद सत्यपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

दूरदर्शन पर कल प्रसारित होगी सोनभद्र के सेनानियों के गौरव गाथा पर बनी फिल्म

12 अगस्त 2021 को सोनभद्र में शूटिंग करती दूरदर्शन टीम

▪️यह फिल्म दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल से प्रसारित होगी।

▪️कुछ दिनों पहले ही वाराणसी दूरदर्शन टीम द्वारा सोनभद्र में स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े स्थलों की शूटिंग की गई थी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का साक्षात्कार लिया गया था।

12 अगस्त 2021 को सोनभद्र में शूटिंग करती दूरदर्शन टीम

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

🔸 रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के स्वाधीनता आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान, तपस्या की गौरव गाथा पर आधारित विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के सहयोग एवं वाराणसी दूरदर्शन केंद्र द्वारा निर्मित सोनभद्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर बनी फिल्म का प्रसारण 27 अगस्त को दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल से रात्रि 10:00 बजे प्रसारित किया जाएगा।
इस फिल्म में जनपद के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए स्थल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरव गाथा को रेखांकित किया गया है। गत दिनों इसकी शूटिंग जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में हुई थी।

12 अगस्त 2021 को सोनभद्र में शूटिंग करती दूरदर्शन टीम

नकली सिपाही बनकर मांगा पैसा

▪️नकली सिपाही बनकर आया,बताया पिता का दोस्त और बच्चों से मांगा पैसा।

▪️घर से बाहर निकलते वक्त बच्चों को दीया अपहरण की धमकी

मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुर अजोरा गार्डेन के पास स्थित एक मकान में पहुंचे युवक ने खुद को कटरा कोतवाली क्षेत्र का सिपाही बताकर धनराशि मांगी, घर में मौजूद बच्चों से खुद को उनके पिता का दोस्त बताकर पांच सौ रुपये देने के लिए कहा। बच्चों ने दो सौ रुपये दिए। और अपने पिता से फोन पर बात कराई। पिता ने जब फोन पर दोस्त न होने की बात कही तो बच्चों ने उसे घर से जाने के लिए कह दिया। लेकिन वह घर से निकलते वक्त उसने बच्चो को अपहरण की धमकी दे दी। इससे परिवार के लोगों में भय है।
श्रीकांत दुबे ने मंगलवार को एएसपी सिटी को ज्ञापन देकर बताया कि वह पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर पत्नी और 13 वर्षीय पुत्री और 11 वर्षीय पुत्र रहते हैं। 20 अगस्त की दोपहर एक व्यक्ति घर पर आया। पुत्र के पूछने पर उसने अपना परिचय कटरा कोतवाली का सिपाही बताया और कहा कि मै तुम्हारे पिता का दोस्त हू और और उसनेे पांच सौ रुपये की मांग की। बच्चों ने दो सौ रुपये देकर फोन से बात कराई। हालांकि उन्होंने दोस्त होने से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्चों ने बाहर जाने के लिए कहा तो उसने अपहरण की धमकी देकर घर से बाहर निकल गया। वही श्रीकान्त दुबे ने परिवार की सुरक्षा के चलते काम छोड़कर पुणे से घर वापस आ गया शिकायत में श्रीकांत ने यह भी बताया कि उक्त नंबर की मोबाइल पर व्हाट्सएप डीपी में सिपाही के ड्रेस में आरोपी की फोटो हैं एएसपी संजय कुुमार वर्मा ने कहा कि शिकायत पर कथित मामले की जांच कराई जा रही है, मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें